रविवार, 22 नवंबर 2020

पीएम मोदी ने परियोजना का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने विंध्‍य क्षेत्र में 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजना का किया शिलान्‍यास


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया। योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।                 


30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है 'वायरस'

कोरोना पॉजिटिव होने पर 30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है यह वायरस, जानिए कैसे?


नई दिल्ली। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में न जाने कौन कब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ जाए। आपको बता दें कि अगर आपको किसी शख्स के लक्षणों के आधार पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने का शक है तो ऐसे में आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत माउथवॉश करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि बाजार में मिलने वाले माउथवॉश को अगर समय पर इस्तेमाल करें तो इस खतरनाक वायरस को 30 सेकेंड्स में मुंह के अंदर ही खत्म किया जा सकता है।रिसर्च कोरोना मरीजों पर की गई, जिससे साबित हुआ कि अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाता है और वायरस उसके मुंह में प्रवेश कर जाए तो ऐसे में तुरंत माउथवॉश करके कोरोना का खात्मा किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि माउथवॉश करने के बाद आए लार को तुरंत बाहर थूक दें। वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि माउथवॉश की मदद से कोरोना वायरस को तभी तक खत्म किया जा सकता है, जब तक वो मुंह के अंदर थूक में ही उपस्थित है। रिसर्च से साबित होता है कि इंसान को समय समय पर हाथ धोने और सेनिटाइज करने के साथ साथ माउथवॉश करना भी बहुत जरूरी है।             


दिल्लीः शहर के कई हिस्सों में शीतलहर जारी

दिल्ली में पिछले 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, शहर के कई हिस्सों में शीत लहर


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’’ दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।               


विधान परिषद के 8 सदस्यों को दिलाई शपथ

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई  गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं। मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली। सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं।                           


मुखिया की हत्या करने वाले 3 नक्सली किए ढे़र

अविनाश श्रीवास्तव


गया। इस वक्त की बड़ी खबर गया के बाराचट्टी से आ रही है, जहां पुलिस ने एनकाउंटर में 10 लाख के कुख्यात नक्सली सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने इसके पास से एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल बरामद किया है।


पहले नक्सलियों ने किया मुखिया का मर्डर


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महुआरी के नगरपुरडीह में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नक्सली संगठन के इंदल ग्रुप ने बीती रात बाराचट्टी की के महुआरी में नगरपुरडीह के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव और एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़


मुखिया की हत्या की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थाने की पुलिस और कोबरा 205 कंपनी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए महुआरी में नक्सलियों को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें  झारखंड सरकार के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर आलोक यादव को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को गोली लगी पर वह दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उनदोनों की भी लाश मिली है। 


मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस बारे में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की एक नक्सली आलोक का शव बरामद हो गया है, जबकि दो अन्य नक्सली घायल होने के बाद भाग गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन दोनों की ही लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक एके-47 और एक इंसास राइफल के साथ ही कई कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों की तरफ से अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-98 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 23, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       



शनिवार, 21 नवंबर 2020

मास्क पहनें और सभी को प्रेरित करें

मास्क पहने व सभी को पहनाए, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाए


सब्जी मंडी में कोविड एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाए


हेमन्त साहू


ब्यावर। उपखंड क्षेत्र ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्वेता चौहान के निर्देशन में, कोरना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में, नगर वार्ड संख्या 54 एवं 55 पपीहा गार्डन देलवाडा रोड ब्यावर के पास मे कोरोना महामारी से बचाव जागरूकता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान प्रभारी शलभ  टंडन ने बताया कि स्वयं व अपनों के लिए मुश्किल ना बढ़ाएं, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं तथा कोरोना, असावधानी से हाथ धोने एवं लापरवाही के कारण फैलता है।भीड़ में जाने से बचें, नगर परिषद ब्यावर द्वारा, सभी टू व्हीलर,  फोर व्हीलर पर कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में वाहन स्टिकेर्स चिपकाए एवं मास्क बांटे। तथा सब्जी मंडी में कोविड-19 एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान भी बनाए, सह प्रभारी कल्याणमल सोनल द्वारा कोरोना के लक्षण, बचाव एवं सावधानी के उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, तथा होम आइसोलेट किए जाने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को क्या क्या सावधानियां रखनी है।के बारे में विस्तृत चर्चा करके बताया, वार्ड नंबर 54 और 55 मे जन सहयोग से, आकर्षक, ज्ञानवर्धक रोड पेंटिंग्स, के माध्यम से, जन जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्षद 54  ममता कमल छत्रावात पार्षद 55 सरला दलपत राजपुरोहित नगर परिषद ब्यावर के जमादार मनीष टांक एवं रोबिन,प्रेरणा फाउंडेशन ,चेतन सेन, रजत चौहान, पूजा सेन,सह प्रभारी, खीमराज कटारिया, ब्यावर सिटीजन काउंसिल के सदस्य, दिलीप जाजू, जगदीश रामपुरिया, विमल चौहान, शिक्षक मोहन सिंह चौहान,  दिलीप जैमन,  कुलदीप शर्मा,  बबलू सिंह  वार्ड वासी जय देव यादव, हेम सिंह रावत, शंकर दास चारण, महावीर प्रसाद शर्मा, रणजीत सिंह गौड़, नरेंद्र सिंह चौहान मुकेश सिंह, कन्हैया लाल शर्मा मनोज जांगिड़, मान सिंह यादव ने जागरूकता रैली मे भाग लिया तथा जरूरतमंद लोगों को रोक कर, टोका गाया एवं निशुल्क 400 मास्क वितरण किया, रैली के दौरान ई-रिक्शा लाउडस्पीकर के माध्यम से गली मोहल्लों में, कोरोना से खतरे से लोगों को आगाह किया गया। शादी समारोह में कोविड-19 एडवाइजरी की पालना करने के लिए गांधीवादी आग्रह किया गया।                             



तरबूज की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। तरबूज जायद मौसम का फल है जिसकी खेती करने के लिए कम समय, कम खाद और कम पानी की जरुरत पड़ती है। तरबूज के कच्चे फलों को सब्जी और पकने पे फल के रूप में खाया जाता है।


गर्मियों में तरबूज की मांग बहुत बढ़ जाती है जिससे किसान इसकी खेती कर अच्छा कमाई कर सकते है। तरबूज की खेती ज्यादातर कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में की जाती है।             


अमेरिका-चीन के बीच युद्ध की दस्तक

वाशिंगटन डीसी। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी चरम पर है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में भले ही सत्‍ता परिवर्तन को लेकर सियासी संकट चल रहा हो, लेकिन चीन को लेकर उसकी धारणा साफ है। अमेरिका ने हाल ही में चीन की वायु रक्षा क्षेत्र में बमवर्षक विमान भेज कर उसे सावधान किया था। अमेरिका का यह कदम चीन को खुली चेतावनी थी। अमेरिका ने साफ संदेश दिया कि चीन अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो अमेरिकी सेना की क्षमता उसके घर के अंदर जाकर मारने की क्षमता रखती हैं।  खास बात यह है कि अमेरिकी विमान ऐसे वक्‍त चीन की हवाई सीमा में प्रवेश किए जब चीन एक नौसना अभ्‍यास कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर है कि एक नए शीत युद्ध को जन्‍म दे सकता है।                 


डब्ल्यूएचओ में दोबारा शामिल होगा अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।            


पाक ने फिर किया नियंत्रण रेखा का उल्लंघन

श्रीनगर। नगरोटा हमले को लेकर नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।"               


निर्वाचन अधिकार के लिए मतदाता आवेदन करें

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है, कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है, तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है।                                


महबूबा मुफ्ती के आरोपों का खंडन किया

पुलिस ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों का किया खंडन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता से पुलिस स्टेशन में प्रतदिन 12 घंटे तक रहने के आरोपों का खंडन किया। पुलिस ने कहा कि प्रदेश में किसी भी चुनाव के दौरान आतंकवादियों की पहचान को अपडेट करने के लिए उन्हें बुलाया जाता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान पुलिस जेल से बाहर रह रहे आतंकवादियों को उनकी पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीडीपी के नेता रौफ भट्ट को भी अपने पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। क्योंकि वह आतंकवादी संगठन हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ा हुआ था। इसलिए यह आरोप सरासर गलत है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने आरोप लगाया था। कि श्रीनगर में पुलिस ने उनके पार्टी के नेता को शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा था और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के चुनाव खत्म होने तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक थाने में मौजूद रहने के लिए कहा था। महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रदेश में नए तरीके के चुनाव हो रहे हैं। जो ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।                                 


आशंका के चलते पाक राजनयिक किया तलब

आतंकी हमले की साजिश को लेकर भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब


नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को शनिवार को तलब किया और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर में स्थानीय चुनावों से पहले हमलों के प्रयासों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नगरोटा घटना का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है। कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा के माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से एक बड़े हमल के लिए व्यापक साजिश की गई थी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और हमले की साजिश को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस हमले की साजिश को सतर्क भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध और दृढ़ है। बयान में कहा गया है। यह मांग की जाती है। कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से संचालित आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों को समर्थन देने की अपनी नीति को छोड़े और अन्य देशों में हमले करने के लिए आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट करें। नगरोटा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की सुबह जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गये थे। विदेश मंत्रालय ने बताया जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 19 नवम्बर को भारतीय सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम किया था। प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसे संकेत है। कि हमलावर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।                                       


पत्नी को अस्पताल छोड़ा, जंगल में मिला शव

मसूरी में मिला लापता व्यापारी का शव, अस्पताल में पत्नी को दाखिल कराने के बाद था गायब


अतुल त्यागी


हापुड़। मसूरी में अपनी पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराने के बाद अचानक गायब हुए व्यापारी राशिद का शव मसूरी के जंगल में मिला है। परिजनों के अनुसार पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराने के बाद व्यापारी खुद अपनी गाड़ी से कहीं चला गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राशिद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राशिद का शव उसी की कार में मिला था।
परिजनों द्वारा लापता होने की रिपोर्ट के बाद पुलिस की प्रारम्भिक जांच के मुताबिक अस्पताल से निकलने से पहले राशिद के पास एक फोन आया था। जिसके बाद वो अपनी गाड़ी लेकर रवाना हो गया था। फोन ट्रेसिंग के बाद उसकी लोकेशन उसी जंगल के पास मिली थी। लेकिन उसके बाद कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसको तलाश ही रही थी कि इस दौरान मसूरी के जंगल में गाड़ी खड़ी होने की सूचना आई। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गाड़ी में ही लाश पड़ी हुई थी। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।                                               


इनकम टैक्स रिफंड मिलने में हो सकती हैं देरी

इन्कम टैक्स रिफ़ंड मिलने में हो सकती है देरी, सॉफ्टवेयर हो रहा है अपग्रेड


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अगर आपने वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर दिया और अभी तक रिफंड नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जिन्होंने इस साल के लिए आइटीआर फाइल किया है। उनमें से अधिकतर को अभी तक इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिला है। जब कर करदाताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो आयकर विभाग ने कहा कि आइटीआर की तेजी से प्रोसेसिंग के लिए सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। इस टेक्निकल अपग्रेड के कारण इनकम टैक्स रिफंड में देरी हो सकती है।
दरअसल जून-जुलाई में ही रिटर्न फाइल करने वाले कर दाताओं को रिफ़ंड न मिलने पर उन्होंने ट्विटर पर आवाज उठाई। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट के जरिये बताया कि टैक्सपेयर को अच्छी सेवाएं देने और आइटीआर की तेज प्रोसेसिंग के लिए नए टेक्नोलॉजिकल अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म ( सीपी सी 2.0) पर जा रहे हैं।
खबर के अनुसार विभाग ने बताया कि असेसमेंट ईयर 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न सीपीसी 2।0 के जरिए प्रोसेस किया जाएगा। इस वजह से रिफंड में देरी हो रही है। हालांकि इनकम टैक्स विभाग ने नए सीपीसी 2।0 प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन और असेसमेंट ईयर 2020-21 के इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया शुरू होने की कोई टाइमलाइन नहीं बताई है। मौजूदा समय में सभी तरह के इनकम टैक्स रिटर्न बेंगलुरु स्थित सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर से प्रोसेस किए जाते हैं। सीपीसी 2।0 प्लेटफॉर्म शुरू होने से टैक्सपेयर्स को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी और आइटीआर की प्रोसेसिंग काफी तेज हो जाएगी।                                                  


गाजियाबादः शादी में 100 लोग होंगे शामिल

अब शादी में शामिल हो सकेंगे केवल 100 लोग, घराती-बाराती दोनों शामिल


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नोएडा और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली और यूपी दोनों ही प्रदेशों की सरकारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पड़ोसी जिले गौतम बुद्ध नगर में जिला प्रशासन ने शादी-विवाह और अन्य समारोहों में अधिकतम 100 लोगों की पाबंदी लगा दी है। इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों ही के परिजन शामिल होंगे।
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल.वाई.ने शनिवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि अब शादी या अन्य किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आदेश में सभी लोगों से मास्क का उपयोग करसने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और बार-बार हाथ धोने की अपील भी की गई है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की शुक्रवार को तीसरे दिन भी बॉटेनिकल गार्डन और झुण्डपुरा में 179 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जिसमें 6 लोग कोविड संक्रमित मिले। तीन दिन की जांच में 18 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पहले जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिल्ली-नोएडा सीमा के अलावा मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों की औचिक तरीके से एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं।                                       


वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से रेल योजनाओं की समीक्षा

भारत-नेपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की रेल परियोजनाओं की समीक्षा


नई दिल्ली/ काठमांडू। दोनों देश जयनगर और कुर्था के बीच यात्री ट्रेन चलाने के लिए मिलकर कर रहे हैं। भारत और नेपाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों देशों के बीच रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की यह चौथी बैठक थी। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त कार्य समूह ने भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच 34 किलोमीटर लंबी रेल लिंक के लिए तकनीकी तैयारियों पर चर्चा की। दोनों देश जयनगर और कुर्था के बीच यात्री ट्रेन चलाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देश रेल परियोजनाओं के निर्माण में गति देने पर सहमत हुए हैं। भारत की ओर से रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन-एफ) ने इस समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।                                             


भारतीय-अमेरिकी, माला को मिला अहम स्थान

जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को दी अपनी टीम में अहम जगह


वाशिंगटन डीसी। जो बाइडन ने एक और भारतीय अमेरिकी को अपनी टीम में अहम स्थान दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी जिल बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को नीति निदेशक नियुक्त किया है। साल 2008 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अभियान में भी अडिगा काम कर चुकी हैं।
अडिगा ने जिल के एक वरिष्ठ सलाहकार और बिडेन-कमला हैरिस अभियान के वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में काम किया है। इससे पहले, अडिगा बाइडन फाउंडेशन में उच्च शिक्षा और सैन्य परिवारों के लिए निदेशक थे।
इससे पहले वह ओबामा प्रशासन के दौरान शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो में बतौर सचिव काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने वैश्विक महिला से जुड़े कार्यालय के स्टाफ के प्रमुख और राजदूत के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया। फिलहाल वह बाइडन प्रशासन में नीति निदेशक के रूप में कार्य करेंगी। अडिगा ने ग्रिनल कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और शिकागो लॉ स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही प्रशिक्षण से एक वकील भी हैं साथ उन्होंने क्लर्क के रूप में भी काम किया है। वह एक शिकागो लॉ फर्म के लिए भी काम कर चुकी हैं।                             


पाक में मिला 1,300 साल पुराना हिंदू 'मंदिर'

पाकिस्तान के स्वात में मिला 1,300 साल पुराना हिंदू मंदिर


इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1,300 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को खोज निकाला है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा। एक जानकारी के मुताबिक यह मंदिर भगवान विष्णु का है और इसे हिंदू शासनकाल के दौरान यहां बनाया गया था।
खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फजले खलीक ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा करते हुए पुष्टि की कि यहां भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित है और कई साल पहले उनकी पूजा की जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मंदिर को 1,300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। खुदाई के दौरान मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें आदि भी मिले हैं। विशेषज्ञों को मंदिर के पास पानी का कुंड भी मिला है। संभवत: यहां पूजा से पहले श्रद्धालु स्नान करते रहे होंगे। इस इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं। खलीक ने कहा कि स्वात जिला एक हजार साल पुराने पुरातात्विक स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं।
हिंदू राजवंश ने किया था शासन
जानकारी के मुताबिक, इस स्थान पर 850 से 1026 ईस्वी में हिंदू शाही या काबुल शाही रही है। यहां एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर-पश्चिम भारत में शासन किया था। इटली के पुरातात्विक मिशन के प्रमुख डॉ. लुका ने कहा कि स्वात जिले में खोजी गई गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर था।                                   


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...