शनिवार, 21 नवंबर 2020

तरबूज की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। तरबूज जायद मौसम का फल है जिसकी खेती करने के लिए कम समय, कम खाद और कम पानी की जरुरत पड़ती है। तरबूज के कच्चे फलों को सब्जी और पकने पे फल के रूप में खाया जाता है।


गर्मियों में तरबूज की मांग बहुत बढ़ जाती है जिससे किसान इसकी खेती कर अच्छा कमाई कर सकते है। तरबूज की खेती ज्यादातर कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में की जाती है।             


अमेरिका-चीन के बीच युद्ध की दस्तक

वाशिंगटन डीसी। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी चरम पर है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में भले ही सत्‍ता परिवर्तन को लेकर सियासी संकट चल रहा हो, लेकिन चीन को लेकर उसकी धारणा साफ है। अमेरिका ने हाल ही में चीन की वायु रक्षा क्षेत्र में बमवर्षक विमान भेज कर उसे सावधान किया था। अमेरिका का यह कदम चीन को खुली चेतावनी थी। अमेरिका ने साफ संदेश दिया कि चीन अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो अमेरिकी सेना की क्षमता उसके घर के अंदर जाकर मारने की क्षमता रखती हैं।  खास बात यह है कि अमेरिकी विमान ऐसे वक्‍त चीन की हवाई सीमा में प्रवेश किए जब चीन एक नौसना अभ्‍यास कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर है कि एक नए शीत युद्ध को जन्‍म दे सकता है।                 


डब्ल्यूएचओ में दोबारा शामिल होगा अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।            


पाक ने फिर किया नियंत्रण रेखा का उल्लंघन

श्रीनगर। नगरोटा हमले को लेकर नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।"               


निर्वाचन अधिकार के लिए मतदाता आवेदन करें

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है, कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है, तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है।                                


महबूबा मुफ्ती के आरोपों का खंडन किया

पुलिस ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों का किया खंडन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता से पुलिस स्टेशन में प्रतदिन 12 घंटे तक रहने के आरोपों का खंडन किया। पुलिस ने कहा कि प्रदेश में किसी भी चुनाव के दौरान आतंकवादियों की पहचान को अपडेट करने के लिए उन्हें बुलाया जाता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान पुलिस जेल से बाहर रह रहे आतंकवादियों को उनकी पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीडीपी के नेता रौफ भट्ट को भी अपने पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। क्योंकि वह आतंकवादी संगठन हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ा हुआ था। इसलिए यह आरोप सरासर गलत है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने आरोप लगाया था। कि श्रीनगर में पुलिस ने उनके पार्टी के नेता को शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा था और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के चुनाव खत्म होने तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक थाने में मौजूद रहने के लिए कहा था। महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रदेश में नए तरीके के चुनाव हो रहे हैं। जो ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।                                 


आशंका के चलते पाक राजनयिक किया तलब

आतंकी हमले की साजिश को लेकर भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब


नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को शनिवार को तलब किया और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर में स्थानीय चुनावों से पहले हमलों के प्रयासों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नगरोटा घटना का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है। कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा के माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से एक बड़े हमल के लिए व्यापक साजिश की गई थी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और हमले की साजिश को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस हमले की साजिश को सतर्क भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध और दृढ़ है। बयान में कहा गया है। यह मांग की जाती है। कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से संचालित आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों को समर्थन देने की अपनी नीति को छोड़े और अन्य देशों में हमले करने के लिए आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट करें। नगरोटा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की सुबह जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गये थे। विदेश मंत्रालय ने बताया जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 19 नवम्बर को भारतीय सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम किया था। प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसे संकेत है। कि हमलावर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।                                       


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...