शनिवार, 21 नवंबर 2020

शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया गया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़ में शराब ठेकों का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण


हापुड़। मामला जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 2 दिन पहले शराब पीकर मौत होने की फैली अफवाह को लेकर हापुड़ सदर एसडीएम और सीओ वैभव पांडे ने शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इतना ही नहीं सीओ और एसडीएम ने ठेकों में लगे स्टॉक को बारीकी से चेक किया। स्टॉक रजिस्टर को भी एसडीएम और सीओ ने चेक किया हापुड़ का पुलिस प्रशासन गढ़मुक्तेश्वर में फैली अफवाह को लेकर लगातार एक्शन में दिखाई दे रहा है। जिसकों लेकर जगह-जगह अधिकारी शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में फैली अफवाह को लेकर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके जगह-जगह ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।                                                                             


सीएम नीतीश ने छठी मठइयांं से की प्रार्थना

सीएम नीतीश कुमार ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य देशवासियों की सुख-शांति के लिए की छठी मइया से की प्रार्थना


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार के देशभर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। 4 दिन से महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, शनिवार को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व समाप्त हो गया।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर उदयमान सूर्य को जल दिया सीएम आवास पर नीतीश कुमार की बड़ी बहन छठ कर रही हैं। इसके लिए सीएम आवास पर पूरी तैयारी की गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अपने निवास 1 अणे मार्ग पर अघ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।               


अश्लील इशारे करते हुए 8 महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार-राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए आठ महिलाएं गिरफ्तार


हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के निकट यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई है। पूर्व में भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार पुलिस को सूचना मिल रही थी। कि रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द कुछ महिलाएं एकत्र हो जाती है। तथा वहां से गुजर रहे राहगीरों को अश्लील इशारे करतीं हैं।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महिला दरोगा लक्ष्मी मनौला तथा मायापुर चौकी प्रभारी संगीता कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 8 महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए रंगे हाथ दबोचा।
पुलिस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक यह महिलाएं उत्तर प्रदेश के बरेली शाहजहांपुर ,रायवाला , देहरादून तथा श्यामपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया इनमें से कुछ पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है। कि आर्थिक तंगी के चलते घर चलाने के लिए वह गलत काम करती हैं। बताया आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।               


जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

लखनऊ। सपा एमएलसी के आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली युवक की मौत


लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के आवास पर शुक्रवार विनय यादव के जन्मदिन पर उसके चार साथी पार्टी कर रहे थे। नशे के दौरान विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान के दौरान पिस्टल चल गई और गोली बाराबंकी निवासी 34 वर्षीय राकेश के चेहरे पर लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। उन्होंने बताया कि अमित यादव क आवास पर पंकज पिछले पांच साल से रह रहा है। कल रात विनय यादव के जन्मदिन की पार्टी थी। और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी में राकेश, विनय, ज्ञानेन्द्र, पंकज और आफताब आलम मौजूद थे। पार्टी के दौरान आफताब बीयर लेकर आया था। बीयर पीने के बाद यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने चारो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। शाहजहांपुर-पीलीभीत से सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू का कहना है। कि शुक्रवार रात वह शाहजहांपुर स्थित अपने घर में थे। उन्हें वारदात की सूचना मिली है। वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। गोली चलाने का आरोपी पंकज यादव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कहेलिया गांव का रहने वाला है। और एमएलसी के दूर के रिश्ते का भाई है।             


देश में कोरोना के 46,232 नए मामले

देश में कोरोना के 46,232 नए मामले कुल संक्रमित 90.50 लाख


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गयी है। जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गई है। जिससे देश में लोगों के ठीक होने की दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं। जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है। आंकड़ों में कहा गया है। कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है।
देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी। इसमें कहा गया है। कि 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।               


1 व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या की

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


हमीरपुर। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौदहा कस्बे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला (श्यामनगर) तिंदुही रोड पर शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राजमिस्त्री का काम करने वाले रमेश प्रजापति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी अनिता (22) की हत्या कर दी और बाद में तमंचा लहराकर मुहल्ले में दहशत फैलाता रहा। मृतका के गले और सिर पर कुल्हाड़ी मारने के घाव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले यह सूचना मिली थी। कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तमंचा लहराकर दहशत फैला रहा है। फिर कुछ देर बाद दूसरी सूचना मिली कि रमेश की बेटी का शव उसके घर में पड़ा है। उसकी किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर गई पुलिस ने रमेश को पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया। उसे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, तमंचा व एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतका की मां बिट्टन खेत में चारा काटने गयी थी। और उसका छोटा भाई सुनील मवेशी चरा रहा था। घटना के वक्त घर में बाप और बेटी मौजूद थे। बेटी की हत्या के बाद रमेश अपने एक पड़ोसी के घर गया था और उससे कहा कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। जब पड़ोसी उसके घर देखने गया तो तमंचा लगाकर उसे ही बांधने की कोशिश की। किसी तरह वह छूट पाया और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में रमेश के ससुर ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
मौदहा की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौम्या पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।                 


दिल्ली: फिर से गंदा हुआ यमुना का पानी

फिर से गंदा हुआ यमुना का पानी, तस्वीर देख उठ रहा सवाल- क्या हमें लॉकडाउन में रहना चाहिए 


नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में रहने वाले लोगों को रोज सुबह जल्दी उठकर ताजी नहीं बल्कि तमाम बीमारियों वाली हवा मिल रही है। लॉकडाउन में जहां दिल्ली में यमुना का पानी साफ नजर आने लगा था। लेकिन दिल्ली की दशा एक बार फिर से बिगड़ गई है। और इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर दे रही है।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है। कि यमुना नदी का पानी फिर से कितना गंदा हो गया है। लॉकडाउन में जहां दिल्ली में यमुना का पानी साफ नजर आने लगा था। दिल्ली की हवा में पॉल्यूशन का लेवल भी कम हो गया था। लेकिन अब दोबारा से इंडस्ट्रीज खुलने और कमर्शियल एक्टिविटीज शुरू होने ने यमुना के पानी में तैरते सफेद झाग को साफ देखा जा सकता है। यह सफेद झाग डिटर्जेंट से हो सकता है। जोकि सीवर धोबी घाट और घरों के जरिए नदी में पहुंचता है। इसमें सल्फेट की मात्रा बहुत अधिक होती है।
इस तस्वीर को देखने के बाद एक ही सवाल उठता है। कि अगर दिल्ली को बचाना है। तो क्या हमें लॉकडाउन में ही रहना चाहिए लॉकडाउन के दौरान सभी एक्टिविटीज के बंद होने से ना सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के सभी हिस्सों में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया था। हवा से लेकर पानी तक सबकुछ साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली थी। लेकिन अब सभी गतिविधियां दोबारा से शुरू होने पर दिल्ली एक बार फिर से प्रदूषण की चादर में लिपटी दिख रही है।             


केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को कोरोना संकट के चलते पुरानी दर के तहत ही महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जा रहा है। मौजूदा दर 21 फीसदी है लेकिन 17 फीसदी के तहत ही भुगतान किया जा रहा है। वहीं कोरोना संकट के बावजूद इस साल सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर सौगात दी।             


कृतिम घाट बनाकर की गई 'छठ पूजा'

रेवाड़ी रोक के बावजूद कृतिम घाट बनाकर की गई छठ पूजा


रेवाड़ी। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पूजा करने पर रोक लगाई है। लेकिन रेवाड़ी में कोरोना और सरकार की रोकथाम बेअसर देखने को मिली। रेवाड़ी में पूर्वांचल की महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर छठ मैया की पूजा करते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के साथ-साथ कोरोना से मुक्ति दिलाने की मन्नत मांगी।
रेवाड़ी के उत्तम नगर में सैकड़ों पूर्वांचल परिवार रहते हैं। और छठ पर्व को लेकर उनमें काफी उत्साह जोश और देखा गया। हालांकि कोरोना ने सभी त्योहारों को फीका कर दिया। लेकिन छठ पर्व को पूर्वांचल के लोगों ने अपने तरीके से मनाया। इस पर्व को लेकर शहर के उत्तम नगर में कृतिम घाट तैयार किए गए थे।
छठ पर्व के आखिर दिन महिलाएं नए कपड़े पहन कर कृतिम घाट पहुंची और बारी-बारी से पानी में खड़े होकर छठ मैया की पूजा की छठ व्रत करने वाली महिलाओं का कहना है। कि सच्चे मन से व्रत करने पर मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है। उन्होंने कहा कि आज छठ पूजा कर छठ मैया से कोरोना से मुक्ति का वरदान मांगा है।                


आईएएस अकादमी में टूटा कोरोना का कहर

आईएएस अकादमी में टूटा कोरोना का कहर, 150 में से 33 आईएएस मिले कोरोना संक्रमित


देहरादून । 33 ट्रेनी आई ए एस अफसर कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। ये सभी प्रशिक्षु अफसर अभी लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी ले रहे हैं। अकादमी में कोरोना टेस्टिंग करायी गयी थी। जिसमें 33 की रिपोर्ट अभी तक पॉजेटिव आयी है। कोरोना से इतनी बड़ी संख्या में अफसरों के पॉजेटिव पाये जाने के बाद अब अकादमी को दो दिन के लिए पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया गया है।
अकादमी के अधिकारिक ट्विटर एकाउंट से जानकारी दी गयी है। अकादमी के निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा ने भी इसकी पुष्टि की है। और डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अकादमी पहुंचकर पांच आवासीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। साथ ही अकादमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। हॉस्टल, मेस, प्रशासनिक कार्यालय में सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। साथ ही संस्थान को अगले दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित मिले ट्रेनी अधिकारियों को क्वारेंटीन कर दिया गया है।
अकादमी प्रशासन की ओर से कहा गया है । कि 95वें फाउंडेशन कोर्स के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि केंद्रीय सेवाओं के 428 प्रशिक्षु अधिकारी इस समय कैंपस में है। संक्रमित पाए गये अफसरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। 150 लोगों की जांच कराई गई है। बाकी की जांच कराई जाएगी। 
डीएम ने भेजी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम
डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अकादमी में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। जरूरी सामान एवं दवाएं भिजवाई जा रही हैं। किसी संक्रमित को बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होने की जानकारी मिली है। फिर भी एहतियातन एंबुलेंस भिजवाई गई है। यदि किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाया जाएगा।                 


यूपी: नहीं रुक रहा नकली शराब का कारोबार

प्रमोद राही


लखनऊ। बाजार में बड़े पैमाने पर नकली शराब बिक रही है, वो भी ब्रांडेड शराब की बोतलों में इस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बोतलों पर ढक्कन, बार कोड सब असली जैसे होते हैं। राजधानी लखनऊ सहित सूबे के विभिन्न जिलों में जहरीली और नकली शराब पीने से अब तक कई लोग असमय ही काल के गाल में समा चुके हैं। एक तरफ जहां जहरीली शराब पीने से लगातार बढ़ रहे मौतों के आंकड़े को देखते हुए प्रदेश में नकली और अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री के साथ हो रही इसकी तस्करी को लेकर योगी सरकार पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है, तो इससे इतर जिम्मेदार विभागीय प्रशासन चेकिंग अभियान के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करने में लगी रहती है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कई बार राजधानी में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई हुई, लेकिन हर बार यह मौत का काला कारोबार और अधिक मजबूत होकर बाहर निकला। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि नकली शराब के कारोबारी यूपी में एक बार फिर बेलगाम हो चुके हैं।                 


जरूरतमंद परिवारों को दी गई सहायता सामग्री

प्रमोद राही


लखनऊ। लखनऊ में कल्याणम् भव: चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को दीपावली के अवसर पर दी गई मिठाइयां सहित राहत सामग्री कल्याणम भव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लखनऊ और आसपास इलाकों में लगभग 1000 गरीब मजदूर बच्चों को मिठाइयां, कपड़े खिलौने बांटकर उनकी दीपावली और भी खुशहाल करने की पहल की गयी।ट्रस्ट संस्थापक मनीष पटेल, इन्शिया पटेल ने बीते दिपावली के दिन लखनऊ के बिभिन्न इलाकों एवं मंदिरों के पास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को मिठाइयों के साथ राहत सामग्री वितरित की लखनऊ के हनुमान सेतू हज़रत गंज, विकास नगर अलीगंज में बुजुर्ग, मजदूरों को वस्त्र, मिठाई और उनको बच्चों को खिलौने वितरित किए गये।
गोवर्धन पूजा के दिन लखनऊ सीतापुर रोड इन्जिनियरिंग कॉलेज चौराहा से चन्द्रिका देवी मंदिर तक सड़क के किनारे बसे मज़दूर और उनके परिवार के बच्चों मे मिठाई, खिलौना और कपड़े बांटकर उनके चहरों पर मुस्कान लाने की कोशिस की गयी।                   


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...