शनिवार, 21 नवंबर 2020

देश में कोरोना के 46,232 नए मामले

देश में कोरोना के 46,232 नए मामले कुल संक्रमित 90.50 लाख


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गयी है। जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गई है। जिससे देश में लोगों के ठीक होने की दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं। जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है। आंकड़ों में कहा गया है। कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है।
देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी। इसमें कहा गया है। कि 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...