गुरुवार, 19 नवंबर 2020

दिल्ली में मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बिना फेस मास्क के सार्वजनिक जगहों पर घूमने वालों के पर अब ₹ 500 की जगह ₹ 2,000 रुपए जुर्माना लगेगा। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद यह आदेश जारी किए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज सुबह ही दिल्ली सरकार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर फटकार लगाई थी। अदालत ने साथ ही यह टिप्पणी भी की है कि दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले में बढ़ रहे हैं और जब हमने राज्य सरकार से सवाल किया तब वो हरकत में आई है।                                       


गाजियाबादः नंबर प्लेट के नाम पर खुली लूट जारी

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जनपद में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट्स के नाम पर खुली लूट जारी है। करोड़ों रुपए के इस खेल के बारे में अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद संबन्धित विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय इस ओर से आंखे बंद किए बैठा है। हालांकि वाहन मालिकों को राहत देने के लिए अभी इस मामले में चालान काटने के बारे में उतनी सख्ती नहीं की जा रही है फिर भी परेशान उपभोक्ता दोगुनी कीमत देने के मजबूर हैं। इनमें उन वाहन मालिकों की संख्या ज्यादा है जिन्हें हर दिन काम-काज के सिलसिले में दिल्ली या नोएडा जाना होता है। वहीं परिवहन विभाग के अफसरों का कहना है कि आनलाइन पोर्टल पर जाकर अधिकृत निर्माता से ही एचएसआरपी बुक करें। ज्यादा रकम वसूलने के मामले में शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।                                   


कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा की जयंती

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई इंदिरा की जयंती


कौशाम्बी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए उस पर चर्चा किया और कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कभी देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया और उनके कार्यकाल में देश सुरक्षित रहा। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, तमजीद अहमद, मुमताज सिद्दीकी, अजीत कुमार कुशवाहा, विष्णु सोनी, राजेंद्र त्रिपाठी, शाहिद सिद्धकी, कौशलेश द्विवेदी, देवेश श्रीवास्तव, इजहार अब्बास, मोहम्मद इसहाक, बेनी प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


अजीत कुशवाहा                                 


यूपीः बस दुर्घटना में घायल हुईं तमाम सवारी

रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुए तमाम यात्री


कौशाम्बी। रोडवेज बस चालकों की तेज गति पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। रोडवेज के चालक ओवरटेक कर जल्दी पहुंचने के चक्कर में अनियंत्रित तरीके से बसों का संचालन कर रहे हैं। बीते दिनों शहजादपुर के पास रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों यात्री घायल हुए थे। इसके पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा के पास रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोग घायल हुए थे। बीती रात फिर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ओवरटेक के चक्कर में एक रोडवेज बस ट्रैक्टर से भिड़ गई है। हादसा तेज था आधा दर्जन सवारी और चार रोडवेज के स्टाफ इस हादसे में घायल हुए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।लापरवाह चालकों पर विभागीय अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं बढ़ी है।


वाहन जांच के नाम पर ट्रैफिक पुलिस का आतंक

वाहन जांच के नाम पर पुलिस का आतंक


पटरी पर बाइक खड़ी कर सौदा खरीदने गए बाइक का पुलिस ने कर दिया ऑनलाइन चालान


कौशाम्बी। पूरे जिले में विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बसें ई-रिक्शा अवैध तरीके से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह सवारी वाहन सड़क पर वाहन खड़ी कर पूरे दिन सवारियां भरते हैं। लेकिन विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बस ई रिक्शा यातायात पुलिस और थाना पुलिस की जांच के दायरे से फिर भी बच जाते हैं। आखिर विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बसों ई रिक्शा के गलत होने के बाद भी पुलिस इनका चालान नहीं करती इसके पीछे गंभीर कारण है, वह जन जन की चर्चा में है। इन वाहनों के नंबर लगाने पर भी पूरे दिन वसूली होती है और वसूलने वाले लोग पुलिस के नजदीक दिखाई पड़ते हैं। लेकिन सड़क पर निकलने वाले बाइक सवार ही पुलिस की नजर में सबसे बड़े गुनाहगार होते हैं और बाइकों का चालान कर पुलिस जुर्माने की रकम पूरी करती है छोटे से अपराध पर पुलिस बाइक का चालान कर देती है। अब तो बिना अपराध के भी पुलिस बाइक का चालान कर सरकारी खजाने को भर देना चाहती हैं। ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। मंझनपुर चौराहे के पास पटरी पर बाइक खड़ी कर बाइक मालिक किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था और सामान खरीद कर जब वह वापस घर आ गया। जब घर आने पर उसने मोबाइल में मैसेज देखा तो उसकी बाइक का 1000 रुपए का चालान का मैसेज मोबाइल में मिला है। मैसेज देखकर बाइक मालिक परेशान हो गया है आखिर पटरी पर गाड़ी खड़ी करना कौन सा अपराध है, जबकि मंझनपुर कस्बे में ही पूरे दिन चारों रोड पर बड़े दुकानों के बाहर ग्राहकों की बाइक खड़ी होती है। जिससे जाम भी लगता है। लेकिन उन दुकानदारों को पुलिस कर्रा नहीं करती है। पुलिस के इस तरह जबरिया वाहनों का चालान करने से पुलिस की साख आम जनता के बीच खराब हो रही है जो चिंत्तन का विषय है।


अजीत कुशवाहा                                       


बसपा सुप्रीमो के पिता प्रभु दयाल का निधन

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन 


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि स्वर्गीय प्रभु दयाल ने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में होगा।बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।                                   


छठपूजाः आईजी संग संगम घाट निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा "छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत" संगम, अरैल घाट व बलुआ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान श्रीमान मण्डलायुक्त प्रयागराज महोदय, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज महोदय व जिलाधिकारी प्रयागराज मौजूद रहे।                                


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...