रविवार, 15 नवंबर 2020

महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद

महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


रायपुर। छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला के सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मीटिंन का शव बंगले में लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि मुंगेली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कान्ता मार्टिन कुछ सालों से यही पदस्थ थी जो करही मुख्य मार्ग में एडीजे बंगले में रहती थी। बताया गया कि सुबह जब देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो सीजेएम ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस कप्तान अरविंद कुजुर ने मौके पर पहुंचकर  बंगले के दरवाजे को किसी तरह खुलवाया तो पंखे से लटकी वह पाई गई।बताया गया कि वह इस बंगले में अकेले ही रहती थी उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि इसके पहले इसी बंगले में न्यायाधीश श्रीमती संजय अमृता लाल की भी सनसनीखेज मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद लोग इस बंगले को ही मनहूस बंगले की संज्ञा दे रहे हैं।                                               


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की प्रैक्टिस जारी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाए गए जिससे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की आउटडोर प्रैक्टिस और जिम सेशन की तस्वीरें डालीं। इसमें स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा प्रैक्टिस करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।                                                      



हॉस्पिटल के डॉ. गौतम ने दिया नया जीवन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवम ट्रॉमा सर्जन डॉ. आशीष गौतम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की जान बचाई। 8 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में युवक की छाती में लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) घुस कर फेफड़ों तक पहुँच गई। मरीज को पहले मुरादनगर स्थित आईटीएस अस्पताल ले जाया गया मगर हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया।                                          


लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शहर के पॉश इलाके में बद्री सरार्फ के सर्राफा की दुकान में स्वर्ण व्यापारी को गोली मार दी गई है जिससे वह घायल है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की विभिन्न संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक केसरवानी वैश्य वेल फेयर ट्रस्ट के युगल ट्रस्टी सुधीर केसरवानी, लखनऊ के शो रूम बद्री सर्राफ के मालिक है। सरार्फा के दुकान की देखरेख उनका पुत्र अभिषेक करता है। अभिषेक केसरवानी को रंजिशवश गोली मार दी गयी है। इस गोलीकांड में अभिषेक घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की ओर से अशोक कुमार केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष और तीर्थराज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोषियों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।                                   


मूंग की खेती की विधि, रखरखाव व उत्पादन

भारत में मूंग ग्रीष्म और खरीफ दोनों मौसम में उगाया जाता है। यह कम समय में पकने वाली मुख्य दलहनी फसल है। इसका उपयोग प्रमुख रूप से आहार में किया जाता है। यह प्रोटीन का बहुत अच्छा श्रोत माना जाता है। मूंग में 24 से 26 प्रतिशत प्रोटीन, 55 से 60 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और 1.3 प्रतिशत वसा पाई जाती है। इसके तने में नाइट्रोजन की गाठें पाई जाती है, जिनके कारण यह मृदा को भी नाइट्रोजन प्रदान करने में सक्षम है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि ग्रीष्म मूंग उत्पादन में प्रमुख राज्य हैं। धान, गेहूँ फसलचक्र वाले खेतों में भूमि की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए भी इसकी खेती की जाती है।


जलवायु:- मूंग की फसल हर मौषम में उगाई जाती है। उत्तर भारत में इसे ग्रीष्म काल में उगाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे रविफसल के साथ उगाते हैं। ऐसे क्षेत्र जहाँ 60-70 सेमी वर्षा होती है, इसके लिए उपयुक्त माना जाता है। फली बनते समय और पकते समय वर्षा हो तो दाने सड़ जाते हैं जिससे काफी हानि हो सकती है। उत्तरी भारत में इसे वसंत ऋतु में भी उगाया जाता है। अच्छी पैदावार हेतु अंकुरण के समय 25 डिग्री तथा वृद्धि के समय 20-40 डिग्री तापमान उचित होता है।


भूमि:- इसके लिए दोमट भूमि सबसे अधिक उपयुक्त होता है। इसकी खेती मटियार और बलुई मिट्टी में भी की जाती है। जिनका Ph 7 से 7.5 होना चाहिए। जल निकास की व्यवस्था भी होनी चाहिए।


उन्नत किस्में:- टाइप -44, मूंग एस- 8, पूसा विशाल, पूसा रतन, पूसा 0672, पूसा-9531, मूंग जवाहर 45, पी एस 16 ,पी एस 10, मूंग पूसा बैसाखी, पंत मूंग 1, पंत मूंग 2 आदि।


मूंग की बुआई का समय एवं खेत की तैयारी।


बुआई का समय:- खरीफ मूंग को जून 15 से जुलाई 15 तक बोना उपयुक्त माना जाता है। ग्रीष्कालीन को मार्च 15 से अप्रैल 15 तक बुआई कर देनी चाहिए। देरी से बुआई पर कम फलियों की आशंका बनी रहती है।


खेत की तैयारी:- खरीफ की फसल के लिए एक गहरी जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करना चाहिए और वर्षा प्रारंभ होते हीं 2 से 3 बार देशी हल या कल्टीवेटर से जुताई कर खरपतवार रहित करने के उपरान्त खेत में पाटा चलाकर समतल कर दें। दीमक से बचने हेतु ‘कार्बेंडाजिम‘ का उपयोग करें। मिट्टी से जनित अन्य रोगों के लिए ‘थायरम‘ का भी उपयोग कर सकते हैं।


जैविक बीजोपचार:- बीज शोधन के 2 से 3 दिन बाद बीज को राइजोबियम कल्चर से उपचारित करना चाहिए।


बीज की मात्रा:- सीड ड्रील या देशी हल के पीछे चोंगा बांधकर पंक्तियों में हीं बुआई करें। खरीफ के लिए कतार 45 cm तथा बीज 15 kg प्रति हेक्टेयर और ग्रीष्म के लिए 20-25 kg प्रति हेक्टेयर रखते हैं।


अंतरवर्तीय खेती:- बसंतकालीन गन्ने के साथ अंतरवर्तीय खेती करना अत्यंत लाभदायक रहता है। बसंतकालीन गन्ने को 90 cm की दूरी पर बोते हैं तथा बीच में इसकी बुआई करते हैं। इसमें बीज की मात्रा 8 से 10 kg प्रति हेक्टेयर रखते हैं।


खाद:- मूंग के लिए, नाइट्रोजन, फास्फोरस, जिंक की आवश्यकता होती है। नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की पूर्ति के लिए डी ए पी भी दिया जा सकता है।


पैदावार:- यदी पैदावार अच्छी हो तो आप प्रति एकड़ 3-4 कुंतल मूंग प्राप्त कर सकते हैं।
इसकी खेती से औसतन 40-50 हज़ार रूपर प्रति एकड़ की कमाई की जा सकती है।


सरकारी नीति:- मौजूदा सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की एक रिपोर्ट को लागू करते हुए यह घोषणा की है, मूंग तथा कुछ अन्य फसलों के लागत मूल्य से डेढ़ गुणा कीमत पर खरीदेगी।              


दिवाली मनाने के लिए पटाखों की जरूरत नहीं

मुंबई। हाल ही में दिशा पटानी ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें दिवाली मनाने के लिए बम-पटाखों की जरूरत नहीं है। उनकी बोल्ड फोटोज ही धमाका करने के लिए काफी हैं। रेड-हॉट बिकिनी में दिखा हॉट अवतारः मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रेड-हॉट बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र किनारे अपने खूबसूरत जिस्म की कसावट को बड़ी नजाकत से दिखा रही हैं। एक्ट्रेस का निकनेम हुआ उजागर: दिशा हर बार अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर खलबली मचा देती हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनकी प्रशंसा में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। एक्ट्रेस की ये फोटोज इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गई है।                                             


विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या की

उज्जैन। जयसिंहपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक विवाद के बाद युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना क्षेत्र में स्थित देसी शराब की दुकान के परिसर में हुई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।                                                             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...