शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

यूपीः 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश

5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में  पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची के परिजन पहुंच गए। आरोपी उनसे मारपीट कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी नाबालिग बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन घर में आ गए। आरोपी परिजन को देखकर मारपीट कर भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट खुर्जा नगर में बुधवार को ही दर्ज कराई और पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है। कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।             


ट्रंप ने चीन को फिर दिया जोरदार झटका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति पद से विदाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को बढ़ा झटका दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके अमेरिकियों को चीनी फर्म्स में निवेश करने से रोक लगा दी है। प्रशासन के मुताबिक, ये वो फर्म्स हैं जिनका मालिकाना या नियंत्रण अधिकार चीनी सेना के पास है।     


योगी देगें पावन नगरी को दिवाली की सौगात

सीएम योगी देंगे पावन नगरी को दिवाली की सौगात        


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है। एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा। भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार पुष्पक विमान से तट पर उतरेंगे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है। यह समारोह शुक्रवार दोपहर को ही शुरू हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होंगी।
जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाये जाएंगे उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं। अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं। उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है। ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रूपये से रामलीला सेंटर 19.02 करोड़ रूपये की लागत से भजन स्थल 21.92 करोड़ रूपये की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क 7.59 करोड़ रूपये की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे।               


क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

आबुधाबी। यूएई से आइपीएल चैंपियन बनकर भारत लौटने के बाद मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के लिए हालात कुछ अच्छे नहीं रहे। भारतीय सरजमीं पर लैंड होते ही क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई अधिकारियों ने उनसे उनकी उन लक्जरी घड़ियों के बारे में सवाल जवाब किए जो वो यूएई से लेकर आ रहे थे।           


राजनीतिक तनाव के बीच नवाज़ का बयान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज़ ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।                     


भारत के समर्थन में फिर आया दोस्त 'रूस'

नई दिल्ली/ मास्को। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से सदाबहार दोस्त रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूस ने भारत की इस बात का समर्थन किया कि पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में चर्चा के दौरान कश्मीर जैसे द्विपक्षीय मुद्दों को नहीं लाना चाहिए। इसने कहा कि ऐसा करना समूह के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में मंगलवार को समूह के आधारभूत सिद्धांतों का उल्लंघन कर एससीओ में द्विपक्षीय मुद्दों को 'अनावश्यक रूप' से लाने के बार-बार प्रयास करने वालों पर हमला बोला था। पीएम मोदी की इन टिप्पणियों को एससीओ में कश्मीर का मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के संदर्भ में देखा गया था।                               


मुंबईः एक्ट्रेस हरीश की कोरोना से हुई मौत

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। जहां देश की राजधानी दिल्ली में कल 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। जहां पहाड़ों का प्रदेश हिमाचल प्रदेश में बीते रोज इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर हरीश बंचटा भी शामिल थे। हरीश को पहले हल्का बुखार आया था। इसके बाद उन्हें रोहडू से आईजीएमसी में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें बचाने के कई प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है और उनकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम को एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।     


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...