रविवार, 8 नवंबर 2020

यूपीः पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

लखनऊ। सेक्टर 14 में मेट्रो गोदाम के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया। देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोका लेकिन बाइक सवारों ने गाड़ी ना रोककर पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाश अक्षय नाथ बंगाली और कुंवर रावत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।             


पीलीभीतः सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

पीलीभीत पीलीभीत में एक चिकित्सक के यहां दावत के कार्यक्रम से वापस लौट रहे कार सवार दो परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको दिल्ली रेफर किया गया है।               


सेना ने आतंकियों को दिया मुहतोड़ जवाब

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को न सिर्फ नाकाम किया, बल्कि एक आतंकवादी को मार भी गिराया।               


सेनाओं ने वार्ता को रचनात्मक करार दिया

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सेना के साथ लद्दाख में गतिरोध को लेकर हुई आठवें दौर की सैन्य वार्ता रचनात्मक रही और इस दौरान गहराई से एवं स्पष्ट बातचीत हुई। सेना ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र से सैन्य बलों के पीछे हटने को लेकर ठोस सफलता मिलने के कोई संकेत नहीं होने के बीच यह बयान दिया।                 


बाबा के अवैध आश्रम पर चलाया बुलडोजर

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की हातोद तहसील की सरकारी भूमि पर चर्चित कम्प्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी का आश्रम प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के तहत जमींदोज कर दिया।


             

राहुल ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोला

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लिए गए एक अहम फैसले नोटबंदी को चार साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस समेत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस आज मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में विश्वासघात दिवस मना रही है और इसके लिए डिजिटल अभियान चला रही है।               


एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 2 की मौत

दीपा सिंह

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे मे दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें एक महिला व एक पुरुष की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

यह घटना दिल्ली से समस्तीपुर जा रहे लोगों की कार बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खड्ड जा गिरी। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकालने के बाद तत्काल जिला अस्पताल भेजा। एसओ अजय राज वर्मा ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचना दी गई है।               

भ्रष्ट अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज चचाॅ मे पत्रकारो को बताया कि समाचारपत्र मे छपी खबरो की अनदेखी करने वाले अधिकरियो को शीघ्र बदला जायेगा। जिले मे लगातार सट्टा, गांजा, नशीली पदाथॅ अफीम आदि बिक्री हो रही हैं। जगह-जगह बैखौफ अवैध उत्खनन चल रहा है। शिकयत के बाद भी कारवाई नही हो रही है। ऐसे अधिकरियो को जिले से बाहर किया जायेगा जिले मे अवैध वसूली करने वाले कमॅचरियो ओर अधिकरियो को समाचारपत्र की शिकायत पर हटाया जाएगा। आज पत्रकारो ने शिकायत की थी कि कुछ जिलो मे अधिकारी पत्रकारो की शिकायत पर संज्ञान नही लेते है। जिले मे अवैध गतिविधियो को नजरअंदाज कर बैखौफ अवैध वसूली कर रहे है। सरकारी काम मे परेशान करना दलालो के माध्यम से अवैध वसूली कर रहे है जिलो मे राजनीतिक दलालो के सरंक्षण मे लोगो को न्याय नही मिल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि जिलो मे समाचारपत्र मे छपी खबरो पर संज्ञान लिया जाएगा। ऐसी शिकायतो पर कारवाई नही करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी हर विभाग प्रमुख आपने कायाॅलयो मे ऐसे अधिकारी ओर कमॅचरियो पर संज्ञान ले जिससे आमजन परेशान हो रहे है। समाचारपत्र की शिकायत अब मुख्यमंत्री के ई मेल पर सीधे भेजे। आज मुख्यमंत्री बैठक के बाद प्रिन्ट मीडिया से चचाॅ कर रहे थे।            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-85 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 09, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:35, सूर्यास्त 05:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 14+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                      



शनिवार, 7 नवंबर 2020

कोरोना काल के बाद बड़ा बदलाव होगा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी दिल्ली 51वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुए। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना बहुत बदलाव लेकर आया है। पोस्ट कोविड यानी कि कोरोना काल खत्म होने के बाद जिंदगी बहुत अलग होने वाली है। इसमें बहुत बड़ी भूमिका सिर्फ और सिर्फ टेक्नोलॉजी की होगी। पीएम मोदी ने कहा कि साल भर पहले किसी ने नहीं सोचा था कि परीक्षाएं, दीक्षांत समारोह, मीटिंग सबकुछ वर्चुअल हो जाएगा लेकिन अब ऐसा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की वह नए-नए इनोवेशन करें, जिससे लाखों-करोड़ों देशवासियों की जिंदगी में बदलाव लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए देश अपने युवाओं को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस देने के लिए प्रतिबद्ध है। देश आपको कारोबार करने के लिए सुगम माहौल देगा। सरकार आपकी पूरी मदद करेगी, बस आप अपने नए-नए इनोवेशन से देशवासियों के जीवन को आसान बनाने पर काम कीजिए।               


भारत में कोरोना के 50,356 नए मामले

भारत में कोरोना के 50,356 नए मामले, कुल संक्रमित 84 लाख के पार


नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए। इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है।                


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...