शनिवार, 7 नवंबर 2020

ग्राम पंचायतः 45 दिन, 34 परसेंट राशि बाकी

संदीप मिश्र


लखनऊ। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। प्रधानों के कार्यकाल में सिर्फ 45 दिन शेष हैं।  ऐसे में पंचायतों में अब तक 66 प्रतिशत धनराशि व्यय कर विकास कार्य कराए गए हैं। शेष 34 प्रतिशत बची 18 करोड़ रुपये धनराशि से विकास कार्य कैसे पूर्ण कराए जा सकेंगे। मेरठ के जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले की 479 ग्राम पंचायतों में आवंटित की गई धनराशि से स्कूलों में कायाकल्प कार्य, सड़क, सीसी, खड़ंजा, नाली निर्माण, सामुदायिक शौचालय, शौचालय निर्माण, वॉटर हार्वेस्टिंग, हैंडपंप रिबोर, खाद्य के लिए गड्ढे खोदने का कार्य कराया गया है। इन कार्यों को कराने में पंचायतों से लगभग 66 प्रतिशत धनराशि व्यय की है। अभी भी पंचायतों में लगभग 34 से 40 प्रतिशत तक धनराशि शेष है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों का 25 दिसंबर में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इससे पूर्व ही शेष बची आवंटित धनराशि से भी पंचायतों में कार्य कराए जाने हैं।  जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शासन ने वर्ष 2020 में पंचायतों में विकास, निर्माण कार्य कराए जाने को 53 करोड़ रुपये धनराशि पंचायतों में भेजी गई। उसमें से प्रधानों ने अपनी-अपनी पंचायतों में से 60 से 66 प्रतिशत 34.98 करोड़ रुपये धनराशि व्यय कर ली है। उसके बाद भी ग्राम पंचायतों के खातों में अभी भी लगभग 18.02 करोड़ रुपये अवशेष बचे हैं। इस धनराशि को भी पंचायतों में कार्य कर व्यय किया जाना है।


 


कोविड काल में हुई खरीद की जांच से ग्राम पंचायतों में बढ़ी हलचल-
शासन द्वारा एसआईटी गठित कर कराई गई जांच में कई जनपदों में कोविड कॉल में की गई खरीद में गड़बड़ी पाए जाने के पश्चात शासन द्वारा अवशेष भुगतान रोके जाने के आदेश निर्गत किए जाने से ग्राम पंचायतों में हलचल तेज हो गई है। डीपीआरओ पर निर्देश जारी करने के पश्चात पंचायत सचिवों में जांच के परिणाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोविड काल में ग्राम पंचायतों द्वारा की गई इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते शासन द्वारा एसआईटी गठित कर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान कई जनपदों में गड़बड़ी सामने आने के पश्चात शासन ने सभी जनपदों में खरीद से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने तथा अवशेष भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर डीपीआरओ द्वारा पंचायत सचिवों को पत्र जारी किया गया है। शासन जारी निर्देशों से पंचायत सचिवों में हलचल शुरू हो गई है। जनपद में भी कोविड काल में खरीदे गए दोनों उपकरण के मूल्य में तमाम ग्राम पंचायतों में काफी अंतर होने की बात सामने आई है। इससे अधिक मूल्य पर उक्त उपकरण खरीदने वाले पंचायत सचिवों की टेंशन बढ़ गई है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा मांगी गई सूचना तैयार कर भेजी जा रही है।             


जन-समस्याओं को कैसे समझेंगे अधिकारी

पता नहीं किस तरह की भाषा में जन समस्या को समझाया जाए
बिजनौर। यह फोटो आज 2 बजे लिया गया है जो चांदपुर नगर पालिका परिषद के बजरिया बाजार का है ।श्री गांधी आश्रम के सामने पुलिया पर पड़ा जाल पिछले दो हफ्ते से टूटा पड़ा है । 3 नवंबर को सोशल मीडिया में  फोटो डालकर  समस्या के समाधान  का अनुरोध किया गया था  जिस पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया  परंतु  आज  यही जाल  दूसरी साइड के   कोने  से 1 फुट ऊंचा उठ गया है । जो खतरे से खाली नहीं है। निरंतर त्योहार होने के कारण बाजार में जबरदस्त भीड़ हैं।
सभासद पता नहीं इस और क्यों नहीं ध्यान दे रहे हैं कि यह सार्वजनिक समस्या है और इसमें खर्च भी ज्यादा नहीं है। ईमानदारी से ₹1000 से ज्यादा खर्च नहीं आएगा । जनता को परेशानी उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है । 
अब तो यह कहना ही उचित होगा कि सार्वजनिक समस्या को जब अनुरोध के माध्यम से नहीं समझाया जा सकता तो फिर दूसरा रास्ता ही अपनाने को मजबूर किया जा रहा है। क्या सत्ता के नेता गणों को यह क्षति ग्रस्त  जाल दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकारियों के इस अनसुने कृत्य से सरकार की बदनामी नहीं हो रही है क्या?
 जनता के धन से लाखों रुपए  सभासदों को  कमीशन के रूप में बांटने वाली  नगर पालिका विशेष परिस्थिति में ₹1000 खर्च करने के लिए भी तैयार नहीं है । यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है । जिम्मेदार अधिकारी  जवाब दें । फिर तो नगर में नगर पालिका के नाम पर चंदा मांग कर इस कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।


अजय कुमार कौशिक 


पत्थर मारकर की गई महिला की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवर देर रात सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के मोतीनगर इलाके में महिला की पत्थर मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रमेश मरकाम ने बताया कि मृतका की शिनाख्त काली बाई नायक पति तीरथ उम्र 42 वर्ष निवासी मोतीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है।             


प्रतापगढ़ः बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़। पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुये एक कलयुगी बाप पर अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कंधई थाना क्षेत्र के भौसिया गांव का है। जहां कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ शनिवार की सुबह दुराचार कर पूरे गांव की आंखें शर्म से नीचे कर दी। बताया जाता है कि उस दरिंदे ने अपनी मासूम बच्ची पांचवी की छात्रा (11वर्ष) को दवा के नाम पर नींद की गोलियां खिलाकर हवस का शिकार बना लिया। 40 वर्षीय युवक संतोष पुत्र स्व.रामलाल गुप्ता चार बच्चों का पिता है। उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं। कुछ वर्ष पहले उसकी की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। दुराचार करते आरोपी को पड़ोसियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलने पर कंघई पुलिस ने बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध मे इंस्पेक्टर कंधई तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि युवक को गिरफ्त में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।           


6 साल की बच्ची की हत्या, खेत में शव मिला

पीलीभीत। पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के समीप एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। बता दें कि बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।               


रूढ़िवादी सोच पर करीना ने सवाल किया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर समाद की रुढ़िवादी सोच पर सवाल करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि करीना का ये वीडियो पुराना है और किसी इवेंट है। सोशल मीडिया यूजर्स करीना के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।              


4 दिन बाद भी बिग बॉस का पता नहीं चला

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी चुनाव के बाद तीन दिन गुजर गए हैं लेकिन ये नहीं पता चल पाया है कि अगले चार सालों के लिए यूएस का बिग बॉस कौन होगा। नासा, एप्पल और गूगल वाले देश में लोकतंत्र की सबसे अहम प्रक्रिया चुनाव धांधली के आरोपों का सामना कर रही है। इस बीच मौजूदा राष्ट्रपति और हार का खतरा झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन को धमकी के स्वर में कहा है कि उन्हें जबरन और गलत तरीके से राष्ट्रपति पद पर दावा नहीं करना चाहिए। ऐसा दावा वो भी कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अभी तो कानूनी लड़ाई शुरू हुई है।             


'लैंग्वेज लैब' के लिए योगी ने धन आवंटित किया

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में ‘लैंग्वेज लैब’ की स्थापना के लिए धनराशि ₹175 लाख रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।             


फिरौती के लिए मामा ने भांजे की हत्या की

हरदोई। थाना बेनीगंज के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा अपने मायके जरौआ थाना बेनीगंज आई हुई थी। मायके से ही 4 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय दीपा का 8 वर्षीय पुत्र रूद्र प्रताप कहीं गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर पुलिस में सूचना दी गई। उधर दीपा के मायके में आए एक फोन पर दो लाख की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया।               


कोरोना वैक्सीन का होने जा रहा है ट्रॉयल

कोरोना की लड़ाई में एएमयू को बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल होने जा रहा है


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल होने जा रहा है। दरअसल भारत सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यहां कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का काम 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ये इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के जरिए जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने में एएमयू शुरू से ही कोशिशें करता रहा है। अब जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए भी काम शुरू कर दिया गया है और 10 नवंबर से कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोगों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 1000 लोगों की जरूरत इसमें रहेगी, जो लोग शामिल होना चाहें वो अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेएनएमसीएच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का लेवल 2 हॉस्पिटल है। भारत सरकार ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी हैँ। ये हमारी खुशनसीबी है कि फेज 3 कोविड-19 का ट्रायल 14 नवंबर को होना है। इस रिसर्च का मकसद और कोरोना वैक्सीन की सेफ्टी चेक करना है। इसमें भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के साथ संयुक्त रूप से रिसर्च किया जाएगा। जो भी लोग इस संबंध में जानकारी चाहते हैं।               


चुनावों में तीसरे और आखिरी चरण का मतदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से कहा राज्य विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से कहा राज्य विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है और सभी से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 15 जिलों की 78 पर आज तीसरे और अंतिम चरण के लिये वोट डाले जा रहे हैं।अंतिम चरण में बढ़-चढ़कर करें वोटिंग नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से अपील में कहा," बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।               


रेप की कोशिश में महिला की आंख निकाली

हैवानियत की हद पार : बलात्कार की कोशिश के बाद निकाली महिला की आँख


नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मालूम हो कि जब इंसान हैवान बन जाता है तो उसको सही -गलत कुछ भी समझ नहीं आता है। लेकिन ये हैवानियत किस कदर महिलाओं के लिए परेशानी बन जाता है। इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते है। और आपकी अपनी हवस महिलाओं की पूरी जिंदगी बर्वाद कर देता है।
बतादे कि पुणे से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ढेरों सवाल खड़े करती है। रात के अंधेरे में पहले एक महिला से बलात्कार की कोशिश की जाती है और जब महिला विरोध करती है तो तेज धारदार हथियार से उसकी आंख निकाल ली जाती है।
दरअसल पीडित महिला शौच के लिए गई थी। रात के करीब 9 का वक्त रहा होगा। किसी ने उसे पीछे से दबोचा और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और शोर मचाने लगी, जिसके बाद बलात्कार की कोशिश करने वाले ने हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 और 354 मामला के तहत ममाला दर्ज किया है।               


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...