शनिवार, 7 नवंबर 2020

प्रतापगढ़ः बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़। पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुये एक कलयुगी बाप पर अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कंधई थाना क्षेत्र के भौसिया गांव का है। जहां कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ शनिवार की सुबह दुराचार कर पूरे गांव की आंखें शर्म से नीचे कर दी। बताया जाता है कि उस दरिंदे ने अपनी मासूम बच्ची पांचवी की छात्रा (11वर्ष) को दवा के नाम पर नींद की गोलियां खिलाकर हवस का शिकार बना लिया। 40 वर्षीय युवक संतोष पुत्र स्व.रामलाल गुप्ता चार बच्चों का पिता है। उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं। कुछ वर्ष पहले उसकी की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। दुराचार करते आरोपी को पड़ोसियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलने पर कंघई पुलिस ने बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध मे इंस्पेक्टर कंधई तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि युवक को गिरफ्त में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।           


6 साल की बच्ची की हत्या, खेत में शव मिला

पीलीभीत। पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के समीप एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। बता दें कि बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।               


रूढ़िवादी सोच पर करीना ने सवाल किया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर समाद की रुढ़िवादी सोच पर सवाल करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि करीना का ये वीडियो पुराना है और किसी इवेंट है। सोशल मीडिया यूजर्स करीना के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।              


4 दिन बाद भी बिग बॉस का पता नहीं चला

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी चुनाव के बाद तीन दिन गुजर गए हैं लेकिन ये नहीं पता चल पाया है कि अगले चार सालों के लिए यूएस का बिग बॉस कौन होगा। नासा, एप्पल और गूगल वाले देश में लोकतंत्र की सबसे अहम प्रक्रिया चुनाव धांधली के आरोपों का सामना कर रही है। इस बीच मौजूदा राष्ट्रपति और हार का खतरा झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन को धमकी के स्वर में कहा है कि उन्हें जबरन और गलत तरीके से राष्ट्रपति पद पर दावा नहीं करना चाहिए। ऐसा दावा वो भी कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अभी तो कानूनी लड़ाई शुरू हुई है।             


'लैंग्वेज लैब' के लिए योगी ने धन आवंटित किया

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में ‘लैंग्वेज लैब’ की स्थापना के लिए धनराशि ₹175 लाख रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।             


फिरौती के लिए मामा ने भांजे की हत्या की

हरदोई। थाना बेनीगंज के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा अपने मायके जरौआ थाना बेनीगंज आई हुई थी। मायके से ही 4 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय दीपा का 8 वर्षीय पुत्र रूद्र प्रताप कहीं गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर पुलिस में सूचना दी गई। उधर दीपा के मायके में आए एक फोन पर दो लाख की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया।               


कोरोना वैक्सीन का होने जा रहा है ट्रॉयल

कोरोना की लड़ाई में एएमयू को बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल होने जा रहा है


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल होने जा रहा है। दरअसल भारत सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यहां कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का काम 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ये इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के जरिए जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने में एएमयू शुरू से ही कोशिशें करता रहा है। अब जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए भी काम शुरू कर दिया गया है और 10 नवंबर से कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोगों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 1000 लोगों की जरूरत इसमें रहेगी, जो लोग शामिल होना चाहें वो अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेएनएमसीएच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का लेवल 2 हॉस्पिटल है। भारत सरकार ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी हैँ। ये हमारी खुशनसीबी है कि फेज 3 कोविड-19 का ट्रायल 14 नवंबर को होना है। इस रिसर्च का मकसद और कोरोना वैक्सीन की सेफ्टी चेक करना है। इसमें भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के साथ संयुक्त रूप से रिसर्च किया जाएगा। जो भी लोग इस संबंध में जानकारी चाहते हैं।               


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...