बुधवार, 4 नवंबर 2020

सरकार किसानों को समझाने में असफल रही

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब की स्थिति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार करार देते हुए कहा है, कि वह किसानों को बातचीत के जरिये समझाने तथा आंदोलनकारी किसानों से पटरी खाली कराने में विफल रही है।                 


संक्रमितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ा रही कंपनियां

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियाँ समझते हुए अब गाज़ियाबाद की अनेक कंपनियाँ कोरोना संक्रमितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ा रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है वी गार्ड इंडस्ट्रीज़। इलैक्ट्रिकल एप्लाइन्स बनाने वाली इस मशहूर कंपनी ने आज जिला मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय को एक वेंटिलेटर, 200 पीपीई किट्स, एक हीटर ह्यूमिडिफायर अटैचमैंट, एक हज़ार फेस मास्क समेत अनेक उपकरण सौंपे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता की उपस्थिति में वी गार्ड के रीज़नल मैनेजर (नॉर्थ) एयपन इट्टी ने ये सभी उपकरण जिला स्वास्थ्य विभाग को दान में दिए।               


40-45 साल की उम्र वालों को अधिक जोखिम

नई दिल्ली। कोविड-19 का संक्रमण बुजुर्गाें और हाई रिस्क ग्रुप वालों को अधिक हो रहा है। यह अधिकांश लोगों को मालूम है, लेकिन 45 से 60 वर्ष की उम्र वालों की भी मौत हो रही, जो कुल कोविड मृत्यु का 14 प्रतिशत है और यह संख्या घातक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में ये आंकड़े जारी किए हैं।रिपोर्ट के अनुसार कुल कोविड से मरने वालों में 70 प्रतिशत मृतक पुरूष हैं। 17 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 18-25 आयु वर्ग में यह दर एक प्रतिशत है।              


ईरानी ने की अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा

जावड़ेकर, स्मृति ईरानी ने की अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा


नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निंदा की है। जावड़ेकर ने ट्वीट किया महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं। प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है। इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है। जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था।                 


स्टार ने प्रशंसकों को बताएं 'फिटनेस टिप्स'

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों के बीच फिटनेस टिप्स शेयर किया है। विद्युत जामवाल ने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोगों का मनोरंजन और उन्हें प्रेरित करने के लिये हैरतअंगेज स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है।                


भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभा रहे हैं अभिषेक

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर अब राजनीति करते हुए नजर आएंगे। चर्चा है कि अभिषेक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दसवीं’ में एक अनपढ़ और एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में यामी गौतम और निमरत कौर भी नजर आएंगी।


                       

दिवाली से पहले सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 4 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51442 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 803 रुपये की गिरावट आई और रेट 61447 रुपये रहा।                


बॉलीवुड एक्ट्रेस फराज खान का निधन

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद गमगीन रहा। एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मेहंदी’ में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान का निधन हो गया है। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे।सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने ये जानकारी दी है। फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।           


बदमाशों ने युवती के सिर में मारी गोली

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बेखौफ बादमाशों ने एक युवती को गोली मार दी है। सेक्टर 65 इलाके में बाइक सवार 3 बदमाशों ने गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती की सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में युवती को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पूजा शर्मा बुधवार दोपहर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी थी। वह अपने दोस्त सागर मनचंदा के साथ खाना खाने निकली थी। युवती के सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस सूत्रों की माने तो गाड़ी लूट में असफल होने पर अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे युवक और युवती पर फायरिंग की। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।                 


संपादक अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्ल्क टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा है कि इससे आपातकाल की याद ताजा हो गयी है। मुंबई में आज पुलिस द्वारा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने टि्वट कर इसकी निंदा की।             


छात्रा ने मौलाना पर लगाया गंभीर आरोप

छात्रा ने मौलाना पर लगाया बलात्कार का आरोप, शादी के बाद भी कर रहा था ब्लैकमेल 


मदरसा। मदरसा की एक पूर्व छात्रा ने मदरसा के मौलाना पर पांच साल तक शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शहर के ग्रासटन गंज इलाके में मदरसा चलाने वाले एक मौलाना पर युवती ने ब्लैकमेल कर शारिरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने इसकी शिकायत सीओ कोटद्वार से की है।
कोटद्वार पुलिस को शिकायत करने पहुंची युवती ने बताया कि मौलाना ने पहले उसके साथ बलात्कार किया था। फिर उसकी आपत्तिजनक फोटो के ज़रिए लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसके फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर और उसके परिजनों को मार देने की धमकी देकर मौलाना उसका शोषणा करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शादी हो जाने के बाद भी मौलाना उसे ब्लैकमेल कर रहा था और मिलने के लिए बुलाता था, इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत की है।              


पेटीएम यूजर्स को दिवाली तोहफा, चार्ज खत्म

पेटीएम यूजर्स को दिवाली तोहफा, खत्म किया ये चार्ज


नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजर्स को अलग- अलग मोड के जरिए पेमेंट का विकल्प देती है। पेटीएम यूजर्स इस ऐप के जरिए यूपीआई से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान चुटकी में कर लेते हैं। एक तरफ बैंक अकाउंट से पेटीएम वॉलेट से पैसे डालने पर यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना होता है लेकिन इसके उलट यानी पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ता था। कई यूजर्स को इसे लेकर चिंता थी। अब खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने इस पर जवाब दिया है। विजय शेखर शर्मा ने एक पेटीएम यूजर को इस बारे में जवाब दिया है। एक यूजर ने उनसे पूछा कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह आपकी कंपनी के लिए एक खाई की तरह है? इसके जवाब में पेटीएम संस्थापक ने लिखा, ‘अब यह जीरो है! हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है।’               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...