सोमवार, 2 नवंबर 2020

मच्छर जनित रोगों ने पांव पसारना शुरू किया

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। कोरोना के बीच मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरजनित बीमारियाँ डेंगू, मलेरिया आदि ने भी पाँव पसारना शुरू कर दिया है। डेंगू से डरने व भयभीत होने की ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि होम्योपैथी में ऐसी अनेक दवाएं हैं, जो डेंगू बुखार से बचाव एवं उपचार में पूरी तरह कारगर हैं।यह कहना है स्वास्थ्यगत मुद्दों पर जनजागरूकता में जुटे केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरूद्व वर्मा का।              


जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिस वक्त यह भूकंप आया उस वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक से झटके महसूस होने से हड़कंप मच गया और लोग नींद से जाग उठे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 नापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके आज सुबह 6:54 मिनट पर जम्मू-कश्मीर से 51 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में हेनले में महसूस किये गए। फिलहाल इससे किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।                       


कांग्रेस सांसद ने सपा का दामन पकड़ा

लखनऊ। कांग्रेस का हाथ छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।                     


एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या


आत्महत्या का कारण नही चला पता


कोकराझार। असम के कोकराझार जिले के गोसाईगांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। कोकराझार पुलिस ने परिवार के मुखिया उनकी पत्नी और उनकी तीन बच्चियों को उनके घर में मृत पाया गया है। यह घटना गोसाईगांव के तुलसीबल में हुई है। परिवार के मुखिया की पहचान निर्मल पॉल के रूप में की गई है। अन्य सदस्यों की पहचान मोलिका पॉल, पूजा पॉल, निहा पॉल और दीपा पॉल के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों द्वारा चरम कदम उठाने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। जानकारी होने पर गोसाईगांव के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी और गोसाईगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सहित उच्च-स्तरीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अचानक से परिवालों ने क्यों आत्महत्या की इसके बारे में सभी हैरान है।               


रेवाड़ीः मुस्लिम युवक के साथ लड़की गायब

16 साल की लड़की मुस्लिम युवक के साथ लापता, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप


रेवाड़ी। राज्य के रेवाड़ी में एक 16 साल की लड़की पिछले 21 दिन से लापता है। नाबालिक लड़की के परिवार का आरोप है। कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को कहीं ले गया है। लड़की की मां का कहना है। कि 'मेरी 16 साल की बेटी 11 अक्टूबर से गायब है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाला एक जेसीबी ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में खोल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विरेंद्र सिंह का कहना है। हमें शिकायत मिली है। कि एक नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर से लापता है। एक लड़का भी गायब है। जो लापता लड़की के परिवार के यहां काम करता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। और लड़की को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की है। एक बार लड़की का पता चल जाए फिर हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी।                 


भारः इस महीने रेलवे यूजर चार्ज वसूलेगा

यात्रियों के लिए बुरी खबर, इस महीने से भारतीय रेलवे वसूलेगा यूजर चार्ज, किराया बढ़ाने पर विचार


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक अब 100 से ज्यादा स्टेशनों पर यात्रियों से यूजर चार्ज वसूले जाएंगे। रेलवे ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे नवंबर महीने में 121 स्टेशनों पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि देश के अधिकांश स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये है। ऐसे में रेलवे जल्दी ही प्लेटफॉर्म टिकट का किराया बढ़ाकर 20 रुपये कर देगा।                 


सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज

दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दुकानों पर खरीदने के लिए टूटी भीड़


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में हुई भारी गिरावट के साथ बीते सप्ताह वायदा में बाजार में चांदी 3,295 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 529 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट गया। बीते सप्ताह घरेलू स्तर पर वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 529 रुपये टूटकर 50491 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी 498 रुपये गिरकर 50465 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 2552 रुपये गिरकर 59601 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 3295 रुपये फिसलकर 59645 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समीक्षाधीन अवधि में सोना हाजिर 25.83 डॉलर उतरकर 1874.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा 34.8 डॉलर टूटकर 1879.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 1.68 डॉलर गिरकर 23.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।             


घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, झांसा

नाबालिग लड़की से घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, किशोरी की माँ को दिया था। मदद का भरोसा, एसपी के आदेश पर 


अजय शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में खाकी वर्दी के दागदार होने के मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में आरोपी सिपाही मुरादाबाद में तैनात है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जनपद के चैकी तहसील में पूर्व में तैनात रहे पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी पर रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। इस दौरान सिपाही मनोज रस्तोगी ने मदद का भरोसा दिला कर उनके घर में आना जाना कर लिया था। धीरे-धीरे आरोपी हमारे परिवार में घुल-मिल गया और हमारे घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि बीते 11 सितंबर को भी मनोज रस्तोगी उनके घर आया था। इस दिन वो मौका देखकर कमरे में घुस गया और वहां उसने मेरी नाबालिग बेटी से रेप किया।पीड़िता के मुताबिक उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की आखिर में वो पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह के पास गुहार लेकर पहुंचीं एसपी के आदेश पर पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। कि वर्तमान में आरोपी सिपाही मनोज रस्तोगी मुरादाबाद में तैनात है।             


मंदिर में नमाज पढ़ने पर एफआईआर दर्ज

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


                 

वर्ल्डकप में मजबूती से उतरेगी हमारी टीम

अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराने और आईपीएल के इस टूर्नामेंट से विदाई लेने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल 2021 को कुछ ही महीने रह गये हैं और उनकी टीम मजबूत होकर वापसी करेगी। चेन्नई ने रविवार को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड की नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल-13 से विजयी विदाई ली और पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।                        


आइपीएलः कार्तिक बने सुपरमैन, पकड़ा चौका

आईपीएल 2020 दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन पकड़ा चौंका देने वाला कैच 


कोलकाता। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। साथ ही खुद के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा। कोलकाता ने पहले खेलते हुए कप्तान इयोन मोर्गन की 68 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 191 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में बस 131 रन ही बना सकी और 60 रनों से मैच हार गई। कोलकाता को मैच जिताने में तेज गेंदबाज पैट कमिंस का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने राजस्थान के चार विकेट चटकाए जिसमें बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट भी शामिल है। उनका कैच विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने हवा में डाइव लगाकर लिया। यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह कैच इतना शानदार था। कि इसे आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर अकांउट से भी शेयर किया गया। इसमें लिखा गया दिनेश कार्तिक ने एक बहुत ही जबरदस्त कैच लिया जिससे बेन स्टोक्स आउट हुए। यह कैच बाद में मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ क्योंकि अगर बेन स्टोक्स इस मैच में भी चल जाते तो कोलकाता के लिए मुसीबत खड़ा कर सकते थे। उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को पिछले दो मैच जिताए थे। इसमें चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक भी शामिल था।                     


अभिनेत्री ऐश्वर्या ने शेयर की अपनी तस्वीरें

सुर्खियों में है... अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फैंस ने भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। ऐश्वर्या राय ने मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। फोटोज में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं आराध्या ने फ्लोरल फ्रॉक पहनी है। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट में उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देने वालों को शुक्रिया कहा है।
ऐश्वर्या कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी का प्यार, आराध्या मेरी एंजेल, मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। जिसकी कोई सीमा नहीं है। तुम्हें बेहिसाब शुक्रिया मेरे सभी शुभचिंतकों का भी शुक्रिया जो मेरे लिए आज और हर दिन दुआ करते हैं। आप सभी पर भगवान अपनी कृपा बनाए रखे अभिषेक का ऐश्वर्या को बर्थडे विश पत्नी ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। ऐश्वर्या संग खूबसूरत फोटो शेयर कर अभिषेक ने लिखा था। हैपी बर्थडे वाईफी। हर एक चीज के लिए शुक्रिया उस हर चीज के लिए जो तुमने हमारे लिए किया और उसकी अहमियत समझी भगवान करे कि आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें और खुश रहें। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...