रविवार, 1 नवंबर 2020

वरिष्ठ पत्रकार की हृदय गति रुकने से हुआ निधन

अतुल त्यागी


वशिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का  ह्रदय गति रुकने से निधन


हापुड़। अमर उजाला कार्यालय के प्रभारी वशिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी 61 आज शनिवार श्याम ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। मेरठ रोड स्थित  सर्वोदय कलोनी निवासी अनिल त्यागी को शनिवार शाम सोने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वह अपने पीछे 2 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। वह वर्ष 1996 से लगातार हापुड़ के ब्यूरो कार्यालय के प्रभारी रूप में कार्य करते थे। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। जिले के अनेक गणमान्य व्यक्ति शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे।             


संस्था ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दुर्गा प्रसाद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना का ध्यान रखते हुए लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी शिविर में आए लोगों को मास्क, ग्लबस दिए गए, साथ ही काढ़ा को गिलास में ना देकर सतर्कता को ध्यान में रख कर एक पाकेट में बनाने की विधि के साथ दिया गया।जिसमें शिविर में 4 डॉक्टर की टीम के द्वारा लगभग 100 लोगों का चेकअप किया गया।              


छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

मेरठ। सामाजिक संस्था सहयोग की ओर से वाल्मीकि जयंती व शरद पूर्णिमा पर छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक हरिश्चंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन क्रम पर जानकारी दी। संस्था के संस्थापक दिनेश शांडिल्य ने बताया कि हनुमंत पुराण के अनुसार प्रभु हनुमान का नाम सुंदर भी है। इसीलिए इसका नाम सुंदरकांड रखा गया। इस दौरान अनिल कुमार, प्रेम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।                     


विरोधः रेलवे स्टेशन मास्टरो ने की भूख हड़ताल

अंकित गोस्वामी


मुजफ्फरपुर। रात्रि ड्यूटी भत्ता की सीलिग लिमिट के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को कपरपुरा स्टेशन पर भूख हड़ताल की। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्टेशन मास्टर हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के मंडल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता उनके ग्रेड पे या बेसिक पे के हिसाब से निर्धारित दर पर दिया जाता था। नए निर्देश के बाद रेलवे प्रशासन ने 43600 रुपये से अधिक बेसिक पे वाले कर्मियों का एनडीए बंद कर दिया है। इससे उनको नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन लगातार आंदोलन कर रहा है। इसके बाद भी रेल मंत्रालय नियमों में बदलाव नहीं कर रहा है। शीघ्र बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर उप मंडल सचिव दुर्गानंद झा, शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबंधक राजा राम, अरुण कुमार, मानवेंद्र, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, शंभू ठाकुर, उमेश कुमार आदि कर्मचारी थे।               


चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी असफल

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में अब चोरी, झपटमारी और चेन स्नेचिंग जैसे अपराध हेडलाइन नहीं बनते हैं। जिले में शायद ही कोई ऐसी पुलिस चौकी हो जहां इस तरह के अपराध नहीं हो रहे हैं। कहने को पुलिस हर दिन अपनी पेट्रोलिंग और बेरिकेटिंग की प्रेस रिलीज़ जारी करती है। मगर हकीकत यह है कि चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी लगभग खत्म ही हो चुकी है।


सेना के जवान की लद्दाख में हुई मौत

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जशपुर के कुनकुरी हर्रादाड़ के निवासी आर्मी के जवान की लद्दाख में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आर्मी के जवान की लद्दाख में सड़क हादसे में मौत हुई है। ड्यूटी के दौरान ये हादसा हुआ है। मृतक जवान के शव को लद्दाख से विशेष विमान के जरिए जशपुर लाने की तैयारी की जा रही है।                 


सरकार पर किसानों को छलने का आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों तथा देश की नींव को कमजोर करने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्योत्सव कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि “यह मुश्किल समय है। देश में कोविड महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे समय में जो कमजोर लोग होते हैं उन्हें सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, हमारी माताएं, बहनें, हमारे युवा, इन को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है।” उन्होंने कहा कि “देश में किसान की हालत के बारे में सभी को जानकारी है।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...