शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

लाजवाबः घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते

मुजफ्फरपुर। घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते। उनका वश चले तो कुछ भी कर दें। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है, जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। 13 महीने के भीतर एक 65 साल की एक बुजुर्ग महिला द्वारा आठ बच्चों के जन्म देने के नाम पर सरकारी राशि का गबन किया गया है। एक अन्‍य महिला को तो एक ही दिन में दो बार बच्‍चे को जन्‍म देते बताया गया है। मामला मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में फर्जीवाड़ा का है। राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जांच का आदेश दिया है।               


चीनी निर्यात पर सब्सिडी का विस्तार किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किए जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह कहा। गोयल फिलहाल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल चीनी के दाम स्थिर बने हुए हैं, इसलिए निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस अवसर पर कहा कि देश से 2019- 20 में अब तक की सर्वाधिक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने का बकाया कम है और मिलें इस साल इसका भुगतान तेजी से कर सकतीं हैं।             


युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित किए

पंकज कपूर


शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी दिल्ली में फाइनल इंटरव्यू होगा, लेकिन किन्नौर से संबंध रखने वाले निगम भंडारी का हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। उन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इस चुनाव में अहम बात यह सामने आई है कि वीरभद्र सिंह को झटका लगा है, क्योंकि उनके समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट से संबंधित निगम भंडारी ने कुल 40,010 वोट लेकर बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को कुल 37,375 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर अमित पठानिया रहे हैं, उन्हें कुल 5,998 वोट मिले हैं। प्रदेश युंका के चुनाव में कुल 1,16,225 वोट डाले गए, जबकि नोटा में 540 वोट पड़े थे।             



डायबिटीज से परेशान करें इन चीजों का उपयोग

डायबिटीज से परेशान है, तो सुबह उठकर जरूर खाएं ये चीजे।


नई दिल्ली। डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरीमेथी के पानी से मिलेगा फायदाफाइबर वाली चीजें खाएं। डायबिटीज की बीमारी से आजकल तमाम लोग ग्रसित हैं। ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित ना होने की वजह से डायबिटीज होती है। डायबिटीज दो तरह से होती है। एक जब आपके शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन रही हो और दूसरी तब जब शरीर में बन रही इंसुलिन के प्रति शरीर रिस्पांड नहीं कर पा रहा हो अगर डायबिटीज में सावधानी ना बरती जाए तो ये आपकी आंखों किडनी और दिल सब पर असर डालने लगती है। डायबिटीज को जीवनशैली और डाइट में बदलाव लाकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जिन चीजों का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम हो, फाइबर और प्रोटीन ज्यादा हो, उनका सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के पांच आसान से टिप्स। सुबह की शुरुआत मेथी पानी के साथ करें। थोड़ी सी मेथी को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पिएं।मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो शुगर को सोखने की रफ्तार धीमी करता है। ये आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।
भीगे हुए बादाम खाने से भी हेल्दी फैट और अच्छी गुणवत्ता की प्रोटीन मिलती है। भीगे हुए बादाम इसलिए ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि इसके छिलके में टैनिन पाया जाता है। जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनता है। बादाम का छिलका हटने से पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट को शरीर ज्यादा बढ़िया तरीके से अवशोषण कर लेता है। 
प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करें. साबुत अनाज अंडा जैसी चीजें नाश्ते में लें ज्यादा फाइबर वाली चीजें धीरे-धीरे पचती हैं। और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। ओट्स इडली, मूंग दालचिल्ला, दाल पराठा जैसी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फलों के जूस की जगह फल का ही सेवन करें पैकेटबंद फलों के जूस में ज्यादातर फाइबर निकल जाता है। और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज में ये जूस आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जूस के बजाय सीधे मौसमी फलों का सेवन ही करें। शरीर में फ्लूड की मात्रा बनाए रखें. नींबू पानी, हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। अगर देर तक आप कोई फ्लूड नहीं लेते हैं। तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। और आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है।              


जान की दुश्मन बनी, विभाग की लापरवाही

जान की दुश्मन बनी विधुत विभाग की लापरवाही 


 आनंद भट्टाचार्य


गाजियाबाद। लोनी में बिजली विभाग को लेकर आये दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती रहती है। लोनी के कुछ मोहल्लों का ऐसा हाल हुआ पड़ा है कि बताया नही जा सकता वहाँ पर  तारो का जाल बना हुआ है। कही पर तार बहुत निचे लटक रहे है, और कहीं-कहीं तो इतने नीचे है कि कोई बच्चा भी उसे छू ले। अगर गलती से किसी बच्चे ने छू लिया और उसके साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बिजली विभाग या वहां के नेता या फिर प्रशासन? ऐसी दुर्घटना आये दिन होती रहती है, ये ज्यादातर जानवरों के साथ होता है। आये दिन गाय,घोड़े और भैस विद्युत करंट के कारण मर जाते है। बहुत लोगो की ये भी समस्या है कि उनके मोहल्लों में खम्बे नही है और ना ही लाइट लगी है। इन दोनों के लिए सरकार के पैसा आ चुका है मगर बिजली विभाग ने इन पैसों का क्या किया कुछ पता नही है। ना ही उन मोहल्लों में आज तक खम्बे लगे न ही लाइट। लोगो ने इस चीज़ पर शिकायत भी दर्ज कराई है मगर कोई सुनवाई नही है। लोगो ने एक बार नही 4,5 बार शिकायत की है फिर भी कोई फायदा नही है तो इसका मतलब हम ये मान ले कि जब तक किसी को पैसे न खिलाये जाए तब तक कोई कार्य नही होगा। खम्बों और लाइट का कोई छोटा-मोटा मामला नही है। ये बहुत बड़ा घोटाला है, लाखो-करोड़ों रुपये जनता के हित के लिए आते है। खम्बों और लाइटो के धन का क्या होता हैं। कुछेक स्थानो पर लाइट लगा कर, बाकी सारे पैसो का घोटाला हो जाता है।                 


किशोर ने 7 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

किशोर ने 7 वर्ष की मासूम बच्ची से की दरिंदगी,


चिल्लाने पर मुंह में ठूंसा गन्ना


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में एक वहशी युवक ने कुकर्म के प्रयास में मासूम के साथ दरिंदगी की।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजपाल प्रजापति की पुत्री अपने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर खेत पर सिला बीनने गई थी कि इसी दौरान खेत में छिपे बैठे अमित ने बालिका को गन्ना खिलाने के बहाने बुलाया और मना करने पर जबरन खेत में खींच लिया। युवक ने सात वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और शोर मचाने पर उसके मुंह में गन्ना ठुस दिया तथा उसके गुप्तांग को भी गन्ने से क्षतिग्रस्त किया गया। बालिका की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रही उसकी बहन और मां पहुंच गयी लेकिन इस बीच आरोपी गन्ने की झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गया।


लड़की ने आपबीती मां को बतलाई।


वहीं अपनी मां को दवा दिलाने खुदागंज आए रामपाल प्रजापति गांव की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में उनकी पत्नी तथा पुत्री ने मिलकर घटना की जानकारी दी।


पीड़िता का पिता थाना खुदागंज पहुंचा उसने आपबीती सुनायी।


पुलिस ने आधे घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।


पकड़ा गया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है जिस पर धारा 376 पास्को 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।               


चुनावी घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

रोशन प्रजापति


नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में कोविड-19 का टीका मुफ्त देने का वादा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले की शिकायत पर जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि उसने पाया कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं पाया गया है।


               

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...