शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

'सीएम' भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब

सीएम भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब…बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी वापसी


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही उपचुनाव के साथ-साथ मध्यप्रदेश उपचुनाव के प्रचार का मोर्चा भी संभाल रहे हैं। सीएम बघेल के प्रचार का दौर दूसरे दिन भी जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जैतहरी अनूपपुर भी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उनकी सभा में भारी संख्या में जनसमूह दिखाई पड़ा। चुनाव प्रचार के लिए जैतहरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का शत प्रतिशत दावा किया, उन्होंने कहा, जनता का उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को दोबारा कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है। लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है।                              


नाबालिक दिव्यांग बच्ची से युवक ने रेप किया

घर के बाहर खेल रही दिव्यांग बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार फिर। 


अजय शर्मा 
कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही दिव्यांग बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने हाईवे के किनारे झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ छिबरामऊ ने परिजनों से पूछताछ की इस दौरान आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                             


टावर पर चढ़ गया युवक, जान देने की कोशिश

युवक चढ़ा टावर पर जान देने की कोशिश, मचा हड़कंप अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से नहीं उतरा


अजय शर्मा
कन्नौज। हसेरन ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर समय हड़कंप मच गया जब पीड़ित व्यक्ति सड़क व नाली के ना बनने के चलते टावर पर चढ़ा गया टावर पर चढ़े पीड़ित युवक ने जान देने की कही बात पीड़ित व्यक्ति सुबह 10:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर चढ़ गया समाचार लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी वही चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने सभी को हटाया। युवक को उतरवाने का प्रयास भी किया ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से नीचे नहीं उतरा। 
हसेरन विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर करना के पीड़ित युवक नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र मानसिंह उम्र 25 वर्ष अपने पिता की अकेली संतान है। उसने बताया कई वर्षों से हम बहुत परेशान हैं। हमारा घर परिवार परेशान है। घर के पास के दबंग विपक्षी जय वीर सिंह शिवराम सिंह सर्वेश कुमार पुत्र शिवराम सिंह दबंगई के चलते सड़क व नाली नहीं बनने दे रहे हैं। जिसके चलते हमारे घर के सामने पानी भरा रहता है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। एसडीएम तिर्वा को लिखित सूचना दी थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का निस्तारण किया था। फिर भी दबंगई से व्यक्तियों ने सड़क व नाली का कार्य नहीं होने दिया कई बार हमने ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना दी कोई भी सुनवाई नहीं हुई जिस से आज परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की वही ग्राम प्रधान के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा। 
ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया यह उनका आपसी विवाद है। जिसके चलते दोनों पक्षों में नाली व सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रधान ने बताया विपक्ष दबंगई के साथ हमें भी धमकी देते हैं। तुम्हें देख लेंगे वही प्रधान ने बताया नाली और सड़क का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार का विवाद गांव के रहने वाले सजाती है। जय वीर सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह बा सुरेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह के साथ नाली के पानी को निकाल के लेकर विवाद है। जिस पर कई बार कहा सुनी हो चुकी है। जिस पर लिखित समझौता चपुन्ना चौकी पर भी कराया गया था। किंतु विपक्षी जयबीर सिंह व सुरेंद्र सिंह काम नहीं होने दे रहे थे। किंतु जैसे ही नरेंद्र सिंह आज टावर पर चढ़ा हरकत में आया ब्लॉक प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल काम शुरू हुआ है। ग्राम राजपुर करना में इस समय नाली में पानी के निकास का काम किया जा रहा है। मौके पर चपुना चौकी पुलिस व ब्लॉक कर्मी मौजूद अभी तक नीचे नहीं उतरा है। युवक ऊपर से ही फोन द्वारा गांव की जानकारी कर रहा है। नरेंद्र सिंह का कहना है। जब तक विपक्षी जयवीर की दीवाल नहीं टूट जाती तथा पानी का निकास नहीं हो जाता तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा नरेंद्र सिंह पिछले 3 घंटे से टावर पर चढ़ा है।                 


बेटी को मारकर शव लेकर घूमता रहा पिता

4 साल की बेटी को मारकर छह घंटे तक शव लेकर घूमता रहा पिता 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले एक टेंपो चालक ने गुरुवार को अपनी चार साल की मासूम बेटी की हत्या कर उसके शव को छह घंटे तक टेंपो में लेकर घूमता रहा। शाम को आरोपी के भाई की सूचना पर नोएडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और खोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी तीन साल के बेटे के साथ उसे करीब बीस दिन पहले छोड़कर कहीं चली गई है। गुरुवार दोपहर उसकी बेटी लगातार अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी। चुप नहीं होने पर उसने गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसके बाद शव को टेंपो में ही रखकर अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।मूलरूप से सुल्तानपुर के बेगराजपुर कूरेभार का रहने वाला वासुदेव गुप्ता खोड़ा की नेहरू गार्डन कॉलोनी में रहता है और मालवाहक टेंपो चलाता है। आरोपी की पत्नी स्पा सेंटर में काम करती थी। करीब 20 दिन पहले आरोपी की पत्नी तीन साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर कहीं चली गई है। चार साल की बेटी अदिति पिता के पास ही थी। गुरुवार दोपहर में अदिति अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी।                      


भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मवेशियों की मौत

बेजुबान अन्ना मवेशी भूख प्यास से तड़प तड़प कर दे रहे जान 


अजय शर्मा
कन्नौज। हसेरन विकासखंड के नादेमउ के पास सुभाष इंटर कॉलेज के सामने एक अन्ना मवेशी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन हो जाने के कारण तड़प तड़प कर जान निकली जा रही है। वहां से निकल ले राहगीरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान से की लेकिन ग्राम प्रधान ने यह कहा कि हम 10:00 बजे आएंगे और देखेंगे नादेमउ ग्राम पंचायत में कहीं गौशाला ना होने के कारण आए दिन अन्ना मवेशियों की मृत्यु होती रहती है।
लेकिन जब इसकी सूचना ग्राम प्रधान या किसी पशु चिकित्सा अधिकारी से की जाती है। तो किसी पशु चिकित्सा अधिकारी का फोन नहीं लगता है। तब तक अन्ना मवेशी की जान निकल जाती है। नादेमउ के ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत में गौशाला नहीं बनवाया जिसके कारण अन्ना मवेशियों की मृत होती जाती है।                 


भारत में पबजी मोबाइल पूरी तरह बंद किया

पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट आज से भारत में पूरी तरह बंद


नई दिल्ली। पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में इस बात की सूचना दी। भारत सरकार ने करीब एक महीने पहले 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया। इन 118 ऐप्स में भारत में बहुचर्चित गेमिंग ऐप पबजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार ने इस ऐप्स को बंद करने की वजह चीन से सुरक्षा खतरों को बताया था। ये ताजा घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले पबजी मोबाइल के डेवलपर पबजी कॉर्प ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में बैटल रॉयल-स्टाइव गेम्स की भारत में वापसी की संभावना है। मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टिकेंट गेम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट फैंस को समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और उन्होंने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानूनों और रेग्युलेशंस का अनुपालन किया है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-76 (साल-02)
2. शनिवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                 



गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

डीएम नैनीताल ने किया सराहनीय कार्य

महिलाओं को ऐसे मिलेगा फायदा।


नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने मे स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान है। जिलाधिकारी सविन बंसल का भी उददेश्य है। कि ग्रामीण महिलाओं को विकास की धारा मे जोडते हुये उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि वे अपने परिवार के भरण पोषण में मदद कर सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की प्राथमिकता मे भी स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर दिया जाए।
गौरतलब है। कि प्रकृति मे जहां उत्तराखण्ड को प्राकृतिक खुबसूरती की नेमत दी है। वही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों के अलावा लजीज पहाडी व्यंजनों, हस्तकला, समृद्ध संस्कृति एवं परम्परागत पहनावा यहां के तीज त्यौहार भी पर्यटकों के बीच मे काफी लोकप्रिय है। देश विदेश के सैलानी उत्तराखण्ड की संस्कृति तथा यहां के लजीज व्यंजनों को काफी पसन्द करते है। जनपद नैनीताल में अब पर्यटक मौसम वर्ष भर रहता है। जिसके कारण बडी संख्या मे देशी विदेशी सैलानियों का आगमन जनपद नैनीताल मे होता है।आने वाले पर्यटको को उनके भ्रमण स्थलों पर पहाडी उत्पाद व व्यंजन उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक नई पहल की है। जिसके अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को बडे पैमाने पर आधुनिक लुक वाले वुडन आउटलैट उपलब्ध कराये जा रहे है। इस प्रकार नैनीताल प्रदेश का पहला जिला होगा जहां महिला स्वयं सहायता समूहों को जिला प्रशासन द्वारा हिलांस वुडन आउटलैट बनाकर दिये जा रहे है। जिनमे महिलायें अपने उत्पादों की ब्रिकी के साथ ही सैलानियों को लजीज व्यंजन भी परोस सकेंगी।
राज्य मे पहली बार है। कि इतने बडे पैमाने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोडने के लिए प्रशंसनीय कार्यवाही की जा रही हैै। जिलाधिकारी बंसल की इस सकारात्मक कार्यवाही से ग्रामीण महिलाओं मे प्रशन्ता है। तथा वे जिलाधिकारी की इस पहल का मुक्त कंठ से तारीफ भी कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे जनपद में दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 12 पर्यटक स्थलों पर हिलांस वुडन आउटलैट तैयार कर लिये गये है।
इन हिलांस वुडन आउटलैट को बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 35 लाख की धनराशि जिला योजना तथा अनटाइड फंड से उपलब्ध कराई गयी है। जनपद में 12 हिलांस वुडन आउटलैट बनकर तैयार हो चुके है। जिलाधिकारी द्वारा चयनित स्थल सातताल, स्नोव्यू मुक्तेश्वर,नौकुचियाताल, टी गार्डन श्यामखेत, सरस मार्केट हल्द्वानी, तहसील परिसर कालाढूगी, केव गार्डन, हनुमानगढी तथा सडिया ताल में यह हिलांस वुडन आउटलेट बनकर तैयार हो गये हैै। इन वुडन आउटलैट का निर्माण कुमाऊ मण्डल विकास निगम द्वारा किया गया है। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण 3.46 लाख की धनराशि व्यय हुई है। गौरतलब है। कि इन हिलांस वुडन आउटलैट मे स्वयं सहायता समूह की महिलायें अपने विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, दालें, मसाले, बडियां हर्बल उत्पाद, रिंगाल रामबांस से हस्त निर्मित टोकरियां एवं बैग, ऐपण व अन्य सामानों की ब्रिकी करेंगी।
जिलाधिकारी की इस पहल से जहां महिलाओ को रोजगार मिलेगा वही जनपद के स्थानीय उत्पादों को पहचान एवं बाजार मिलेगा। इस प्रकार पर्यटकों के जरिये जनपद के ग्रामीण उत्पाद राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुचेंगे। ग्रामीण एवं महिला विकास में जिलाधिकारी की यह पहल निश्चय ही प्रशंसनीय है।                 


बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

 नहर में बोरे में मिला युवती का शव हत्या की आशंका।


बाराबंकी। बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में मिला। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे रामनगर सीओ ने भी मामले की जानकारी ली।
जिस तरह से बोरे में युवती का शव मिला उससे ग्रामीणों को आशंका है। कि युवती की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी संभावना है। कि युवती की मौत के बाद शव को बोरे में रखकर प्रवाहित किया गया हो। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।                  


कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका उन्नाव की पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा बताई ये वजह।


संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टंडन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस मे रहते हुए पंद्रह सालों मे मिले सहयोग के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है।
उन्नाव से पूर्व लोकसभा सदस्य ने यह दावा भी किया कि प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा था। और कुछ लोगों द्वारा झूठा प्रचार चलाया जा रहा था। तथा केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा इन बिंदुओं पर मेरी बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी हुई लेकिन ऐसा कोई विकल्प या रास्ता नहीं निकल पाया, जो सबके हित में हो। पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मेरी बातचीत हुई लेकिन वो भी इन हालात में असहाय एवं विकल्पहीन लगे।
टंडन ने कहा दुर्भाग्‍यवश प्रदेश नेतृत्‍व से कोई तालमेल न होने के कारण मुझे कई महीनों से काम में उनसे कोई सहयोग प्राप्‍त नहीं हो रहा है। 2019 का चुनाव हारना मेरे लिए इतना कष्‍टदायक नहीं रहा जितना पार्टी संगठन की तबाही और उसे बिखरते हुए देखकर हुआ।
उन्‍होंने कहा प्रदेश का नेतृत्‍व सोशल मीडिया मैनेजमेंट व व्‍यक्तिगत ब्रांडिंग में इतना लीन है कि पार्टी व मतदाता के बिखर जाने का उन्‍हें कोई ज्ञान नहीं है। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्‍होंने कहा कि वह कुछ समय बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
टंडन ने कहा मेरे नेक इरादों के बावजूद मेरे सहयोगियों और मेरे बारे में कुछ चुनिंदा व अस्तित्‍वहीन व्‍यक्तियों द्वारा झूठा प्रचार सिर्फ वाहवाही के लिए किया जा रहा है। उससे मुझे अत्‍यंत कष्‍ट का अनुभव हुआ। तकलीफ तब ज्‍यादा होती जब नेतृत्‍व द्वारा उसकी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता है। इन सारी वजहों के बावजूद मैं कई महीनों से इस उम्‍मीद से पार्टी में बनी रही कि शायद प्रदेश के सुंदर भविष्‍य के लिए अच्‍छे व काबिल नेतृत्‍व को प्रोत्‍साहित किया जाएगा।
टंडन ने कहा मेरी वार्ता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से भी हुई लेकिन कोई भी विकल्‍प और आगे का रास्‍ता नहीं निकल पाया। उत्‍तर प्रदेश और अन्‍य प्रदेशों के कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेताओं से मेरी वार्ता इन चंद महीनों में हुई और हालातों से सभी असहाय और विकल्‍पहीन लगे। मुझे अब पद व कोई प्रलोभन तसल्‍ली नहीं दे सकता और कांग्रेस पार्टी से मेरा विश्‍वास टूटकर बिखर गया है। मैं पार्टी के प्रदेश संगठन के साथ अपने उन्‍नाव वासियों या प्रदेश की सेवा करने में अपने को असमर्थ महसूस करती हूं। टंडन ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से 15 वर्षों में मिले सहयोग के लिए उनके प्रति आभार जताया है।
टंडन ने कहा कांग्रेस में रहते हुए मुझे वरिष्‍ठ नेतृत्‍व से हमेशा मिलने का सौभाग्‍य रहा है। और इस कार्यकाल में दोनों ही नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्‍व में काम करते हुए उनका स्‍नेह और सहयोग मिला। इन वर्षों के सहयोग के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। मेरे उसूल और मेरी विचारधारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व से हमेशा मिलती हुई रही और इस त्‍याग पत्र के उपरांत उसमें कोई परिवर्तन नहीं है। उन्‍होंने कहा मैं अपने गृह क्षेत्र उन्‍नाव की 20 वर्षों से सेवा कर रही हूं। और आगे भी काम करते रहना चाहती हूं। सहयोगियों से परामर्श के बाद भविष्य का फैसला लूंगी।                      


बैंक में पैसा जमा करने पर भी लगेगा चार्ज

 अगले महीने से ये बैंक पैसा जमा करने पर लेगा चार्जेस


नई दिल्ली। अगर आपका किसी भी बैंक में अकाउंट है। तो इस जानकारी को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अगले महीने से बैंक के कई रूल्स बदलने वाले हैं। क्या आप जानते हैं। कि आपका बैंक आपसे कई चीजों पर पैसे वसूलता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि एसएमएस सुविधा, मिनिमम बैलेंस, एटीएम व चेक के इस्तेमाल तक, पर बैंक आपसे पैसे वसूलता हैं। लेकिन अब ग्राहकों को बैंकों में अपना पैसा जमा करने और निकासी के लिए भी फीस देनी पड़ेगी। इसकी शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा ने कर दी है।
बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक इस पर जल्द ही फैसला लेंगे। अगले महीने से यानी नवंबर 2020 से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर ग्राहकों को अलग से शुल्क देना होगा। मालूम हो कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू खाते, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट खाते से पैसे जमा और निकालने के अलग व बचत खाते से जमा-निकासी के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। अगले माह से ग्राहक लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे उन्हें 150 रुपये देने होंगे। बचत खाते की बात करें, तो ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए तो उन्हें 40 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बैंकों ने कोई राहत नहीं दी है। जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत मिली है। उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन निकालने पर 100 रुपये देना होंगे।              


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...