बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

सरसों तेल के दाम पर लगातार बढ़ोतरी

अब सरसों का तेल हुआ महंगा।


नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त प्याज की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज 70 रुपये किलो से लेकर 100 रुपये तक बिक रहा है। लेकिन सरसो के तेल की तरफ अभी किसी का ध्यान नहीं गया है। 4 से 5 दिन में ही सरसो के तेल पर 8 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ चुके हैं। अगर बीते एक साल की बात करें तो सरसो का तेल 50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। हाल फिलहाल इसके दाम काबू में आते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। ब्लेंडिंग का खत्म होना, सरसो का इस साल कम उत्पादन होना और तेलों के लिए बनी विदेशी नीति में कुछ बदलाव होने के चलते यह असर पड़ रहा है। लेकिन बीते 4 दिन पहले प्रति क्विंटल सरसो के दाम में 300 रुपये की तेजी आने के बाद तेल में फिर से उछाल आ गया है। साल 2019 के अक्टूबर में सरसो का तेल 80 से 105 रुपये लीटर तक बिक रहा था। लेकिन जनवरी में पाम आयल पर लगी पाबंदियों के चलते एक लीटर सरसो के तेल के दाम 115 से 120 रुपये लीटर तक पहुंच गए। फिर लॉकडाउन लग गया। नई सरसो की फसल आई तो पैदावार कम हुई। वहीं दूसरी ओर एक अक्टूबर से सरसो के तेल में ब्लेंडिंग पर रोक लगा दी। दाम 10 से 15 रुपये लीटर तक बढ़ गए। लेकिन सरसो के दाम में बढ़ोतरी होते ही तेल के दाम में भी उछाल आ गया है। अगर ब्रांडेड सरसो के तेल के दाम की बात करें तो बाज़ार में 130 से 145 रुपये लीटर तक पहुंच है।                


दिवाली से पहले होगी राहत पैकेज की घोषणा

राहत पैकेज को लेकर सुबह-सुबह आई खुशखबरी ।


पालूराम


नई दिल्ली। कोरोना संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार दिवाली से पहले एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। तीसरे राहत पैकेज से रोजगार बढ़ाने और कोविड-19 के चलते सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को राहत पहुंचाने की तैयारी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस पैकेज के तहत शहरी परियोजनाओं के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बढ़ावा दे सकती है। वहीं उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) स्कीम में और कई सेक्टर को शामिल करने की योजना है। मोबाइल मैन्यूफैक्चिरंग में पीएलआई स्कीम का बहुत ही बढ़िया रिस्पांस रहा है। कई विदेशी मोबाइल कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश के लिए सरकार के साथ करार किया है। इससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होंगे। इसके अलावा आतिथ्य और पर्यटन इंडस्ट्री के लिए सीधे मदद दी जा सकती है। सरकार का इस राहत पैकेज के जरिये नौकरियों के अवसर बढ़ाने का पूरा प्लान है। तीसरे पैकेज में सरकार का जोर टीयर-1 से लेकर टीयर-4 (छोटे से बड़े शहर) तक की परियोजनाओं पर होगा।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-74 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 29, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 18+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                 



मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

कार्टून को लेकर 'फ्रांस' पर भड़का पाक

इस्लामाबाद/पेरिस। फ्रांस के खिलाफ टर्की के बाद अब पाकिस्तान ने भी मोर्चा खोल दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्लाम को लेकर दिए गए बयान और पैगंबर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए जाने को लेकर पाकिस्तान ने फ्रांस के राजदूत मार्क बेर्टी को समन किया और कड़ी आपत्ति जाहिर की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने कहा कि फ्रांस के राजदूत को विशेष सचिव (यूरोप) के जरिए एक डोजियर दिया गया है। फ्रांस के राजदूत के सामने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून और राष्ट्रपति मैक्रों की टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान ने विरोध दर्ज कराया।             


10 संस्थाएं, दो जहाजों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और तेल मंत्री बिजन जांगनेह के साथ-साथ दस संस्थाओं, सात व्यक्तियों और दो जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि आज से ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय और ईरान की तेल कंपनी (एनआईओसी) और राष्ट्रीय ईरानी टैंकर कंपनी (एनआईटीसी) पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-क्यूड्स फोर्स को उनके वित्तीय मदद को लेकर प्रतिबंध लगाए गए है।                  


अहंकार में डूबी सरकार को बदलने का वक्त

अहंकार में डूबी नीतीश सरकार बदलने का वक्त आ गयाः सोनिया


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानासभा चुनाव में राज्य के मतदाताओं से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है और लोगों की आवाज राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के गठबंधन के साथ है। सोनिया ने एक वीडियो संदेश में कहा आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से भटक गई है न उनकी करनी अच्छी है न कथनी। मज़दूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। यही है। आज बिहार की पुकार। उन्होंने दावा किया दिल्ली और बिहार की सरकारें, बंदी सरकारें हैं। नोटबंदी, तालाबंदी व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है।
सोनिया के मुताबिक, बिहार के हाथों में गुण है। हुनर है। ताकत है। निर्माण की शक्ति है। लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, बिहार भारत का आईना है। एक आशा है। भारत का विश्वास है। जोश है। जुनून है। बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कोने कोने में हैं। आज वही बिहार अपने गांव, कस्बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्य के लिए नए बदलाव को तैयार है।               


अमेरिकाः बैरेट ने एससी के न्यायाधीश की शपथ ली

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में आम चुनावों से एक सप्ताह पहले मंगलवार को जज एमी कोनी बैरेट ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायाधीश बैरेट ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस क्लेरेंस थॉमस ने उन्हें शपथ दिलाई। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत माना जा रहा है।               


इन्फेंट्री दिवस पर सैनिकों को पीएम की बधाई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंफेंट्री दिवस पर सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में पैदल सैन्य टुकड़ी के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के पैदल टुकड़ी के बहादुर सैनिकों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी पैदल टुकड़ी के योगदान पर भारत को गर्व है। उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरितकरती रहेगी।


महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। आज आदमी पार्टी यूथ विंग प्रयागराज ने सुभाष चौराहे पर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई के ख़िलाफ़ एक ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष, प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्र की उपस्थित में तमाम पार्टी के कार्यकर्ता आलू व प्याज का अपने अपने गले मे माला पहनकर प्रदेश में खाद्य सामग्री के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। 
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में किसानों की स्थिति दयनीय हो ही चुकी है, ऊपर से किसानों को मिलने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना तो प्रदेश के अंदर लग्घी से पानी पिलाने के बराबर हो गया है। आज मध्यमवर्गीय व निम्न वर्गीय परिवार की सब्जियां आसमान के भाव बिक रहे है, जमा खोरी बन्द नही हो रही है। आलू प्याज़ लहसुन अदरक मिर्चा आदि खाने वाली तमाम सब्ज़ियां आम आदमी के लिए प्रदेश में सोना भाव हो चुकी है। दिहाड़ी मजबूरी करने वाले व कम आमदनी वाले लोग कैसे जीवकोपार्जन करेंगे, यह भयावह स्थित है। योगी सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है। प्रदर्शन के दौरान यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यम राय संघर्ष ने कहा कि,"भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निजी कंपनियों की जमाखोरी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जिससे आम जनमानस को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस तानाशाही रवैये में बदलाव नहीं की तो पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी व्यापक प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। वही प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला कहते है कि योगी सरकार होश में आ जाओ, नही तो आलू प्याज़ खाने वाले प्रदेश की जनता आपको 2022 में जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आम जनता की परेशानी प्रदेश की परेशानी है। योगी सरकार को ध्यान देने की बहुत जरूरत है। नही तो यही जनता भविष्य में जवाब अवश्य देगी। महंगाई के खिलाफ हुए विरोध प्रर्दशन में जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यमराय संघर्ष, जिला महासचिव सर्वेश यादव, प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला, जिला महासचिव अल्पसंख्यक सद्दाम हुसैन, प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, आप नेता संजय पांडे प्रचण्ड, इशराक हाशमी,प्रदेश सचिव जाबिर रजा, प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, प्रवक्ता इमरान खान पामेला, जिला उपाध्यक्ष श्रीमत्ती ललिता अग्रवाल, सानिया मिर्जा, अभिलाषा कौशल, सुनैना आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।


मादकताः 7 किलो गांजा के साथ 1 गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


बहादुरगढ़ पुलिस का अवैध कारोबार पर चला चाबुक,
7 किलोग्राम गांझा के साथ एक दबोचा


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़़। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांझा तश्कर को सात किलोग्राम गांझा के साथ दबोचकर कार्रवाही की।
मुखबिर की सूचना पर थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार की टीम अजहर हसन सुनील कुमार अजय कुमार और प्रिंस को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर गढ स्याना मार्ग पर गांझा तश्कर ओमबीर पुत्र कंछिद बिजलीपुर निवासी खुर्जा बुलंदशहर है। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि उक्त के पास से 7 किलोग्राम गांझा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेस किया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने थाना बहादुरगढ़ में प्रैस वार्ता कर उक्त प्रकरण का खुलासा किया है।         


9 जुहारी, स्टोरी गिरफ्तार, 35330 रुपए बरामद

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 9 जुहारी 1 स्टोरी गिरफ्तार 35330 रुपए बरामद


हापुड़। कप्तान संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत हापुड़ पुलिस लगातार छापेमारी कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक कदम आगे नजर आ रही है। मामला जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ₹ 2630 पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। दूसरी तरफ थाना पिलखुवा पुलिस ने एक सटोरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से ₹ 9300 पुलिस ने बरामद की हैं। इतना ही नहीं कब्जे से एक 52 ताश के पत्तों की गड्डी भी पुलिस ने बरामद की है और कब्जे से एक सट्टा गत्ता पेंसिल पर्ची एटीएम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए 10 सटोरियों और जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हापुड़ की पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।             


कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षामंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से तनातनी के बीच सैन्य कमांडरों की चार दिवसीय कांफ्रेंस सोमवार से शुरू हुई है। पहले दिन सेना में मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, आज पूर्वी लद्दाख एवं एलएसी के अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर सेना की तैयारियों की समग्र समीक्षा की जाएगी। साल में दो बार होने वाली सैन्य कमांडर कांफ्रेंस (एसीसी) सर्वोच्च स्तरीय कांफ्रेंस है। इसमें सभी कमांडर, सैन्य मुख्यालयों के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।               


उप चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अब तक जनता का जो रूझान मिला है उसमें सभी सीटों पर भाजपा की करारी हार और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भलीभांति परिचित है। अब जनता को भ्रमित करने की उसकी कोई चाल कामयाब नहीं होगी। जनता, इन उपचुनावों में अपना जो मत व्यक्त करेगी उसमें सन् 2022 में होने वाले आम चुनावों के भी सम्भावित परिणामों का संकेत मिलेगा।               


राजस्थानः मास्क लगाना अनिवार्य विचार किया

जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है और इसके लिए कानून बनाया जाएगा। सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में इस संबंध में एक विधेयक लाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक दवा नहीं आती तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। गहलोत वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में दो अक्तूबर से चलाए जा रहे ‘नो मास्क-नो एंट्री-कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन‘ अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारियों, कॉलेजों के प्राचार्यों, नगर निगम और नगर परिषद् के अधिकारियों आदि से संवाद कर रहे थे।               


मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने पर चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कोरोना काल के दौरान स्कूलों को फिर से ओपन करने को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में 2 नवंबर से 9वीं से 12 तक के स्कूल प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बच्चों के स्कूल आने को लेकर अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बैठक में फर्स्ट ईयर और सेंकड ईयर के छात्रों को भी प्रमोट करने पर मंत्रीमंडल ने अपनी सहमति दे दी है।                 


जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का रास्ता साफ

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर जम्मू-कश्मीर में किसी भी भारतीय के लिए जमीन खरीदने का रास्ता साफ कर दिया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अभी कृषि कार्य के लिए जमीन नहीं करिडी जा सकेगी।  अधिसूचना में कहा गया है कि इस आदेश को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (केंद्रीय कानूनों का अनुकूलन) तीसरा आदेश-2020 कहा जाएगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हम चाहते हैं राज्य में बाहरी उद्योग स्थापित हों ऐसे औद्योगित भूमि में निवेश की आवश्यकता है। लेकिन खेती की जमीनें सिर्फ राज्य के लोगों के पास ही रहेंगी।               


बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नवदीप चोटिल हुए

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोटिल हो गए हैं और उनका अगले मैच में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। सैनी को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं हाथ में चोट लग गयी जिससे उनका 28 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले मैच में खेलना संदिग्ध है। सैनी को पारी के 18वें ओवर में आखिरी गेंद पर बल्लेबाज का शॉट रोकते समय चोट लग गयी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।              


स्कूल-कोचिंग खोलने को तैयार है एसओपी

विष्णु शर्मा


जयपुर। राज्य सरकार स्कूल और कोचिंग संस्थाओं को खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेगी। स्कूल एवं संस्था प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद उनके सुझावों के अनुरूप स्कूल कोचिंग खोलने का निर्णय लिया जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर संबंधित संस्थाओं के प्रबंधन से सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं।             


वायरस की लड़ाई में कई यूनिक कदम उठाए

ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में कोरोना वायरस से लड़ाई में कई यूनीक कदम उठाए हैं। जिनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अब सरकार ने एक और अनूठा नियम बनाया है जो चर्चा में है। बांग्लादेश सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को अधिक तेज कर दिया गया है। सरकार ने ‘नो मास्क, नो सर्विस’ यानि मास्क नहीं तो सरकारी सुविधा नहीं नीति को देश में सख्ती से लागू कर दिया है। देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया कि किसी भी व्यक्ति को मास्क के बिना कार्यालयों में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसका सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। सरकार ने कोरोना से लड़ाई तेज करते हुए फैसला लिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने व नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क, नो सर्विस’ लिखे हुए नोटिस बोर्ड कार्यालय के बाहर लगाने होंगे। अब मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नहीं दी जाएगी और ना ही बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। बांग्लादेश सरकार कोरोना से लड़ाई में कई अनूठे कदम उठा चुकी है। जिनकी काफी तारीफ हो रही है।             

वायु प्रदूषण पर दिल्ली के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग

वायु प्रदूषण पर रोकथाम के लिए पूर्वी दिल्ली प्रशासन के साथ हो सकती है संयुक्त पेट्रोलिंग


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जाने के बावजूद भी वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आ रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि गाज़ियाबाद के वायु प्रदूषण के लिए काफी हद तक पूर्वी दिल्ली भी जिम्मेदार है। इस संबंध में जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने पूर्वी दिल्ली के अपने समकक्ष अधिकारियों को एक पत्र लिख कर कहा है। कि बेहतर होगा कि प्रदूषण को रोकने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग जैसी कोई व्यवस्था अमल में लाई जाए।
दरअसल गाज़ियाबाद के एक्यूआई विश्लेशण में पाया गया कि लोनी कार्यालय में स्थापित स्टेशन एचक्यूआई सबसे ज्यादा है। लोनी क्षेत्र पूर्वी दिल्ली से लगा है और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के समान आर्थिक, औद्योगिक तथा वाणिज्यिक गतिविधियां भी पूर्वी दिल्ली के समान ही हैं। गाज़ियाबाद जिला प्रशासन ने हाल ही में यहां पर न्यू मंडोली इलाके से लगे अमित विहार में लगभग 109 भट्टियों को नष्ट कराया गया। यहां पर ई-कचरे से बचे हुए धातु, मैटल स्क्रैप, बैट्री स्क्रैप आदि को गलाकर ढलाई किए जाने का काम होता है। इस स्क्रैप के निस्तारण की व्यवस्था दिल्ली में नहीं है। दिल्ली क्षेत्र से यह इलेक्ट्रोनिक कचरा लोनी में अवैध रूप से भट्टियों में भेजा जा रह है। समस्या के स्थाई निराकरण के लिए डीएम ने अपने पत्र में कहा है। कि दिल्ली क्षेत्र से अवैध रूप से ट्रांस्पोर्ट किए जा रहे स्क्रैप पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। पूर्वी दिल्ली की वायु प्रदूषण की स्थिति के लिए वहां भी सीएए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाया जाए। संयुक्त रूप से दिल्ली और गाजियाबाद की टीमें अभियान चलाएं। वहीं जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की ओर से गाजियाबाद में ई-वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण हेतु गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-वेस्ट री-साइकलिंग व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...