मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

पाक में हुआ विस्फोट 7 की मौत, 70 घायल

इस्लामाबाद। मदरसे में हुए ब्लास्ट से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में जोरदार विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, मदरसा के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम 70 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 7 की मौत हो गई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। डॉन से बातचीत में पेशावर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मंसूर अमन ने बताया कि धमाके की वजह नहीं पता लग पायी है, लेकिन शुरुआती जांच में इसके गैस एक्स्प्लोशन होने के सबूत नहीं मिले हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि 70 से ज्यादा घायल लाए गए हैं। जिनमें बच्चे अधिक हैं। कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर भी है।             


'सुप्रीम कोर्ट' की नई जज बनी एक महिला

नई दिल्ली/ वॉशिंगटन डीसी। एमी कोनी बैरेट को सीनेटरों ने अपना समर्थन देकर जज के तौर पर आजीवन नियुक्ति की पुष्टि की है। इसके साथ ही बेंच पर कंजर्वेटिव पकड़ मजबूत हो गई है। एमी का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित किया गया था। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक 8 दिन पहले सोमवार को बैरेट को रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने 52 वोट देकर जज बनने पर मुहर लगा दी और जबकि उनके विपक्ष में 48 वोट पड़े। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय पीठ में से 6 सदस्य अब कंजर्वेटिव विचारधारा वाले होंगे।                 


गैंगरेप कांड को लेकर एससी ने फैसला सुनाया

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने केस के ट्रायल को राज्य से बाहर शिफ्ट करने से इनकार किया है, साथ ही कहा है कि जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी। उसके बाद ट्रायल बाहर ट्रांसफर करने पर विचार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, ऐसे में तुरंत ट्रांसफर की जरूरत नहीं है।अन्य सभी चीज़ों पर हाईकोर्ट भी अपनी नजर बनाए हुए है।               


चांद पर पानी को लेकर जानकारी आई सामने

वाशिंगटन डीसी। चांद पर पानी की मौजूदगी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की सतह पर पहले के अनुमानों के मुकाबले कहीं ज्यादा पानी हो सकता है। इसके ठंडे कोनों और चट्टानों में जमा हुआ पानी होने के प्रमाण मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर प्रचुर मात्रा में पानी होना भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पीने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल वैज्ञानिकों की मानें तो इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकता है। साथ ही ईधन के तौर पर भी इसका प्रयोग संभव है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की टीम ने चांद की सतह पर अणु के रूप में पानी का पता लगाया है। पहले के अध्ययनों में पानी और हाइड्रोक्सिल के अणुओं को लेकर संशय था। नए अध्ययनों में इस संशय को दूर कर लिया गया है।              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-73 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 28, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 06:00।


5. न्‍यूनतम तापमान 18+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

हदः महिलाओं के कपड़े उतारकर जांच

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कतरी अधिकारियों के सामने गंभीर चिंता दर्ज कराई है। ऐसा उस रिपोर्ट की वजह से किया गया जिसमें कहा गया था कि दोहा-सिडनी फ्लाइट में महिलाओं के कपड़े उतारकर उनकी तलाशी ली गई क्योंकि हवाई अड्डे पर एक नवजात का शव बरामद हुआ था। दो अक्तूबर को दोहा से सिडनी जा रही फ्लाइट संख्या क्यूआर 908 में सवार महिलाओं को हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया और एक एंबुलेंस में उनके कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। कतरी अधिकारियों ने ऐसा यह पता लगाने के लिए किया था कि कहीं उनमें से किसी ने हवाई अड्डे पर मिले नवजात को जन्म तो नहीं दिया था। फ्लाइट के एक साथी यात्री ने बताया कि महिलाओं को एक महिला डॉक्टर के सामने पेश किया गया और उनके कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। उन्हें सबकुछ उतारने को कहा गया, यहां तक कि उनकी अंडरवियर तक को उतारा गया। इसके बाद डॉक्टर उनकी जांच करके यह पता लगाने की कोशिश करने लगी कि उनमें से किसी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है या नहीं। दरअसल, किसी ने बताया था कि शौचालय में एक बच्चा मिला है, इसलिए वह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उसकी मां कौन है। एक बयान में, ऑस्ट्रेलियाई विदेश और व्यापार विभाग (डीएफएटी) ने कहा कि हमने औपचारिक रूप से कतरी अधिकारियों के पास घटना को लेकर गंभीर चिंताएं दर्ज करवाई हैं। हालांकि इस मामले पर कतर एयरवेज ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।              


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...