शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

प्रदूषण से ट्रैफिक पुलिस सबसे अधिक प्रभावित

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में निरंतर बढ़ते प्रदूषण ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ाई हैं। ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिन भर प्रदूषण के बीच रोड पर अपना कर्तव्य निभाते हैं। वायु प्रदूषण के कारण उन्हें सांस की अनेक बीमारियाँ हो गई है। गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण की वजह से खड़ा होना मुश्किल हो गया है, दिन भर आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई रहती है। वहीं ट्रैफिक कांस्टेबल सोहन लाल का कहना है कि प्रदूषण की वजह से आंखों की रोशनी तक कम हो गई है। हालांकि इस परेशानी के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोड पर अपने कर्तव्य को निभाने के लिए डटे हुए हैं।               


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 13वें दिन धरना जारी

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस वे से प्रभावित किसानों का धरना आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया। मोदीनगर में तहसील मुख्यालय पर आंदोलनरत किसानों का कहना है, कि जिला प्रशासन को दी गई चेतावनी की मियाद रविवार को खत्म को रही है। अगर प्रशासन उनकी मांगें नहीं मांगता और मुख्यमंत्री से किसानों की मुलाक़ात का प्रबंध नहीं करता है तो 26 अक्तूबर से 10 किसान आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।


गाजियाबादः निगम डस्ट फ्री अभियान चलाया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर इन दिनों गाज़ियाबाद में डस्ट फ्री गाज़ियाबाद अभियान चल रहा है।जिसके अंतर्गत शहर की सड़कों से धूल विशेष बैगों में एकत्र कर निगम के निर्माण विभाग को दी जा रही है। गाज़ियाबाद नगर निगम का निर्माण इस धूल का इस्तेमाल ईंट और गमले जैसी बहुपयोगी वस्तुएँ बनाने के लिए कर रहा है।                 


पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार, 2 गिरफ्तार किए

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। कलबादेवी रोड पर एक पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने वाली एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।             


डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या की

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लखनऊ में तैनात आईपीएस चारू निगम ने इसकी पुष्टि। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 साल की थीं। बताया जा रहा है कि पुष्पा घर में फंदे से लटकती मिलीं। उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।             


होशियारपुर रेप केस पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा ,”बिहार के अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गाँव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।                


पालीगंज में भाजपा-भाकपा की सीधी टक्कर

पटना। पालीगंज विधानसभा सीट पर आमने सामने की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी की पूर्व विधायक रही उषा विद्यार्थी एलजेपी से उम्मीदवार हैं और उनका सीधा मुकाबला भाकपा माले के कैंडिडेट संदीप सौरव से है। मौजूदा विधायक जयवर्धन यादव आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू के सिंबल पर यहां चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन अब तक की लड़ाई त्रिकोणीय नहीं दिख रही है।               


विधानसभा चुनाव में कन्हैया का बेहतरीन क्रेज

बेगूसराय। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार भले ही बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव हार गए हों लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे कन्हैया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बेगूसराय से कन्हैया ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है और उनकी जनसभाओं में लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। कन्हैया ने चेरिया बरियारपुर में जनसभा को संबोधित किया है जहां युवाओं की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिली।                       


नीतीश ने फिर लालू परिवार पर हमला किया

पटना। साहेबपुर कमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ज्ञान नहीं हैं वह कुछ भी बोलता रहता है, न काम का अनुभव हैं और नहीं ज्ञान हैं। सिर्फ मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में रहना चाहता हैं। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता हैं। क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं। 


तीसरी बार भी आरजेडी का दबदबा कायम

पटना। जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आरजेडी का दबदबा लंबे अरसे से कायम रहा है, उनमें मनेर विधानसभा सबसे खास है। मनेर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा पिछले 10 साल से रहा है। आरजेडी के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र तीसरी बार इस सीट से 2015 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और अब एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।                     


3 न्यायिक अधिकारियों को निलंबित किया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार उच्चतम न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है।भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है।          


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...