शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

विश्व कप विजेता कपिल देव को आया हार्टअटैक

पालूराम


नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आने की खबरें आ रही हैं। क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार(वेस्टइंडीज को हराकर) वर्ल्ड कप जीता था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।


इस बारे में फिलहाल डॉक्टरों के बयान का इंतजार है. कपिल देव की कप्तानी में मिली विश्व कप जीत पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।


भारत श्रम संगठन परिषद का अध्यक्ष चुना गया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की संचालन परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय श्रम एवं राेजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा को अक्टूबर 2020 से जून 2021 की अवधि के लिए आईएलओ की संचालन परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। वह संचालन परिषद की नवंबर 2020 में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


आईएलओ की संचालन परिषद महत्वपूर्ण संस्था है जो आईएलओ की नीतियों, एजेंडे और बजट का निर्धारण करती है और आईएलओ के महानिदेशक का चुनाव करती है। श्री चंद्रा को आईएलओ के 187 सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से विचार विमर्श का अवसर मिलेगा और नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।                 


बस-कार के बीच भिडंत, 4 की मौत 3 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य सड़क परिवहन की बस और कार के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अडूर गांव के पास गगनबावडा रोड पर तब हुआ जब कनकवल्ली से कोल्हारपुर की ओर जा रही राज्य स़ड़क परिवहन की एक बस एक कार से टकरा गई। कार में सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कार गगनबावडा में काले गांव जा रही थी।


उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा मालवे (36), संजय मालवे (43), किरण मालवे (24) और अलकाताई मालवे (60) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गगनबावडा मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में करवीर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।                  


सचिन शर्मा पर उत्पीड़न-उगाही का आरोप लगाया

इंडस्ट्री एसोसिएशन का सचिन शर्मा पर उगाई का आरोप
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में यंग रूरल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा पर प्रशासनिक दबाव बनाकर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है।
रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के संदर्भ में लगाए गए सभी आरोप झूठे बताते हुए उन्होंने बताया कि सचिन शर्मा की मानसिकता केवल फैक्ट्री मालिकों व प्रशासन के अधिकारियों को दबाव में लेकर अवैध वसूली है। क्योंकि वह व्यक्ति फैक्ट्रियों की शिकायत पहले भी कई बार कर चुका है। जबकि हमारा रूपनगर स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं। हमारे औद्योगिक क्षेत्र में सभी उद्यमी गण पूरे प्रशासनिक मानक के अनुसार उद्योग धंधे व व्यापार कर रहे हैं। जबकि ट्रॉनिका सिटी, आर्य नगर, में एनजीटी द्वारा नियुक्त आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रुड़की व दिल्ली के द्वारा हमारे यहां की जांच की जा चुकी है। बार-बार अनियमितता के आरोप लगाकर आधे से अधिक व्यापारी डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। कई व्यापारी आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक दभाव बनाकर अवैध वसूली उद्यमियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इस उत्पीड़न के प्रति त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण को रोकने का प्रयास करें और सचिन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर संजीव रस्तोगी संरक्षण, जितेंद्र यादव अध्यक्ष, सुबोध शर्मा महासचिव, पवन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आदि  व्यापारी गण उपस्थित रहे।                 


थक गए नीतीश कुमार अब कुर्सी छोड़ेंः यादव

अविनाश श्रीवास्तव


नवादा। हिसुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं। अब इनके कुछ होने वाली नहीं है. कहते हैं तो बिहार में समुद्र हैं कि उद्योग लगेगा। हम पूछना चाहते हैं कि लालू प्रसाद ने छपरा और मधेपुरा में रेल का कारखाना लगाया क्या वहां पर समुद्र था।


तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग भी महागठबंधन को जिताने के लिए संकल्प लिजिए हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन कुछ नहीं होता है. तेजस्वी यादव ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी थाना, ब्लॉक में काम नहीं होता है। काम के लिए पैसा देना पड़ता है। 15 साल में बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बिहार में सिर्फ बदहाली है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग नई सोच के लोग हैं। सबको साथ लेकर चलने वाले हैं। एक बार सिर्फ आपलोग मौका दीजिए। कुछ लोग जात और धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता इस बार बेरोजगारी, लाचारी, भूखमरी और समस्या पर को ध्यान में रखकर वोट करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद को रिहाई होने वाली है। उस दिन ही मेरा जन्मदिन है। 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है।


धर्म स्थानांतरण, विहिंप की टीम पहुंची करहेड़ा

विहिप की टीम करहैडा पहुंची


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद देहात की जिला कार्यकारिणी की पूरी टीम जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान के नेतृत्व में करहेड़ा गाजियाबाद पहुंची। वहां पर प्रशासन से पीड़ित बाल्मीकि समाज के लोगों से मिली और मोके पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों को उनका पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा गया और बाल्मिकी समाज के लोगो से सभी से निवेदन किया गया कि आप किसी के बहकावे मे ना आए हिंदू सनातन संस्कृति हमारे पूर्वजो द्वारा पोषित है जिसका पालन हम सभी को करना है। जिसमे जिला मंत्री पंडित जय भोले, सयोंजक हरदीप सिंह, सह मंत्री कुलदीप सिंह, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग सम्मिलित हुए। 
संदीप गुप्ता


वायु प्रदूषण व मिशन शक्ति पर एक्टिव प्रशासन

 जनपद में वायु प्रदूषण कम करने एवं सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग माध्यम से आयोजित होंगे कार्यक्रम


भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी, एन एस एस महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराएं आयोजित


अपर मुख्य सचिव कृषि एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


गौतम बुध नगर। जनपद के वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पराली एवं कूड़ा करकट न जलाया जाए वहीं दूसरी ओर  महिलाओं एवं  बालिकाओं की सुरक्षा  सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने  के लिए सरकार के मिशन शक्ति  अभियान को  सफल बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन आरिका अखोरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए जनपद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। एन.आई.सी कक्ष कलेक्ट्रेट सुरजपुर, गौतमबुद्ध नगर में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बापू भवन लखनऊ द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में पराली और कबाड़ जलाने से होने वाले प्रदूषण नुकसान और उसकी रोकथाम करने में भारत स्काउट और गाइड ,एनसीसी और एन एस एस की भूमिका पर देवेश चतुर्वेदी अपर मुख्य सचिव कृषि ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल कॉलेज स्तर से बच्चों के द्वारा कोविड-19 महामारी में सुरक्षित रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से डिबेट, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम विद्यालय स्तर ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर जिला स्तर आदि पर आयोजित कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मानित करने के लिए निर्देशित करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया और इस अवसर पर कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड  लखनऊ से कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड ने भी अपना प्रदेश व्यापी सहयोग इस प्रदूषण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संगठन कि ओर से आश्वासन दिया। कॉन्फ्रेंस में जनपद की ओर से जिला अध्यक्ष एंव जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्ध नगर डा० नीरज कुमार पाण्डेय , जिला मुख्यायुक्त डा० राकेश कुमार राठी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शिवकुमार, जिला गाइड कैप्टन भारती श्रीवास्तव, ज्योर्तिमयी पाण्डेय, सुरेन्द त्यागी ने हिस्सा लिया। उपरोक्त बैठक में उत्तर प्रदेश की सभी जनपदों से शिक्षा विभाग, स्काउटिंग, एनसीसी और एनएसएस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर एनके पांडे के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।


₹5 करोड़़ खर्च करने के लिए तैयार नहीं विभाग

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पंचायत राज विभाग से कोविड-19 के लिए मिले पांच करोड़ रुपए को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक पौने घंटे इंतजार करने के बाद स्थगित कर दी गई। आधिकारिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से कहा गया कि ग्यारह बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के चलते जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल नहीं पहुंच पाए, जिसके कारण बैठक स्थगित कर दी गई।             


भूख हड़ताल पर जाएंगे विपक्षी 'पार्षद'

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम में अंतिम बार 2 फरवरी को बोर्ड बैठक आयोजित हुई थी। उसके बाद लॉकडाउन और अन्य कारणों से बोर्ड बैठक नहीं हो पाई है जिससे विकास के बहुत से काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं। आठ महीने से नगर निगम बोर्ड की बैठक न होने के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों के पार्षद 3 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है। कांग्रेसी पार्षद मनोज चौधरी ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक न होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा है।               


दरख्वास्त करने डीएम कार्यालय पहुंचें व्यापारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लॉकडाउन खत्म होने के बाद गाज़ियाबाद जिले में लगभग सभी साप्ताहिक पैठ बाजार अब लगने लगे है। लेकिन हर शनिवार को शास्त्री नगर में आई ब्लॉक के किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार अभी दोबारा शुरू नहीं हुआ है। पैठ व्यापारियों का कहना है कि केवल तीन लोगों के विरोध के कारण 150 व्यापारी अपनी रोजी-रोटी से वंचित हो रहे हैं।


एससी के आदेश पर लगाई आधुनिक 'मशीन'

कौशांबी। आरडबल्यूए द्वारा दायर जनहित याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की केंद्रीय इकाई को कौशांबी में हर घंटे प्रदूषण का स्तर जाँचने के लिए आधुनिक मशीन लगाने के आदेश दिए थे। महीनों की हील-हुज्जत के बाद आखिरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब यह मशीन लगा ही दी है। अदालत के आदेशानुसार अब यह मशीन हर घंटे प्रदूषण का डाटा एकत्र करेगी जिसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।             


दिल्लीः एसबीआई ने जारी किया नया नियम

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार अब एसबीआई के सभी कार्ड धारकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक ओटीपी की जरूरत होगी। अभी यह नियम 10 हज़ार से अधिक पैसों की निकासी पर लागू किया जा रहा है।  अब से जब भी दस हजार रुपयों से अधिक निकालने जाएँ तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल ले जाना न भूलें। एसबीआई ने किया ट्वीट- एसबीआई ने ट्वीट करके इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है। एसबीआई ट्वीट के मुताबिक, अब से वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24 घंटे लागू करने का फैसला किया है। हालांकि यह नियम 12 घंटों के लिए 18 सितंबर से लागू किया जा चुका है, अब इसे पूरे देश में एक समान रूप से लागू किया जा रहा है।           


गाजियाबाद में 80 रुपए पहुंची 'प्याज'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद की मंडियों में सब्जियों के भावों में तेजी आनी शुरू हो गई है। ताज़ा भाव के अनुसार थोक मंडी में प्याज का भाव 80 रुपए प्रति किलो पहुँच गया है।  इसके अलावा शिमला मिर्च भी 100 रुपए के आसपास बिक रही है।टमाटर 50 रुपए और अच्छी क्वालिटी का आलू 45 रुपए किलो हो गया है। खुदरा व्यापारी प्याज 100 रुपए किलो में बेच रहे हैं।दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज 55-60 रुपए किलो बिक रही है। केंद्र सरकार ने प्याज के दामों पर नियंत्रण रखने के लिए आयात नियमों में 15 दिसंबर तक ढील दे दी है।  इस निर्णय के बाद नासिक के लासल गाँव स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी में प्याज के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। रिटेल बाज़ार में इसका असर आने में लगभग एक हफ्ते का समय लगेगा।  वहीं देश के कुछ भागों में आई बरसात से भी हरी सब्जियों और प्याज के दामों में तेज़ी आई है।             


चुनाव को लेकर भाजपा में बढ़ी गतिविधियां

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों का असर पूरे देश पर पड़ता है। इसलिए कोई भी दल इसे हल्के में नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी की विश्व विख्यात चुनावी मशीनरी ने भी अपने पेंच कब्जे कसने शुरू कर दिये हैं। पार्टी के जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्रीय मंत्री व पंचायत चुनावों के लिए क्षेत्रीय संयोजक हरीश ठाकुर ने भी भाग लिया। बैठक में हरीश ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक गांव स्तर पर भी संयोजक बनाकर पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकतार्ओं को ज्यादा से ज्यादा विजय बनाने का कार्य करना है।             


33 भारतीयों की वापसी पर काम कर रही सरकार

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत सोमालिया में फंसे 33 भारतीयों को राहत प्रदान करने और उनकी वापसी के लिए काम कर रहा है और नैरोबी स्थित उच्चायोग ने इस सिलसिले में सोमालियाई अधिकारियों के साथ बातचीत की है।               


गुजरात की 3 मुख्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। वह गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन करेंगे। वह इस अवसर पर गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।               


ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी करते पकड़े

अयोध्या। सरकारी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी करते पकड़े गए चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कुमारगंज, तुलसमपुर उपकेन्द्र अंतर्गत लगे सरकारी नलकूप से आए दिन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी।             


10-12वीं आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

श्रीराम मौर्या


हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड 2021 की 10वीं व 12वीं की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 10 नवंबर कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने पहले हाई स्कूल व इंटर के संस्थागत छात्रों के लिए यह तिथि 31 जुलाई व प्राइवेट छात्रों के लिए 14 अगस्त रखी गई थी। लेकिन कोरोना काल व लॉक डाउन के कारण अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब इन तिथियों में बदलाव कर दिया है।                 


निर्माणाधीन उत्तराखंड भवन का निरीक्षण किया

पंकज कपूर


देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे।             


20 डिग्री सेल्सियस में 28 दिन रहता है वायरस

इन सतहों से सबसे ज्यादा फैलता है कोरोना


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। घर हो या बाहर कोई भी कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। एक नई स्टडी में बताया गया है कि कोरोना वायरस एक सतह से दूसरी सतह पर कितनी आसानी और तेजी से फैल रहा है। ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने की है। चिंता की बात ये है कि ये सतहें ऐसी हैं। जिनका इस्तेमाल हम अपनी आम दिनचर्या में करते हैं। आइए जानते हैं। कि कौन सी है वो सतहें जिन्हें स्टडी में सबसे अधिक संक्रामक बताया गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खिड़की- मेट्रो और बस जैसे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। स्टडी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खिड़कियों और पोल्स को सबसे अधिक संक्रामक बताया गया है। खिड़कियां और खंभे स्टील या कांच जैसी मैटेरियल से बनते हैं। इन सतहों पर वायरस आसानी से चिपक जाते हैं। चढ़ने-उतरने के दौरान कई यात्री इन सतहों का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से ये और अधिक संक्रामक हो जाते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते समय इन सतहों को छूने से बचें। स्टडी के अनुसार कोरोना वायरस 20 डिग्री तापमान में, 28 दिनों तक नोट पर रह सकता है। नोट के लेन-देन से वायरस के एक से दूसरे में फैलने का खतरा हो सकता है। इस समय जितना हो सके प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करें. इससे आप वायरस के संपर्क में आने से बचे रहेंगे।
फोन की स्क्रीन- फोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। और हम जहां जाते हैं। वहां फोन जरूर ले जाते हैं। कुछ लोग तो वॉशरूम में भी फोन लेकर जाते हैं। फोन की स्क्रीन पर वायरस आसानी से चिपक जाता है। हमारी उंगलियां ज्यादातर समय फोन के स्क्रीन पर रहती हैं। इसलिए फोन की स्क्रीन से वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। फोन की स्क्रीन को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। अस्पताल का वेटिंगरूम- वैसे तो इस समय अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन फिर भी अस्पताल के वेटिंग रूम में संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। वेटिंग रूम लोगों से भरा रहता और लोग बाहर से आते-जाते रहते हैं। जिसकी वजह से यहां वायरस फैलने का ज्यादा खतरा होता है। इस समय अस्पताल के चक्कर लगाने से बचें. अगर अस्पताल जाना भी पड़े तो किसी भी सतह को छूने से बचें और मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर और ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें.
एटीएम का स्क्रीन और बटन- एटीएम के बटन, ग्लास और स्क्रीन पर किटाणु आसानी से आ सकते हैं। पैसा निकालने के लिए हर कोई एटीएम के बटन और स्क्रीन को छूता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस समय एटीएम से पैसे निकालने की बजाय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें. अगर एटीएम जाना भी हो तो पैसे निकालने के तुरंत बाद हाथों को सैनिटाइज करें और घर आकर साबुन से हाथ धोएं।
स्टेनलेस स्टील- स्टडी के अनुसार ज्यादा हीट पर वायरस देर तक नहीं टिकता लेकिन स्टेनलेस स्टील पर ये आसानी से घंटों तक रह सकता है। किचन में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर बर्तन स्टील के ही होते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है। अपने किचन में रखे स्टील के बर्तनों और किचन की सारी सतहों को अच्छी तरह साफ करते रहें।
घर के अंदर कोरोना से कैसे बचें- अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। सारी सतहों को सैनिटाइज करें। अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं तो घर की किसी भी चीज को छुए बिना हाथों को पहले अच्छे से धोएं और कपड़ों को बदल लें। अपने घर का वेंटिलेशन सिस्टम सही रखें। घर की खिड़कियों को खुली रखें ताकी ताजी हवा और सूरज की रोशनी घर के अंदर तक आ सके।             


राहुल के हेलीकॉप्टर को उतारने की इजाजत नहीं

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी धुआंधार प्रचार के जरिए जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे ठीक पहले गुरुवार शाम को एक रिपोर्ट आई की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है। जहां उनका एक कार्यक्रम होना है। इसे लेकर अब पूर्णिया के जिलाधिकारी ने सफाई दी है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा, ट्रांजिट प्रोग्राम (पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली) पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन में 23 अक्तूबर को निर्धारित किया गया था। सुरक्षा प्रोटोकॉल और एएसएल की बैठक के अनुसार तैयारी शुरू हुई। 22 तारीख को, हमें संशोधित कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया, जिसमें पूर्णिया को ट्रांजिट (पारगमन) के तौर पर शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा, पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। लैंडिंग के लिए अनुमति न तो प्रशासन से ली गई थी और न ही इसके लिए कोई आवेदन जमा कराया गया था। इसलिए इजाजत न देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।               


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...