शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

धर्म स्थानांतरण, विहिंप की टीम पहुंची करहेड़ा

विहिप की टीम करहैडा पहुंची


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद देहात की जिला कार्यकारिणी की पूरी टीम जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान के नेतृत्व में करहेड़ा गाजियाबाद पहुंची। वहां पर प्रशासन से पीड़ित बाल्मीकि समाज के लोगों से मिली और मोके पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों को उनका पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा गया और बाल्मिकी समाज के लोगो से सभी से निवेदन किया गया कि आप किसी के बहकावे मे ना आए हिंदू सनातन संस्कृति हमारे पूर्वजो द्वारा पोषित है जिसका पालन हम सभी को करना है। जिसमे जिला मंत्री पंडित जय भोले, सयोंजक हरदीप सिंह, सह मंत्री कुलदीप सिंह, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग सम्मिलित हुए। 
संदीप गुप्ता


वायु प्रदूषण व मिशन शक्ति पर एक्टिव प्रशासन

 जनपद में वायु प्रदूषण कम करने एवं सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग माध्यम से आयोजित होंगे कार्यक्रम


भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी, एन एस एस महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराएं आयोजित


अपर मुख्य सचिव कृषि एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


गौतम बुध नगर। जनपद के वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पराली एवं कूड़ा करकट न जलाया जाए वहीं दूसरी ओर  महिलाओं एवं  बालिकाओं की सुरक्षा  सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने  के लिए सरकार के मिशन शक्ति  अभियान को  सफल बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन आरिका अखोरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए जनपद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। एन.आई.सी कक्ष कलेक्ट्रेट सुरजपुर, गौतमबुद्ध नगर में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बापू भवन लखनऊ द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में पराली और कबाड़ जलाने से होने वाले प्रदूषण नुकसान और उसकी रोकथाम करने में भारत स्काउट और गाइड ,एनसीसी और एन एस एस की भूमिका पर देवेश चतुर्वेदी अपर मुख्य सचिव कृषि ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल कॉलेज स्तर से बच्चों के द्वारा कोविड-19 महामारी में सुरक्षित रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से डिबेट, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम विद्यालय स्तर ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर जिला स्तर आदि पर आयोजित कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मानित करने के लिए निर्देशित करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया और इस अवसर पर कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड  लखनऊ से कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड ने भी अपना प्रदेश व्यापी सहयोग इस प्रदूषण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संगठन कि ओर से आश्वासन दिया। कॉन्फ्रेंस में जनपद की ओर से जिला अध्यक्ष एंव जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्ध नगर डा० नीरज कुमार पाण्डेय , जिला मुख्यायुक्त डा० राकेश कुमार राठी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शिवकुमार, जिला गाइड कैप्टन भारती श्रीवास्तव, ज्योर्तिमयी पाण्डेय, सुरेन्द त्यागी ने हिस्सा लिया। उपरोक्त बैठक में उत्तर प्रदेश की सभी जनपदों से शिक्षा विभाग, स्काउटिंग, एनसीसी और एनएसएस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर एनके पांडे के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।


₹5 करोड़़ खर्च करने के लिए तैयार नहीं विभाग

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पंचायत राज विभाग से कोविड-19 के लिए मिले पांच करोड़ रुपए को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक पौने घंटे इंतजार करने के बाद स्थगित कर दी गई। आधिकारिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से कहा गया कि ग्यारह बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के चलते जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल नहीं पहुंच पाए, जिसके कारण बैठक स्थगित कर दी गई।             


भूख हड़ताल पर जाएंगे विपक्षी 'पार्षद'

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम में अंतिम बार 2 फरवरी को बोर्ड बैठक आयोजित हुई थी। उसके बाद लॉकडाउन और अन्य कारणों से बोर्ड बैठक नहीं हो पाई है जिससे विकास के बहुत से काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं। आठ महीने से नगर निगम बोर्ड की बैठक न होने के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों के पार्षद 3 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है। कांग्रेसी पार्षद मनोज चौधरी ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक न होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा है।               


दरख्वास्त करने डीएम कार्यालय पहुंचें व्यापारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लॉकडाउन खत्म होने के बाद गाज़ियाबाद जिले में लगभग सभी साप्ताहिक पैठ बाजार अब लगने लगे है। लेकिन हर शनिवार को शास्त्री नगर में आई ब्लॉक के किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार अभी दोबारा शुरू नहीं हुआ है। पैठ व्यापारियों का कहना है कि केवल तीन लोगों के विरोध के कारण 150 व्यापारी अपनी रोजी-रोटी से वंचित हो रहे हैं।


एससी के आदेश पर लगाई आधुनिक 'मशीन'

कौशांबी। आरडबल्यूए द्वारा दायर जनहित याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की केंद्रीय इकाई को कौशांबी में हर घंटे प्रदूषण का स्तर जाँचने के लिए आधुनिक मशीन लगाने के आदेश दिए थे। महीनों की हील-हुज्जत के बाद आखिरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब यह मशीन लगा ही दी है। अदालत के आदेशानुसार अब यह मशीन हर घंटे प्रदूषण का डाटा एकत्र करेगी जिसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।             


दिल्लीः एसबीआई ने जारी किया नया नियम

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार अब एसबीआई के सभी कार्ड धारकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक ओटीपी की जरूरत होगी। अभी यह नियम 10 हज़ार से अधिक पैसों की निकासी पर लागू किया जा रहा है।  अब से जब भी दस हजार रुपयों से अधिक निकालने जाएँ तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल ले जाना न भूलें। एसबीआई ने किया ट्वीट- एसबीआई ने ट्वीट करके इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है। एसबीआई ट्वीट के मुताबिक, अब से वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24 घंटे लागू करने का फैसला किया है। हालांकि यह नियम 12 घंटों के लिए 18 सितंबर से लागू किया जा चुका है, अब इसे पूरे देश में एक समान रूप से लागू किया जा रहा है।           


गाजियाबाद में 80 रुपए पहुंची 'प्याज'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद की मंडियों में सब्जियों के भावों में तेजी आनी शुरू हो गई है। ताज़ा भाव के अनुसार थोक मंडी में प्याज का भाव 80 रुपए प्रति किलो पहुँच गया है।  इसके अलावा शिमला मिर्च भी 100 रुपए के आसपास बिक रही है।टमाटर 50 रुपए और अच्छी क्वालिटी का आलू 45 रुपए किलो हो गया है। खुदरा व्यापारी प्याज 100 रुपए किलो में बेच रहे हैं।दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज 55-60 रुपए किलो बिक रही है। केंद्र सरकार ने प्याज के दामों पर नियंत्रण रखने के लिए आयात नियमों में 15 दिसंबर तक ढील दे दी है।  इस निर्णय के बाद नासिक के लासल गाँव स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी में प्याज के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। रिटेल बाज़ार में इसका असर आने में लगभग एक हफ्ते का समय लगेगा।  वहीं देश के कुछ भागों में आई बरसात से भी हरी सब्जियों और प्याज के दामों में तेज़ी आई है।             


चुनाव को लेकर भाजपा में बढ़ी गतिविधियां

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों का असर पूरे देश पर पड़ता है। इसलिए कोई भी दल इसे हल्के में नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी की विश्व विख्यात चुनावी मशीनरी ने भी अपने पेंच कब्जे कसने शुरू कर दिये हैं। पार्टी के जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्रीय मंत्री व पंचायत चुनावों के लिए क्षेत्रीय संयोजक हरीश ठाकुर ने भी भाग लिया। बैठक में हरीश ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक गांव स्तर पर भी संयोजक बनाकर पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकतार्ओं को ज्यादा से ज्यादा विजय बनाने का कार्य करना है।             


33 भारतीयों की वापसी पर काम कर रही सरकार

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत सोमालिया में फंसे 33 भारतीयों को राहत प्रदान करने और उनकी वापसी के लिए काम कर रहा है और नैरोबी स्थित उच्चायोग ने इस सिलसिले में सोमालियाई अधिकारियों के साथ बातचीत की है।               


गुजरात की 3 मुख्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। वह गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन करेंगे। वह इस अवसर पर गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।               


ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी करते पकड़े

अयोध्या। सरकारी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी करते पकड़े गए चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कुमारगंज, तुलसमपुर उपकेन्द्र अंतर्गत लगे सरकारी नलकूप से आए दिन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...