सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

बढ़ती ठंड में विकराल रूप ले लेगा वायरस

ठंड में विकराल रूप लेगा कोरोना वायरस स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी ये चेतावनी


नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में ठंड की औपचारिक शुरुआत के साथ ही त्योहारों के सीजन भी आरंभ हो गया है।कोरोना के कारण इस बार त्योहारों की रौनक फीकी है। लेकिन लोगों से बचाव की अपील की जा रही है। यही कारण है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को लोगों को त्योहारों के मौसम में कोरोना से बचाव के तरीके समझाए। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही की तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन आंदोलन को गंभीरता से लेना होगा। रायपुर सांसद को हुआ कोरोना: सुनील सोनी पाए गए पॉजिटिव, की ये अपील ठंड में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। जिससे ये पता चल सके कि वातावरण में होने वाले परिवर्तन से कोरोना पर कोई असर पड़ता है कि नहीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन जरूर करें। केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान भारी लापरवाही की कीमत चुका रहा है। तब सेवाओं को खोल दिया गया था और व्यापार तथा पर्यटन के लिए यात्रा में बढ़ोतरी हुई थी। जिससे कोविड-19 का प्रसार हुआ। इस बीच एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के एक विशेषज्ञ सरकारी समिति ने चेतावनी दी है कि अगर त्योहारों के दौरान ढिलाई बरती गई तो हर महीने 26 लाख तक नए कोरोना मरीज सामने आ सकते हैं। समिति ने दावा किया था कि भारत में महामारी का पीक गुजर चुका है। दोबारा पीक आने से इनकार नहीं किया जा सकता है।               


उपवास की फेवरेट डिश, सिंघाड़े का हलवा

उपवास की फेवरेट डिश सिंघाड़े का हलवा, विटामिन ए,सी और प्रोटीन से युक्त ,नवरात्रि में आप भी ट्राई कीजिए


रायपुर। सिंघाड़े के आटे का हलवा में सिंघाड़े में विटामिन ए, विटामिन सी और प्रोटीन तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ज्यादातर लोग इस हलवे को व्रत के दौरान खाते हैं। सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना बहुत आसान है। अगर आप भी नवरात्र व्रत हैं तो आपको सिंघाडे का हलवा जरूर पसंद आएगा।सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की विधि: हरी इलाइची का बाहरी छिलका निकल लें और दोनों को दरदरा कूट लें।
एक नॉन स्टिक कढाई में घी गर्म करें अब इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और मध्यम आंच पर भूने।
सिंघाड़े के आटे को भूनने में लगभग 7-8 मिनट लगते हैं भून जाने पर यह आटा सुंगधित और सुनहरा हो जाता हैं।
अब इसमें डेढ़ चम्मच कटे बादाम डाले फोइर आधा मिनट और भून लें। अब भुने सिंघाड़े के आटे में धीरे धीरे करके एक कप गर्म पानी डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।
अब इसमें शक्कर और कुटी इलाइची डाले और हलवे के पाक जाने और कढाई के किनारा छोड़ने तक पकाएं।
इस तरह तैयार है सिंघाड़े के आटे का हलवा।
कटे हुए बादाम से गार्निशिंग करके सर्व कर सकती हैं।               


बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र ने की घोषणा

भाजपा की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र ने की घोषणा, 10 हजार करोड़ के चावल से बनाएंगे एथेनाल


रायपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार को बैठक हुई। उन्होंने 10 हजार करोड़ के चावल से एथेनाल बनाए जाने की घोषणा की है। इसका सर्वाधिक लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश को होगा। इसके लिए एफसीआई एजेंसी से खरीदी की जाएगी।                


चरस-अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार

मुश्किल में स्टार का रिश्तेदारः अब अर्जुन रामपाल के साले पर एनसीबी का शिकंजा, अगिसिलाओस को पुलिस ने चरस और अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को अरेस्ट किया है। अगिसिलाओस के पास चरस और बैन टैबलेट अल्प्राजोलम मिली। एनसीबी ने उन्हें लोनावला से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला से भी पूछताछ हो सकती है। एनसीबी ने ट्रैक की ड्रग पैडलर्स की चेेनः एनसीबी के अनुसार वह ड्रग्स सप्लाई करता था। एजेंसी ने कथित तौर पर उसकी सप्लाई चेन को ट्रैक करने के कुछ सबूत भी बरामद किए हैं। क्विंट की खबर के मुताबिक 30 साल के अगिसिलाओस अन्य ड्रग पैडलर्स के साथ भी जुड़े हैं। जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि अगिसिलाओस डेमेट्रियड्स भारत में काफी समय बिताता था। और मार्केटिंग से भी जुड़ा था।
दीपिका की वायरल चैट वाले A यानी अर्जुन
अगिसिलाओस को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए के तहत 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया था। एनसीबी को दो दिनों के लिए अगिसिलाओस की कस्टडी मिल गई है। गौरतलब है। कि इससे पहले दीपिका पादुकोण की वायरल चैट में अगिसिलाओस के जीजा यानी अर्जुन रामपाल का नाम सामने आ चुका है। हालांकि एनसीबी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की थी। लेकिन गैब्रिएला के भाई के कनेक्शन सामने आने के बाद अर्जुन की ड्रग्स बिजनेस में होने के कयास फिर से लगाए जा रहे हैं।               


600 स्थानो पर एक साथ हनुमान चालीसा पाठ

नई दिल्ली। अब तक का सबसे बड़ा अनुष्ठान 600 जगहों पर लोगों ने साथ मिलकर किया सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, कोरोना से मुक्ति मांगी। कोरोना से मुक्ति के लिए दुनियाभर में प्रार्थनाएं की जा रहीं हैं। राजधानी में भी मार्च से लगातार कई अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर के 600 जगहों पर कई संगठनों के सदस्यों ने मिलकर सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया। महामारी से मुक्ति के लिए शहर में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अनुष्ठान है। इस महानुष्ठान का आयोजन हनुमान महापाठ समिति व सहयोगी संस्थाओं द्वारा किया गया था। महंत रामसुंदर दास, संत युधिष्ठिर लाल समेत विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और सच्चिदानंंद उपासने समेत सैकड़ों परिवाराें और संगठन के सदस्यों ने अपने-अपने निवास स्थान से हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं आयोजन समिति के सदस्यों ने गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर में अनुष्ठान किया। प्रमुख सलाहकार विजय अग्रवाल, शिवनारायण मूंधड़ा, संयोजक मुकेश शाह ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति ने 11-11 चालीसा का पाठ किया। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा जारी नियमों के तहत ये आयोजन किया गया। एक ही दिन व एक ही समय पर आयोजित इस अनुष्ठान की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।
ये संगठन हुए शामिल। गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, धर्मसंघ पुरोहित परिषद, श्री पुनरासर भक्त मंडल, अग्रवाल सभा, माहेश्वरी सभा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ सकल गुजराती समाज, छत्तीसगढ़ लोहाणा महिला मंडल, जलाराम सेवा समिति, सिंधी पंचायत लाखेनगर, महाराष्ट्र मंडल, एकता महिला मंडल, अखंड ब्राह्मण समाज, अग्रणी महिला मंडल, सर्वमंगल फाउंडेशन, बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति, सार्वजनिक महिला कल्याण एवं सेवा समिति, सृजन संस्थान, समग्र सेवा समिति, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, शहर जिला साहू महिला प्रकोष्ठ, कर्मा वीरांगना संस्था आदि।              


                                                                                                       


चांद पर 4G नेटवर्क स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली। नोकिया को चांद पर 4G नेटवर्क स्थापित करने के लिए नासा ने एक कॉन्ट्रैक्ट दिया है। जी हां अगर आप कभी चांद पर पहुंचकर फोटो ट्वीट कर पाते हैं। तो आपको इसके लिए नोकिया का शुक्रिया अदा करना होगा। नोकिया चांद पर 4G सेल्युलर कम्युनिकेशंस नेटवर्क के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इससे पहले भी कंपनी ने चांद पर हाई-स्पीड सेल्युलर कनेक्टिविटी लाने में रुचि दिखाई है। लेकिन अब नासा ने नोकिया को इस काम के लिए 14.1 मिलियन डॉलर दिए हैं। आपको पता दें कि नोकिया काफी समय से चांद पर हाई-स्पीड सेल्युलर कनेक्टिविटी लाने में रुचि दिखा रही थी, लेकिन अब नासा ने नोकिया को इस काम के लिए 14.1 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है। नासा ने इस टेक्नोलॉजी को डिवेल्प करने के लिए 14 छोटी अमेरिकी कंपनियों को पार्टनर के तौर पर चुना है। ये कंपनियां इस दशक के आखिर तक चंद्रमा पर ऑपरेशन स्थापित करने में मदद करेंगी। नासा चांद पर 4G नेटवर्क देने के लिए कुल मिला कर 370 मिलियन डॉलर खर्च कर रही है। जिनमें से नोकिया को चांद पर 4G इनफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए 14.1 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। बता दें कि नोकया को नासा ने इस मिशन के लिए चुनी गईं अमेरिकी कंपनियों में शामिल किया है। यूनाइटेड प्रेस इंटरनैशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया द्वारा डिवेलप किया गया सिस्टम ज्यादा दूरी, फास्ट स्पीड और ज्यादा बेहतर तरीके से चांद की सतह पर कम्युनिकेशन करने में मदद करेगा। चांद पर 4जी नेटवर्क लाने के लिए नोकिया की यह पहली कोशिश नहीं है। आपका याद दिला दें कि नोकिया ने इसी तरह की एक पार्टनरशिप का ऐलान वोडाफोन जर्मनी के साथ 2018 में की थी। कंपनी ने दावा किया था। कि 2019 तक चांद पर 4जी कवरेज मिलेगी। लेकिन अभी तक कंपनी का यह वादा वास्तविकता में नहीं बदला है।                     


5 हजार से ज्यादा निकालने पर अतिरिक्त शुल्क

नई दिल्ली। ग्राहकों को एक बार में पांच हजार से ज्यादा की राशि निकालने पर 24 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क दोना पड़ सकता हैं। वर्तमान समय में एटीएम से पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन की जा सकती है। लेकिन अगर उसी महीने में और ट्रांजैक्शन की जाएगी, तो छठवें ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये का शुल्क लगेगा। ज्यादातर लोग छोटी-छोटी राशि निकालते हैं। इसलिए समिति ने छोटे ट्रांजैक्शन को ही फ्री ट्रांजैक्शन में रखा है। छोटे शहरों में ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम पर हर महीने छह बार पैसा निकालने की छूट मिलेगी। अभी छोटे शहरों में केवल पांच बार ही पैसा निकाला जा सकता है। इसके साथ ही मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू जैसे महानगरों में ग्राहकों को एक महीने में एटीएम से तीन बार पैसा निकालने की छूट है और चौथी बार पैसा निकालने पर अतिरिक्त शुल्क लगता है। अब देशभर में एटीएम से 5000 से ज्यादा की राशि निकालने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता हैं। ये शुल्क एटीएम यूजर के मुफ्त पांच ट्रांजैक्शन में शामिल नहीं होगा। इसके लए अलग से राशि का जमा करना होगा और ये तभी लागू होगा, जब कोई भी व्यक्ति एटीएम से पांच हजार से ज्यादा की राशि निकालेंगे।             


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...