रविवार, 18 अक्तूबर 2020

चिराग ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार उनके और पीएम के बीच दूरी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।


फूट डालो में रखते हैं भरोसा


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है। बांटों और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे है।         


चिराग को अमित ने जोरदार झटका दिया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। पीएम मोदी को अपना आइडल बताने वाले चिराग पासवान को गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार झटका दिया है। अमित शाह ने चिराग प्रकरण पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि लोजपा खुद एनडीए से बाहर गई है। फिलहाल तो लोजपा एनडीए के खिलाफ मैदान में है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सिर्फ चार दल है और सभी इकट्ठे एक दूसरे को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। अमित शाह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में साफ किया कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से बातचीत तो हुई थी, उन्हें कई बार प्रस्ताव दिया गया लेकिन अंतिम दौर में बात नहीं बन सकी। उनहोंने कहा कि चिराग 2015 की तरह सीटें चाहते थे।








                       







चुनाव में मोदी लहर का फायदा मिलेगा

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। इस लहर का फायगा बिहार चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के साथ-साथ एनडीए में शामिल सभी दलों को इसका मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमित शाह के बयान मोदी लहर की बातों को समर्थन करते हुए देवेंद्र ने कहा कि बिहार में ही देख लिजिए। बिहार में कही भी जाने पर पीएम मोदी का नाम लेते ही लोगों में उत्साह होता है।               


वैक्सीन वितरण के लिए प्रणाली विकसित करें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रत्येक नागरिक के लिए टीकों की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी तैयारी रखने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोजन की तरह वैक्सीन वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का शनिवार को सुझाव दिया। जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। दवाइयां और टीका वितरण के वास्ते आईटी प्लेटफॉर्मों का विस्तार करना होगा।
कोविड-19 महामारी स्थिति और टीके के वितरण तथा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।


देश को झुकाना व बदनाम करने की कोशिश

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मंच से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विवादित बयान की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि है कि वह (थरूर) पाकिस्तान में देश को नीचा दिखाने और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? उन्होंने कहा, “शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृश्य से दिखाने की कोशिश की है।” पात्रा ने कहा, “थरूर ने लाहौर लिटरेचर फ़ेस्टिवल में वर्चुअल माध्यम से पाकिस्तान के मंच से कहा था कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया। ऐसा बयान देकर उन्होंने भारत का अपमान किया है।”                                       


गुब्बारे को एलियन समझ पीछा करती रही जनता

अश्वनी उपाध्याय


नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आसमान में एलियन जैसी दिखने वाली आयरनमैन की आकृति उड़ती हुई दिखाई दी। जिसके बाद यह आकृति गांव के एक नहर के किनारे जा गिरी। इसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दरअसल यह एक गुब्बारा है, जो कि एक सुपर हीरो की आकृति का है। हवा में काफी देर रहने के कारण उसकी हवा निकलने लगी थी। जिसके बाद गुब्बारा नहर किनारे टहनी में जा गिरा। तेज हवा चलने की वजह से वो हिलता हुआ दिखाया दे रहा था।” उसे देखने के लिए आस पास के लोगों का तांता लग गया था। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि वो एक गुब्बारा है, जिसके बाद आस पास खड़े लोगों ने राहत की सांस ली।         


आईपीएल में आज 1 नहीं 2 मैच खेले जाएंगे

चेन्नई/ कोलकाता। आईपीएल सीजन-13 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आबू धाबी में भारतीय समयानुसार दिन के 3:30 बजे से शुरू होगा तो वहीं मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।     


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...