शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय  


शामली। कांंधला ब्लाक के अध्यक्ष पद के लिए एक मीटिंग की गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव ने भाग लिया। इन्होने कहा कि माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार विधायक व माननीय श्री पंकज मलिक पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्देश पर शामली जनपत के 5 ब्लाकों मे बहुत अच्छा कायॅ कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए नाम लिए गए। क्योंकि हमे हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत मजबूत बनना है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दीपक सैनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली ने कहा कि हम उस पिडित मजदूर व किसान की आवाज़ उठाने का काम कांग्रेस कर रही हैं ओर आगे भी करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधुत विभाग को भी प्राईवेट कर दिया है। जनता इसी कारण भी बहुत परेशान हैं। बिजली का बिल बहुत बडा कर आ रहा है, अन्धा काम चल रहा है। 
अगर किसी व्यक्ति का बिजली का बिल लेट हो जाता है, तो जैसे 4 हजार रुपये या 5 हजार रुपये हो जाता है, तो विधुत विभाग कमॅचारीयो गैंग ऐसे जाता है। उसके घर का बिजली कनेक्शन  काटने के लिए की उसने बहुत बडा अपराध कर दिया हो। 1000 रूपये का बिल का फोन पर मेसेज आता है।बिल जमा करा दो वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा।
यह इस विधुत विभाग की कितनी घटिया मानसिकता की गन्दी सोच है। हमारी चेतावनी यह की इस मेसेज को बन्द करे ओर बडते हुए बिलो पर रोक लगाऐ। वरना हमे सडको पर यह आवाज़ उठाने के लिए मजबूर होना पड जाएगा।


पदाधिकारियों ने प्रभारी का किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी ने जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। वही जिले के पदाधिकारियों ने विभाग प्रभारी का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह राणा के निर्देश पर सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने रेलवे फाटक पर स्थित सिद्ध पीठ भैरव मंदिर पर पहुंचकर हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और नवंबर माह के होने वाले प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम पर भी चर्चा की। वही कार्यकर्ताओं ने विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान उनके साथ आए सहारनपुर जिला मंत्री संगीत ग्रेवाल, महा नगर मंत्री विशाल खत्री, फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिमाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा इस करोना वायरस की महामारी के चलते जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे ,चौधरी यसवीर सिंह, अरविंद कौशिक ,सुधीर राणा, प्रदीप निरवाल, सुधीर राणा, निशांत सरोहा, अनुराग गोयल, पंकज गुप्ता, महेश गोयल, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर संगठन का नाम रोशन किया है और इस जिले के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह माननीय  आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व पात्र लोगों को कुछ आने का कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा उनका हर पल प्रयास होगा उनके कार्यकाल में संगठन और भी मजबूत हो। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए इस करोना वायरस की महामारी के चलते सुरक्षा बरतें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर माक्स लगाएं। सफाई को ध्यान में रखते हुए बार-बार हैंड वास करें। भीड़ की जगह इकट्ठे ना हो अगर शरीर में कोई भी परेशानी हो तो तुरंत नजदीक के डॉक्टर को दिखाएं। इस अवसर पर भानु प्रताप उपाध्याय, श्रीपाल वैरागी, पप्पू चौधरी, अरविंद बंजारा, सन्नी गर्ग, सुनील बंजारा, अमरपाल सिंह मान, अमित रुहेला, विनय कुमार कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।               


'शिक्षा विभाग' को मिले 191 नए अध्यापक

पीलीभीत। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को 191 नए सहायक अध्यापक मिल गए हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नए शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शेष नए शिक्षकों को समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।             


गांव में चलाया मतदाता जागरूक अभियान

खगड़िया। सलारपुर गांव में जीविका दीदी की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं से आगामी तीन नवंबर को मतदान में भाग लेने की अपील की। मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। सरस्वती ग्राम संगठन की यशोदा देवी, प्रेमलता देवी, अनुपम राज, आशा देवी, गुड़िया देवी, मीरा कुमारी, कविता देवी ने घर-घर जाकर मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भिक होकर करने के लिए कहा। कहा अपनी मर्जी से मताधिकार का प्रयोग करें, किसी के बहकावे में नहीं आएं। महिलाओं से आग्रह किया कि पहले मतदान करेंगे और उसके बाद गृह कार्य। यह भी कहा कि मतदान के समय मास्क पहनकर बूथों पर जाएंगे। सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे।             


पोशाक और मूर्तियों की कीमतों में आई गिरावट

कासगंज। शारदीय नवरात्र पर माता की पूजा के लिए खरीदे जाने वाली पोशाक और मूर्ति की कीमतों ने श्रद्धालुओं को राहत दी। वहीं महंगी हुई पूजा सामग्री से वह आहत हुए। लोगों ने देवी माता की पूजा के लिए पोशाक खरीदीं और पूजा सामग्री ली। बाजार गुलजार दिखे, लेकिन अपेक्षित बिक्री नहीं हुई।               


कॉलोनी में रोपे गए 500 छायादार पौधे

मेरठ। डिफेंस कालोनी में तीन दिन अभियान चलाकर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। द सैनिक सहकारी आवास समिति लि. के चेयरमैन रि. मेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि कालोनी में हरियाली व आक्सीजन की मात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया।               


विधानसभा चुनाव में दलों ने ताकत झोंकी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच किया। इस मौके पर करीब साढ़े चार मिनट का ‘मोदी जी की लहर’ चुनावी गाना भी जारी किया गया। इस गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और अभिनय किया है। इस गाने के जरिए बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है तथा बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के जरिए विपक्ष पर निशाना भी साधा गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘घोटाला करने वालों को बंटाधार’ हुआ है।                           


निगम के दोनों रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति

पानीपत। नगर निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर रमेश शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने पालिका बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। निगम में ये दोनों रिक्त पद अब भर गए। दैनिक जागरण से बातचीत में कार्यकारी अधिकारी बलबीर ने बताया कि तरावड़ी में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे। पानीपत नगर निगम में हाउस टैक्स की समस्या गंभीर है। आयुक्त ने उन्हें इस बारे में अवगत करा दिया है। इस समस्या का समाधान करेंगे। लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने में कोई परेशानी नहीं आएगी।             


स्वास्थ विभाग ने वेबसाइट का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य विभाग ने किया वेबसाइट का उद्घाटन


पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने लघु सचिवालय पलवल के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन किया। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसमें कोरोना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम व अस्पताल में भर्ती आदि से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।             


अखंड ज्योत प्रज्वलित कर नवरात्रि प्रारंभ किए

बठिडा। माता वैष्णो देवी मंदिर पटेल नगर में नवरात्र के शुभपर्व के मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य पवन शास्त्री ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पंजाब सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी विजय गौड़ ने सर्वप्रथम मां दुर्गा का विधिवत पूजन किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान सोमराज गर्ग, उपप्रधान सुशील गोयल, सतीश गोयल, मास्टर मेहर चंद, जोगिदर गर्ग, तरसेम गर्ग, रमेश गर्ग, गुरशरण दास गोयल, विनोद बांसल, डीपी. बांसल, अशोक जैन, टिकू शर्मा, जतिदर गर्ग, गोरा लाल, सुमित मित्तल, डाक्टर वरिदर शर्मा, अमरजीत सिगला, विनोद गर्ग, पवन गोयल के अलावा महिला संकीर्तन मंडली भारत नगर, ग्रीन एवेन्यू ,पटेल नगर ने बड़ी श्रद्धापूर्वक माता का पूजन किया और आखिर में माता जी की आरती की। पवन शास्त्री ने बताया कि नवरात्रों में प्रतिदिन सुबह हवन किया जाएगा और उसके बाद माता का भजन संकीर्तन होगा। सायंकाल प्रतिदिन की तरह विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से प्रार्थना है कि मंदिर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें और मुंह पर मास्क अवश्य पहनकर आएं।             


15 लोगों को कठोर कारावास की सजा सुनाई

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस साजिश मामले में पहले दोषी ठहराए जा चुके 15 लोगों को शुक्रवार को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला सीरिया स्थित आईएस मीडिया प्रमुख युसूफ-अल-हिंदी की ओर से भारतीय मुस्लिम युवाओं के संगठन में भर्ती से जुड़ा हुआ है। दरअसल यूसुफ मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन के लिए चुनना चाहता था और उनसे भारत में आतंकवादी गतिविधि करवाना चाहता था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, “दिल्ली की एक कोर्ट ने शुक्रवार को आईएसआईएस साजिश मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ सजा की घोषणा की है।”             


मुस्लिम युवकों ने पीट-पीटकर हत्या की

दलित युवक राहुल के परिवार से मिले कपिल मिश्रा और तेजिंदर बग्गा, मुस्लिम युवकों ने कर दी थी पीट कर हत्या


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर में दलित युवक राहुल की 5 मुस्लिम युवकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राहुल का दोष केवल इतना था कि वह एक मुस्लिम लड़की से फोन पर बात करता था। राहुल के घर पर मिलने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी का कोई नेता नहीं गया। ऐसे में अब दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा उनके घर पहुंचे और परिवार को मदद का पूरा भरोसा दिया। परिवार से मिलने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा की अभी मैं और भाई तजिंदर बग्गा जी आदर्श नगर में राहुल जी के परिवार से मिले। हम एक बेटे की तरह परिवार का साथ देंगे न्याय सुनिश्चित करने में भी और परिवार को दुबारा खड़े होने भी हम ने राहुल की बहन की पूरी पढ़ाई, शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय किया है। राहुल के पिताजी जी एक टैक्सी है जो किश्तों में ली गयी है। उसकी किश्तों की जिम्मेदारी भी हम उठाएंगे। दिल्ली पुलिस से प्रार्थना है कि सभी अपराधियों को गिरफ्तार करें और इस भयानक अपराध में शामिल लड़को को नाबालिग नहीं पेशेवर अपराधियों की तरह समझा जाये। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी से निवेदन है कि उनके बंगले से दस मिनट दूर ही आदर्श नगर है। सरकार के मुखिया को इस परिवार से मिलने आना चाहिये साथ ही, जिस प्रकार कुछ अन्य मामलों में दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की दी है। वैसे ही बिना किसी भेदभाव के राहुल के परिवार को भी एक करोड़ रुपये और एक सरकारी नौकरी दी जाएं।             


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...