बुधवार, 14 अक्तूबर 2020

संयुक्त राष्ट्र में पाक-नेपाल को फिर से चुना

इस्लामाबाद/ काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारपरिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान और नेपाल को फिर से चुन लिया गया है, वहीं चीन के प्रदर्शन में खासी गिरावट आई और वह छोटे अंतर से एक सीट जीत पाया है। महासभा में हुए मतदान में चीन को केवल 139 वोट मिले, जबकि 2016 में उसे 180 वोट मिले थे।ह्यूमन राइट्स वॉच के यूएन डायरेक्टर लुइस चारबोन्यू ने ट्वीट किया कि यह दिखाता है कि ‘कई राज्य चीन में अधिकारों के उल्लंघन के रिकॉर्ड से परेशान हैं।’ वहीं सऊदी अरब को 4 सीटों के लिए हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा क्योंकि उसे एशियाई और प्रशांत देशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए केवल 90 वोट मिले, जबकि चुनाव जीतने के लिए उसे 97 वोटों की जरूरत थी। सऊदी अरब की लोकप्रियता में भी भारी गिरावट आई है क्योंकि इसने 2016 में 152 वोट हासिल किए थे। 2016 में 112 वोट पाकर दो वोटों से हारने वाले रूस ने अच्छी वापसी करते हुए इस बार 158 वोट हासिल किए। हालांकि इस बार वह तकनीकी रूप से पूर्वी यूरोप की दो में से एक सीट पर निर्विरोध जीत पाई। वहीं दूसरी सीट यूक्रेन ने निर्विरोध जीती।             


विश्व में मृत्यु स्तर-3,80,06,121 पहुंचा

न्यूयॉर्क। दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की संख्या अब 3.8 करोड़ को पार कर गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर मंगलवार को कोरोना मामलों की संख्या 3,80,06,121 हो गई है। वहीं मौतों की संख्या 10,83,875 पर पहुंच गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका में 78,50,829 मामले और 2,15,775 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। भारत 71,75,880 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर और ब्राजील 51,03,408 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं मृत्यू संख्या के मामले में ब्राजील 1,50,689 मौतों के साथ दुनिया में दूसरे नंबर है। आंकड़ों के मुताबिक इन शीर्ष तीन देशों के मामलों की संख्या का जोड़ दुनिया के कुल मामलों की संख्या के आधे से अधिक है। ऐसे देश जहां मामलों की संख्या 8.2 लाख से अधिक है, उनमें रूस, कोलंबिया, अर्जेंटीना, स्पेन, पेरू और मैक्सिको भी शामिल हैं। वहीं 36 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन और इटली शामिल हैं।             


गाजियाबाद में प्रशासन ने चलाया अभियान

प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रशासन ने चलाया अभियान


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। थाना लोनी क्षेत्र के अंतर्गत लोनी तिराहे व बलराम नगर कॉलोनी के सामने खुले में रखे रोड़ी, डस्ट रखने वाले संचालकों पर कार्रवाई की।  प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डस्ट मटेरियल खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमें तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी मौजूद है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान।


हेलीकॉप्टरों की हुई टक्कर, 15 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में हेलमंद प्रांत के नावा जिले में सेना के दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। टोला न्यूज ने सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार की रात अफगानिस्तानी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर दक्षिण हेलमंद के नावा जिले में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब हेलीकॉप्टर कमांडों को उतारकर घायल सुरक्षा बल़ों को ले जा रहे थे। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस हादसे में आठ लोग मारे गए हैं। हादसे पर रक्षा मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने नावा जिले में दुर्घटना की पुष्टि तो की है किंतु विवरण नहीं दिया है।               


जगन की चिट्ठी से हिला 'न्याय का तराजू'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राज्य में न्यायपालिका के कामकाज और उसे प्रभावित कर रहे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे को पत्र लिखना चर्चा का विषय बन गया है। इस पर कुछ प्रमुखों ने इस तरह ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सबसे पहले तो वहां की बार एण्ड बेंच की प्रतिक्रिया आयी।             


टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर बुधवार सुबह तिलांव गांव के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ‌सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर जाम खुलवाने में सफल रही। बताया गया कि बुधवार की सुबह रजई गांव निवासी सुनील कुमार (18) पुत्र मोतीलाल वर्मा अपनी बाइक से तिलांव गांव कोचिंग पढ़ कर आ रहा था कि तिलांव गांव के सामने हलिया की तरफ से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।                 


झटकाः बॉलीवुड एक्टर को किया गिरफ्तार

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सचिन जोशी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर को सोमवार रात मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सचिन दुबई से भारत वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें हैदराबाद पुलिस हैदराबाद ले गई। ये गिफ्तारी किस मामले में हुई अब तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में उनका नाम शामिल हो सकता है, जिस वजह से उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिफ्तार किया है।                     


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...