सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस

मोबाइल स्क्रीन, नोट और स्टील पर 28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में आई तेजी को देखते हुए यह जानना बेहद जरूरी है। कि किस सतह पर कोरोना वायरस कोविड-19 कितने दिनों तक जीवित रहता है। उससे अपना बचाव कैसे करें। आस्ट्रेलिया में इस दिशा में किये गये शोध से पता चला है। कि बैंक द्वारा जारी पेपर से बने नोट, स्टील और मोबाइल की स्क्रीन पर कोरोना वायरस 28 दिनों तक जिंदा रहता है।
आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान शोध एजेंसी (सीएसआईआरओ) ने आज यह जानकारी दी कि गिलौंग स्थित आस्ट्रेलियन सेंटर फोर डिजीज प्रीपेयर्डनेस (एसीडीपी) में किये गये शोध से पता चला है। कि कोरोना वायरस कोविड-19 प्लास्टिक के बैंकनोट के बजाये पेपर के बैंक नोट पर ज्यादा दिन टिका रहता है। यह विषाणु छिद्र रहित या चिकनी सतह जैसे कांच, स्टील, विनाइल आदि पर छिद्रयुक्त सतह की तुलना में अधिक दिनों तक जीवित रहता है। इसके अलावा वह कम तापमान पर अधिक दिनों तक जीवित रहता है। यह शोध रिपोर्ट वायरोलॉली पत्रिका में प्रकाशित हुई है। सीएसआईआरओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ लैरी मार्शल ने कहा कि यह वायरस किस सतह पर कितनी देर जीवित रहता है। ये पता लग जाने से इसके प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। यह साथ ही इस बात की जरूरत पर भी बल देता है। कि नियमित रूप से हाथ की सफाई करते रहें। शोध से पता चला है। कि 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर यह वायरस बहुत दिनाें तक जीवित रहा। जैसे जैसे तापमान बढ़ा, इस वायरस के जीवित रहने की अवधि कम होती गयी।             


फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान काल्रटन का निधन

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान काल्रटन चैपमैन का निधन।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान काल्र्टन चैपमैन का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। गोल डॉट कॉम के मुताबिक, उनका निधन बेंगलुरू में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। टाटा फुटबाल अकादमी (टीएफए) से निकले चैपमैन अपने दिनों में देश के जाने-माने मिडफील्डर थे।
1990 में उन्होंने टीएफए का दामन थामा और तीन साल बाद वह ईस्ट बंगाल चले गए जहां से खेलते हुए उन्होंने ईरा के फुटबाल कल्ब अल जावरा के खिलाफ हैट्रिक लगाई। जेसीटी मिल्स के साथ 1995 से खेलते हुए उन्होंने 14 टूर्नामेंट जीते। 1997-98 में एक सत्र एफसी कोच्चिन के साथ खेला और फिर वापस ईस्ट बंगाल आ गए।
2001 में उनकी कप्तानी में टीम ने नेशनल फुटबाल लीग का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने पेशेवर फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत के लिए वह 1995 से 2001 तक बतौर मिडफील्डर खेले। संन्यास लेने के बाद वह टीएफए टीम के कोच बने। दिसंबर 2017 में उनको कोझिकोड स्थित क्वार्टज इंटरनेशनल फुटबाल अकादमी का तकनीकी निदेशक बनाया गया।             


घुटनों के बल चले किसान, एक समान मुआवजा

एक समान मुआवजे की मांग को लेकर घुटनों के बल चले गाजियाबाद के किसान।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के प्रभावित किसानों का आंदोलन अब तेज हो गया है। कई माह से आंदोलनरत किसानों को एक समान मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कई बार एक्सप्रेस-वे का कार्य भी बंद भी करा दिया गया। पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। पूर्व घोषणा के तहत किसान आज राज चौपला पर एकत्र हुए। यहां से बड़ी संख्या में किसान घुटनों के बल चलते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।  किसानों के इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी पार्टियों को भी सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है। किसानों की हो रही दुर्दशा पर विपक्ष ने जमकर प्रहार किया है।
आपको बता दें कि एक समान मुआवजा व सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर गांव मुरादाबाद स्थित एक्सप्रेस-वे की साइट पर किसानों का लगातार धरना चल रहा है। धरनास्थल पर बुधवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें निर्णय लिया गया कि 12 अक्तूबर को किसान घुटने के बल यात्रा करके तहसील पहुंचेंगे। पूर्व घोषणा के तहत किसानों ने आज घुटनों के बल यात्रा निकाली।
किसानों का आरोप है कि बार- बार एनएचएआई व प्रशासन वार्ता के लिए बुला लेता और सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर ने बताया कि किसान ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर मोदीनगर राज चौपला पहुंचे। इसके बाद राज चौपला से लेकर तहसील तक घुटने के बल यात्रा की और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर दलवीर सिंह, महेश प्रधान, रणवीर दहिया, शत्रुजीत सिंह, भूलेराम शर्मा, अरविंद पट्टी, सुनील प्रधान सहित अनेक किसान मौजूद रहे।             


कर्मचारियों को स्पेशल एडवांस का तोहफा

त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिला स्पेशल एडवांस का तोहफा, निजी कंपनियों के कर्मचारी भगवान भरोसे। 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जहां निजी क्षेत्रों में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारी अपनी नौकरी बचाने की जुगत में आधी तंख्वाह पर भी काम करने को राजी हैं। वहीं दूसरी ओर त्योहारों के सीजन से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महामारी से अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए दो प्रस्ताव पेश किए हैं। पहला ‘एलटीसी कैश वाउचर स्कीम’ और दूसरा ‘स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम’ है। स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस देगी। साथ ही कर्मचारियों को एलटीसी में टिकट किराये का भुगतान नकद में किया जाएगा।
न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार वित्त मंत्री ने कहा कि एलटीसी नकद वाउचर योजना और विशेष त्योहार अग्रिम योजना शुरू की जाएगी। मांग को प्रोत्साहन के लिए एलटीए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी। एलटीसी के लिए नकद पर सरकार का खर्च 5,675 करोड़ रुपये बैठेगा। सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों को 1,900 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।  इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस के तौर पर दिये जाएंगे। ताकि त्योहारों के समय सरकारी कर्मचारियों के पास खरीदारी के लिए पैसा हो।
महामारी ने अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। सरकार की कई घोषणाओं के जरिए गरीब और कमजोर तबकों की जरूरतों को पूरा किया गया। आपूर्ति की बाधा को कम किया गया लेकिन उपभोक्ता मांग को अभी भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।             


कंगना ने कसा तंज, मुंबई में बिजली गुल

मुंबई में बत्ती गुल, कंगना ने सरकार पर कसा तंज।


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से बिजली गुल हो गई है। बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा। तीनो लाइनो पर लोकल सेवा बंद कर दी गई थी। मुंबई के कई इलाकों में गोरेगांव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाकों में बिजली बंद कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 50- 60% मुंबई में बिजली नहीं है। अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए। जो ट्रेन जहां थी वहीं पर खड़ी है। यात्री सही से जानकारी ना मिलने से परेशान है। इतना ही नहीं बत्ती गुल का असर हाई कोर्ट में भी दिखा मुंबई हाई कोर्ट में इंटरनेट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन सुनवाई प्रभावित हुई। इसके अलावा 6 कोविड अस्पताल में पावर बैकअप का काम शुरू हो गया। वहीं बिजली गुल की वजह से राजनीति भी चालू है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बिजली कर्मियों को चार-पांच महीने से सैलरी नहीं दी गई। जिस कारण पूरा प्रशासन फेल हो गया।
वही माया नगरी में बिजली गुल होने को लेकर मुंबई के सितारे  भी परेशान नजर आए। जिसे लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने उद्धव सरकार पर तंज कसा और ट्वीट कर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुंबई में पावर कट, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क..... कंगना। इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया और लिखा कि शांत रहो सब ठीक हो जाएगा। आपको बता दें जो ग्रिड फेल हुआ है वह मुंबई के ठाने के कलवा इलाके में मरम्मत के दौरान फेल हुआ है। जिस कारण मुंबई में बिजली सप्लाई कट हो गया और माया नगरी में सीसीटीवी, ट्रैफिक, लोकल ट्रेन , हाई कोर्ट सब बिजली गुल होने से प्रभावित हुए। जिसके बाद करीब 2 घंटे बाद मुंबई में धीरे-धीरे बिजली सेवा बहाल होनी शुरू हो गई। लोकल ट्रेन के बाद ट्रैफिक सिग्नल काम करने लगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी चलने लगे। मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई।  मुंबई में अब 90 फ़ीसदी इलाकों में बिजली वापस आने से लोगों को राहत मिली है। वही कुर्ला समेत कई जगहों पर बिजली अभी तक गुल है और पूरा मुंबई बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।             


लोगों का भविष्य गिरवी रख रहे हैं मोदी

मोदी के लिए लोगों का भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं मुख्यमंत्री: 'राहुल'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला कर केंद्र की तरफ से राज्यों को दिए जाने वाले जीएसटी राजस्व के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों से सवाल किया है कि वह मोदी के लिये लोगों के भविष्य को क्यों गिरवी रख रहे हैं। जीएसटी परिषद की आज 11 बजे से होने वाली में बैठक में राज्यों के राजस्व बकाया के मुद्दे पर चर्चा होनी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई का वादा किया था, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी और कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था ठप हो गई तो अब केंद्र अपने वादे से पीछे हट रहा है।
केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज अपने ट्वीट में जीएसटी को लेकर पांच बिंदु उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने इन बिंदुओं में कहा, केंद्र सरकार ने राज्यों से जीएसटी राजस्व देने का वादा किया था।  कोरोना संकट और पीएम मोदी की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई। पीएम मोदी ने 1.4 लाख करोड़ की कर रियायत कॉरपोरेट को दे दी और स्वयं के लिए 8400 करोड़ के दो विमान खरीदे।
अब केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए कोई पैसा नहीं है।
वित्त मंत्री राज्यों से कहती हैं कि उधार ले लीजिए।”
राहुल गांधी ने आखिर में सवाल करते हुए लिखा, “आपके मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के पास क्यों गिरवी रख रहे हैं?”             


पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

एक और तूफान का अलर्ट: इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, चेतावनी जारी।


कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है। इसके तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक मध्य महाराष्ट्र विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इन राज्यों के तटवर्ती इलाकों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है। जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है। और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है। फिलहाल यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था। ओडिशा में मछुआरों के समुद्र में जाने पर मनाही बंगाल के पश्चिम-मध्य खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से बुधवार तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि ओडिशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे में ओडिशा के तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। विभाग का अनुमान है। कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओडिशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है। इस वर्ष देश में लगातार दूसरे साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।               


कोहली-कार्तिक के बीच कांटे की टक्कर

आईपीएल-13: कोहली-कार्तिक में होगी कड़ी टक्कर।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैचों में जीत हासिल की है।
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में हराया। वहीं कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी। शुरुआत में बेंगलोर का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इस टीम ने लय हासिल की और वह अब बेहतरीन फॉर्म में है।
कप्तान कोहली बीत तीन मैचों में अपनी फॉर्म का प्रदर्शन कर चुके हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अकेले खड़े रहकर नाबाद 90 रन बनाए थे और टीम को मजबूत स्कोर दिया था जिसका बचाव करने में उनकी टीम सफल भी रहे थे। कोहली के अलावा बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल शुरू से फॉर्म में ही हैं।
उन्होंने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। एरॉन फिंच के रूप में उनके पास अच्छा सलामी जोड़ीदार है। चेन्नई के खिलाफ फिंच विफल रहे थे, लेकिन फिंच ने भी अभी तक अच्छा किया है। अब्राहम डिविलियर्स के रूप में टीम के पास एक और स्टार बल्लेबाज है। इन सभी के रहते टीम की बल्लेबाजी मजबूत दिखती है। निचले क्रम में शिवम दुबे हैं जो बड़े शॉट्स लगा सकते हैं।
पिछले मैच में बेंगलोर ने क्रिस मोरिस को मौका दिया था। मोरिस भी उन खिलाड़ियों में से जाने जाते हैं जो बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में भी कोहली को ज्यादा चिंता नहीं है। श्रीलंका के इसुरु उदाना ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी के भार को अच्छी तरह बांटा है। मौरिस ने चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। मोरिस ने चार ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए थे और सैनी ने 18 रन दिए थे। स्पिन में युजवेंद्र चहल तो तुरुप का इक्का कोहली के लिए हैं ही। वॉशिंगटन सुंदर ने चेन्नई के खिलाफ दो अहम विकेट दिला अपना पक्ष मजबूत किया है।
शारजाह का मैदान छोटा है और ऐसे में स्पिनरों के साथ जाना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। दुबे को मिलाकर कोहली पिछले मैच में छह गेंदबाजों के साथ उतरे थे। संभवत: इम मैच में कोहली एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करें। वहीं, कोलकाता के स्पिनरों, सुनील नरेन और वरुण चक्रव्रर्ती ने टीम के लिए जो प्रदर्शन किया है वो किसी भी टीम के लिए चिंताजनक हो सकता है। पिछले मैच में भी सुनील ने दो शानदार ओवर फेंक पंजाब को जीतने नहीं दिया था। वरुण भी मध्य के ओवरों में उनका अच्छा साथ देते हैं।
कप्तान दिनेश कार्तिक भी इस बात को सरेआम कबूल चुके हैं कि यह दोनों उनके लिए बेहद अहम है। लेकिन सामने विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली होंगे और मैदान भी छोटा होगा। ऐसे में सुनील और वरुण कितने असरदार होते हैं वो देखना होगा। तेज गेंदबाजी में पिछले मैच में शिवम मावी नहीं खेले थे। उनके स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था। प्रसिद्ध ने भी काफी प्रभावित किया था। कोलकाता का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है।
पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी के अलावा प्रसिद्ध और मावी, सभी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी में कोलकाता के लिए अच्छी बात यह रही थी कि कप्तान कार्तिक ने पंजाब के खिलाफ अपनी फॉर्म हासिल कर ली थी। अब देखना होगा कि कप्तान उसे किस हद तक जारी रख सकते हैं।
सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल भी फॉर्म में हैं। गिल ने पंजाब के खिलाफ 57 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब कोलकाता की चिंता आंद्रे रसेल की फॉर्म है। रसेल जिस प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं इस सीजन तो वो उसकी झलक तक नहीं दिखा पाएं हैं। इस छोटे मैदान पर कोलकाता उम्मीद करेगी की रसेल अपने रंग में लौटें।
टीमें (सम्भावित)
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान) एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, अब्राहम डिविलियर्स, जोशुआ फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।         


पीएम ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का

मोदी ने राजमाता सिंधिया की जन्मशताब्दी पर जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी के अवसर पर आज 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री ने स्मारक सिक्का जारी करते हुए राजमाता के साथ रथयात्रा और एकता यात्रा के दौरान के अपने अनुभवों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा,“ ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे राजमाता की स्मृति में यह विशेष स्मारक सिक्का जारी करने का अवसर मिला है। कोरोना के कारण भले ही यह कार्यक्रम भव्य नहीं है लेकिन यह दिव्य जरूर है। पिछली शताब्दी में देश को दिशा देने वाले चंद लोगों में राजमाता भी शामिल थीं। वह सिर्फ वात्सल्य की मूर्ति नहीं थीं, बल्कि वह एक निर्णायक नेता थीं और कुशल प्रशासक थीं। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वह साक्षी रहीं।”
उन्होंने कहा,“ आजादी से पहले विदेशी वस्त्रों की होली जलाने से लेकर आपातकाल और राममंदिर आंदोलन तक राजमाता के अनुभवों का व्यापक विस्तार रहा है। राजमाता की जीवनयात्रा और उनके जीवन संदेश को देश की मौजूदा पीढ़ी भी जाने और उनसे प्रेरणा ले इसीलिए उनके बारे में और उनके अनुभवों के बारे में बार -बार बात करना आवश्यक है। ”
मोदी ने कहा,“ विवाह से पहले वह किसी राजपरिवार से संबंधित नहीं थी लेकिन विवाह के बाद उन्होंने सबको अपनाया और पाठ भी पढ़ाया कि कोई भी साधारण से साधारण से व्यक्ति इस लोकतंत्र में सत्ता को सेवा का माध्यम बना सकता है। उनके पस सत्ता थी, संपत्ति थी और सामर्थ्य भी था लेकिन इनसे बढ़कर उनके पास जो अमानत थी, वह थी संस्कार, सेवा और स्नेह की सरिता।
ये सोच और ये आदर्श, उनके जीवन के हर कदम पर देखे जा सकते हैं। राजमाता ने यह साबित किया कि जनप्रतिनिधि के लिए जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है। वह राजपरिवार की थीं लेकिन उन्होंने लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया। आपातकाल के दौरान उन्होंने जो-जो सहा, वह सर्वविदित है। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड जेल में बिताया।”
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस समारोह की शुरुआत करते हुए राजमाता की स्मृति में स्मारक सिक्का जारी करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और राजमाता के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा,“राजमाता विजयराजे सिंधिया जी की जन्मशती के अवसर पर केंद्र सरकार ने 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया था। इस स्मारक सिक्के काे जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति के लिए मैं और संस्कृति मंत्रालय उनका आभार व्यक्त करते हैं।
हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी पीढ़ी को राजमाता का सान्निध्य मिला। उन क्षणों को हम सभी साथी कभी भूला नहीं सकते हैं। उनके पास धन, पद प्रतिष्ठा सब थी लेकिन उनका व्यवहार अहंकारशून्य ममत्व से भरा , सहज, सरल और सौम्य था। उनके जो भी मिला, बिना प्रभावित हुए नहीं रह सका। उनका ममत्व कोई नहीं भूल सकता है। ”
उन्होंने कहा, “ भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए 1980 में नींव बनने वाली राजमाता विजयराजे सिंधिया भाजपा के के चंद जमीनी संस्थापकों में से एक हैं। वे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं और पार्टी के विस्तार में हमेशा आगे रहीं। उनके अनुकरणीय जीवन ने आम जनता में उनके प्रति अगाध श्रद्धा पैदा की। वह एक जननेता थीं।”         


आखों की रोशनी बढ़ाने के छोटे-छोटे उपाय

जानिए आँखों की रौशनी बढ़ाने के ये छोटे-छोटे उपाय


मनोज सिंह ठाकुर


हमारे शरीर का बहुत ज़रूरी अंग हमारी आँखें हैं। खूबसूरत आँखें हमें एक अलग पहचान देती हैं। नजर कमजोर होना आजकल एक सामान्य सी बात है। इस समस्या को मजबूरी मान लेना समझदारी की बात नहीं है। क्योंकि सही खानपान की मदद से कमजोर नजर को ठीक किया जा सकता है। दृष्टि कमजोर होना आजकल की व्यस्ततम जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गयी है। इसके लिए घंटो कंप्यूटर पर बैठ कर काम करना घंटो टीवी देखना आंखों की रोशनी को कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसके अलावा कम रोशनी में स्मार्टफ़ोन, टेलीविजन और कंप्यूटर पर काम करना आंखे की रोशनी को कम कर सकता है। इसके मुख्यकारण गर्मी शराब का सेवन, निरंतर पढना, पाचन विकार। विटामिन ए की कमी को बताया जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे।
आंखों की रौशनी बढऩे के उपाय
रोज सुबह दूब वाली घास पर पड़ी ओस पर चलने से आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
आखों के हर प्रकार के रोग जैसे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता, आदि होने पर रात को आठ बादाम भिगोकर सुबह पीस कर पानी में मिलाकर पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।
त्रिफला आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छी औषधि है। इसके तहत त्रिफला के क्वाथ से प्रतिदिन आंखों को धोने से आंखों की ज्योति बढती है।
पैर के तलवों की रोजाना नारियल तेल या तिल के तेल से मालिश करने से आँखों की रोशनी बढती है।
बिलबेरी आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए एक और बेहतरीन उपाय है। यह रात में भी आँखों की रौशनी की समस्या को ठीक करता है। साथ ही यह मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से भी आँखों को बचाता है।
हल्दी की गांठ को तुअर की दाल में उबालकर, छाया में सुखाकर पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व दिन में दो बार आंख में काजल की तरह लगाने से आंखों की लालिमा दूर होती है।
आंवला और बहेड़ा का नियमित प्रयोग नेत्र ज्योति को दुरस्त रखता है। आंवला बहेड़ा और हरीतकी तीनों के चूर्ण मिश्रण की 3 से 6 ग्राम मात्रा प्रतिदिन प्रयोग करने से भी आंखों की रोशनी दुरस्त होती है।
व्यायाम
आँखों के लिए बहुत व्यायाम हैं। जो आप अपनी दृष्टि को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। ऐसे ही एक अभ्यास के लिए एक आरामदायक स्थिति में बैठें और अपने अंगूठे के साथ अपने हाथ को बाहर खींछे। अब अपने अंगूठे पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे-धीरे अपने अंगूठे को अपने करीब लाएं, हर समय ध्यान केंद्रित करते हुए जब तक आपका अंगूठा आपके चेहरे के सामने लगभग 3 इंच तक ना आ जाए और फिर दूर करें जब तक आपका हाथ पूरी तरह से फैल ना जाए। कुछ मिनटों के लिए यह करें।
यह व्यायाम ध्यान केंद्रित करने और आंख की मांसपेशियों में सुधार लाने में मदद करता है। एक और उपयोगी व्यायाम है। अपनी आँखो को बाएं किनारे से दाहिने किनारे तक ले जाएं। फिर ऊपर की तरफ भौं केंद्रित करें और फिर नीचे की ओर नाक की नोंक पर देखें। आप ये अभ्यास दैनिक रूप से दिन में कई बार कर सकते हैं।             


नुकसान करती हैं दूध वाली चाय की प्याली

अगर आप भी सुबह उठते ही लेते हैं। दूध वाली चाय का आनंद, तो जान ले ये बात


मनोज सिंह ठाकुर


सभी लोग चाय पीना पसंद करते हैं। कइयों की तो नींद ही चाय की प्याली खत्म करने के बाद खुलती है। ये भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है। जिसे हम चाह कर भी नजऱ अंदाज नहीं कर सकते। बहुत सारे लोग ऑफिस में दिन भर चाय लेते रहते है। यहां तक की उपवास में भी चाय लेते रहते है। चाय के सेवन करने से शरीर में मौजूद विटामिन्स बहुत जल्द खत्म होते हैं। इसके सेवन से स्मरण शक्ति में भी बहुत दुर्बलता आती है। आइएं इसके बुरे प्रभावों के बारे में जानें। दूध वाली चाय के नुकसान
चाय से भूख मर जाती है। दिमाग सूखने लगता है और नींद भी बहुत कम हो जाती है।
चाय पीने से कैंसर तक होने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती है। जो लोग चाय बहुत पीते है उनकी आंतें बहुत जल्द खराब हो जाती है। और कब्ज घर कर जाती है। 4-चाय पीने से खून गन्दा हो जाता है। और चेहरे पर लाल फुंसियां भी निकल आती है। चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं। जो कि शरीर में ऊर्जा भर देते हैंद्य लेकिन ये खून को दूषित करने के साथ शरीर को बहुत कमजोर भी करता है।
दूध से बनी चाय का सेवन पाचन क्रिया पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। और यदि आप इसके साथ कुछ नमकीन खा रहे हैं। तो उससे बुरा और कुछ भी नहीं। इससे त्वचा रोग भी होते है।
-चाय के हर कप के साथ एक या अधिक चम्मच शक्कर ली जाती है। जो बहुत ज्यादा वजन बढाती है।
-रेलवे स्टेशनों या टी स्टालों पर बिकने वाली चाय का सेवन यदि न करें तो यह बेहतर होगा क्योंकि ये बर्तन को साफ किए बिना कई बार इसी में चाय बनाते रहते हैं। जिस कारण कई बार चाय बहुत ज्यादा विषैली हो जाती है। भुलकर भी ज्यादा देर तक थर्मस में रखी चाय का सेवन कभी भी न करें। चायपत्ती को कम उबालें तथा एक बार चाय बन जाने पर इस्तेमाल की गई चायपत्ती को जरूर फेंक दें।             


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...