सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

कंगना ने कसा तंज, मुंबई में बिजली गुल

मुंबई में बत्ती गुल, कंगना ने सरकार पर कसा तंज।


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से बिजली गुल हो गई है। बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा। तीनो लाइनो पर लोकल सेवा बंद कर दी गई थी। मुंबई के कई इलाकों में गोरेगांव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाकों में बिजली बंद कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 50- 60% मुंबई में बिजली नहीं है। अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए। जो ट्रेन जहां थी वहीं पर खड़ी है। यात्री सही से जानकारी ना मिलने से परेशान है। इतना ही नहीं बत्ती गुल का असर हाई कोर्ट में भी दिखा मुंबई हाई कोर्ट में इंटरनेट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन सुनवाई प्रभावित हुई। इसके अलावा 6 कोविड अस्पताल में पावर बैकअप का काम शुरू हो गया। वहीं बिजली गुल की वजह से राजनीति भी चालू है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बिजली कर्मियों को चार-पांच महीने से सैलरी नहीं दी गई। जिस कारण पूरा प्रशासन फेल हो गया।
वही माया नगरी में बिजली गुल होने को लेकर मुंबई के सितारे  भी परेशान नजर आए। जिसे लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने उद्धव सरकार पर तंज कसा और ट्वीट कर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुंबई में पावर कट, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क..... कंगना। इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया और लिखा कि शांत रहो सब ठीक हो जाएगा। आपको बता दें जो ग्रिड फेल हुआ है वह मुंबई के ठाने के कलवा इलाके में मरम्मत के दौरान फेल हुआ है। जिस कारण मुंबई में बिजली सप्लाई कट हो गया और माया नगरी में सीसीटीवी, ट्रैफिक, लोकल ट्रेन , हाई कोर्ट सब बिजली गुल होने से प्रभावित हुए। जिसके बाद करीब 2 घंटे बाद मुंबई में धीरे-धीरे बिजली सेवा बहाल होनी शुरू हो गई। लोकल ट्रेन के बाद ट्रैफिक सिग्नल काम करने लगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी चलने लगे। मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई।  मुंबई में अब 90 फ़ीसदी इलाकों में बिजली वापस आने से लोगों को राहत मिली है। वही कुर्ला समेत कई जगहों पर बिजली अभी तक गुल है और पूरा मुंबई बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...