शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

अपनी पत्नी का गला काटकर ले गया थाने

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बांदा में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी का गला धड़ से अलग करके उसकी नृशंस हत्‍या कर दी। इसके बाद वह पत्‍नी का कटा गला हाथ में लिए दो किलोमीटर दूर थाने जा पहुंचा। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्‍मसमर्पण कर दिया। इस शख्‍स के हाथ में महिला का कटा सिर देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। उन्‍होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ की। घटना बबेरू थाने के नेतानगर क्षेत्र की है। थाने पहुंचे किन्नर यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍‍‍नी विमला देवी ( उम्र 35 वर्ष) और पड़ोस के बिजली मिस्त्री रवि में दोस्ती थी। किन्नर इसका विरोध करता था। शुक्रवार सुबह उनके दोनों बेटे कोचिंग गए थे। वह टहलने निकला था। सुुबह करीब पौने नौ बजे घर लौटा तो रवि उसके घर में मौजूद था। पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख किन्नर भड़क गया। उसने घर में रखा फरसा उठाया और ताबड़तोड़ पत्नी के गर्दन पर हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। रवि के बीच बचाव की कोशिश पर उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रव‍ि की दाईं ओर की कनपटी फरसे से कट गई। लहूलुहान हालत में भागते हुए रवि भी थाने पहुंचा।               


नक्सलियों ने पुलिस के आत्मसमर्पण किया

दंतेवाड़ा। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दो महिला नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय लोगों को आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना। कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों के नाम चस्पा कर घर वापस आइए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष दो महिला नक्सलियों मुड़े मुचाकी सीएनएम कमांडर और सुनीता कलमोमी सीएनएम सदस्य ने आत्मसमर्पण किया। दोनों महिलाएं कई नक्सली वारदातों में शामिल थी।               


यूपी में फर्जी पास का रैकेट पकड़ा गया

लखनऊ। सचिवालय से फिर फर्जी पास का रैकेट पकड़ा गया है। कानपुर नंबर की गाड़ी पर जारी पास दिल्ली नंबर की गाड़ी पर लगाया था।सचिवालय की सुरक्षा को धता बताने की कोशिश कर रहे दो जालसाजों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों गेट नंबर सात से वाहन पर फर्जी पास लगाकर सचिवालय के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से समीक्षा अधिकारी का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। आपको बता दें जालसाजों के पास से अभय प्रताप सिंह नाम के युवक का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। जिसके बाद  हजरतगंज पुलिस के हवाले किया गया।               


बिहारः पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम शनिवार को 1:30 बजे होगा अंतिम संस्कार


पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे दिल्ली से पटना लाया जायेगा। उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा। जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।                  


दशहरा-दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी


गांधीनगर। गुजरात मे नवरात्रि,दशहरा और दीपावाली के लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी जगह पर गरबा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही 16 अक्टूबर से नई एसओपी दीवाली और शरद पूर्णिमा तक आनेवाले त्योहारों के लिए गाइडलाइन्स लागू होगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 की गाइडलाइन्स आवश्यक रूप से लागू करना होगा। सरकार ने खुली जगह मे गरबा का कार्यक्रम एक घंटे तक करने की इजाजत दी है लेकिन 200 से ज्यादा लोग इकठ्ठा नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही मूर्ति की स्थापना की जाएगी लेकिन प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। हालांकि ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन की इजाजत लेनी होगी।
जो इलाके में कन्टेनमेन्ट जोन में नहीं हैं वहां सामाजिक, शैक्षणिक, खेल कूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कुछ शर्तों के तहक की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी कार्यक्रमों में आयोजकों को थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, ऑक्सी मीटर, हैन्डवॉश रखना पड़ेगा।
गाइडलाइन्स में कहा गया है कि स्टेज, माइक और कुर्सियों को सैनेटाइज करना पड़ेगा। कहा गया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग 10 साल से छोटे बच्चे गर्भवती महिला या किसी बिमारी से पीड़ित व्यक्तियों को इन कार्यक्रमों में शामिल ना होने की सलाह दी गई है।
कहा गया है कि होटेल, बैंक्वेट हॉल, टाउन हॉल या किसी बंद जगह मे होनेवाले कार्यक्रम में कैपेसिटी से 50 प्रतिशत लोगों को या 200 लोगों को ही शामिल करने की अनुमति है। शादी या अंतिम संस्कार मे 100 लोग शामिल हो पाएंगे। सरकार ने मेला, रैली, रामलीला, रावण दहन के कार्यक्रम की इजातत नहीं दी है। गुजरात में कोविड-19 के 1278 नए मरीजों की पुष्टि 1266 संक्रमित ठीक हुए। गचजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1278 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार को कुल मामले 1.47 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 1,47,951 पहुंच गए हैं। बताया गया है कि इस अवधि में 10 संक्रमितों की मौत हुई है। मृतक संख्या 3541 हो गई है। उसमें बताया गया है कि गत 24 घंटे में 1266 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,27,923 हो गई है।             


अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश

अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा कि 9 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में इसका असर दिखना शुरु हो जाएगा। अनुमानों के अनुसार 9 से 11 अक्टूबर के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसी समयावधि में तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश दक्षिण भारत का रुख करेगी जहां एक नया चक्रवात बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है।           


जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा

अनूप जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भजन सम्राट अनूप जलोटा बीते कुछ सालों में भजनों के अलावा भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं। 67 की उम्र में एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में आई उनकी तस्वीरों को देख लोग शॉक्ड हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें अनूप जलोटा सिर पर सेहरा पहने नजर आ रहे हैं और साथ में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू।
67 की उम्र में दूल्हा बनने के बाद अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने शेरवानी और सिर पर सेहरा पहना हुआ है। दूल्हा बनकर अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू भी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है? जसलीन मथारू ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ फायर वाले दो इमोजी लगाए हैं। दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जिसका नाम है वो मेरी स्टूडेंट है। जसलीन ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वह अनूप जलोटा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जसलीन ने कैप्शन में लिखा हाय आखिरकार काम शुरू। मेरी अपकमिंग मूवी वो मेरी स्टूडेंट है के लिए शूटिंग। अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं। हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं ये कब हुआ। कई यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब जमी थी। तब दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु शिष्य का रिश्ता है।                         


टक्कर के बाद कार में भीषण आग, 3 जिंदा जले

टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग 3 लोग जिंदा जले


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। सोनीपत जिले के गोहाना हलके में सड़क हादसे में तीन लोगों के जिन्दा जलने का मामला सामने आया है। दरअसल खानपुर-ककाना रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली और वेगनआर कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार में सवार तीन लोग जिन्दा जल गए। आग लगने का कारण वेगनआर कार में सीएनजी किट बताई जा रही है। ट्रैक्टर से भिड़ंत होने की वजह से कार में आग लग गई और कार का सेंटर लॉक बन्द हो गया। जिसमें कार चालक और अन्य दो सवार कार से निकल नहीं पाए और हादसे का शिकार हो गए। किसी राहगीर ने अग्निशमन और पुलिस को इस कार में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगी कार में आग को बुझाया। तब तक तीनों के शव बुरी तरह से जल कर राख हो गए थे। अग्निशमन कर्मचारी ने बताया कि हमें अज्ञात शख्स का फोन आया था कि खानपुर-ककाना रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली और वेगनआर की टक्कर हो गई है। जिसकी वजह आग लगी हुई है। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और पुलिस भी मौजूद थी। एक शव ड्राइवर सीट तो दूसरा आगे वाली सीट पर था। इन दोनों के बीच में तीसरे व्यक्ति का शव पड़ा मिला।              


राजस्थानः दबंगों ने पुजारी को जिंदा जलाया

राजस्थान में दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक मंदिर के 50 वर्षीय पुजारी को राज्य के करौली में छह दबंगों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। उसने मंदिर अधिकारियों की जमीन पर अतिक्रमण करने के प्रयास का विरोध किया था। जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया गया।                 


गोयल देखेंगे पासवान के मंत्रालय का कामकाज

पीयूष गोयल देखेंगे पासवान के मंत्रालय का कामकाज


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के एक दिन बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए।               


यूपी: 175 रास्तों को बनाएगी 'योगी सरकार'

अब UP की सड़कों पर मिलेगा इम्यूनिटी का डोज योगी सरकार 175 रास्तों को बनाएगी


कोरोना काल में दो कदम आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक खास प्लान तैयार किया है। अब यूपी के सड़कों पर लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले पौधें मिल जाएंगे।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब इम्यूनिटी का डोज मिलेगा। स्वच्छ हवा के साथ बीमारियों से लड़ने को मजबूती भी मिलेगी। योगी सरकार ने प्रदेश की 175 सड़कों को हर्बल बनाने की योजना पूरी कर ली है। पीपल, नीम, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा जैसी 30 प्रजातियों के 38 हजार से ज्यादा हर्बल और आयुर्वेदिक पौधे सड़कों के दोनों तरफ लगाए गए हैं। ये हर्बल पौधे सड़कों पर प्रदूषण  कम करने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का रास्ता भी रोकेंगे। मजबूती के साथ कोरोना से जंग लड़ रही योगी सरकार ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कर ली है।
कोरोना जैसी किसी भी संक्रामक बीमारी से पार पाने के लिए राज्य सरकार की रणनीति लोगों की इम्यूनिटी मजबूत करने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ सड़कों को हर्बल मार्ग के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों समेत राज्य सरकार की सड़कों को चिन्हत कर दोनों तरफ पीपल, नीम, गिलोई, मेंथा, लेमन ग्रास, भ्रिंगराज, मुई, आंवला, ब्राहमी, तुलसी, अनंतमूल, ग्वारपाठ,अवश्वगंधा और हल्दी जैसे आयुर्वेदिक और हर्बल पौधे लगाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस योजना पर लोक निर्माण विभाग ने काम पूरा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक योजना में 18 मंडलों के जिलों से एक सड़क को हर्बल मार्ग के तौर पर विकसित किया गया है।
मार्ग के किनारे मिलेंगे ये पौधे मासपर्णी, सप्तपर्णी, जत्रोफा, जलनीम, छोटा नीम, सहजन, पीपल, मिलोई,मेंथा,लेमन ग्रास,भ्रिंगराज,मुई,आंवला,ब्राहृमी,तुलसी,अनंतमूल,अश्वगंधा,ग्वारापाठा और हल्दी बिना अतिरिक्त खर्च के पूरी कर ली योजना। तकरीबन 800 किमी की हरबल मार्ग योजना की खास बात यह भी रही कि लोकनिर्माण विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस योजना को अंजाम तक पहुंचा दिया। पीलब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक विभाग में मौजूद संसाधन और कर्मचारियों के सहयोग से बिना किसी अतिरिक्त बजट के इस योजना को पूरा किया गया है। पौधे तैयार करने उनकी रोपाई और देखभाल के लिए विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है।               


15 अक्टूबर तक होगें ऑनलाइन एडमिशन

एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है


बरकतउल्ला। विवि में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। अब पहले आओ। पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।
जो भी छात्र पहले आवेदन कर पहले फीस जमा कर देगा उसे खाली सीट होने पर एडमिशन मिल जाएगा। प्रमुख कोर्स को छोड़ दें तो कुछ कोर्स ऐसे हैं जिनमें 100 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। विवि के महिला अध्ययन विभाग में संचालित दोनों कोर्स में अभी तक एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए। जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है।                   


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...