मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

3 वैज्ञानिकों को मिला 'नोबेल पुरस्कार'

ब्लैक होल पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार


नई दिल्ली। इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ब्लैक होल से जुड़े अनुसंधानों के लिए ब्रिटेन के रोजर पैनरोज जर्मनी के राइनहार्ड गैन्जेल और अमेरिका की आंद्रे गेज को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव प्रोफेसर जी के हैन्सन ने मंगलवार को इस पुरस्कार की घोषणा की। गेज भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली चौथी महिला हैं। वर्ष 1903 में मैरी क्यूरी 1963 में मारिया गोयपर्ट और 2018 में डोना स्ट्रिकलैंड को इस पुरस्कार से नवाजा गया था।
हैन्सन ने कहा कि वर्ष 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार को तीन वैज्ञानिकों में बांटा गया है और तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल से जुड़ी है। पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 दिसंबर को ऑनलाइन होगा। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पेनरोज ने यह पता लगाया है कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है। हैंन्सन ने कहा कि ब्रिटेन में पैदा हुए और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले रोजर पैनरोज ने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा प्रदान किया जाएगा।
जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर एक्ट्रारेस्ट्रीयल फिजिक्स और अमेरिका के बेरकेले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के राइनहार्ड गैन्जेल और लॉस एंजेलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की आंद्रे गेज को शेष पुरस्कार की राशि को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इन दोनों वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट को खोज निकाला है। पुरस्कार की राशि 8,64,200 डॉलर है। राइनहार्ड गेंजल जर्मनी में पैदा हुए और माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं। गेज यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस में प्रोफेसर हैं। अतिसूक्ष्म कणों से लेकर ब्रह्मांड के विशाल रहस्यों को सुलझाने के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। कनाडा में जन्में ब्रह्मांडविज्ञानी जेम्स पीबल्स और स्विस अंतरिक्षविज्ञानी मीषेल मेयर और डिडियर क्वेलोज को पिछले वर्ष यह पुरस्कार मिला। जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद शुरुआती समय पर काम करने के लिए यह पुरस्कार मिला तो मेयर और क्वेलोज को सौरमंडल के बाहर ग्रहों की खोज करने के लिए इससे सम्मानित किया गया।              


दबंगों ने शॉप में जबरदस्त तोड़-फोड़ मचाई

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


जनपद में दबंगों ने मॉडल शॉप में घुसकर की जबरदस्त तोड़-फोड़ बरपाया कहर।


हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मॉडल शॉप का है, जहां 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने ठेके में घुसकर जबरदस्त तोड़फोड़ कर दी इतना ही नहीं दबंगों ने वहां पर रखें कुर्सी मेज को भी तोड़ दिये। कांच के लगे शीशों को भी नहीं छोड़ा ठेके में रखी बियर की और दारू की बोतलों को भी तोड़ डाला ठेके में रखे केस को भी दबंगों ने लूटने का प्रयास किया इस दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। ठेका संचालकों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ठेके में मौजूद ठेका संचालक सहित कई लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी नेशनल हाईवे 9 मॉडल शॉप की घटना।


किशोरी को पिता-भाई ने सिर काटकर दफनाया

शाहजहांपुर: अवैध संबंधों में गर्भवती हुई किशोरी पिता-भाई ने सिर काटकर दफनाया


शाहजहांपुर। अवैध संबंधों के चलते गर्भवती हुई किशोरी की पिता-भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से तीन किलोमीटर दूर एक नाले के पास सिर को बांके से काटकर अलग किया और सिर-धड़ बोरे में बंदकर दफना दिया। मंगलवार को ग्रामीणों को शव मिट्टी में दबा दिखा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि भाई फरार है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सुहेली में सकरिया नाला किनारे बछिया घाट के पास सोमवार शाम ग्रामीण पशु चरा रहे थे। दुर्गंध महसूस हुई तो नाले के पास जाकर देखा। गड्ढे में दबा इंसानी शरीर का कुछ हिस्सा दिखाई दिया तो हलचल मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गड्ढे से बोरी में बंद शव निकलवाया। शव लड़की का था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि सिंधौली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी गजोधर लाल की बेटी नीमा (16) 24 सितंबर से गायब है।
पुलिस ने गजोधर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि बेटी के किसी युवक से संबंध थे। वह गर्भवती हो गई थी। इज्जत बचाने के लिए बेटे रामनिवास के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका सिर काटकर अलग किया और शव बोरी में बंद करदफना दिया। परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हो गए हैं। पुलिस रामनिवास की तलाश कर रही है। गजोधर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका और कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
एसपी एस आनंद ने कहा कि अवैध संबंध में गर्भवती होने पर पिता और बेटे ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। पिता को हिरासत में लिया गया है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी भाई की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।                


अयोध्या में 17 अक्टूबर से होगी 'रामलीला'

अयोध्या: 17 अक्टूबर से होगी फिल्मी हस्तियों की रामलीला हुआ भूमि पूजन


अयोध्या। रामनगरी के लक्ष्मण किला में फिल्मी हस्तियों की 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला का मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा फिल्म एक्टर बिंदु दारा सिंह अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शामिल हुए।               


उत्तराखंड में 174 अटल विद्यालय चिन्हित किए

हर ब्लाॅक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श विद्यालय 174 अटल विद्यालय चिन्हित।


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ब्लाॅक में दो-दो अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किए जाएं। इन विद्यालयों में सभी प्रकार की सुविधाये उपलभ्ध होगीं साथ ही कोविड को देखते हुये इन विद्यालयों में वर्चुवल क्लास की भी सुविधा दी जायगी। राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाएं और जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की भी की जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये सरकार जल्द उत्तराखंड के हर ब्लाक में दो अटल आदर्श विद्यालय बनाने जा रही है। जिसके लिये अभी तक 174 विद्यालयों का चयन हो चुका है। शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों की स्थापना उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के सभी मानक पूरे करते हुए की जाए। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के समान अवसर मिल सकेंगे। इन विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों का विकल्प बच्चों को उपलब्ध हो। स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाए। विज्ञान की प्रयोगशाला, सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हो। 174 विद्यालयों को अटल आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। इनमें से 108 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध है।                   


हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत कोरोना संक्रमित

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चौटाला ने खुद इस बात की जानकारी दी। ट्विटर पर अपने संक्रमण की जानकारी देते हुए चौटाला ने कहा कि उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और अब वह घर में एकांतवास में हैं। जननायक जनता पार्टी के प्रमुख ने यह भी कहा कि बीते एक सप्ताह के दौरान जो लोग भी उनके सम्पर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें।                   


नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

अयोध्या: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत।


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के इस्माईल नगरनगर सिहोरा में बन्दरे बाबा घाट पर नहाते समय गहरे में पानी चले जाने से डूब कर 22 वर्षीय युवक दुर्गेश मिश्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुचे पुलिस को सूचना देते हुए डूबे युवक की तलाश करने लगे। सुल्तानपुर के बीबी गंज थाना कुड़वार निवासी दुर्गेश मिश्रा नदी में नहाने के लिए इस्माईल नगर सिहोरा के बन्दरे बाबा घाट पर गया था। वहीं फिसल कर गहरे पानी व तेज बहाव में चले जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रमीणों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस चौकी सत्ती चौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान सहदेव यादव का लड़का प्रशान्त यादव युवक की तलाश नदी में करने लगा। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव थोड़ी दूरी पर मिल गया। अपने ननिहाल सारंगापुर मजरे विसौली गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक की नदी में डूबने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र फैल गई और लोग नदी के घाट पर पहुंचने लगे। युवक के डूबने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सपा के पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने परिजनों को ढांढस बंधाया है। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...