बुधवार, 30 सितंबर 2020

इस्तीफ़ा दे योगी आदित्यनाथः 'राहुल-प्रियंका'

इस्तीफा दें योगी आदित्यनाथ: राहुल-प्रियंका।


नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना तथा इससे जुड़े तथ्यों को दबाने को अत्यधिक गंभीर अपराध बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की है।
गांधी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।
वाड्रा रात को ढाई बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीडि़ता के शरीर को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीडि़ता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया।
वाड्रा ने इसे अमानवीयता तथा गंभीर अपराध करार दिया और कहा घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया।अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया। योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।             


बाबरी विध्वंस, सभी 32 आरोपी बरी किए

बाबरी केस: आडवाणी, जोशी और उमा सहित सभी 32 आरोपी बरी… कोर्ट ने कहा- विध्वंस सुनियोजित नहीं था।


लखनऊ। 28 साल पुराने बाबरी विध्वंस केस में आखिरकार फैसला आ गया है। लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए आडवाणी, जोशी, उमा, कल्याण, नृत्यगोपाल दास सहित सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि बाबरी विध्वंस सुनियोजित नहीं था।                  


रेप के बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

हाथरस गैंगरेप केस: रात 2.30 बजे पीड़िता का पुलिसवालों ने किया अंतिम संस्कार… परिजनों को कर दिया था घर में बंद।


हाथरस। हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने मृतक के परिजनों को घर में बंद कर दिया था। देर रात के दृश्यों में कैप्चर किए गए घटनाओं में विचलित करने वाला दृश्य कैद हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया है।
मृतक के रिश्तेदार खुद शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के आगे आ खड़े हुए और गाड़ी की बोनेट पर लद गए लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें हटाकर दाह संस्कार कर दिया। महिला की मां दाह संस्कार के बाद असहाय होकर रोती रही।
देर रात के दृश्यों में कैप्चर किए गए घटनाओं में विचलित करने वाला दृश्य कैद हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया है। मृतक के रिश्तेदार खुद शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के आगे आ खड़े हुए और गाड़ी की बोनेट पर लद गए लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें हटाकर दाह संस्कार कर दिया। महिला की मां दाह संस्कार के बाद असहाय होकर रोती रही।
मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गए और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता और भाई पुलिस एक्शन के खिलाफ विरोध में धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस के अफसर उन्हें काले स्कॉर्पियो में बिठाकर कहीं और ले चले गए।
युवती की मौत के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसाी देने की मांग की। बाद में पुलिस दिल्ली से करीब 200 किलोंमीटर दूर हाथरस के गांव मंगलवार की रात डेडबॉडी लेकर पहुंची।
इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों ने डेडबॉडी सौंपने की मांग की ताकि सुबह में उसका पारंपरिक रूप से अंतिम संस्कार किया जा सके, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया और सभी को अलग रखकर रात के अंधेरे में चुपचाप मृतक युवती की लाश जला दी।               


फौजी अनुज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजली

अतुल त्यागी


फौजी अनुज सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजली


हापुड़। गांव मोहम्मदपुर खुडलिया के निवासी व पश्चिमी बंगाल के पानगढ में तैनात फौजी अनुज सिंह की ह्रदयघात से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर आज प्रातः लगभग छ बजे गांव मोहम्मदपुर खुडलिया पहुंचा।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह जिला महासचिव कपिल शर्मा जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति नगर सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा ने फौजी अनुज सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सैल्यूट किया।


विरोध में 1 दिवसीय उपवास पर बैठेंगे किसान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


किसान विरोधी बिलों के विरोध में एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे किसान


हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हापुड़ राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह तय किया गया कि सरकार द्वारा किसानों के विरोध में जो काले कानून बिल पास हुए हैं। उनके विरोध में दोनों संस्था संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर गांधी जयंती व जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान पुत्र लाल बहादुर शास्त्री जी की जयती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष किसान दुखी होकर अपने हकों के लिए शांति पूर्वक 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे और सरकार से एक ही अपेक्षा लेकर की किसान विरोधी बिलों में परिवर्तन करने की मांग करेंगे बैठक की अध्यक्षता चौधरी नरेंद्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने किया बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता मुकुल कुमार त्यागी जिला अध्यक्ष वीरेश चौधरी मेरठ मंडल के युवा अध्यक्ष  परविंदर ढिल्लों पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह जिला प्रवक्ता निरंजन शास्त्री। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति रोहित चौधरी तरूण हरदयाल सिंह अजय रघुवंशी जी आदि लोग मौजूद रहे।


जान लीजिए आज से हो रहे हैं यहांं बदलाव

नई दिल्ली। कोरोना काल में सरकार ने कई तरह की रियायतें दीं गई। जिनकी समय सीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। वहीं, एक अक्तूबर से बैंक, वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस और जीएसटी रिटर्न समेत कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से किन नियमों के जरिए आपको फायदा होगा और किससे नुकसान उठाना उड़ेगा।
इन नियमों से आम जनता को मिलेगी राहत
कर्ज सस्ते होंगे
एसबीआई (SBI) कर्ज की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ने जा रहा है। इससे ग्राहकों को करीब 0.30 फीसदी तक सस्ती दरों पर होम और ऑटो लोन मिल सकेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक भी यही फैसला लागू करेंगे।
न्यूनतम बैलेंस पर राहत
एसबीआई मेट्रो शहरों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 5000 से घटाकर तीन हजार करने जा रहा। पूर्ण शहरी इलाके में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कम शुल्क देना होगा। 75 फीसदी से कम राशि होने पर पहले जहां 80 रुपए व जीएसटी लगता था वहीं, अब सिर्फ 15 रुपए व जीएसटी देना होगा। 50 से 75 फीसदी राशि कम होने पर 12 रुपए व जीएसटी लगेगा, जो अभी 60 रुपए जीएसटी के साथ है।
डीएल नए कलेवर में
देशभर में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र का रंग, लुक, डिजाइन और सुरक्षा फीचर एक जैसे होंगे। स्मार्ट डीएल और आरसी में माइक्रोचिप व क्यूआर कोड होंगे, जिससे पिछला रिकॉर्ड छुपाया नहीं जा सकेगा। क्यूआर कोड रीड करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को हैंडी ट्रैकिंग डिवाइस दिया जाएगा। अब हर राज्य में डीएल, आरसी का रंग समान होगा व उनकी प्रिंटिंग भी एक जैसी होगी। ड्राइविंग के समय डीएल और आरसी को साथ रखने की आवश्यक नहीं होगा।
नया जीएसटी फार्म
पांच करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए जीएसटी रिटर्न फॉर्म बदल जाएगा। इन्हें अनिवार्य रूप से जीएसटी एएनएक्स-1 फॉर्म भरना होगा, जो जीएसटीआर-1 की जगह लेगा। छोटे कारोबारियों के लिए इस फॉर्म को जनवरी 2020 से अनिवार्य बनाया जाएगा। 
यहां हो सकता है नुकसान
न मिले मुफ्त गैस सिलेंडर
कोरोना काल में अप्रैल से ही गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा था, जिसकी समय सीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। यानी हो सकता है कल से मुफ्त गैस सिलेंडर न मिले। 
आयकर रिटर्न
जुर्माने के साथ वित्त वर्ष 2018-19 का आयकर रिटर्न भरने के लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख है। कोरोना काल में इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है, अगर अब नहीं बढ़ी और आपने आयकर रिटर्न नहीं फाइल की तो परेशानी होगी।
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना लेने वाले लोगों को खाते को नियमित कर लेना जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आगे जुर्माना देना पड़ सकता है। जून 2020 तक ऑटो-डेबिट सुविधा बंद कर दी गई थी। 
राशन कार्ड-आधार लिंक
खाद्य मंत्रालय ने कोरोना काल में राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी थी। आप राशन कार्ड और आधार को लिंक सिर्फ बुधवार तक करा सकते हैं।               


वास्तुशास्त्र के नियम और महत्व को समझें


नई दिल्ली। ईशान दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे पवित्र मानी गई है। इस दिशा का विस्तार 22.5 डिग्री से 67.5 डिग्री तक होता है। यह दिशा उत्तर और पूर्व का कोना होता है। इस दिशा के स्वामी भगवान शिव हैं। इस दिशा का आधिपत्य बृहस्पति देव के पास है। यह एक आध्यात्मिक दिशा है। ईशान दिशा में मंदिर का स्थान, स्नान गृह, बच्चों का कमरा,स्टडी रूम और बैठक शुभ रहती है। इस दिशा को सबसे स्वच्छ, खाली और नीचा रखना चाहिए।
घर के द्वार खिड़कियां इस और शुभ मानी गई है। यह दिशा घर में पुत्र संतान एवं धन समृद्धि की है। यदि यह दिशा दूषित है तो घर में धनधान्य की कमी आएगी। पुत्र-संतान से असंतोष मिलेगा। इस दिशा में कभी भी शौचालय, रसोईघर,जीना, गृह स्वामी कक्ष भूलकर भी ना बनाएं, नहीं तो घर का वातावरण खराब हो जाएगा। आपस में कलह, झगड़े एवं मनमुटाव होंगे। संतान को शारीरिक कष्ट, बीमारी हो सकती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान को हमेशा खाली रखने का आदेश दिया गया है। इस दिशा में  घर का ढलान बहुत शुभ होता है। 
जिन व्यक्तियों का मूलांक या भाग्यांक तीन होता है, उसके लिए यह दिशा बहुत शुभ होती है। अर्थात जिनका जन्म किसी भी मास की 3, 12,21,30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। ऐसे व्यक्तियों को यह दिशा बहुत अनुकूल होती है। इस दिशा में कूड़ा, स्टोर, शौचालय आदि न बनवाएं, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है और संतान सुख का अभाव हो सकता है। यदि इस दिशा में दरवाजा नहीं हो सकता तो कम से कम 1-2 खिड़की अवश्य छोड़ें। वास्तु शास्त्र में ईशान दिशा का बढ़ना बहुत शुभ माना गया है जबकि अन्य दिशाओं का बढ़ना अशुभ होता है। यदि यह दिशा कटी हुई है, छोटी है तो यह सारे मकान का वास्तु खराब कर देती है। इसलिए इस दिशा को समकोण रखें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। धन का आवागमन लगातार बढ़ता है। यदि इस दिशा में कुछ दोष है तो इस दिशा में एक शीशा लगा सकते है ताकि दिशा वृद्धि का भ्रम हो। इस दिशा में भारी समान तो भूलकर भी ना रखें क्योंकि यह दिशा वास्तु पुरुष का मस्तिष्क होता है। मस्तिष्क से ही सारे शरीर का संचालन होता है। 




                 

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...