रविवार, 27 सितंबर 2020

अगर रात को आते हैं बुरे सपने, संकेत

कई बार आप सोते समय कोई न कोई बुरा सपना जरूर देखते होंगे और तो और उनमें से कई तो बेहद डरावने होते भी होते हैं, जिसका असर आपके दिलो दिमाग पर काफी दिनों तक रहता है। अगर आप चाहते हो कि ये डरावने सपने आपको कभी न आए तो आपको कुछ उपाय करने होंगे।


1. जिस दिन भी आपको बुरे सपने आएं तो उसके अगले दिन किसी मंदिर में जाकर चावल,चीनी, सफेद फूल और नारियल का दान करना चाहिए।


2. अगर आपको बुरे सपने रोज आते है तो काले कुत्ते को सातों दिन लगातार गुड़ और रोटी खिलाएं लेकिन ध्यान रहे किसी एक दिन भी यह प्रक्रिया छूटने न पाएं।


3. बुरे सपने आने पर आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें क्योंकि हनुमानजी की पूजा करने से सारे कष्ट पल भर में दूर हो जाते हैं।               


हॉस्टल में महिला के साथ किया दुष्कर्म

ढाका। बांग्लादेश के सिलहट जिले के मुरारी चंद कॉलेज के एक हॉस्टल में एक महिला के साथ पुरुषों के एक समूह ने सामूहिक दुष्कर्म किया। समाचार पत्र द डेली स्टार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कॉलेज गई महिला और उसके पति को अपराधी हॉस्टल ले गए, जहां उन्होंने पति को बांध दिया और शुक्रवार रात को महिला संग दुष्कर्म किया। सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस (एसएमपी) के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) ज्योतिर्मय सरकार ने कहा, सूचना पर, पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति को बचाया और देर रात 12.10 बजे के असपास सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वन-स्टॉप क्राइसिस सेंटर भेज दिया।


उन्होंने कहा, पुलिस अपराधियों की पहचान की पुष्टि करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।               


दिल्लीः 24 घंटे में 3372 नए संक्रमित मिलें

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलो में कमी आई  है। संक्रमितों की संख्या दर घटकर 5.85 फीसद पर हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3372 नए मामले सामने आए हैं, और 4476 मरीज ठीक हुए है। वहीं पिछले 24 घंटे में वायरस से 46 मरीजों की मौत हो गई। आपको बता दें पिछले 72 दिनों में मौत का ये सर्वाधिक आंकड़ा हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 2 लाख 67 हजार 822 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 32 हजार 912 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 5193 पहुंच गई  हैं। 


राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा समय में कोरोना वायरस के 29717 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 6840 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए  हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 2231 पहुंच गई हैं। एक दिन पहले 2124 कंटेनमेंट जोन थे।                           


मुक्तसरः मुहिम के तहत बाटें गए 300 मास्क

मुक्तसर। पुलिस तथा मुक्तिसर वेलफेयर क्लब द्वारा बिजली वाला खूह के पास 300 लोगों को मास्क बांटकर कोरोना से बचाने जिए भी जागरुक किया गया। थाना सिटी के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए सावधनियां बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अति जरुरी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही रहबर मुहिम के तहत क्लब द्वारा जगह-जगह पर राहगीरों को मास्क बांटे जा रहे हैं तथा कोरोना वायरस के बचाव लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा भी जगह जगह पर सेमिनार लगाकर लोगों को इस बीमारी के बचाव लिए जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर केशव धूडियां, प्रिस कुमार, अमनदीप सिंह, मुनीष कुमार, लवप्रीत सिंह, राज कुमार के अलावा पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे।                 


यूपी में संक्रमितों की संख्या-50000 पार

लखनऊ। यूपी में लखनऊ कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 20-40 आयु वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। यहां अब तक 653 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। हालांकि रिकवरी के आंकड़े सुकून देने वाले हैं। बीते तीन चार दिनों के छोड़े दे तो सितंबर में प्रतिदिन औसतन 900 से हजार मामले सामने आए हैं। कोरोना केस के मामले में दूसरा कोई भी जिला लखनऊ के आसपास भी नहीं है। लखनऊ के बाद कानपुर नगर में 23,800 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लखनऊ में बढ़ते मामले देख व खासतौर पर बीते दिनों चार प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही के कारण हुई 48 लोगों की मौत के मामले उजागर होने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश लगातार अस्पतालों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। लखनऊ में अब तक 39580 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, तो वहीं 9391 सक्रिय केस हैं। अब तक 653 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।                     


डीसी ने गौशाला का निरीक्षण व गौ सेवा की

फरीदकोट। डीसी विमल कुमार सेतिया ने गेशाला आंदियाना गेट पहुंचकर गोसेवा की, और गोशाला में किए जा रहे सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। गोशाला के सेवादार प्रमोद गोयल ने बताया के यहां पर गोमाता को बड़े-बड़े ही प्रेम एवं सेवा भाव से रखा जाता है, सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और साफ पानी पिलाया जाता है। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हवादार शेड भी बनाए गए हैं। गोमाता के आराम के लिए कच्ची जगह भी छोड़ी गई है, इसके अलावा शुद्ध दाना भी यहां पर ही चक्की लगाकर तैयार किया जाता है। शहर वासियों को देसी गौ माता का दूध वाजिब दाम पर सुबह शाम उपलब्ध करवाया जाता है। इस कार्य में गोशाला के कर्मचारियों सेवादारों एवं शहर निवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त है। डीसी सेतिया ने गौशाला के काम की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर गौशाला मैनेजर शैलेंद्र शर्मा दफ्तर इंचार्ज, देविदर देवगन श्री प्रेम संकीर्तन मंडल महासचिव, हरी चंद अरोड़ा समाजसेवी, दर्शन लाल चुग एवं अन्य कर्मचारी व सेवादार हाजिर रहे।             


उपहारः कोरोना मरीजों को बांटे गए फल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते क्लीन एंड ग्रीन सेवा सोसायटी के प्रधान तरसेम गोयल की तरफ से लगातार जरुरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इसी लड़ी के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीजों के को फ्रूट बांटे गए जिससे की लोगों को प्रोटीन मिले तथा वह जल्द से जल्द सेहतमंद हो सकें। उन्होंने कोरोना पीड़ित मरीजों को अपील की कि वह सेहत विभाग की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करें। मास्क तथा हाथों को बार-बार सैनेटाइजर तथा साबुन से साफ रखें।


इस अवसर पर उनके साथ एसएमओ सतीश गोयल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. नरिदर, डॉ. बलजीत कौर, प्रिसिपल संजीव जिदल, बिल्लू कटारिया, राजन बांसल, राज कुमार, आदि उपस्थित थे।             


फतेहाबादः 49 नए संक्रमित, 334 सक्रिय

फतेहाबाद। जिले में शनिवार को कई स्कूलों के स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे में मुश्किल बढ़ सकती है। वजह है कि पॉजिटिव मिले मरीज पहले स्कूल में गए थे। उन्होंने बच्चों को भी पढ़ाया था। ऐसे में अब बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। शनिवार को सबसे अधिक भूना क्षेत्र में स्कूल स्टाफ कोरोना के मरीज मिले हैं। वैसे शनिवार को जिले 52 कोरोना के मरीज ठीक हो गए, वहीं 49 कोरोना के नए केस आए। अब 334 ही कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जो एक सप्ताह पहले 500 से अधिक थे। अब तक जिले में 1817 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं। यह बड़ी राहत की बात है। हालांकि स्कूल स्टाफ पॉजिटिव आने से सरकार के स्कूल खोलने की दिशा में बाधा पैदा हो गई। वहीं भूना के ढाणी ढाणी नहला में एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव मिले। बैजलपुर, गोरखपुर, ढाणी सांचला व अहलीसदर के सरकारी स्कूल के स्टाफ पॉजिटिव आए।             


पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया

गोहाना (सोनीपत)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य और डेयरी विकास मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शनिवार को बरोदा हलका के चार गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने गोहाना की नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का लोकार्पण किया, जहां किसानों व मजदूरों को दस रुपये में भरपेट खाना मिलेगा।


मंत्री जयप्रकाश दलाल गांव बुटाना, नूरनखेड़ा, भावड़ व निजामपुर पहुंचे। उन्होंने बुटाना में 3 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत जलघर के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ किया और तीन ट्यूबवेल की आधारशिला रखी। गांव नूरनखेड़ा में 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से जलघर के नवीनीकरण, गांव भांवड़ में 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से जलघर के नवीनीकरण और गांव निजामपुर में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी आधारित जल परियोजना का शिलान्यास किया। दलाल ने अपने दौरे में ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि बरोदा हलके में हैफेड द्वारा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चावल मिलिंग मिल स्थापित की जाएगी। इससे धान उत्पादक किसानों को लाभ होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। मिल की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए तीन विधेयक लेकर आई है जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहे हैं। दलाल ने बरोदा के लोगों से अपील की कि एक बार भाजपा को मौका देकर देखें, यहां की तस्वीर बदल दी जाएगी। दलाल ने नई अनाज मंडी में कृषि कार्यों को दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को चेक वितरित किए। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, डॉ. धर्मबीर सिंह नांदल, योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, ओमप्रकाश शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, भलेराम नरवाल, महेंद्र मलिक, भूपेंद्र मोर, रणधीर लठवाल मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल 24 सितंबर को बरोदा हलका के दौरे पर पहुंचे थे। गांव मुंडलाना पहुंचने पर बर्खास्त पीटीआइ ने उनकी गाड़ी का घेराव करके काले झंडे दिखाए थे। शनिवार को मंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन चौकन्ना रहा। मंत्री के सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।               


गाजियाबाद में 138 नए संक्रमित मिलेंं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोविड की रोकथाम के लिए विकास भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में कार्यरत डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट समेत 138 मिले हैं। डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विकास भवन में संचालित कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) को सैनिटाइज करने के लिए 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी व एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को स्वस्थ होने पर 253 की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11,601 पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1750 रह गई है। संक्रमित बाप-बेटा घूमते मिले, अस्पताल में कराए गए भर्ती


लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को संक्रमित बाप-बेटा घर से बाहर घूमते मिल गए। टीम ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। तत्काल पुलिस के साथ एक टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और उक्त दोनों संक्रमितों को कोविड एल-2 संयुक्त अस्पताल, संजयनगर में भर्ती कराया गया है। दोनों के संपर्क में आने वाले 20 व्यक्तियों की जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डुंगरावली गांव के 30 व्यक्ति संक्रमित, कोविड एल-3 में भर्ती जिले के किसी गांव में पहली बार 30 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। ट्रॉनिका सिटी से सटे गांव डुंगरावली में दो दिन में कोरोना संक्रमित हुए 30 व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें सात बुजुर्ग, महिलाएं और छह बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पूरे गांव को सील करने के साथ ही सक्रीनिग कराने की तैयारी की जा रही है। रैपिड रेस्पांस टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। 57 महिलाओं ने छाया और 89 महिलाओं ने माला एन पर भरोसा जताया


शनिवार को गर्भ निरोधक दिवस के मौके पर 17 आइयूसीडी और 13 पीपीआइयूसीडी लगाई गईं। 11 अंतरा इंजेक्शन भी लगाए गए। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 57 महिलाओं ने छाया गर्भ निरोधक गोली का चुनाव किया। 89 महिलाओं ने माला एन पर भरोसा जताया। इसके अलावा 2240 दंपत्तियों को कंडोम उपलब्ध कराए गए। मुरादनगर के अटौर गांव स्थित पीएचसी में एएनएम नित्य प्रिया द्वारा तैयार की गई बास्केट ऑफ च्वाइस को खूब सराहा गया। महाराजपुर पीएचसी पर डॉ. रितु ने व‌र्ल्ड कंट्रासेप्शन डे का उद्घाटन किया तो भोजपुर पीएचसी में नव दंपत्तियों की विस्तार से काउंसलिग की गई और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक गर्भ निरोधक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जनपद में अप्रैल से सितंबर तक कुल 710 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया है।                           


नोएडा-गाजियाबाद ने चलाया 'ऑपरेशन प्रहार'

अश्वनी उपाध्याय


नोएडा/ गाजियाबाद। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को नोएडा-गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने साथ मिलकर ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लूटपाट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल खोड़ा निवासी 27 अपराधियों को हिरासत में लिया गया। 50 घरों में यह अभियान चलाया जाना था, लेकिन शनिवार को 35 घरों में अभियान चलाया गया। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से संयुक्त पूछताछ कर डोजियर बनाए जा रहे हैं। अभियान शाम 4 से 6 बजे तक चला।



  • एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया गया था। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से एसीपी रजनीश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया। उनके साथ एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा व सेक्टर-58, सेक्टर-24, सेक्टर-49 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस रही। वहीं, दिल्ली के मधु विहार एसीपी और गाजियाबाद के विजयनगर व खोड़ा पुलिस साथ रही। तीनों जगह से करीब 120 पुलिसकर्मियों ने खोड़ा में सर्च अभियान चलाया। इसमें दिल्ली पुलिस के 30, गाजियाबाद पुलिस के 30 व नोएडा कमिश्नरेट के 60 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसीपी ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में अपराध करने वाले 50 अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी थी, लेकिन पहली बार में 27 ही हाथ आए हैं। इन सभी के डोजियर बनाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में आपराधिक घटना होने पर इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की सके।
    खोड़ा से सटे क्षेत्रों में करते हैं अपराध
    अधिकारियों की माने तो यह ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो खोड़ा से सटे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अपराध करते थे। इनके खिलाफ तीनों शहरों के थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। इनमें लूट और चोरी के अधिक आरोपी हैं। डोजियर बनाकर इनकी पहचान कर ली जाएगी। इससे अपराध के तुरंत बाद इनके घरों पर दबिश दी जाएगी और इनकी लोकेशन भी जांची जाएगी।
    अपराध में आएगी कमी
    पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि ऑपरेशन प्रहार से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। इस तरह का अभियान कमिश्नरेट में भी चलाया जाएगा। जिन बदमाशों का डोजियर नहीं बना है, उनका इतिहास खंगाल कर पहचान की जाएगी। ताकि, छोटी से बड़ी वारदात को जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके। 
    27 बदमाशों को देना होगा 35 सवालों का जवाब
    ऑपरेशन प्रहार में हिरासत में लिए गए 27 बदमाशों को 35 सवालों का जवाब भी देना है। इसके बाद ही उनको छोड़ा जा सकेगा। पुलिस ने पहले ही 35 सवाल तैयार कर लिए थे। इनमें नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि समेत पूरे परिवार की जानकारी शामिल है। साथ ही किस मामले में जेल गए, किस साथी के साथ अपराध किया, जेल की कौन सी बैरक और किस बंदी के साथ रहे। किन-किन बंदियों से मुलाकात और दोस्ती हुई, वह जेल में है या बाहर, जमानत पर हैं तो किसने ली, जेल से बाहर आने के बाद किसके साथ रहते हैं और उनके मोबाइल के हर नंबर की जानकारी देनी होगी। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा का कहना है कि बदमाशों की कुंडली तैयार की जाएगी। भविष्य में कोई अपराध न हो और यदि होता है तो उसका खुलासा करने के लिए यह रोडमेप तैयार किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।                     


प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी महिला

प्रमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला।


रांची। झारखंड के साहेबगंज जिले में एक विवाहित महिला को अपने प्रेमी के साथ अपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूतों, चप्पलों की माला पहनाई। यह मामला साहेबगंज के शिव पहाड़ गांव की है, जहां महिला प्यार किसी से करती थी, पर उसकी शादी किसी के साथ हो गई। वह शिव पहाड़ में अपने रिश्तेदार के यहां रहती थी। शादी के बाद भी दोनों का आपस में चक्कर चलता रहा। शुक्रवार रात को प्रेमी उसके घर गया, जहां दोनों साथ भाग निकले, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया आरोपी प्रेमी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया। पंचायत में पकड़े गए युवक पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस गांव में पहुंची दोनों को बचाने की कोशिश की, तब ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई प्रेमी युगल को भीड़ के चंगुल से बचाया। जब उन दोनों को पुलिस थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने इसका भी काफी विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को जबरन फोर्स मंगवाना पड़ा।
पुलिस की सुरक्षा में फिर प्रेमी युगल को थाने लाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पुलिस ने कहा है कि जिस किसी ने भी कानून को अपने हाथ में लिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया है।               


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...