रविवार, 27 सितंबर 2020

पूर्व रक्षा-वित्त मंत्री जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे। भाजपा के संस्थापकों में से एक मंत्री सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 1996 से 2004 के दौरान रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला। वर्ष 2014 में भाजपा ने सिंह को राजस्थान के बाड़मेर से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नाराज सिंह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा मगर हार गए। उसी वर्ष उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे। सिंह ने पहले सेना में रहकर देश सेवा की और बाद में राजनीति का दामन थाम लिया था। सिंह 1980 से 2014 तक सांसद रहे और इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया।               


कार-लारी की भिडंत, 7 लोगों की मौत

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार-लॉरी की भिड़ंत से हुई इस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हुई है।जानकारी के अनुसार घटना तब हुई जब एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। मृृतकों की पहचान इरफाना बेगम (25), रुचिया बेगम (50), अबेधाबी बेगम (50), मुनीर (28), मुहम्मद अली (38), शौकत अली (29) और जयचुनबी (60) के रूप में हुई है। सभी अलंदा तालुक के निवासी था।           


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-45 (साल-02)
2. सोमवार, सितंबर 28, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                        











शनिवार, 26 सितंबर 2020

कोरोना फहलानें में मच्छरों का योगदान

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है, ऐसे में एक अन्‍य बीमारी ने उसका साथ पकड़ लिया है, जिसने डॉक्‍टरों के माथे पर भी बल जा दिया है। जानकारी के अनुसार, कोरोना के अलावा देश में मौसमी बीमारियों ने चिंता बढ़ा दी है। बदलते मौसम के साथ, इन्फ्लूएंजा और टाइफाइड से होने वाले मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों डेंगू बढ़ रहा है। कोरोना और डेंगू का बढ़ता प्रकोप भी खतरनाक होता जा रहा है। दोनों रोगों के हमलों से जूझ रहे रोगियों के उपचार के लिए कोई मानक प्रोटोकॉल भी नहीं है। डॉक्टर भी इस समय मुश्किल में हैं।


कोरोना और डेंगू का दोहरा प्रसारण


वर्तमान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के इलाज के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।             


नगर पालिका के ठेकेदार पर लगाया आरोप

भानु प्रताप उपाध्याय 


ठेकेदार पर कुछ मौहलले वासीयो ने लगाया था घटिया सामग्री लगाने का आरोप 


शामली। शहर के मोहल्ला पंसारीयान में डूडा विभाग द्वारा बनाए जा रही सीसी सड़क, वही कुछ मौहलले के व्यक्तियो ने ठेकेदार द्वारा पुरानी इंटो का प्रयोग कर नालियो का निर्माण कराये जाने का आरोप लगाया था। वही कुछ व्यक्तियों द्वारा आला अधिकारी से इस संबंध में जांच कराए जाने की मांग की थी। वही शहर कोतवाली के मौहल्ला पंसारीयान स्थित नई बस्ती में डूडा विभाग द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वही मौहलले वासीयो की शिकायत पर सीसी सड़क पर परियोजना अधिकारी, अवर अभियंता डूडा की टीम मौके पर पहुची। जिस पर सीसी सड़क स्टीमेंट के अनुसार मानको के अनुरुप पाई। वही इस संबंध में जेई गौरव ने बताया जाचं पर सीसी सड़क निर्माण कार्य मानकपुर पाया गया है। वही लोगो के प्लोटो की नीव में पुरानी लगी है जिसका विभाग से कोई पैसा नहीं मिलेगा। वही नाली निर्माण में नई ईंटो का प्रयोग पाया गया है।               


विश्व में मामलों की संख्या 3.24 करोड़ हुई

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 3.24 करोड़ के पार।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,471,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 987,593 हो गई। सीएसएसई के अनुसार, 7,032,524 मामलों और 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 5,818,570 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 92,290 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि अधिकतम कोरोना मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,689,613), रूस (1,131,088), कोलंबिया (798,317), पेरू (794,584), मेक्सिको (720,858), स्पेन (716,481), अर्जेटीना (691,235), दक्षिण अफ्रीका (668,529), फ्रांस (552,421), चिली (453,868), ईरान (439,882), ब्रिटेन (425,766), बांग्लादेश (356,767), इराक (341,699) और सऊदी अरब (332,329) हैं।
वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। देश में 140,537 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (75,844), ब्रिटेन (42,025), इटली (35,801), पेरू (32,037), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,222), कोलंबिया (25,103), रूस (19,973), दक्षिण अफ्रीका (16,312), अर्जेटीना (15,208), चिली (12,527), इक्वाडोर (11,236) और इंडोनेशिया (10,218) हैं।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...