मंगलवार, 22 सितंबर 2020

किसान की फावड़े से काटकर हत्या की

बदायूं: पानी का पाइप ना देने पर किसान की फावड़े से काटकर हत्या।


बदायूं। बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में आज सुबह खेत में फसल को पानी लगा रहे किसान की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। विवाद पानी लगाने को पाइप लेने की बात से शुरू हुआ और नौबत यहां तक आ पहुंची कि पाइप न देने पर बुजुर्ग किसान की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बिल्सी थाना इलाके के गांव दीननगर शेखपुर का है। किसान नत्थूलाल धान की फसल को पानी लगा रहा था तभी आरोपी रूपकिशोर वहां पहुचा और उससे पानी लगाने को पाइप मांगने लगा। मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि रूपकिशोर ने नत्थू के सिर पर फाबड़े से कई बार किये और बचाने आये उसके भाई को भी दौड़ा लिया। लोगो की मदद से आरोपी को भी पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।                 


कंपार्टमेंट 'सीबीएसई' परीक्षा को निर्देश दिया

कम्पार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने का सीबीएसई को निर्देश।


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करने का मंगलवार को निर्देश दिया ताकि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में पास हुए छात्रों को नामांकन मिल सके। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने सीबीएसई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के साथ मिलकर परीक्षा परिणाम जारी करने तथा नामांकन के लिए आवेदन करने की तिथियों के बारे में निर्णय लेने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने कहा कि अभी असामान्य परिस्थितियां हैं और सीबीएसई एवं यूजीसी को फिलहाल कम्पार्टमेंट परीक्षा दे रहे बच्चों का भी ध्यान रखना चाहिए। कम्पार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू हुई है और 29 सितम्बर तक चलेगी।
न्यायालय ने यूजीसी के वकील से कहा कि वह नामांकन के लिए कट-ऑफ तारीख के बारे में आयोग से 24 सितम्बर तक निर्देश लेकर आयें। उसके बाद ही वह सीबीएसई को कट-ऑफ तारीख से पहले परिणाम जारी करने का निर्देश देगा। छात्र याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा ने दलील दी कि यदि कम्पार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को नामांकन नहीं मिलता है,तो उनका शीर्ष अदालत के समक्ष यह याचिका दायर करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।                    


अपनी 7 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

पंजाब: मां ने अपनी सात साल की बच्ची को जिंदा जलाया, अधजली लाश को सुनसान जगह पर फेंका।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी सात साल की बच्ची को घर में ही जिंदा जला दिया। अधजली लाश को किसी सुनसान जगह पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है,और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है,कि महिला के चार बच्चे हैं। जिसका कत्ल किया है वो सबसे छोटी बेटी थी। बच्ची की हत्या किस वजह से की गई, पुलिस उसकी जांच कर रही है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का इस बात पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है,कि हरप्रीत कौर नाम की महिला ने घर में ही अपनी सात साल की बेटी को जिंदा जला दिया। इसके बाद उसने बच्‍ची की अधजली लाश को प्लास्टिक के एक बैग डाल दिया और उसे एक छप्पड़ के पास फेंक दिया।
पुलिस का कहना है,कि बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस और परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक अधजली लाश बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को महिला पर कुछ शक हुआ और उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस का कहना है,कि महिला के चार बच्चे हैं,और पति के साथ झगड़े के बाद वह गुरुद्वारे के एक सेवादार के साथ रह रही थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।                                         


पति से अलग रहने पर पत्नी ने फांसी लगाई

लखनऊ: पति से अलग रह रही विवाहिता ने लगाई फांसी।


लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र में अपने चचेरे भाई संग अकेले रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मानक नगर थाना क्षेत्र स्लिपर ग्राउंड मकान संख्या 1/86 बी में अपने पांच वर्षीय चचेरे भाई आदित्य के साथ रह रही पिंकी (30) पत्नी सूरज ने अपने कमरे में पंखे से दुप्पटे के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह लगभग 9:00 बजे बहन को फंदे से झूलता देख मासूम भाई बदहवास चीखने पुकारने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना मानक नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानक नगर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद के मुताबिक मृतका तीन वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ सफाई का काम करती थी। मृतका के पिता चंद्रशेखर आलमबाग के फत्तेली रेलवे कॉलोनी में अपने परिवार संग रहते है।                   


अधिसूचना के खिलाफ एससी में याचिका दायर

उप्र में 31,661 शिक्षकों की भर्ती अधिसूचना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।


नई दिल्ली/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 31 हजार 661 पदों पर एक सप्ताह के भीतर भर्ती कराने के लिए योगी सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। रितु रेनुवाल के जरिये दायर याचिका में राज्य सरकार द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की है। रेनुवाल उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों की वकील भी हैं।
मुख्यमंत्री ने 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती के 31,661 पदों पर एक हफ्ते के भीतर नियुक्तियां करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह तैयारी में जुटा था और कहा गया था,कि मुख्यमंत्री योगी आगामी दिनों में खुद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। अब इस फैसले के खिलाफ बीटीसी अभ्यर्थी शीर्ष अदालत पहुंच गये हैं।
याचिका में कहा गया है,कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है। ऐसे में जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आता है, तब तक 31 हजार 661 पदों की भर्ती की राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगायी जानी चाहिए।                 


प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होंगे

प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होंगे गाज़ियाबाद और एनसीआर के निवासी, पंजाब में किसानों ने शुरू किया पराली जलाना।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद समेत एनसीआर के सभी निवासियों को इस सर्दी में भी दूषित हवा में जीने को मजबूर होना पड़ेगा। इसका कारण है।पंजाब के किसानों का पराली जलाना।  सूत्रों के अनुसार  पंजाब में किसानों ने फसलों के बचे हुए भागों यानी पराली को जलाना शुरू कर दिया है। नेशनल एरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की ओर से जारी ताज़ा तस्वीरों से इस बात के संकेत मिले हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पराली जलाने के शुरुआती संकेतों का पता चला है। पराली  जलाना भारतीय दंड संहिता और 1981 के वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध माना गया है। इसके बावजूद ये किसान धान के बचे हुए भागों को जलाना जारी रखते हैं। यह अभ्यास विकल्पों और श्रमिकों की कमी के चलते शुरू हुआ था।नासा के संसाधन प्रबंधन प्रणाली से आग का डाटा देने वाले सूचना तंत्र खेतों में आग लगाने में लगातार वृद्धि दिखाता है। गोडार्ड अर्थ साइंसेज टेक्नोलोजी एंड रिसर्च के वैज्ञानिक पवन गुप्ता के हवाले से अखबार ने कहा कि मानचित्र में लाल धब्बे के रूप में दिखाई देने वाली आग ज्यादातर पंजाब के अमृतसर से है। अमृतसर के अलावा पंजाब में तरन तारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मनसा और जालंधर में भी पराली जलाई जाती है। 13 से 16 सितम्बर के बीच सेटलाइट से मिले डेटा के अनुसार 5 से 7 जगहों पर खेतों में आग लगी देखी गई।गुप्ता ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटना शुरू हो गई है। इस साल हम सेटेलाइट एयर क्वालिटी डेटा का विश्लेषण कर अनुमान लगाने का प्रयास करेंगे कि इसका स्थानीय जलवायु और मौसम पर क्या प्रभाव पड़ता है। वहीं एक अधिकारी ने कहा है।कि इस साल परली जलाने के कम मामलों की उम्मीद कर रहे हैं।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है। कि पिछले साल दिल्ली में वायु प्रदूषण खेतों में फसलों के बचे हुए हिस्से में आग लगाने के कारण बढ़ा था। खेतों में जलाई जाने वाली पराली दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारों के बीच विवाद का कारण बनती रही है। पिछले साल दिल्ली सरकार ने पराली जलाने के बढ़ते मामलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया था।आपको बता दें कि पराली जलाने को दिल्ली में प्रदूषण के कारणों में से एक माना गया। पंजाब और हरियाणा की पराली से दिल्ली के प्रदूषण में पिछले साल 46 फीसदी तक प्रभाव था। प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर में आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर तक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल प्रतिबंध निर्माण गतिविधि की घोषणा की।इससे पहले पंजाब और हरियाणा को किराए के आधार पर कृषि मशीनरी देने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया। फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए ज्यादा उच्च स्तर के मशीनी उपकरण खरीदने में असमर्थ किसानों के लिए यह प्रस्ताव था।                   


रैपिड रेल के लिए 100 करोड़ मंजूर किए

 गाज़ियाबाद-मेरठ रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने किए ₹ 100 करोड़ मंजूर।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। योगी सरकार ने दिल्ली,गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह पैसा राज्यांश के रूप में दिया गया है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को पत्र भी भेज दिया है। इसके मुताबिक रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में राज्यांश के रूप में 900 करोड़ रुपये दिया जाना है।
उन्होंने कहा है।कि सभी काम निर्धारित व तय मानकों के आधार पर कराए जाएंगे। परियोजना की डीपीआर को केंद्र व राज्य सरकार पहले मंजूरी दे चुकी है। इसलिए इसकी शर्तों का पूरा ध्यान रखा जाएगा इसकी अनदेखी नहीं की जाएगी। इस पैसे को 31 मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से खर्च करना होगा। इन पैसों को खर्च करने का उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। परियोजना के लिए शेष पैसे की मांग उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ करना होगा। इस पैसे को निर्धारित मद में ही खर्च किया जाएगा इसे किसी अन्य काम पर खर्च नहीं किया जाएगा।                  


सरकार के विरुद्ध सपाइयों का धरना-प्रदर्शन

 समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन


सुदेश शर्मा


मोदीनगर। आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोदीनगर के अग्रसेन पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और मोदीनगर के उपजिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसलिए इकट्ठा हुए हैं।कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह सरकार मनुवादी, साम्यवादी और पूंजीवादी विचारधारा की सरकार है। प्रदेश में जितनी भी योजनाएं हैं। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा बनाई गई हैं। या फिर इनकी सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं। वह किसान व्यापारी और गरीब विरोधी योजनाएं हैं।
रमेश प्रजापति का कहना है कि सरकार ने जो कृषि अध्यादेश बनाया है। यह किसानों की ताकत पूंजीपतियों के हाथों में देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। हम इसका विरोध करते हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर उन्होंने मोदीनगर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।समाजवादी पार्टी युवा के राष्ट्रीय सचिव श्रवण कुमार ने बताया कि आज उन्होंने सरकार के फेलियर को लेकर जैसे कि लॉ एंड ऑर्डर, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर तमाम तहसीलों पर उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।                 


कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना किट पड़ी मिलींं

लापरवाही। गाज़ियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में मिली कोरोना टेस्ट किट


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में सख्ती बरती जा रही है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय परिसर के पार्क में ही खुले में ही जांच के बाद एंटीजन किट स्लाइड टेस्ट स्टीक आदि वेस्ट फेंक दिया गया। जिस जगह पर यह वेस्ट फेंका गया उसके ठीक सामने जिले में कोरोना संक्रमण की मॉनीटिरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी बना हुआ है। जहां से दिन भर में दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी गुजरते हैं।लेकिन किसी की भी नजर इस ओर नहीं गई।
हाल ही में जिला मुख्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शिविर लगाया गया था जिसमें कर्मचारियों की जांच की गई थी। जांच के बाद टीम ने मेडिकल वेस्ट वहीं पार्क में खुले में फेंक  दिया। यहां तक की सुबह सफाई कर्मचारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस वेस्ट यूज्ड़ की गई चाज़ों में मास्क, ग्लव्स, एंटीजन टेस्ट किट, जिस स्टीक से सैंपल लिया जाता है।वह भी शामिल थी। देखते हैं। जिलाधिकारी इस मामले की जांच किस विभाग को सौंपते हैं।                  


आप का जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

किसान बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी का जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।  गाज़ियाबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने कहा कि उक्त दोनों बिल पूरी तरह किसान विरोधी है। जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई भी प्रावधान ना करके केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार का किसानों के हित से ज्यादा कम्पनियों के हितों पर फोकस है। आम आदमी पार्टी इस बिल का पुरजोर विरोध करती है।
आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि आप राज्य सभा सांसद सजंय सिंह  ने जैसे इस मुद्दे को उठाया तो मार्शलों ने उन्हें ही उठा कर बाहर कर दिया। लोकतंत्र में सब को अपनी बात रखने का हक है।  सरकार के सारे निर्णयों पर सहमत होना विपक्ष की कोई विवशता या बाध्यता नहीं है। आप की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिना खान ने कहा कि जिस किसान को भगवान और अल्लाह का फरिश्ता कहा जाता है। आज मोदी सरकार उस किसान को ही प्रताड़ित करने का काम इस काले कानून के माध्यम से कर रही है।
इस अवसर पर मोहित चौधरी सदरपुर, तरुणिमा श्रीवास्तव, हिना खान, नत्थू प्रधान, अरविंद वर्मा, जितेंद्र नागर, विजय शर्मा, नूर आलम, विशाल, रजनेश तेवतिया, अवि चौधरी, रहिसुदीन सैफी, अरुण शर्मा, सतीश कुमार, सत्यपाल शिशोदिया, मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।                  


8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

आठ में से एक भारतीय महिला है । ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, समय पर जांच हो तो बचाई जा सकती हैः जान डॉ सीमा सिंह


नई दिल्ली। आरएचएएम फाउंडेशन और बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजेंद्र पैलेस नई दिल्ली द्वारा ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलके हॉस्पिटल की एसोसिएट कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ.सीमा सिंह ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया। साथ ही इसके निवारण व जीवनशैली में परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं ने इस संबंध में सवाल भी किए।
वेबिनार में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, गाजियाबाद मेट्रो, गाजियाबाद हैरिटेज व दिल्ली ईस्ट एंड क्लब ने भी सहयोग किया। आनंद ने कोर्डिनेटर की भूमिका निभाई। वेबिनार को रोटेरियन बबीता जैन (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2018-19), रो. रीना गुप्ता (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष- 2019-20), रो. अरूणा अग्रवाल (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2021-22 एवं सदस्य, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर), रो.नीलू खन्ना (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2022-23 एवं पास्ट इनरव्हील डिस्ट्रिक चेयरमैन 2014- 15), दीपिका बाली (डिस्ट्रिक एडिटर 2020-21 व इनरव्हील डिस्ट्रिक 301) तथा रो. अमिता महेंद्रु (असिस्टेंट गवर्नर जोन-4) ने भी संबोधित किया।बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की एसोसिएट कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सीमा सिंह ने ब्रेस्ट कैंसर पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रेस्ट कैंसर को स्तन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। स्तन कैंसर की शुरूआत तब होती है। जब स्तन में कोशिकाओं का विकास असाधारण रूप से हो जाता है। ये कोशिकाएं आमतौर पर एक ट्यूमर बन जाती हैं। जिसे अक्सर एक्स-रे में देखा जा सकता है।या फिर एक गांठ के रूप में महसूस किया जा सकता है। भारत में हर आठ में एक महिला स्तन कैंसर की चपेट में है। भारत में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा। 40 वर्ष के बाद महिलाओं को हर साल मैमोग्राफी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
डाक्टर सीमा सिंह ने बताया कि यदि परिवार (ब्लड रिलेशन) में जैसे मां या मौसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।वो अब ठीक हो चुकीं हैं। या वो ब्रेस्ट कैंसर मरीज हैं। तो बेटी को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। इसे मां से होने वाली बीमारी कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपके ब्लड रिलेशन में कैंसर मरीज हैं तो आप अपने ब्रेस्ट की जांच करें ब्रेस्ट कैंसर स्टेज के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझने की कोशिश करें।असिस्टेंट गवर्नर जोन-4 रो. अमिता मोहिंद्रु ने कहा कि महिलाएं अपने शरीर के वजन को संतुलित करें, व्यायाम करें, ड्रिंक स्मोकिंग न करें, छह से सात घंटे की नींद जरूर लें। महिलाएं घर पर भी ब्रेस्ट की जांच कर सकती है।
आरएचएएम फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.धीरज कुमार भार्गव ने डाक्टर सीमा से सवाल किया कि क्या पुरूषों में भी स्तन का कैंसर होता है। इस बारे में डॉ.सीमा ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों के ब्रेस्ट टिश्यू होते हैं। महिलाओं में कई तरह के हार्मोन्स होने से टिश्यू बढ़कर पूरे ब्रेस्ट का रूप ले लेते हैं। पुरुषों में ब्रेस्ट को बढ़ाने वाले हार्मोन नहीं होते हैं। अक्सर पुरुष छाती में होने वाली गांठ के दर्द व सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण है कि छाती के कैंसर की पहचान आखिरी स्टेज में होती है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान को खतरा हो जाता है।वेबिनार में बीएलके हॉस्पिटल से शहजाद मिर्जा, रो. संदीप मिगलानी, अलका सिंघल, आनंद, अंजू गुप्ता, अंजू जैन, अनुराधा, अरिहंत जैन, दीपिका बाली, दयानंद शर्मा, अनिल अग्रवाल, गरिमा शर्मा, प्रदीप कुमार गोयल, जेपी मल्होत्रा, कुसुम अग्रवाल, ललित शर्मा, मधुर जैन, ममता राजपाल, मनीषा भरतिया, मनीषा भार्गव, मनीषा सिंघल, पाखी पूनम, रचना गुप्ता, रागिनी, राजकुमार सिंह, राजेश मिश्रा, सुशील, रीना गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, रीतू रोहिला, सचिन उर्मिला जैन, सुरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र सिंह, वंश त्यागी, विनोद भार्गव आदि शामिल रहे।                


निर्माण कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ

वार्ड 72 पार्षद मनोज गोयल ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ।


ट्रांस हिंडन/गाज़ियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य मनोज गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर-एक बुध विहार में नाली और टाइल द्वारा मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया। मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 14 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पूर्व यहां निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा रहा था।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विनोद कुमार, शुभम सिंह, रमेश भारती, आनंदपाल, रंजीत सैनी, हरपाल, रंजीत सिंह, शिशुपाल शर्मा, प्यारेलाल, प्रदीप, माला, माया देवी, गुड्डी, मंजू, शकुंतला, सिकंदर, मोहन, गोविंदा गणेश, रामदास, मदन मास्टर आदि मौजूद रहे।                 


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...