मंगलवार, 22 सितंबर 2020

आप का जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

किसान बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी का जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।  गाज़ियाबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने कहा कि उक्त दोनों बिल पूरी तरह किसान विरोधी है। जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई भी प्रावधान ना करके केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार का किसानों के हित से ज्यादा कम्पनियों के हितों पर फोकस है। आम आदमी पार्टी इस बिल का पुरजोर विरोध करती है।
आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि आप राज्य सभा सांसद सजंय सिंह  ने जैसे इस मुद्दे को उठाया तो मार्शलों ने उन्हें ही उठा कर बाहर कर दिया। लोकतंत्र में सब को अपनी बात रखने का हक है।  सरकार के सारे निर्णयों पर सहमत होना विपक्ष की कोई विवशता या बाध्यता नहीं है। आप की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिना खान ने कहा कि जिस किसान को भगवान और अल्लाह का फरिश्ता कहा जाता है। आज मोदी सरकार उस किसान को ही प्रताड़ित करने का काम इस काले कानून के माध्यम से कर रही है।
इस अवसर पर मोहित चौधरी सदरपुर, तरुणिमा श्रीवास्तव, हिना खान, नत्थू प्रधान, अरविंद वर्मा, जितेंद्र नागर, विजय शर्मा, नूर आलम, विशाल, रजनेश तेवतिया, अवि चौधरी, रहिसुदीन सैफी, अरुण शर्मा, सतीश कुमार, सत्यपाल शिशोदिया, मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...