मंगलवार, 22 सितंबर 2020

रैपिड रेल के लिए 100 करोड़ मंजूर किए

 गाज़ियाबाद-मेरठ रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने किए ₹ 100 करोड़ मंजूर।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। योगी सरकार ने दिल्ली,गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह पैसा राज्यांश के रूप में दिया गया है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को पत्र भी भेज दिया है। इसके मुताबिक रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में राज्यांश के रूप में 900 करोड़ रुपये दिया जाना है।
उन्होंने कहा है।कि सभी काम निर्धारित व तय मानकों के आधार पर कराए जाएंगे। परियोजना की डीपीआर को केंद्र व राज्य सरकार पहले मंजूरी दे चुकी है। इसलिए इसकी शर्तों का पूरा ध्यान रखा जाएगा इसकी अनदेखी नहीं की जाएगी। इस पैसे को 31 मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से खर्च करना होगा। इन पैसों को खर्च करने का उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। परियोजना के लिए शेष पैसे की मांग उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ करना होगा। इस पैसे को निर्धारित मद में ही खर्च किया जाएगा इसे किसी अन्य काम पर खर्च नहीं किया जाएगा।                  


सरकार के विरुद्ध सपाइयों का धरना-प्रदर्शन

 समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन


सुदेश शर्मा


मोदीनगर। आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोदीनगर के अग्रसेन पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और मोदीनगर के उपजिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसलिए इकट्ठा हुए हैं।कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह सरकार मनुवादी, साम्यवादी और पूंजीवादी विचारधारा की सरकार है। प्रदेश में जितनी भी योजनाएं हैं। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा बनाई गई हैं। या फिर इनकी सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं। वह किसान व्यापारी और गरीब विरोधी योजनाएं हैं।
रमेश प्रजापति का कहना है कि सरकार ने जो कृषि अध्यादेश बनाया है। यह किसानों की ताकत पूंजीपतियों के हाथों में देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। हम इसका विरोध करते हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर उन्होंने मोदीनगर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।समाजवादी पार्टी युवा के राष्ट्रीय सचिव श्रवण कुमार ने बताया कि आज उन्होंने सरकार के फेलियर को लेकर जैसे कि लॉ एंड ऑर्डर, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर तमाम तहसीलों पर उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।                 


कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना किट पड़ी मिलींं

लापरवाही। गाज़ियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में मिली कोरोना टेस्ट किट


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में सख्ती बरती जा रही है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय परिसर के पार्क में ही खुले में ही जांच के बाद एंटीजन किट स्लाइड टेस्ट स्टीक आदि वेस्ट फेंक दिया गया। जिस जगह पर यह वेस्ट फेंका गया उसके ठीक सामने जिले में कोरोना संक्रमण की मॉनीटिरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी बना हुआ है। जहां से दिन भर में दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी गुजरते हैं।लेकिन किसी की भी नजर इस ओर नहीं गई।
हाल ही में जिला मुख्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शिविर लगाया गया था जिसमें कर्मचारियों की जांच की गई थी। जांच के बाद टीम ने मेडिकल वेस्ट वहीं पार्क में खुले में फेंक  दिया। यहां तक की सुबह सफाई कर्मचारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस वेस्ट यूज्ड़ की गई चाज़ों में मास्क, ग्लव्स, एंटीजन टेस्ट किट, जिस स्टीक से सैंपल लिया जाता है।वह भी शामिल थी। देखते हैं। जिलाधिकारी इस मामले की जांच किस विभाग को सौंपते हैं।                  


आप का जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

किसान बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी का जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।  गाज़ियाबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने कहा कि उक्त दोनों बिल पूरी तरह किसान विरोधी है। जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई भी प्रावधान ना करके केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार का किसानों के हित से ज्यादा कम्पनियों के हितों पर फोकस है। आम आदमी पार्टी इस बिल का पुरजोर विरोध करती है।
आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि आप राज्य सभा सांसद सजंय सिंह  ने जैसे इस मुद्दे को उठाया तो मार्शलों ने उन्हें ही उठा कर बाहर कर दिया। लोकतंत्र में सब को अपनी बात रखने का हक है।  सरकार के सारे निर्णयों पर सहमत होना विपक्ष की कोई विवशता या बाध्यता नहीं है। आप की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिना खान ने कहा कि जिस किसान को भगवान और अल्लाह का फरिश्ता कहा जाता है। आज मोदी सरकार उस किसान को ही प्रताड़ित करने का काम इस काले कानून के माध्यम से कर रही है।
इस अवसर पर मोहित चौधरी सदरपुर, तरुणिमा श्रीवास्तव, हिना खान, नत्थू प्रधान, अरविंद वर्मा, जितेंद्र नागर, विजय शर्मा, नूर आलम, विशाल, रजनेश तेवतिया, अवि चौधरी, रहिसुदीन सैफी, अरुण शर्मा, सतीश कुमार, सत्यपाल शिशोदिया, मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।                  


8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

आठ में से एक भारतीय महिला है । ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, समय पर जांच हो तो बचाई जा सकती हैः जान डॉ सीमा सिंह


नई दिल्ली। आरएचएएम फाउंडेशन और बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजेंद्र पैलेस नई दिल्ली द्वारा ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलके हॉस्पिटल की एसोसिएट कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ.सीमा सिंह ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया। साथ ही इसके निवारण व जीवनशैली में परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं ने इस संबंध में सवाल भी किए।
वेबिनार में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, गाजियाबाद मेट्रो, गाजियाबाद हैरिटेज व दिल्ली ईस्ट एंड क्लब ने भी सहयोग किया। आनंद ने कोर्डिनेटर की भूमिका निभाई। वेबिनार को रोटेरियन बबीता जैन (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2018-19), रो. रीना गुप्ता (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष- 2019-20), रो. अरूणा अग्रवाल (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2021-22 एवं सदस्य, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर), रो.नीलू खन्ना (प्रथम महिला डिस्ट्रिक 3012, वर्ष-2022-23 एवं पास्ट इनरव्हील डिस्ट्रिक चेयरमैन 2014- 15), दीपिका बाली (डिस्ट्रिक एडिटर 2020-21 व इनरव्हील डिस्ट्रिक 301) तथा रो. अमिता महेंद्रु (असिस्टेंट गवर्नर जोन-4) ने भी संबोधित किया।बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की एसोसिएट कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सीमा सिंह ने ब्रेस्ट कैंसर पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रेस्ट कैंसर को स्तन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। स्तन कैंसर की शुरूआत तब होती है। जब स्तन में कोशिकाओं का विकास असाधारण रूप से हो जाता है। ये कोशिकाएं आमतौर पर एक ट्यूमर बन जाती हैं। जिसे अक्सर एक्स-रे में देखा जा सकता है।या फिर एक गांठ के रूप में महसूस किया जा सकता है। भारत में हर आठ में एक महिला स्तन कैंसर की चपेट में है। भारत में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा। 40 वर्ष के बाद महिलाओं को हर साल मैमोग्राफी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
डाक्टर सीमा सिंह ने बताया कि यदि परिवार (ब्लड रिलेशन) में जैसे मां या मौसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।वो अब ठीक हो चुकीं हैं। या वो ब्रेस्ट कैंसर मरीज हैं। तो बेटी को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। इसे मां से होने वाली बीमारी कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपके ब्लड रिलेशन में कैंसर मरीज हैं तो आप अपने ब्रेस्ट की जांच करें ब्रेस्ट कैंसर स्टेज के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझने की कोशिश करें।असिस्टेंट गवर्नर जोन-4 रो. अमिता मोहिंद्रु ने कहा कि महिलाएं अपने शरीर के वजन को संतुलित करें, व्यायाम करें, ड्रिंक स्मोकिंग न करें, छह से सात घंटे की नींद जरूर लें। महिलाएं घर पर भी ब्रेस्ट की जांच कर सकती है।
आरएचएएम फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.धीरज कुमार भार्गव ने डाक्टर सीमा से सवाल किया कि क्या पुरूषों में भी स्तन का कैंसर होता है। इस बारे में डॉ.सीमा ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों के ब्रेस्ट टिश्यू होते हैं। महिलाओं में कई तरह के हार्मोन्स होने से टिश्यू बढ़कर पूरे ब्रेस्ट का रूप ले लेते हैं। पुरुषों में ब्रेस्ट को बढ़ाने वाले हार्मोन नहीं होते हैं। अक्सर पुरुष छाती में होने वाली गांठ के दर्द व सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण है कि छाती के कैंसर की पहचान आखिरी स्टेज में होती है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान को खतरा हो जाता है।वेबिनार में बीएलके हॉस्पिटल से शहजाद मिर्जा, रो. संदीप मिगलानी, अलका सिंघल, आनंद, अंजू गुप्ता, अंजू जैन, अनुराधा, अरिहंत जैन, दीपिका बाली, दयानंद शर्मा, अनिल अग्रवाल, गरिमा शर्मा, प्रदीप कुमार गोयल, जेपी मल्होत्रा, कुसुम अग्रवाल, ललित शर्मा, मधुर जैन, ममता राजपाल, मनीषा भरतिया, मनीषा भार्गव, मनीषा सिंघल, पाखी पूनम, रचना गुप्ता, रागिनी, राजकुमार सिंह, राजेश मिश्रा, सुशील, रीना गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, रीतू रोहिला, सचिन उर्मिला जैन, सुरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र सिंह, वंश त्यागी, विनोद भार्गव आदि शामिल रहे।                


निर्माण कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ

वार्ड 72 पार्षद मनोज गोयल ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ।


ट्रांस हिंडन/गाज़ियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य मनोज गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर-एक बुध विहार में नाली और टाइल द्वारा मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया। मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 14 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पूर्व यहां निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा रहा था।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विनोद कुमार, शुभम सिंह, रमेश भारती, आनंदपाल, रंजीत सैनी, हरपाल, रंजीत सिंह, शिशुपाल शर्मा, प्यारेलाल, प्रदीप, माला, माया देवी, गुड्डी, मंजू, शकुंतला, सिकंदर, मोहन, गोविंदा गणेश, रामदास, मदन मास्टर आदि मौजूद रहे।                 


विधानसभा चुनाव में राजद को समर्थन

बिहार विधानसभा चुनाव में सपा करेगी राजद का समर्थन


लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को समर्थन करेगी। सपा ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी है। सपा ने अपने ट्विटर के माध्यम से लिखा, “आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन ना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।”


बिहार विधानसभा चुनाव में सपा करेगी राजद का समर्थन।


लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को समर्थन करेगी। सपा ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी है। सपा ने अपने ट्विटर के माध्यम से लिखा।आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन ना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।                  


हरिद्वारः अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार

 हरिद्वार की अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार जिले की सीमाएं सील।सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई


हरिद्वार। हरिद्वार में कोरोना के कारण बनाई गई अस्थाई जेल से आठ कैदी भाग गए हैं। इनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है।मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट से भेजे जाने वाले कैदियों को रोशनाबाद के भिक्षुक गृह में बनाई गई अस्थाई जेल में एक सप्ताह के लिए रखा जाता है। इसके बाद उन्हें रोशनाबाद ही स्थित मुख्य जेल में शिफ्ट किया जाता है। आज सुबह इसी अस्थाई जेल से आज कैदी फरार हो गए। पहले तो जेल स्टाफ ने पूरे अस्थाई जेल परिसर में उनकी तलाश की और जब कन्फर्म हो गया कि कैदी जेल से फरार हो चुके हैं।तो इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्थाई जेल जा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली गई। इस बीच जिले की सभी सीमाओं पर अलर्ट संदेश भेज दिया गया। साथ ही शहर के भीतर भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक फरार कैदियों के के बारे में कोई नई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हरिद्वार के एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा है। कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।                 


1 नहीं, किसानों को हजारों मार्केट चाहिए

किसानों को कई हजार मार्केट चाहिए न कि केवल एकः चिदंबरम


नई दिल्ली। कृषि से जुड़े विधेयकों को लेकर केंद्र द्वारा जारी विज्ञापन पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा। कि किसानों को पूरे देश में कई हजार बाजारों की जरूरत है। न कि केवल एक की। अखबार में छपे विज्ञापन में कहा गया है। वन नेशन वन मार्केट।किसानों को देगा आजादी।इस पर टिप्पणी करते हुए चिदंबरम ने ट्वीट किया।सरकार ने फार्म बिलों का बचाव करते हुए विज्ञापन जारी किए हैं। विज्ञापन में एक पंक्ति कहती है। कि ‘वन नेशन वन मार्केट’ किसानों को स्वतंत्रता देगा। 85 फीसदी किसान छोटे किसान हैं जिनके पास बेचने के लिए बहुत कम सरप्लस हैं। अगर उन्हें धान या गेहूं के कुछ बैग बेचने हैं।तो उन्हें पूरे देश में कई हजार बाजारों की जरूरत है।एक ही बाजार की नहीं।उन्होंने आगे कहा बड़े गांवों और छोटे शहरों में हजारों किसानों के लिए बाजार बनाने को लेकर ये विधेयक क्या कहते हैं। हजारों बाजार किसानों को आजादी देंगे। पूर्व वित्त मंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के सरकार के इरादे पर सवाल उठाया और कहा। उन बिलों में कोई धारा क्यों नहीं है।जो यह कहे कि उस उत्पाद के लिए कीमत एमएसपी से कम नहीं होगी।                


तंगीः पटरी दुकानदार ने की आत्महत्या

लखनऊ। आर्थिक तंगी के चलते पटरी दुकानदार ने की आत्महत्या।


लखनऊ। राजधानी में आर्थिक तंगी के कारण पटरी दुकानदार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अमीनाबाद के हरीनगर निवासी जीतू राजपूत गाढ़ा भंडार लाइन में ठेला लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले सात महीने से पटरी दुकान न लगा पाने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। जीतू पत्नी, विधवा मां और बहन के साथ रहता था। उसका एक पांच साल का बेटा भी है।                    


अधिशासी अधिकारी पर गुंडागर्दी का आरोप

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर कार सवार युवकों ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप।
  विकास दावड़ा


किच्छा। ऊधम सिंह नगर के किच्छा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर बाजपुर के कार सवार युवक ने गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बाजपुर से शक्तिफार्म कार से जा रहे थे। आरोप है। कि एक परिवार को कार के अंदर मास्क ना पहनने पर जुर्माना ठोकते हुए ईओ द्वारा परिवार से अभद्रता का आरोप लगाया है। और परिवार ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के ईओ ने उनको पीटने के लिए उनकी कार का पीछा तक किया। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से बाजपुर से शाक्तिफाम जा रहे थे। गाड़ी में मास्क ना पहनने पर भड़के नगर पालिका के ईओ ने उनसे अभद्र व्यवहार किया, साथ ही उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ धक्का मुक्की भी की गई। जब हमने जानना चाहा कि आखिर परिवार के साथ बन्द कार में भी मास्क लगाना क्या जरूरी है। क्या बिना मास्क के चालान के बाद गाड़ी की चाबी निकालना कहा तक उचित है। आखिर क्यों नगर पालिका के ईओ ने परिवार के साथ बदतमीजी की। जिस पर संजीव मेहरोत्रा ने बोलने से इनकार कर दिया।                  


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...