शनिवार, 19 सितंबर 2020

विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला 'जुलूस'

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नरमू ने निकाला मशाल जुलूस।


हल्द्वानी। निजीकरण निगमीकरण तथा एनपीएस के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर नरमू की काठगोदाम शाखा द्वारा कल रात मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शाखा सचिव अभिषेक सिन्हा, शाखा अध्य्क्ष राम कुमार वर्मा , शाखा कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष चयन रॉय, कमलेश कुमार , अमित, रोहन, मलखान मीणा, राजीव सक्सेना, राघवेंद्र कुमार, रवि कुमार पासवान, राकेश मीणा, कुन्दन कुमार, एवं भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।             


योजना बना रहे आतंकियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली-एनसीआर में हमलों की योजना बना रहे अल कायदा के नौ आतंकी गिरफ्तार।


नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और केरल में छापे के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी समूह अल-कायदा से जुड़े नौ आतंकवादियों को शनिवार को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली-एनसीआर में कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। एनआईए के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा। कि आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी ने भारत के विभिन्न स्थानों पर अलकायदा गुर्गों के एक इंटर-स्टेट मॉड्यूल के बारे में पता चलने के बाद केरल के एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे।
प्रवक्ता ने कहा। कि समूह भारत में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहा था। जिसका मकसद निर्दोष लोगों की जान लेना था। उन्होंने कहा। कि एनआईए 11 सिंतबर को एक मामला दर्ज किया। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने पश्चिम बंगाल से छह और केरल से तीन आतंकवादियों को सुबह की छापेमारी में गिरफ्तार किया है।
छापे के दौरान डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों जिहादी साहित्य तेज हथियार स्वेदशी आग्नेयास्त्र स्थानीय स्तर पर निर्मित बॉडी आर्मर विस्फोटक बनाने में मदद के लिए लेख और साहित्य सहित बड़ी मात्रा में आपराधिक सामग्री उनके पास से जब्त की गई हैं।अधिकारी ने कहा। कि प्रारंभिक जांच के अनुसार इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अलकायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था । और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए उकसाया गया।
अधिकारी ने कहा कि मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लिप्त था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए नई दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मुर्शीद हसन इयाकुब बिश्वास और मोसरफ हुसेन के रूप में की गई है।
ये तीनों एर्नाकुलम के रहने वाले हैं। नजमुस साकिब अबू सुफियान मैनुल मोंडल, लेउ यीन अहमद, अल मामुन कमाल और अतीतुर रहमान ये सभी मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुलिस हिरासत और आगे की जांच के लिए केरल और पश्चिम बंगाल में संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा।           


प्रियंका ने 'सीएम' योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12460 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं। उनके रोजगार के हक का सम्मान करते हुए उन्हें तत्काल नियुक्ति दीजिए।


प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा, “योगी जी उत्तर प्रदेश का युवा बहुत परेशान और हताश है। कुछ दिनों पहले ही मैंने 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। इस शिक्षक भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित थे यानि की इन 24 जिलों में कोई जगह नहीं खाली थी मगर अन्य जिलों की वैकेंसीज के लिए इन बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। काउंसलिंग में हिस्सा लिया। इनको विद्यालय आवंटित हुआ, नियुक्ति पत्र भी छपे मगर मिले नहीं। अब तीन साल बीत जाने के बाद भी इन प्रतिभावान युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पाई है।”


उन्होंने आगे लिखा, “ये युवा मजबूरी में कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे बच्चे हैं जिनके जीवन संघर्ष से भरे हुए हैं। इनकी दर्दनाक कहानी सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि सरकार ने इनके प्रति एक आक्रामक और निर्मम स्वभाव क्यों बनाया है जबकि यही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी है और सरकार इनके प्रति जवाबदेह है।”         


किसानों के बिलों पर झूठ फैलाने में कांग्रेस

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लाए गए कृषि से जुड़े तीन बिलों पर विपक्ष के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निशाना साधा है। कहा है कि जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने झूठ फैलाकर दिल्ली में दंगा करा दिया, उसी तरह से अब पार्टी किसानों के बीच झूठ फैलाकर उन्हें भड़काने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष किसानों के बीच भ्रम फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश कर रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने किसानों को विपक्ष के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना सीएए के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शनों से की।


भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इस देश ने ‘नागरिकता संशोधन बिल’ के खिलाफ भ्रांति पैदा होते देखी है। अब वहीं ताकतें किसानों में ‘कृषि सुधार बिल 2020’ के खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर रही हैं। ये बिल किसानों के हित में हैं। जो लोग इस बिल के विरोध में भड़का रहे हैं, वे आपके हितैषी नहीं है।” वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा, “कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले सीएए पर झूठ फैला दिल्ली में दंगा कराया। उसी तरह आज किसानों को आजादी दिलाने वाले बिल पर झूठ फैला रहे है। न तो सीएए से किसी की नागरिकता गई, ना ही किसानों के बिल से एमएसपी खत्म होगी। अब किसान देश में कहीं भी उत्पाद बेच सकेंगे।” भाजपा सांसद ने खुला बाजार और बंद भ्रष्टाचार का नारा भी दिया।         


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)












 सितंबर 20, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-37 (साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 20, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:30।


5. न्‍यूनतम तापमान 25+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित) " alt="" aria-hidden="true" />










शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया

 गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया।


नई दिल्ली। गूगल ने अपनी पारदर्शी व अपराध विरोधी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए प्ले स्टोर से लोकप्रिय भारतीय वित्तीय सेवा ऐप पेटीएम को हटा दिया है। पेटीएम भारत का सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला स्टार्टअप है। पे टीएम 50 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं का दावा करता है।
पेटीएम उपयोगकर्ताओं को एक दूसरे के साथ पैसे का आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है।भारत में शुक्रवार को पेटीएम प्ले स्टोर से गायब हो गया।गूगल ने कहा है।कि उसका प्ले स्टोर ऑनलाइन कैसीनो और अन्य अनियमित जुआ ऐप्स को अनुमति नहीं देता। ऐसे एप भारत में सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं।
एंड्रॉइड-निर्माता जो अधिकांश अन्य बाजारों में समान दिशा-निर्देशों को बनाए रखता है। इसके अतिरिक्त यह ध्यान दिया जाता है ।कि यदि कोई ऐप उपभोक्ताओं को बाहरी वेबसाइट पर ले जाता है। जो उन्हें असली पैसे जीतने के लिए भुगतान किए गए। टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता है या नकद पुरस्कार देता है। इससे गूगल की नीतियों का उल्लंघ्न होता है।                


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...