बुधवार, 16 सितंबर 2020

प्याज निर्यात पर रोक से नेता भी हुए लाल

नई दिल्ली / मुंबई। केंद्र सरकार सोमवार को अचानक प्याज के भाव तेज होते देख प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।  प्याज तो लाल हो रही है मगर मंगलवार को ऐसा लगा कि प्याज के साथ -साथ नेता भी लाल हो गए है।  मुंबई से एनसीपी प्रमुख शरद पंवार ने कहाकि केंद्र सरकार के निर्यात पर रोक लगाने के निर्णय पर एक बार पुन : विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की प्याज मंडी में प्याज का भाव 30, 000 रुपए क्विंटल पर है और इस्का रिटेल भाव 35 – 45 रुपए चल रहा है।  यही बड़ा कारण है कि मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है, मगर निर्यात पर रोक के बहाने नेता किसानों को आगे रखकर कह रहे है कि सरकार के इस फैसले से किसान नाराज है पिछले महीने तक प्याज का रिटेल भाव 15 – 20 रुपए था।  किसान कह रहे है प्याज किसानो को अब जाकर सही भाव मिला है और पीछे तो किसान नुकसान उठा रहे थे।  गौरतलब  है कि दुनियाभर में भारत में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन और खेती होती है।  जबकि श्रीलंका , मलेशिया , बंगलादेश और नेपाल जैसे देश भारत पर निर्भर करते है और यदि ऐसे में निर्यात रोक दिया तो इसका लाभ पाकिस्तान को मिल सकता है। एक बात और कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में ज्यादा बारिश से प्याज की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है और मंडियों में  प्याज की आवक कम हो गई है। प्याज का उत्पादन प्रमुख रूप से 6 राज्यों में होता है। 50 प्रतिशत प्याज तो भारत की 10 मंडियों से आता है, इनमें से 6 तो महाराष्ट्र और कर्नाटक में हैं।

मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पंवार ने केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल से बात की और कि महाराष्ट्र में किसान सरकार के फैसले से नाराज है।  किसानो का कहना था कि पिछले काफी समय से किसान प्याज की खरीद में बड़ा नुकसान उठा रहे है और अब जाकर उन्हें प्याज के अच्छे दाम मिल रहे है तो केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।  पंवार ने ट्वीट करते हुए कहाकि सरकार के इस निर्णय ने प्याज उगाने वाले क्षेत्र  में इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और उन लोगों ने मुझसे फोन पर बात की है और केंद्र सरकार को अवगत कराने के लिए कहा है। शरद पंवार किसानो के साथ -साथ वहां की राजनैतिक पार्टियों की भी अगवाई कर रहे है। शरद से इसको इस लिहाज से भी समझाने की कोशिश की कि यदि सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो खाड़ी देशों में प्याज के सप्लाई के मामले में पाकिस्तान भारत की जगह ले लेगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि शारद पंवार किसानो के बहाने प्याज माफियाओं के इशारे पर नाच रहे है। बहरहाल इतना तो तय है फिलाल प्याज के भाव कम होने वाले नहीं है यदि केंद्र सरकार इस मामले में कोई बड़ा कदम उठाती है और प्याज माफिया उसके दवाब में प्याज के दाम गिरा सकते है।  फिलाल प्याज की बड़ी कीमते आम आदमी की आंख से आँसू निकालते रहेंगे।           

रात के अंधेरे में कांग्रेसियों ने जलाई मशाल

पढिय़े रात के अंधेरे में कांग्रेसियों ने क्यों जलाई मशाल।


मशाल जलाकर किया सरकार को जगाने का प्रयास।
अधर में अटके मार्ग के निर्माण को लेकर कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन।
पंकज कपूर


किच्छा। नगर में एनएच 74 के अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात्रि के अंधेरे में मशाल जलाकर राज्य की सरकार को जगाने का प्रयास किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा काफी समय धरना प्रदर्शन के बाद अब यह कदम उठाया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में 17 वें सप्ताह में सरकार को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन के साथ मशाल जलाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। 
आपको बता दें कि किच्छा के निकट पुलभट्टा ओवर ब्रिज का निर्माण, किच्छा के आदित्य चौक पर रोड का निर्माण किच्छा के बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं, लेकिन एनएच 74 निर्माणाधीन संस्था गलफार कंपनी इस कार्य को नहीं कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया है।                  


राहुल ने सरकार पर साधा निशानाः कोरोना

राहुल का कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना।


मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। और बुधवार को उन्होंने एक बार फिर सरकार की संक्रमण से निपट पाने में विफलताओं को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाए, जिनमें से एक ही सच निकला।
उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए।
21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
20 लाख करोड़ का पैकेज
आत्मनिर्भर बनो।
सीमा में कोई नहीं घुसा
स्थिति संभली हुई है।
लेकिन एक सच भी था- आपदा में ‘अवसर। “हैशटैगपीएमकेयर्स।”
कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है। देश में बुधवार के आंकड़ों में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं। सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है। कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।                  


मनमोहन-चिदंबरम संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे

मनमोहन सिंह, चिदंबरम संसद सत्र में नहीं लेंगे भाग।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने स्वास्थ्य कारणों से संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा, सांसद ऑस्कर फर्नाडीस, नवनीत कृष्णन, नरेंद्र जाधव और सुशील गुप्ता ने भी सदन की कार्यवाही से गैरमौजूद रहने की इजाजत मांगी है।
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित 17 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा से कम से कम 12 सांसद कोरोना से संक्रमित हैं।
भाजपा के बेलागवी से सांसद और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी मानसून सत्र में निश्चित रूप से हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि उन्होंने वो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और सदन में उपस्थित रहना मंत्री के लिए सवाल से बाहर है।
इस बीच, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को वायरस के संक्रमण के बाद पणजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक केंद्रीय टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। उनके संसद सत्र में भाग लेने की कम संभावना है।                  


संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र प्रारंभ

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र शुरू।


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकान बोजकिर ने महासभा के 75 वें सत्र के शुरुआत की घोषणा कर दी है। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को बहुपक्षवाद बनाए रखने के लिए कहा।
सिन्हुआ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा,जिस पर हम अभी काम कर रहे हैं वह हमें बहुपक्षीय प्रणाली की आवश्यकता को याद दिलाता है और हमारी सामूहिक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उपयोग करने के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।
बोजकिर ने कहा कि उनका इरादा महासभा की व्यक्तिगत बैठकों को तब तक रोकने का है जब तक कि स्वास्थ्य स्थितियां इसके लिए अनुकूल न हो जाएं। उन्होंने कहा, कूटनीति के हमारे काम में एक-दूसरे की स्थिति के बारे में दीर्घकालिक समझ बनाने और समझौता करने के लिए समकक्षों की आमने-सामने बैठ कर बात करने का कोई विकल्प नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को बोजकिर को महासभा के 74 वें सत्र के समापन पर शपथ दिलाई गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बोजकिर को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी और अपना पूरा समर्थन देने का वादा दिया।
गुटेरेस ने कहा, “यह वर्ष विश्व संगठन के जीवन का सबसे अधिक कठिन होगा। संयुक्त राष्ट्र को स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और कोविड-19 के उपचार और टीकों के विकास और न्यायसंगत वितरण का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा,हम संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि दुनिया को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए मैं संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों, देशों के प्रमुख समूहों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच विश्वास और सामंजस्य को मजबूत करने की दिशा में काम करने के आपके संकल्प की सराहना करते हैं। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुधार एजेंडा के लिए समर्थन देने पर बोजकिर को धन्यवाद दिया।              


बिल गेट्स के पिता सीनियर बिल गेट्स का निधन

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के पिता बिल गेट्स सीनियर का निधन।


सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के पिता विलियम एच गेट्स द्वितीय का 94 साल की उम्र में निधन हो।गया है। वे एक वकील और परोपकारी व्यक्ति थे। परिवार ने मंगलवार को घोषणा की कि वॉशिंगटन राज्य के समुद्र तट पर बने उनके घर में अल्जाइमर रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
बिल गेट्स ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा। मेरे पिता की बुद्धिमत्ता उदारता, सहानुभूति और विनम्रता का दुनिया भर के लोगों पर बहुत प्रभाव था। मैं जैसे-जैसे बड़ा होता गया, मैं अपने जीवन में किए गए लगभग हर काम पर अपने पिता के प्रभाव की सराहना करने लगा। माइक्रोसॉफ्ट के शुरूआती वर्षों में मैंने उनसे अहम कानूनी परामर्श लिया था।
उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अब उनके पिता के बिना वैसा नहीं रहेगा जैसा पहले था। उन्होंने आगे कहा,इस फाउंडेशन की नींव के मूल्यों को उन्हीं ने आकार दिया था। वह अच्छे सहयोगी, विवेकपूर्ण और सीखने को लेकर गंभीर व्यक्ति थे। बिल गेट्स के बेटे होने का अनुभव अविश्वसनीय है। लोग मेरे पिताजी से पूछते थे कि क्या वह असली बिल गेट्स हैं। मैं उन्हें हर दिन याद करूंगा।               


संघर्षविराम उल्लंघन, घायल जवान शहीद

पाक के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान अनीश हुए शहीद।


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।”
उन्होंने कहा,नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।                


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...