बुधवार, 16 सितंबर 2020

मनमोहन-चिदंबरम संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे

मनमोहन सिंह, चिदंबरम संसद सत्र में नहीं लेंगे भाग।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने स्वास्थ्य कारणों से संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा, सांसद ऑस्कर फर्नाडीस, नवनीत कृष्णन, नरेंद्र जाधव और सुशील गुप्ता ने भी सदन की कार्यवाही से गैरमौजूद रहने की इजाजत मांगी है।
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित 17 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा से कम से कम 12 सांसद कोरोना से संक्रमित हैं।
भाजपा के बेलागवी से सांसद और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी मानसून सत्र में निश्चित रूप से हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि उन्होंने वो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और सदन में उपस्थित रहना मंत्री के लिए सवाल से बाहर है।
इस बीच, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को वायरस के संक्रमण के बाद पणजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक केंद्रीय टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। उनके संसद सत्र में भाग लेने की कम संभावना है।                  


संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र प्रारंभ

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र शुरू।


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकान बोजकिर ने महासभा के 75 वें सत्र के शुरुआत की घोषणा कर दी है। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को बहुपक्षवाद बनाए रखने के लिए कहा।
सिन्हुआ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा,जिस पर हम अभी काम कर रहे हैं वह हमें बहुपक्षीय प्रणाली की आवश्यकता को याद दिलाता है और हमारी सामूहिक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उपयोग करने के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।
बोजकिर ने कहा कि उनका इरादा महासभा की व्यक्तिगत बैठकों को तब तक रोकने का है जब तक कि स्वास्थ्य स्थितियां इसके लिए अनुकूल न हो जाएं। उन्होंने कहा, कूटनीति के हमारे काम में एक-दूसरे की स्थिति के बारे में दीर्घकालिक समझ बनाने और समझौता करने के लिए समकक्षों की आमने-सामने बैठ कर बात करने का कोई विकल्प नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को बोजकिर को महासभा के 74 वें सत्र के समापन पर शपथ दिलाई गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बोजकिर को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी और अपना पूरा समर्थन देने का वादा दिया।
गुटेरेस ने कहा, “यह वर्ष विश्व संगठन के जीवन का सबसे अधिक कठिन होगा। संयुक्त राष्ट्र को स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और कोविड-19 के उपचार और टीकों के विकास और न्यायसंगत वितरण का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा,हम संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि दुनिया को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए मैं संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों, देशों के प्रमुख समूहों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच विश्वास और सामंजस्य को मजबूत करने की दिशा में काम करने के आपके संकल्प की सराहना करते हैं। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुधार एजेंडा के लिए समर्थन देने पर बोजकिर को धन्यवाद दिया।              


बिल गेट्स के पिता सीनियर बिल गेट्स का निधन

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के पिता बिल गेट्स सीनियर का निधन।


सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के पिता विलियम एच गेट्स द्वितीय का 94 साल की उम्र में निधन हो।गया है। वे एक वकील और परोपकारी व्यक्ति थे। परिवार ने मंगलवार को घोषणा की कि वॉशिंगटन राज्य के समुद्र तट पर बने उनके घर में अल्जाइमर रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
बिल गेट्स ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा। मेरे पिता की बुद्धिमत्ता उदारता, सहानुभूति और विनम्रता का दुनिया भर के लोगों पर बहुत प्रभाव था। मैं जैसे-जैसे बड़ा होता गया, मैं अपने जीवन में किए गए लगभग हर काम पर अपने पिता के प्रभाव की सराहना करने लगा। माइक्रोसॉफ्ट के शुरूआती वर्षों में मैंने उनसे अहम कानूनी परामर्श लिया था।
उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अब उनके पिता के बिना वैसा नहीं रहेगा जैसा पहले था। उन्होंने आगे कहा,इस फाउंडेशन की नींव के मूल्यों को उन्हीं ने आकार दिया था। वह अच्छे सहयोगी, विवेकपूर्ण और सीखने को लेकर गंभीर व्यक्ति थे। बिल गेट्स के बेटे होने का अनुभव अविश्वसनीय है। लोग मेरे पिताजी से पूछते थे कि क्या वह असली बिल गेट्स हैं। मैं उन्हें हर दिन याद करूंगा।               


संघर्षविराम उल्लंघन, घायल जवान शहीद

पाक के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान अनीश हुए शहीद।


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।”
उन्होंने कहा,नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।                


पाक के राज्यों में खपाएं जा रहे नकली नोट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारत में सिर्फ आतंकवादी ही नहीं भेजता है, वो भारत की अर्थव्यवस्था को खराब करने के लिए नकली नोट भी भेज रहा है। अभी तक वो बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल में ही नकली नोट भेजता था, लेकिन अब उसके भेजे गए नकली नोट देश के अलग-अलग 16 राज्यों में पकड़े गए हैं।नकली नोट इतनी तादाद में आ रहे हैं कि पश्चिम बंगाल अब पीछे छूट गया है। यह नोट 2000, 500 और 200 रुपये के नोट की शक्ल में भारत (India) भेजे जा रहे हैं. हालांकि देश की अलग-अलग एजेंसियां हर साल बड़ी संख्या में नकली नोट पकड़ रही हैं।


नकली नोट मामले में गुजरात, बंगाल और पंजाब हैं टॉप पर
हाल ही में गृह मंत्रालय ने नकली नोटों से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। यह आंकड़े बीते चार साल के हैं। 2016 से लेकर 2019 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि कब और कहां कितने नकली नोट पकड़े गए। पाकिस्तान 2000, 500 और 200 रुपये के नोट की शक्ल में नकली नोट भेज रहा है।                


केवल 11 दिन में दस लाख कोरोना मरीज

देश में महज 11 दिन में 40 से 50 लाख हुए कोरोना संक्रमित।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है।और दिनों-दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के नये मामले सामने आने के कारण संक्रमितों की संख्या 40 से 50 लाख पहुंचने में महज 11 दिन लगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 90123 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर 50,20,360 पर पहुंच गई।
मंगलवार के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई थी। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मात्र नौ दिन में दस हजार मरीजों की मौत हुई और संख्या 70 हजार से बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गई।
कोविड-19 देश में कैसे बेतहाशा फैला है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल दो महीने के अंदर ही 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
देश में कोरोना का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 01 से 10 लाख की संख्या पहुंचने में साढ़े पांच माह का समय लगा। पहले दस लाख मामले 167 दिन में हुए। इसके बाद तो यह जानलेवा वायरस सुरसा की तरह मुंह फैलाते हुए ऐसा बढ़ा कि अब देश रोजाना सर्वाधिक नये मामलों मे विश्व में पहले नंबर पर है।
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा मात्र 21 दिन में 10 से 20 लाख हो गया। इसके बाद यह अंतर बराबर कम होता चला गया तथा 20 से 30 लाख मामले 16 दिन, 30 से 40 लाख 13 दिन और 40 से 50 लाख मात्र 11 दिन में पहुंच गए।
कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।
देश में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं तथा सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है।
कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।                 


क्रेडिट कार्डः कर्ज चुकाने में मिलेगी राहत

एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी,कर्ज चुकाने को लेकर राहत की उम्मीद।


नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड धारकों के लिए एक राहत देने वाली खबर है। दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च से 31 मई 2020 तक कर्ज लौटाने को लेकर छूट दी थी। फिर बाद में इस अवधि को अगस्त तक बढ़ा दिया गया, लेकिन ग्राहक अब भी अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर पाए हैं, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भी ग्राहक हैं। इसे देखते हुए एसबीआई अपने ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए और समय देने की सोच रहा है। इसके साथ ही कई ग्राहक मोरेटोरियम के पहले तीन महीने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी उन्हें स्टैंडर्ड खाता मान रही है। आपको बता दें कि रिस्ट्रक्चरिंग उस ग्राहक के लोन की होगी, जिसने पिछले कुछ समय से किश्तों का भुगतान नहीं किया है। जो ग्राहक रेगुलर ईएमआई दे रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। रिस्ट्रक्चरिंग के तहत मान लीजिए आपकी ईएमआई 10 हजार महीने की है।
अगर आपने 4 महीने किश्त नहीं भरा है और आपका लोन का समय 5 साल बाकी है। तो बैंक आपकी यह 4 महीने की ईएमआई उसी 5 साल में बांट देगा। यही नहीं, आप चाहते हैं कि आपकी ईएमआई की राशि कम हो जाए तो आप बैंक से अपने कर्ज भरने की समयसीमा बढ़वा सकते हैं। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपकी ईएमआई मासिक कम हो जाएगी।
एसबीआई कार्ड दे सकता है बड़ी राहत- एसबीआई कार्ड के सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी दी है। एसबीआई कार्ड के अनुसार मई में उसके 7,083 करोड़ रुपए मोरेटोरियम में फंसे थे।
यह आंकड़ा कम होकर अब 1,500 करोड़ रुपये पर आ गया है। जो ग्राहक आरबीआई के बजाए कंपनी की पुनर्गठन योजना का चयन करेंगे, उन्हें लाभ होगा क्योंकि ऐसे मामलों की जानकारी सिबिल को नहीं दी जाएगी।
रिस्ट्रक्चरिंग बिलकुल घाटे का सौदा है। यह सिर्फ तभी कराना चाहिए जब आपकी आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हों। घाटा इस तरह से है कि आप जितना ज्यादा कर्ज की समय सीमा बढ़ाएंगे उतना ज्यादा आपको ब्याज देना होगा। भले ही आपकी मासिक ईएमआई कम हो लेकिन लंबी अवधि में वह एक बहुत बड़ी राशि हो जाती है जो आप ब्याज के रूप में बैंक को देते हैं।
नहीं ऐसा नहीं है। रिस्ट्रक्चरिंग बैंक की मर्जी है। रिस्ट्रक्चरिंग की सुविधा आपको तभी मिलेगी जब आपका रिकॉर्ड सही होगा। आपका लोन एनपीए नहीं होगा। आप डिफॉल्ट नहीं होंगे। आरबीआई ने कहा कि उसने वन टाइम विंडो शुरू की है। आप बैंक से रीपेमेंट का एक नया टर्म पूछ सकते हैं। आपको अतिरिक्त क्रेडिट की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए आपको एक मार्च 2020 तक किसी भी लोन में डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए।                   


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...