मंगलवार, 15 सितंबर 2020

तीन पुजारियों की हत्या में 5 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक में तीन पुजारियों की हत्या के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार


कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मांड्या के एसपी परशुराम के. ने बताया कि इस मामले में शामिल नौ लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अभी फरार हैं। आठ आरोपी मांड्या और रामनगर जिले से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर का रहने वाला है। मांड्या के अर्केश्वर मंदिर में 10 सितंबर की रात इन नौ आरोपियों ने तीन पुजारी आनंद, गणेश और प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस इनके अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच कर रही है। संदेह है कि इन्होंने शहर के अन्य मंदिर में भी डाका डाला है।


जया ने किया रवि किशन- कंगना पर हमला

जया बच्चन का रवि किशन पर हमला, कहा- जिस थाली में खाते हैं। उसी में छेद करते हैं।


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया। जया बच्चन ने सरकार से फिल्म उद्योग के सदस्यों को लगातार कोसे जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।                     


ड्रग्स का कारोबारी गिरफ्तार, मुंबई लायें

गोवा में गिरफ्तार ड्रग का कारोबारी मुंबई लाया गया।


मंबई। गोवा में गिरफ्तार ड्रग्स के एक कारोबारी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी की थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।                     


यमुना नदी में 6 लोग हुए लापता, मौत

 पानीपत में हंसती-खेलती जिंदगियों ने जान गवांई
पानीपत। हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के समालखा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जलमाना में यमुना नदी में 6 लोग लापता हो गए। जिनमें से तीन लोगों को ढूढ़ निकाला गया है लेकिन अफसोस वह अब इस दुनिया नहीं रहे हैं।बाकी के तीन लोगों का पता लगाया जा रहा है।गोताखोरों की एक टीम यमुना नदी में तलाश अभियान चला रही है।इधर मौके पर पुलिस के कई बड़े आलाधिकारी भी मौजूद हैं।


बतादेंकि, आजकल नाले, नहरें और नदियां उफान पर हैं।तेज बहाव में लिप्त हैं।ऐसे में इनके पास जाकर लापरवाही दिखाना खतरे से भरा हुआ हो सकता है। बरहाल, इस खबर को लेकर विस्तृत जानकारी अभीतक नहीं मिल पाई है इसलिए इस खबर से जुड़े अपडेट मिलने पर यह खबर अपडेट होती जाएगी।              


प्याज की बढ़ी कीमतें, हरकत में सरकार

प्याज की कीमतें आसमान छूने लगीं, हरकत में आई सरकार, एक्सपोर्ट पर लगाई रोक।


कविता गर्ग


नई दिल्ली। प्याज की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। इसको देखते ही सरकार चौकन्नी हो गई है। अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
दरअसल, सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर तुरंत एक्शन में आ गई। सरकार ने इसलिए देश में प्याज की उपलब्धता को बढ़ाने और घरेलू बाजार में इसकी लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए तुरंत प्याज के निर्यात पर बैन लगाने का फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है।’
दरअसल, इस बार महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। थोक मंडियों में भी प्याज की कीमत बढ़ रही है। गौरतलब है कि भारत ने अप्रैल से जून के बीच लगभग 20 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया है।                           


दुनिया में संक्रमितों की संख्या-2.91 करोड़

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.91 करोड़ के पार।


वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 91 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि 927,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया।कि मंगलवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 29,182,198 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 927,015 हो गई।               


भारतः संक्रमितो का आंकड़ा 59 लाख पार

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख पार


24 घंटे में 1054 मरीजों की मौत।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है।अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं।इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है।इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई और 38 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक, 14 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 83 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                  


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...