रविवार, 13 सितंबर 2020

सोनिया हेल्थ चेकअप के लिए गई विदेश

सोनिया गांधी हेल्‍थ चेकअप के लिए विदेश गईं, राहुल गांधी भी साथ
मनोज सिंह ठाकुर 


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। विदेश से लौटने के बाद वह संसद के सत्र में शामिल होंगी।            


गगनयान को लेकर सिवन ने दिया बयान

गगनयान को लेकर ISRO चीफ सिवन ने दिया बड़ा बयान
 मनोज सिंह ठाकुर 


प्रयागराज। अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ के सिवन ने शनिवार को कहा कि गगनयान भारत के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना है। क्योंकि इससे देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में यहां भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए सिवन ने कहा कि 1960 के दशक में भारत जैसे देश में अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू करना एक सनक भरा विचार था। लेकिन डॉह विक्रम साराभाई ने भारत के परिवर्तन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की संभावनाओं को देख लिया था।


उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया रक्षा के क्षेत्र में दबदबे के लिए अंतरिक्ष का उपयोग कर रही थी डॉ. साराभाई ने सोचा कि विशाल आबादी और विविधता भरे भारत जैसे देश में तेज विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का मंच ही सबसे उपयुक्त मंच है।


सिवन ने कहा कि गगनयान भारत के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना है। क्योंकि इससे देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ेगी। इस दीक्षांत समारोह में 403 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, संस्थान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया और साथ ही 10 शोध छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी गई।
सिवन ने कहा कि भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की घोषणा की है जिससे निजी क्षेत्र के लिए पहल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इन सुधारों से निजी क्षेत्र, स्टार्ट-अप्स और अकादमिक क्षेत्रों को अंतरिक्ष मिशन शुरू करने की अनुमति होगी जिससे नवप्रवर्तन तकनीकी विविधता और मानव संसाधन विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि पिछली आधी सदी में जो भी प्रगति हुई है। उसके बावजूद गरीबी दूर करने। स्वास्थ्य सेवाओं तक गरीबों की पहुंच आदि जैसी कई समस्याएं दूर की जानी बाकी हैं। सिवन ने कहा  यहां से पढ़ाई पूरी कर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों से मेरी अपील है कि हमारे देश के समक्ष इस तरह की जो भी समस्याएं हैं। उन्हें वे बड़ी शिद्दत से दूर करने की दिशा में काम करें।


दीक्षांत समारोह में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण ने कहा कि सफलता गंतव्य नहीं है। बल्कि यह एक यात्रा है। सफलता की वजह प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम है।              


बॉलीवुड में नई त्रिपाठी का उदय हुआ

बॉलीवुड में नई ज्योति त्रिपाठी का उदय।


मुंबई। मुंबई को सपनों का शहर कहते हैं और जो लोग कुछ कर दिखाना चाहते हैं उनके सपने  मुंबा देवी पूरा भी करती है। उप्र के प्रतापगढ़ जैसे छोटे से शहर से ज्योति त्रिपाठी   अभिनय का  सपना  लिए पांच साल पहले मुंबई आई। "परमावतार श्रीकृष्ण" धारावाहिक से पहचान बनाई। इससे अभिनय का अंकुरण तो हुआ ही पर कविता के संस्कार तो "इनबिल्ट" थे। अक्षरों और शब्दों की इस आराध्या ने एक शानदार पुस्तक लिखी।पलकों में आकाश पर पलकों के भीतर ज्योति की आंखें  2015 के बाद पाँच वर्ष तक मुंबई में संघर्षों की साक्षी रही क्योंकि मुंबई में कोई गॉडफादर या फिल्मी परिवेश तो था नहीं था तो बस सपना, आत्मविश्वास और ईश्वर पर भरोसा पर अक्षरों और शब्दों के  स्वर्ण कांचन संयोग ने देश की श्रेष्ठ कवयित्री बना दिया और देश भर में वीररस की कविता का डंका बजा दिया।  पर अभिनय की कुलबुलाहट ज़ेहन में कहीं आकार ले रही थी, ये साकार हुई अपनी पहली फिल्म भुताहा से। इसमें ज्योति त्रिपाठी ने  पत्रकार का सशक्त मुख्य किरदार निभाया है। दरअसल ये पत्रकारों के जद्दोजहद की कहानी है पर उसमें सुपर नेचुरल थ्रिलर का शानदार तड़का है जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।  विशेषकर ज्योति त्रिपाठी को  पत्रकार की भूमिका में देखना सुखद है। इस फ़िल्म के डायरेक्टर 'रूपेश कुमार सिंह' हैं। 
बातचीत के दौरान ज्योति ने बताया कि पाँच सालों के संघर्ष के बाद ये मेरी पहली फ़िल्म है।एक लंबे अंतराल के बाद काम न मिलने की वजह से थक हार कर घर जाने की तैयारी कर रही थी। उस रात मैं बहुत रोयी ये सोचकर कि मैं हार नहीं सकती।लेकिन ईश्वर मेहनत करने वालों को कभी अकेला नहीं छोंड़ता और आखिरकार उसने मेरी सुन ली । दूसरे दिन मेरे फोन की घंटी बजी वो मेरे लिए फोन की घण्टी से अधिक किस्मत की घंटी थी रूपेश सर का मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया मेरे अभिनय की कला को दुनिया के सामने लाया 'भुताहा' अक्टूबर महीने में आपके सामने होगी । जिसमें मैंने मुख्य किरदार की भूमिका निभायी है। 
 छोटी सी उम्र में मुंबई में आकर संघर्षों का शिलालेख लिखने के  लिए कामना करें कि ज्योति त्रिपाठी की सफलता की ज्योति हमेशा जगमगाती रहे।           


आईजी ने किया 23 नक्सलियों को ढेर

मीनपा मुठभेड़। बस्तर आईजी ने किया 23 नक्सलियों के मारे जाने का खुलासा।


जगदलपुर ।बस्तर आईजी ने 21 मार्च को सुकमा जिले के मीनपा में हुए मुठभेड़ में 23 नक्सलियों के मारे जाने का खुलासा किया है। मीनपा में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को ऑपरेशन के लिए उतारा गया था। नक्सलियों को घेरने गई पार्टी उनके ही।एम्बुश में फंस गई थी और दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हुए थे। बस्तर आईजी ने जवानों के बयान के आधार पर 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया था।


मुठभेड़ के कुछ दिनों बाद ही। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर अपने 3 साथियों के मारे जाने की जानकारी दी और जवानों से लूटे हथियारों की फोटो भी जारी की थी. घटना के 7 महीने बाद आईजी ने नया खुलासा किया है। 2 दिन पहले सुकमा जिले के ही एटापाड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर हमला कर उनका सामान बरामद किए था। जिसमें नक्सलियों के साहित्य और कई दस्तावेज भी मिले थे गोंडी भाषा मे लिखे हुए दस्तावेजों में एक पत्र भी मिला है। जिसे दक्षिण बस्तर डिवीजन के एक बड़े नक्सली ने सम्भवत सुजाता को लिखा है।


कुल 38 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना


पत्र में नक्सली ने लॉकडाउन की वजह से खाना और पानी के साथ ही सामानों की आपूर्ति में आ रही। समस्याओं का जिक्र करते हुए संगठन की खराब स्थिति की जानकारी दी है। साथ ही मीनपा मुठभेड़ में अपने 23 साथियों के मारे जाने की जानकारी देते हुए बताया है। कि जगरगुंडा एरिया कमेटी से 12 और पश्चिम एरिया कमेटी से 11 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी है। इसके अलावा दक्षिण बस्तर और दरभा डिवीजन में अलग-अलग मुठभेड़ों 38 नक्सलियों के मारे जाने से बड़ा नुकसान होने का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि लगातार हो रहे। नुकसान के कारण संगठन में नए सदस्य जुड़ने को तैयार नहीं हो रहे। फिर भी वे लगातार कोशिश कर रहे हैं।           


अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के साथ की बैठक

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने मोदीनगर में युवा मोर्चा के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।


फाइज़ सैफी


गाजियाबाद। बीजेपी के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के मोदीनगर विधानसभा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों और सभी युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया हैं।
वहीं, बैठक में मुख्य तौर पर आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह बनाए जाने के संदर्भ में थी, पार्टी द्वारा युवा मोर्चा को आगामी 14 सितंबर 2020 में रक्तदान शिविर लगाने की रूपरेखा तैयार की गई हैं। आगामी 14 सितंबर 2020 में रक्तदान ओर प्लास्मा डोनेशन कैंप ई.एस.आई अस्पताल के निकट सोंदा रोड पर लगाना तय हुआ हैं। शिविर का समय सुभा 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा शिविर में खास तौर पर ये हिदायत दी गई की प्रत्वक रक्त दान से पहले ओर बाद में स्थान को अच्छी तरह सनिटाइज किया जाए ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। पदाधिकारियों में जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, युवा मोर्चा जिला मंत्री आकाश शर्मा, एडवोकेट ललित त्यागी, मोदीनगर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, रोहित सक्सैना, मोदीनगर देहात से आशीष त्यागी, भोजपुर से शिवकुमार, सीकरी महामाया से अभिषेक पट्टी समेत आदि लोग उपस्थित रहें हैं।             


उद्धव और पवार को धमकी भरे कॉल

कगना रनौत के फैन ने किए थे उद्धव ठाकरे और शरद पवार को धमकी भरे कॉल
मनोज सिंह ठाकुर 


मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकीभरे कॉल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राकांपा प्रमुख शरद पवार के घरों पर भी इसी तरह के कॉल किए थे। एटीएस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस ने कहा था कि बोस ने अभिनेत्री कंगना रनौत का प्रशंसक होने का दावा किया है।


उन्होंने बताया कि आरोपी पलाश बोस ने यह फोन कॉल करते समय खुद को दाऊद इब्राहिम के गिरोह का सदस्य होने का दावा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि बोस (49) 15 साल से अधिक समय तक दुबई में रहा था और कुछ साल पहले कोलकाता लौट आया था।
उन्होंने बताया कि उसने ये कॉल एक सिमकार्ड का इस्तेमाल कर किया था जो उसने दुबई से खरीदा था। बोस ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने यह कॉल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बोस का दुबई में कोई संबंध था या नहीं।
आतंकवाद निरोधी दस्ते के पुलिस उपायुक्त विक्रम देशमने ने कहा कि राउत की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505, 506 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनमें आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 को भी जोड़ा है।


उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, एटीएस मुंबई को एक विश्वसनीय स्रोत से जानकारी मिली कि आरोपी कोलकाता में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे उस शहर से पुलिस निरीक्षक दया नायक के नेतृत्व में एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन चार सिम कार्ड बरामद किए। इनमें से तीन अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू सिम कार्ड है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि धमकीभरे कॉल करने के मकसद का पता लगाया जा रहा है।
आरोपी को 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर रखा गया है। कोलकाता पुलिस ने कहा था कि बोस ने अभिनेत्री कंगना रनौत का प्रशंसक होने का दावा किया है। गौरतलब है कि हालिया कुछ दिनों से शिवसेना और अभिनेत्री के बीच तनातनी चल रही है।         


चार्जशीट में अब येचुरी और योगेन्द्र का नाम

किसी भी हद तक जाओ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में अब सीताराम येचुरी और योगेन्द्र यादव का नाम
मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस ने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र याद अर्थशास्त्री जयंती घोष दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं एक्टिविस्ट अपूर्वानंद और डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर राहुल रॉय के नाम सह-षडयंत्रकर्ताओं के रूप में दर्ज किए हैं। दिल्ली दंगों से इन लोगों के नाम जुड़ने के बाद एक बार फिर अर्बन नक्सल की थिअरी को हवा मिल गई है।


आरोप है। कि इन लोगों ने सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को किसी भी हद तक जाने को कहा। सीएए-एनआरसी को मुस्लिम विरोधी बताकर समुदाय में नाराजगी बढ़ाई और भारत सरकार की छवि खराब करने के लिए प्रदर्शन आयोजित किए।


जेएनयू और जामिया की छात्राएं भी आरोपी
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में 23 से 26 फरवरी के बीच हुए दंगों में पुलिस ने जो पूरक आरोप-पत्र दायर किया है। उसमें इन सभी के नाम हैं। आरोप-पत्र में दावा किया गया है। कि दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी। तथा 581 लोग घायल हो गए थे जिनमें से 97 गोली लगने से घायल हुए थे। इन जानेमाने लोगों को तीन छात्राओं के बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है। जेएनयू की छात्राएं देवांगना कालिता और नताशा नरवाल तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा गुलफिशा फातिमा पिंजरा तोड़ की सदस्य भी हैं। इन लोगों को जाफराबाद हिंसा मामले में आरोपी बनाया गया है।


किसी भी हद तक जाने’ को कहा था।
गौरतलब है कि जेएनयू से दंगे शुरू होकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य हिस्सों तक फैल गए थे। तीनों ही छात्राओं के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज हैं। संसद का मॉनसून सत्र आरंभ होने से महज दो दिन पहले सार्वजनिक किए गए आरोप-पत्र में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि कालिता और नरवाल ने दंगों में न केवल अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बल्कि घोष अपूर्वानंद और रॉय का नाम भी अपने संरक्षकों के तौर पर लिया है जिन्होंने छात्राओं से कथित तौर पर कहा था कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करें और किसी भी हद तक जाएं।


जामिया स्टूडेंट के बयानों से पुष्टि
आरोप-पत्र के मुताबिक छात्राओं-कार्यकर्ताओं ने पुलिस को यह भी बताया कि उन तीनों ने इस्लामी समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और जामिया समन्वय समिति के साथ मिलकर पिंजरा तोड़ के सदस्यों को बताया कि सीएए के खिलाफ अभियान को किस तरह आगे लेकर जाना है। घटनाक्रमों की पुष्टि पुलिस ने जामिया की छात्रा फातिमा के बयानों के जरिए की है।


निशाने पर थी भारत सरकार की छवि
आरोप-पत्र में दावा किया गया है कि येचुरी और योगेंद्र यादव के अलावा फातिमा के बयान में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर, यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के कार्यकर्ता उमर खालिद तथा पूर्व विधायक मतीन अहमद एवं विधायक अमानतुल्ला खान जैसे कुछ मुस्लिम समुदाय के नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इसमें उन्हें हिंसा के साजिशकर्ताओं का मददगार बताया गया है। पुलिस का दावा है। कि फातिमा ने अपने बयान में कहा कि उसे भारत सरकार की छवि को खराब करने के लिए प्रदर्शन आयोजित करने को कहा गया था।


चार्जशीट को लेकर यह बोली दिल्ली पुलिस
इस चार्जशीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ऐंटी-सीएए प्रोटेस्ट को ऑर्गनाइज और अड्रेस करने के संबंध में एक आरोपी के बयान के आधार पर ये नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने कहा, ‘इस डिस्क्लोजर स्टेटमेंट को सच्चाई के साथ रिकॉर्ड किया गया है। एक व्यक्ति को केवल डिस्क्लोजर स्टेटमेंट के आधार पर अभियुक्त नहीं ठहराया जाता है।           


दिल जीत लेगें शहद खाने के 7 फायदे

आपका दिल जीत लेंगे शहद खाने के ये 7 फायदे
मनोज सिंह ठाकुर


पेट की जलन शांत करने से लेकर दिमाग को शांत करने तक शहद कई तरह से हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से शहद का सेवन करते हैं वे कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं। यहां जानें नियमित रूप से शहद खाने के लाभ
थकान भगाए शहद


तनाव के कारण हम सभी लोगों को शरीर में भारीपन और कई घंटों तक लगातार बैठे रहने के चलते मांसपेशियों में जकडऩ की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इन समस्याओं को दूर करने में शहद अहम भूमिका निभा सकता है। क्योंकि शहद में नैचरल ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है। ग्लूकोज शरीर में पहुंचते ही तुरंत थकान दूर करता है।
तो वहीं फ्रक्टोज के अवशोषण की प्रक्रिया धीमी होती है। इसलिए यह शरीर में धीरे-धीरे घुलता रहता है।और लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा प्रदान करता रहता है।
अच्छी नींद लाए शहद
जिन्हें नींद संबंधी समस्याए हों उन्हें, हर दिन दो समय शहद का सेवन करना चाहिए। आप रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आपको लाभ होगा। क्योंकि शहद और दूध का मिश्रण आपके दिमाग को शांत करने का काम करता है।
शुगर से बचाए शहद
शहद में प्राकृतिक ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है। यह मेल आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढऩे देता है। इसलिए जिनकी फैमिली में शुगर हिस्ट्री हो या जिन्हें डायबिटीज टाइप-2 की समस्या हो रही हो, उन्हें हर दिन सीमित मात्रा में शहद का उपयोग करना चाहिए।
पाचन बढ़ाए शहद
पाचनतंत्र को ठीक करने में भी शहद बहुत अधिक उपयोगी है। जिन्हें कब्ज की समस्या हो। उन्हें हर दिन दो बार शहद का उपयोग करना चाहिए। आप सुबह और शाम के समय एक से दो चम्मच तक शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भोजन पचाने में सहायता होगी साथ ही मोशन स्मूद होगा।
जल्दी घाव भरे शहद
अगर आपको किसी भी कारण चोट लग गई है। और आप इसकी दवाई ले रहे हैं। तो आप अपनी डेली डायट में शहद को भी शामिल कर सकते हैं। शहद आपकी कोशिकाओं की रिपेयर स्पीड बढ़ाने का काम तेज करता है। इससे घाव भरने का समय कम हो जाता है और आप जल्दी ठीक हो जाते हैं।
जलन मिटाए शहद
पेट में हो रही जलन या त्वचा पर कुछ गर्म लग जाने के कारण होनेवाली जलन दोनों में ही शहद बहुत अधिक लाभकारी होता है। पेट की जलन को शांत करने के लिए आप एक से दो चम्मच शहद धीरे-धीरे चाटकर खाएं। आपको तुरंत राहत महसूस होगी।
यदि कहीं कुछ गर्म लग गया है। या त्वचा पर सनबर्न के कारण जलन हो रही है। तो आप शहद में गुलाबजल या दही मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत का अनुभव होगा।
त्वचा दमकाए शहद
अगर आपकी त्वचा पर किसी दवाई के रिऐक्शन के बाद या किसी इंफेक्शन के बाद दाग और निशान रह गए हैं। तो आप इन्हें दूर करने के लिए भी नियमित रूप से शहद लगा सकते हैं। इस दौरान शहद खाना भी आपकी त्वचा को जल्दी ठीक करने में सहायता करेगा।             


मूंग की दाल स्प्राउट्स, बने रहे 'पावर हाउस'

नाश्ते में खाएं मूंग दाल स्प्राउट्स पूरा दिन बने रहेंगे एनर्जी का पावर हाउस
मनोज सिंह ठाकुर 


हर दिन यह डिसाइड करना खासा मुश्किल काम होता है।कि आज नाश्ते में क्या खाना है।या सुबह ब्रेकफास्ट के लिए ऑफिस टिफिन में क्या पैक करना है।आइए आज यहां ऐसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बात करते हैं जिसे तैयार करना भी बहुत आसान है और जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
लगातार तैयार रख सकते हैं।आप इसे
मूंग दाल के स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको इसे 2 से 3 दिन पहले पानी में भिगोकर रखना होगा। इसलिए आप एक बार की अंकुरित मूंग का उपयोग करने के बाद अगली बार के लिए तुरंत भिगोकर रख दीजिए। यानी आपको अभी से पता होगा कि आप दो दिन बाद नाश्ते में क्या खानेवाले हैं।
इससे टाइम और एनर्जी दोनों बचेंगी और आपको पूरा पोषण भी मिलेगा। क्योंकि मूंग दाल से तैयार अंकुरित खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ती है और वजन भी नियंत्रण में रहता है। यानी सेहत की संपूर्ण सुरक्षा का आधार है। यह अंकुरित।
जबरदस्त फाइबर करे पेट साफ
यदि किसी को कब्ज, पेट में भारीपन या अपच की समस्या रहती है तो उन लोगों के लिए मूंग दाल का अंकुरित बहुत अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर यानी रेशे आपके पाचनतंत्र को पूरी तरह साफ रखने का काम करते हैं।
सुस्ती दूर भगाए
जिन लोगों को हर समय शरीर में भारीपन का अहसास होता है और आलस बना रहता है उन्हें भी नाश्ते में मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूंग दाल का अंकुरित मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलत रहती है और आप अधिक ऐक्टिव फील करते हैं।
ऐसे तैयार करें मूंग स्प्राउट्स
अंकुरित हो चुकी मूंग को अच्छी तरह धुल लें। इसके बाद इसमें बारीक कटे प्याज टमाटर और हरा धनिया मिलाएं। आप इसमें मूंगफली के दाने भी मिला सकते हैं। अब स्वाद के अनुसार नमक  मिर्च चाट मसाला और नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें।
इस तरह ऐड कर सकते हैं फ्लेवर
अगर सिर्फ मूंग से तैयार अंकुरित आपको बोरिंग लगे तो आप मूंग के साथ देसी चना भी भिगो सकते हैं। यहां तक कि अंकुरित नाश्ते के लिए तैयार करते समय आप उसमें भुने हुए चने भी मिला सकते हैं।           


शहर में 249 नए मरीज सामने आएंं

शहर में अब तक कोरोना के नए 249 मरीज, 5 की मौत, 250 हुए डिस्चार्ज।


योगेश मिश्रा
सूरत। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा हर रोज कम ज्यादा रहा है। शहर-जिले में शनिवार को नए 249 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 250 मरीज डिस्चार्ज हुए तथा 5 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई।
अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 24,111 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें से 866 की मौत हुई और 20,766 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
शनिवार को शहर में नए 144 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 18,452 हुई है। शहर में आज 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के साथ अब तक 646 लोगों की शहर में कोरोना से मौत हुयी है। कोरोना की चिकित्सा लेकर 160 मरीज आज स्वस्थ हुए अब तक शहर में 16,254 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 56, रांदेर जोन से 27, सेन्ट्रल जोन से 14, कतारगाम जोन से 12, वराछा-ए जोन से 11, उधना जोन से 10, लिंबायत जोन से 07 और वराछा-बी से 07 नए मरीजों का समावेश हुआ।
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज कतारगाम जोन में 3354, लिंबायत जोन में 2120, सेन्ट्रल जोन में 1991, वराछा-ए जोन में 2133, रांदेर जोन में 2756, वराछा बी जोन में 1585, अठवा जोन में 2974 और सबसे कम उधना जोन में 1539 कोरोना संक्रमित मरीज है।
शनिवार को कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 53 वर्षीय महिला, अठवा जोन के घोडदोड क्षेत्र से 61 वर्षीय पुरूष, रांदेर जोन के रामनगर क्षेत्र से80 वर्षीय महिला और रांदेर जोन के जहांगीराबाद क्षेत्र से 59 वर्षीय पुरूष की अस्पताल में चिकित्सा के दौरान कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ अब तक शहर में 646 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 220 लोगों की मौत हुई है।           


182 बोरी गेहूं और 15 बोरी चावल जब्त

ब्लैक कर रहे राशन को मामलतदार ने 182 बोरी गेंहू और 15 बोरी चावल जब्त मामला दर्ज 


योगेश मिश्रा
सूरत। शहर के कतारगाम जीआईडीसी क्षेत्र में सरकारी अनाज का अवैध रूप से संग्रह किया होने की जानकारी के आधार पर आपुर्ति विभाग ने छापा मारकर गेहु और चावल का जत्था जब्त किया। कारखाना मालिक और मजदुर फरार हो जाने पर आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू की है।
कतारगाम इंडस्ट्रीज विस्तार में सरकारी अनाज का जत्था अवैध रूप से संग्रहित करके रखा गया होने की जानकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मिली थी। इस जानकारी के आधार पर आप कार्यकर्ताओं ने कारखाने पर छापा मारकर आपूर्ति विभाग को सूचित किया।
कतारगाम मामलतदार घटनास्थल पर पहुचे उससे पुर्व कारखाना मालिक ताला लगाकर फरार हो गया। कतारगाम मामलतदार ने स्थल पर पहुचकर कार्यकर्ताओं की मांग पर पुलिस की उपस्थिति में कारखाने का ताला तोड़कर अंदर से सरकारी अनाज का जत्था जब्त किया।
50 किलोग्राम गेहु की 182 बोरी तथा 15 बोरी चावल का जत्था जब्त किया। मामलतदार ने कहा कि अनाज के जत्थे को सरकारी गोदाम ले जाया गया है। कारखाना मालिक आने के बाद उस की पुछताछ करके कार्यवाही की जायेगी। कारखाना मालिक और मजदुर फरार है।           


पुजारी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

आरोप: मंदिर में पूजा करने आई किशोरी के साथ पुजारी ने किया दुष्कर्म


रेवाड़ी। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ मंदिर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि, खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के महंत ने पूजा के लिए आई एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को आप-बीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए गई थी। इसी दौरान मंदिर के महंत ने बच्ची को बहला-फुसलाकर समीप के ही एक कोठड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपने घर चली गई, तथा अपनी मां को आप-बीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, तथा महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।             


सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली हुई अरेस्ट

युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिरफ्तार।
 
मथुरा। वृंदावन के गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुख्य षडयंत्रकारी महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है। आपको बता दें कि, एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि, दिल्ली की युवती को प्रेम धाम होटल वृन्दावन में लाकर चार सितम्बर की रात्रि सामूहिक बलात्कार करने वाले अभियुक्तो की मुख्य षडयन्त्रकारी महिला सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर पत्नी विजय सिंह नि0 भरतपुर रोड तारसी अशोका इण्टर नेशनल स्कूल के पास थाना हाइवे उसके घर से शनिवार वृंदावन प्रभारी अनुज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि, पांच सितम्बर को थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 530/2020 धारा 376डी,506,34 भादवि बैनाम ओमप्रकाश पुत्र रामप्रकाश, मोनू पुत्र ईश्वरीया निवासी तरौली जनूबी थाना छाता, रामेश्वर पुत्र तेजाराम व 2-3 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया था।             


नाबालिक को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में एक गिरफ्तार।


सरवन कुमार 
लखनऊ। राजधानी के थाना मड़ियांव के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने का प्रयास करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
थाना मड़ियांव यस. यस. आई मो. अहमद ने बताया कि दिनांक 12 सितंबर को थाना मड़ियांव निवासी आलोक बाजपेई पुत्र राम सागर बाजपेई जो कि ग्राम कैमहरा रघुवर दयाल थाना महोली जनपद सीतापुर को भिठौली क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की जा रही है।             


75 वर्षीय महिला के साथ किया बलात्कार

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा करीब 75 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पड़ोस में मकान बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें मजदूरी करने के लिए इंद्रजीत राम पुत्र नंदलाल राम निवासी चरवा बरवां, थाना सिकन्दरपुर, बलिया मिस्त्री के साथ आया था। शुक्रवार की रात वृद्ध महिला के घर में दीवाल कूद कर घुस गया। बलपूर्वक वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारने पीटने और धमकी देने लगा। महिला के चिल्लाने पर घर व आस पास के लोगो ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया है।


गेंदबाज विश्व कप की दावेदारी कर सकेंगे

नई दिल्ली। आईपीएल एक ऐसा मंच है जो खिलाड़ियों के करियर को संवारने का काम करता। इसलिए हर खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। बता दें कि इस बार के आईपीएल में कुछ भारतीय गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करके टी 20 विश्व कप के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। टी 20 विश्व कप अगले साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। नवदीप सैनी- नवदीप भारत के उभरते हुए स्टार तेज गेंदबाजों में से एक हैं जिन्हें टीम इंडिया का भविष्य समझा जा रहा है। सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी किया है लेकिन वह नेशनल टीम में स्थाई जगह नहीं बना पाएं हैं। इस बार के आईपीएल में वह शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापस लौटना चाहेंगे। वहीं अगले साल टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भी उन्हें बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल में सैनी विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के लिए खेलेंगे।


र्दुल ठाकुर – ठाकुर ने अंतिम बार न्यूजीलैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन किया था और इसलिए उन्हें नेशनल टीम से बाहर होना पड़ा है। शार्दुल ठाकुर वापसी के लिए आईपीएल को एक बड़े मंच के रूप में उपयोग कर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके लिए खेलते हुए नजर आएंगे।


             


बाइक पर बैठने के तरीकें में बदलाव

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेफ्टी को ध्यान में रखकर कई नए नियम भी लागू किए हैं। मंत्रालय की नई गाइडलाइन बाइक की सवारी करने वाले लोगों के लिए है। मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक, बाइक के दोनों ओर ड्राइवर की सीट के पीछे हैंड होल्ड होंगे। इसका मकसद पीछे बैठने वाले लोगों की सेफ्टी है। अभी तक अधिकतर बाइक में ये सुविधा नहीं थी। इसके साथ ही बाइक के पीछे बैठने वाले कि लिए दोनों तरफ पायदान अनिवार्य कर दिया गया है।                   


सोनीपत में 4 लोगों को मारे चाकू, मौत

सोनीपत। सोनीपत में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात के समय की है। जब कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के रामनगर से सनपेड़ा रोड पर स्थित फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों गुटों में चाकूबाजी हुई। इसमें रामनगर गांव की कर्मचारियों पर हमला किया गया। हमले में नरसी और जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरसी का बेटा अनिल गंभीर रुप से घायल है। वहीं गांव के एक अन्य युवक को भी चोटें आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या का आरोप गांव मलिकपुर में किराये पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी कर्मचारियों पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है। जांच की रही है                 


हरियाणा में 2783 नए केस सामने आएंं

चंडीगढ़। हरियाणा में अब कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। आज कोरोना के 2783 नये केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर अब 91 हजार को पार कर गया है। वहीं प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी 956 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19446 है जबकि रिकवरी रेट डाउन होकर 77.61 फीसदी पर पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना अब 2 हजार से ज्यादा नये केस सामने आ रहे हैं।                   


मददः हरियाणा में खुलेंगे लघु खेल केंद्र

चंडीगढ़। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत नए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए इन लघु खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। इन लघु खेल केंद्रों के लिए 30 सितंबर 2020 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने  बताया कि इस योजना में 14 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है जिनमें आर्चरी, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईकिलिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, भारतोलन व कुश्ती आदि शामिल हैं। इसके अलावा फुटबाल व अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर नए खिलाड़ी  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी होकर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।                 


सैमसंग का फोन ₹2000 हुआ सस्ता

अगर आपका मोबाइल भी पुराना हो गया है और आप नया मोबाइल लेने की सोच रहे है तो खुश हो जाए, क्योंकि सैमसंग ने आपके लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन गैलेक्सी A71 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गए गैलेक्सी A71 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब इसे 2 हज़ार रुपये सस्ता कर दिया है। यानी कि अब आप ये फोन 30,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।  फोन की नई कीमत की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट सैमसंग.कॉम और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से मिली है।               


 


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...