शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

चौथी बार जीता 'टूर्नामेंट' का खिताब

त्रिनिदाद। त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने सेंट लूसिया जॉक्स को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के फाइनल मुकाबले में आठ विकेट से हराकर चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। मुकाबले में त्रिनबागो नाईट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (नाबाद 84) और डेरेन ब्रावो (नाबाद 58) रन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान किरोन पोलार्ड (30 रन देकर चार विकेट) झटककर शानदार प्रदर्शन किया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया 19.1 ओवर में 154 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 27 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाईट राइडर्स ने सिमंस के 49 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्के की मदद से नाबाद 84 और ब्रावो के 47 गेंदों में दो चौकों और छह छक्कों के सहारे नाबाद 58 रन की पारी की बदौलत 18.1 ओवर में दो विकेट पर 157 रन बनाकर मैच तथा खिताब अपने नाम कर लिया।


सिमंस को मैन ऑफ द मैच और किरोन पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। नाईट राइडर्स टूर्नामेंट की पहली टीम है जिसने सीपीएल के सभी 12 मुकाबले जीते। नाईट राइडर्स का यह चौथा सीपीएल खिताब है। इससे पहले वह 2015, 2017 और 2018 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अली खान ने रखीम कॉर्नवाल को आउट कर 10 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। कॉर्नवाल ने सात गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाए।                 


अलर्टः सीमा पार से रची जा रही साजिश

नई दिल्ली। करीब छह माह से भारत-नेपाल सीमा पर चल रहे तनाव का असर रिश्ते और कारोबार पर तो पड़ा ही है, आगामी विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करने की साजिश सीमा पार से रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के पास सूचना आई है कि कोसी-सीमांचल के इलाके में चुनाव के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। इसके लिए विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपर सेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सेल कोसी-सीमांचल में समय-समय पर अपने करतूत को अंजाम देते रहे हैं।


एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी बताते हैं कि भारत-नेपाल के रिश्ते में खटास के बीच एसएसबी सतर्क और सजग है। सीमाई इलाकों में 24 घंटे नजर रखी जा रही है। वह बताते हैं कि नेपाल ने सीमा क्षेत्र में सेना और पुलिस की संख्या में इजाफा कर दिया है। वहां की सेना प्रोफेशनल नहीं है। वह भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाती है। यही वजह है कि अक्सर बड़ी घटनाओं के समय नेपाली सेना विफल रहती है। आगामी चुनाव के दौरान भारतीय सीमा में सुरक्षा तगड़ी होगी। लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। उस हालात में नेपाली सेना असहज होगी। इसका फायदा नापाक इरादों वाले लोग उठा सकते हैं। खासतौर से वे लोग जो भारत-नेपाल में अच्छे रिश्ते नहीं चाहते।                   


लामबंद कर चुनावी बिगुल फूकेंगे 'नड्डा'

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने के लिए आगामी 12 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे। वे यहीं से बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। भाजपा पिछले चुनावों की तरह मुजफ्फरपुर से ही चुनाव अभियान शुरू करेगी। पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं।


जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले वे पारू विधानसभा क्षेत्र में मणिकपुर के साथ-साथ मुजफ्फरपुर शहर में भी आने वाले थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले थे, परन्तु अब वे मणिकपुर से ही हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।             


छत्तीसगढ़ में 20 तक लॉकडाउन जारी

बेमेतरा। जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर ने लॉक डाउन लगा दिया है। बता दें कि कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यहीं कारण है कि कलेक्टर ने अपने विशेषाधिकारों का प्रयोग कर जिले में लॉक डाउन लगाया है।  ये लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा। 13 सितंबर से 20 सितंबर तक ये लॉकडाउन होगा। कलेक्टर ने बताया कि इस निर्देश के बाद 13 सितंबर से जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, अशासकीय कार्यालय बंद हो जायेंगे और कर्मचारी वर्क फॉर होम करेंगे।


2 गुटके खाने से 5 की मौत, 4 घायल

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर खूनी खेल सामने आया है। दो गुटों में हुए आपसी विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। वही 4 लोग घायल हो गए है। मरने वालो और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामला जोबा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीन विवाद को लेकर आज तड़के एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर विवाद ने हुआ। एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार फरसा से हमला बोल दिया जिसे 3 लोगो की मौत हो गई वही 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। मृतको में 1 बच्चा, 1 महिला और 1 किशोरी शामिल है। मृतकों के नाम जागृति गायकवाड़, मीना कुमारी और मनीष कुमार बताये जा रहे है। घायलों में ओष कुमार, ओमान, गीतांजलि और अनार बाई बुरी तरह जख्मी है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो आरोपी रिश्ते में बाप बेटा है। आरोपी परसराम 3 महीने पहले ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल से छूटकर आया है।


ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस पर कोर्ट का फैसला भी आ चुका था। कोर्ट ने अपना फैसला पीड़ित के पक्ष में सुनाया है। जिससे नाराज होकर परसराम और उसके बेटे बृजसेन ने आज तड़के पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया।               


2 अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़

रायपुर/सुकमा। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने एलारमडग़ू एवं भेजी में नक्सली कैम्प ध्वस्त कर नक्सल सामग्री बरामद करने में सफल हुई है। वहीं दूसरी घटना में नक्सलियों द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाकर किस्टाराम से पालोड़ी सड़क काटने की सूचना मिलने पर किस्टाराम व पालोड़ी से डीआरजी, एसटीएफ एवं 208 कोबरा की टीम सूचना स्थल के लिए रवाना हुई थी। पुलिस पार्टी को अपनी ओर आता हुआ देख नक्सलियों द्वारा फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।


फायरिंग रूक-रूककर लगभग 2 घण्टे तक चली। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली कैम्प की सूचना पर एलारमडग़ू एवं भेजी से डीआरजी, एसटीएफ एवं 202 वाहिनी कोबरा की पार्टी ग्राम एंटापाड़ की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने एंटापाड़ जंगल के पास नक्सलियों का कैम्प देखा। जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी के तरफ से भी जवाबी कार्यवाही कर कैम्प को ध्वस्त किया गया। नक्सली जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। मौके पर सर्चिंग करने पर नक्सली कैम्प से 1 बायनाकुलर, नक्सली टैंट, दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।               


जमीन विवाद में 3 की हत्या, 4 घायल

महासमुन्द। जमीन विवाद के चलते शुक्रवार को तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में बाप-बेटे ने मिलकर अपने ही परिवार के तीन व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर दी। वहीं 4 व्यक्तियों पर प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। तुमगांव पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तुमगांव पुलिस इस निर्मम हत्या की जांच कर रही है। जमीन विवाद को लेकर यह हत्या की गई है। दोनों आरोपियों से एक आरोपी इससे पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छुट कर गांव पहुंचा था।


आज सुबह तुमगांव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में सुबह साढ़े 4 बजे के लगभग आरोपी परसराम गायकवाड़ 62 साल अपने बेटे ब्रजसेन गायकवाड़ के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई के परिवार के घर कुल्हाड़ी और फरसा लेकर पहुचे। आरोपियों बाप बेटे ने इस हत्या की प्लानिंग कल रात्रि में ही कर ली थी। सुबह साढ़े 4 बजे वह अपने चचेरे भाई ओषकुमार के घर पहुंचे उस वक्त  जागृति गायकवाड़ अपने घर में चाय बना रही थी। आरोपियों ने अपने हाथ में रखे मिर्ची पावडर को जागृति के आंख में छींट कर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों की नजर कुमारी टीना गायकवाड़ 17 साल पर पड़ी जो अपने घर के अंदर ही थी। आरोपी बाप बेटे घर के अंदर पहुंच कर 17 साल की मासूम बालिका पर जानलेवा हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बाजू के कमरे में मनीष गायकवाड़ 10 साल भी सो रहा था जिसे भी हत्यारे बाप बेटे ने कुल्हाड़ी, फरसा से वार कर हत्या कर दी।


हत्यारे पिता पुत्र की इतने से भी जी नहीं भरा और पूरे परिवार को जान से मारने की नियत से पहुंचे आरोपियों ने घर के अन्य सदस्य की तलाश शुरू कर दी। इस वक्त आसपास ही कुछ कर रहे थे उन पर आरोपियों की नजर पड़ी तो हत्यारे पिता पुत्र ने ओषकुमार पर हमला बोल दिया, लहूृ-लूहान ओषकुमार ने जान बचाने के लिए गांव वालों को आवाज लगाना शुरू कर दिया। आरोपियों के हमले से घायल ओषकुमार ने गांव की ओर दौड़ लगा दी। आरोपी पिता पुत्र ने ओषकुमार को छोडक़र अनार बाई गायकवाड़ 60 साल की तरफ दोड़ कर उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गांव वाले गायकवाड़ परिवार को बचाने पहुंच पाते तब आरोपी परसराम गायकवाड़ अपने पुत्र ब्रजसेन गायकवाड़ के साथ मिलकर गीतांजली गायकवाड़ 15 साल और ओम कुमार गायकवाड़ पर 12 साल पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। गायकवाड़ के जिन्दा बचे परिवार के चारों सदस्यों गांव वालों को बचाव-बचाव कर मदद के लिए चिख पुकार करने लगे।


गांव के लोगों ओषकुमार गायकवाड़ के घर पहुंचे तो घर के आंगन में जागृति, घर के अंदर टीना और घर के बाड़ी में मनीष की लाश खुन से लथपथ पड़ी मिली। गांव के लोगों को देखकर आरोपी पिता पुत्र फरार हो गये। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल तुमगांव पुलिस को दी। पुलिस ने तत्तकाल ग्राम जोबा पहुंच कर सभी को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचा जहां तीन लोगों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं 4 गंभीर व्यक्तियों को प्रारंभिक ईलाज कर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। बहरहाल 4 की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने हत्यारे पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ 452, 307, 302, 34 का मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच में लगी है। स्थानीय कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने प्रेस को मामले की जानकारी दी है।


             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...