शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, सुरक्षित

कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में एक महिला ने आज 4 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। वहीं इसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अंतर्गत रिस्दी निवासी प्रियंका किरण पति शंकरलाल किरण जो कि प्रसव पीड़ा होने पर कोरबा के कृष्णा हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां महिला ने 4 बच्चे को जन्म दिया। एक साथ चार बच्चा होने पर उनके परिजनों में खुशी की लहर है।                       


8 आईपीएस सहित 13 का तबादला किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि हरदोई, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, खीरी और कुशीनगर के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। वहीं एटीएस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज में गंगापार के पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक यातायात और ईओडब्लू के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है।


उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू लखनऊ सुरेश राव ए कुलकर्णी को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है वहीं हरदोई के एसपी अमित कुमार प्रथम का तबादला पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद पर किया गया है। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को हरदोई का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक राम अभिलाष त्रिपाठी का ट्रांसफर सिद्धार्थनगर के एसपी के पद पर किया गया है। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक स्वपनिल ममगैन को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लाेक कुमार काे स्वपनिल ममगैन के स्थान पर रायबरेली भेजा गया है। एसपी प्रयागराज गंगापार नरेन्द्र कुमार सिंह अब हमीरपुर के नये एसपी होंगे।


उन्होंने बताया कि एटीएस के एसएसपी विनोद कुमार सिंह का तबादला कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। उन्नाव के एसपी रोहन पी कनय को 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक बनाया गया है। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक केशव कुमार चौधरी को अनुराग वत्स के स्थान पर कानपुर देहात का एसपी नियुक्त किया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धार्थनगर के एसपी विजय ढुल का ट्रांसफर खीरी के पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है जबकि खीरी के मौजूदा एसपी सत्येन्द्र कुमार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी लखनऊ के पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।               


हत्याकांड में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जगवलिया। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया छलका के समीप हुई फायरिंग और छात्र हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में मृत छात्र के पिता रामबाबू रजक के बयान पर 11 लोगों को नामजद किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हर किशोर राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरपितों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।


भारत ने फिर पाक को लगाई लताड़

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अयोध्या राम मंदिर निर्माण मुद्दा उठाने पर उस पर ‘हिंसा की संस्कृति’ फैलाने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया है। भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की एक काउंसलर पौलोमी त्रिपाठी ने कहा, “पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ‘शांति की संस्कृति’ की बात करना कुछ और नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों के प्रति अपने खुद के शर्मनाक रिकॉर्ड से ध्यान हटाने के लिए हथकंडा है। उसने अपने घर में और अपनी सीमाओं पर ‘हिंसा की संस्कृति’ को जारी रखा है।


उन्होंने पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम की अयोध्या और कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी के जवाब में कहा, “भारत के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने से पहले, जहां सभी धर्मों के लोगों के समान अधिकारों की गारंटी संविधान द्वारा दी गई है, पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को अपनी प्रणाली और अल्पसंख्यकों की रक्षा के रिकॉर्ड को देखना चाहिए।” उन्होंने अकरम पर शांति की संस्कृति पर असेंबली के उच्च-स्तरीय फोरम का ‘भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले मंच’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि पाकिस्तान के खराब मानवाधिकारों के रिकॉर्ड और धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के भेदभावपूर्ण व्यवहार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए लगातार चिंता का कारण है।


पौलोमी ने कहा कि पाकिस्तान में ईश निंदा कानूनों का इस्तेमाल धार्मिक अल्पसंख्यकों जैसे कि हिंदू, ईसाई और सिखों के खिलाफ किया जाता है, उनके मानवाधिकारों और सम्मान का उल्लंघन किया जाता है। महिलाओं और लड़कियों को अगवा करके दुष्कर्म किया जाता ह,ै जबरन धर्मांतरित किया जाता है और उनके साथ वहशीपन करने वालों के साथ ही उनकी शादी करा दी जाती है। अकरम ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाना और वहां एक हिंदू मंदिर का निर्माण ‘अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘भाजपा-आरएसएस के चरमपंथियों ने सैकड़ों अन्य मस्जिदों और ऐतिहासिक इस्लामिक धार्मिक स्थल को नष्ट करने की धमकी दी है। त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया ने (कोविड-19) महामारी के दौरान हिंसा, और भेदभाव में वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा कि हम भारत में धर्मों, संस्कृतियों और जनजातीय समूहों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के महत्व को समझते हैं।


उन्होंने कहा कि इसी भावना से हम दुनिया भर में समझ की भावना के साथ सेतु का निर्माण (कोविड -19) संकट से उबरने और बेहतर दुनिया की नींव तैयार करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


हमले में मां और 2 बच्चों की हुई मौत

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव में एक ही परिवार पर आरोपियों ने प्राणघातक हमला किया। हमले में जहां मां और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं पिता और दो बच्चों के साथ उनकी दादी को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने मृतक के परिवार के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार ओस कुमार गायकवाड़ परिवार के सदस्य लहुलूहान नजर आए। प्राणघातक हमले की वजह से जहां ओस कुमार की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष की मौत हो गई थी, वहीं ओस कुमार (43 वर्ष), उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घाय़लों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं मामले में पुलिस परस गायकवाड़ (62 वर्ष) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोपी फरसराम 3 माह पहले ही हत्या के आरोप से जेल से रिहा हुआ था।                  


वायरसः दुनिया में चीन की हुई बेज्जती

बीजिंग/ लंदन। बिट्रेन में चीन के राजदूत के ट्विटर अकाउंट से एक पॉर्न वीडियो लाइक करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले चीनी राजदूत लियू शियाओमिंग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पॉर्न वीडियो को लाइक किया गया था। इसके बाद ट्विटर पर चीनी राजदूत को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि चीनी राजदूत को इस पर सफाई देनी पड़ी। लियू शियाओमिंग का कहना है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर किसी ने ये वीडियो लाइक किया है। लंदन में चीनी एम्बेसी ने ट्विटर से तुरंत इस मामले की जांच करने को कहा है। लियू शियाओमिंग के अकाउंट से लाइक किया गया ये वीडियो हटाने से पहले ट्विटर के लाइक्ड सेक्शन में करीब एक घंटे तक रहा। इस एक घंटे में लोगों ने चीनी राजदूत पर जमकर भड़ास निकाली और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।


चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में जारी कर कहा, ‘कुछ चीन विरोधी तत्वों ने राजदूत लियू शियाओमिंग के ट्विटर अकाउंट को बड़े शातिर तरीके से अपना निशाना बनाया है। दूतावास ने ट्विटर को इसकी सूचना दी है और आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए।


बयान में कहा गया है, ‘दूतावास अपने अधिकार के तहत आगे की कार्रवाई करेगा और लोगों से उम्मीद की जाती है कि वो इस तरह की अफवाहों पर ना तो भरोसा करें और ना ही इसे फैलाए। लियु ने खुद चीनी दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट को रिट्वीट किया है और एक कहावत लिखी- लुहार को हथौड़े से क्या डर। लियू शियाओमिंग को चीन के सबसे प्रभावशाली राजनयिकों में से एक माना जाता है। लियू ने पिछले साल अक्टूबर में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था और उनके 85,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं।


इस पूरे मामले पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया है। आपको बता दें कि चीन में ट्विटर और पोर्नोग्राफी आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित है।                 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...