मंगलवार, 1 सितंबर 2020

जन के सुख-दुख को महत्व देता है राजा

आलेख : जो जनता के कोष के प्रति अपने सत्ता-स्वार्थों और महत्व स्थापना के लिए स्वेच्छाचार बरतता है, वह कभी भी भारतीय शास्त्रों के अनुसार अच्छा शासक नहीं हो सकता


कल विष्णु पुराण में विष्णु अपनी जीवन संगिनी लक्ष्मी से कह रहे थे कि जो शासक जनता के कोष के प्रति अपने सत्ता स्वार्थों और महत्व स्थापन के लिए स्वेच्छाचार बरतता है, वह कभी भी भारतीय शास्त्रों के अनुसार अच्छा शासक नहीं हो सकता। सच्चा भारतीय शासक वही है जो असुर सम्राट प्रह्लाद और पुत्र विलोचन की तरह हमेशा अपनी जनता के सुख से सुखी और उसके दुख को अपना दुख मानता है। राजकोष को अपने बाप की जागीर नहीं समझता। उसे जनकल्याणकारी कामों पर खर्च न कर आत्मसुरक्षा,आत्मदंभ के स्थापन के लिए बरतता है।ऐसा शासक जनता का सच्चे हितों का विरोधी शासक है।वह भारतीय शासकों की श्रेष्ठ पंक्ति में कभी आ ही नहीं सकता।
अब तो स्थिति और आगे निकल गई है। राजधानियों को चमकाने पर खूब खर्च किया जा रहा है।दूसरी ओर सड़क और पुल के अभाव में जनता डूब रही है, बेघर हो रही है।मूर्तियों और मंदिरों पर भारी बजट बढ़ा कर और खर्च कर जनता के पुलों और सड़कों के हिस्से का पैसा डकारा जा रहा है। क्या हम कभी सोचेंगे कि बजट का कितना हिस्सा सरकार और उसकी नौकरशाही के बीच बंदरबाट के हिस्से चला जाता है।तब सड़कें और पुल क्या ईमानदारी से बन पाएँगे।
जरा लालकिले,ताजमहल ,हबड़ा का पुल देखिए. ये सदियों से खड़े हैं और दूसरी ओर हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा बिहार,मध्यप्रदेश में बनवाए जाते पुलों को देखिए. ये सब लोग राम के भक्त होने का पाखंड करते हैं।क्या हमारे राम ऐसे और यही थे?
क्या यही रामराज्य और धर्म का शासन है?
मित्रो!जरा यह भी सोचिए
देवताओं का भक्त तो रावण भी कुछ कम नहीं था पर वह त्रास पैदा करता था,अन्याय करता था,इसलिए धर्म और संस्कृति के इतिहास में वह और बाद के कंस,जरासंध, शकुनि, धृतराष्ट्र, दुर्योधन, यहाँ कि इनके पक्ष में खड़े भीष्म,द्रोणाचार्य, कर्ण,सबका वध हुआ।तब आज जो कुछ हो रहा और किया जा रहा लह क्या है?
हमें यह भी जान लेना होगा कि असुर या राक्षस भी आर्यों के ही वंशज थे। देवता और असुर एक ही पिता और उनकी दो पत्नियों—दिति और अदिति- के पुत्र,अर्थात सौतेले भाई थे।असल प्रश्न दुनिया में जीने के ढंग को लेकर उनकी अपनी जीवन दृष्टियों का था।यही तो देवासुर संग्राम का कारण बनती गई।देवता महाभोगी ,ईष्यालु, कुटिल राजनीति करने में माहिर


जिसके प्रमाण इन्द्र स्वयं–थे.
यह भी सोचिए कि इन्द्र से उसकी सत्ता उसके ही छोटे भाई विष्णु ने क्यों छीन ली?
यह सब आर्यवंश के भीतर ही हुआ आज जो भारत विष्णु का और उनके अवतारों राम-कृष्ण आदि का भक्त है वही इससे पहले इन्द्र का भक्त था. वेदों के तमाम मंत्र और यज्ञों की आहुतियां इन्द्र के प्रति समर्पित हैं।पर आज तो विष्णु ही सब कुछ हैं। इससे यह भी मानकर चलिए कि भारत के लोग यदि जरूरत से ज्यादा सहिष्णु हैं तो मौका आने पर वे जरूरत से ज्यादा कठोर भी हैं. ऋषिकवि वाल्मीकि राम के गुणों का बखान करते हुए यही तो कहते हैं कि राम कुसुम जितने कोमल किन्तु बज्र जितने कठोर भी हैं।           
सोचिए ,अपनी परंपरा को पहचानिए।


गाजियाबादः सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जनपद पुलिस लाइन गाज़ियाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ हैं। जिसमें, छह पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।


आपको बता दें कि पुलिस लाइन गाज़ियाबाद में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिनमें मुनेंद्र प्रताप सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), उपनिरीक्षक रामदेव शर्मा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी हरिभान सिंह, मुख्य आरक्षी निरंजन लाल और मुख्य आरक्षी विजय कुमार अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं।


गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया हैं। इतना ही नहीं, इनके द्वारा की गई पुलिस विभाग की सेवा एवं विभाग को दिए गए इनके योगदान के लिए इन्हें धन्यवाद देते हुए इनके अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी। वहीं, नवनियुक्ति पर प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह का जनपद में आगमन हुआ हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/लाइंस, पुलिस अधीक्षक यातायात, एएसपी/क्षेत्राधिकारी लाइन प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी गण समेत आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहें हैं।                        


भाजपा मेरठ क्षेत्र अध्यक्ष का किया स्वागत

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का गाज़ियाबाद महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया हैं, सभी कार्यकर्ता बंधु महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में मेरठ पहुंचे तथा मोहित बेनीवाल क्षेत्र अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी का भव्य स्वागत किया गया।


साथ में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, रनीता सिंह, इंदु जोहरी, तारा जोशी, चमन चौहान, गुंजन शर्मा जय कमल अग्रवाल, संजय तिवारी, संजय रावत, हरेंद्र चौधरी, योगेश भाटी, सचिन डेढ़ा, राहुल गोस्वामी, मोनू त्यागी, संदीप चौधरी, दीपक पराशर, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, शोभा चौधरी, पूजा शर्मा, बॉबी त्यागी, रेनू सिंह, अर्जुन तोमर, विमल शर्मा, उदयवीर चौधरी, इमरान चौधरी, श्याम शर्मा, आतिश शर्मा, दीपक राघव, ओम राजपूत, विरेंद्र कुमार कंडेरे, सुभाष प्रधान, सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, अजय राजपूत, हर्ष प्रजापति राहुल शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे हैं।                  


सारे प्रयासों में गाजियाबाद फेल हुआ ?

अश्वनी उपाध्याय


ग़ाज़ियाबाद। वैसे तो ग़ाज़ियाबाद नई-नई उपलब्धियां व ताबड़तोड़ हो रहे विकास को लेकर चर्चाओं में बना रहता है।और तो और सरकार भी गाजियाबाद के सौन्दर्यीकरण को लेकर नित नए प्रयास करती रहती है लेकिन लगता है कि सरकार के सारे प्रयास ग़ाज़ियाबाद में दम तोड़ते नजर आ रहे है और ग़ाज़ियाबाद के सौंदर्य करण को पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा हमारी पल्स 24 की टीम को राज नगर एक्सटेंशन चौराहे क्षेत्र में देखने को मिला। बता दें कि ग़ाज़ियाबाद के एयरफोर्स के सम्मान का प्रतीक बन चुका राजनगर एक्सटेंशन में लगा हवाईजहाज आज दुर्दशा का शिकार बना हुआ है। उक्त हवाई जहाज जहां एयरफोर्स का मान बढ़ाता है तो वहीं गाजियाबाद को भी सम्मान दिलाता है । एयरफोर्स प्रशासन व पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है कि उक्त हवाई जहाज के ऊपर व इर्द गिर्द बच्चे खेलते रहते हैं और वहां पर गंदगी फैलाते रहते हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद भी बच्चों की इन हरकतों पर कोई अंकुश नहीं है। अपनी जान की परवाह न करते हुए उक्त बच्चे हवाई जहाज के ऊपर चढ़ते हैं और फिर वहां से कुंदकुंद कर खेलते हैं जिससे कई बार बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। गौर करने वाली बात तो यह है यहां पर अधिकांश पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहता है बाबजूद इसके इन हरकतों पर कोई रोक टोक नहीं है। लगता है जैसे कि पुलिस प्रशासन केवल चालान तक ही सीमित रह गया हो। वहीं एयरफोर्स प्रशासन भी इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे हुए हैं । कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन व एयर फोर्स प्रशासन की लापरवाही की वजह से इंडियन एयरफोर्स का प्रतीक ग़ाज़ियाबाद का सम्मान उक्त हवाई जहाज अब अपनी हालात पर आंसू बहाने को विवश हो चुका है।             


गाजियाबादः सीए विनय के हत्यारे गिरफ्तार

इंदिरापुरम – चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय निर्मल के हत्यारे गिरफ्तार, रोड रेज़ में हुई थी हत्या।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने रोड रेज़ के मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय कुमार निर्मल के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। वैभव खंड के रहने वाले 55 वर्षीय विनय कुमार को 28 अगस्त की रात में तीन बदमाश टक्कर मार कर भाग गए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शिवम धामा, आनंद कुमार शर्मा और निखिल त्यागी हैं।  ये तीनों ट्रांस हिंडन क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।  गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि घटना वाली रात (28 अगस्त) को वे कृष्णा स्विफ्ट डिजायर कार से आपरा मार्केट की तरफ जा रहे थे।  गाड़ी आनंद कुमार शर्मा चला रहा था।  तिकोना पार्क के पास ग्रीन सिटी के गेट नंबर 2 के सामने उन्होंने सड़क पर जा रहे विनय कुमार को टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी भयंकर थी कि विनय कुमार 30-35 मीटर तक घिसटते चले गए और उनकी मौत हो गई।  टक्कर की आवाज सुनकर तीनों अभियुक्त घबरा गए और गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर भाग खड़े हुए।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिशुपाल सोलंकी, हैड कांस्टेबल मनोज राणा, राजकुमार, सुखबीर और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल हैं।                                                                                       


दूधेश्वर नाथ मठ में गणपति का विसर्जन

दुद्धेशवरनाथ मठ में धूम-धाम से हुआ गणपति विसर्जन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुये इस वर्ष श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव अनुष्ठानात्मक रूप में ही आयोजित किया गया था। महोत्सव में 22 अगस्त गणेश चतुर्थी को गणपति बप्पा को विराजमान किया गया था। 11 दिन तक महन्त नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग  की अध्यक्षता में पूजन अर्चन हवन सम्पन्न हुआ।
आज अनन्त चतुर्दशी के दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले विशेष हवन अनुष्ठान के बाद गणेश भगवान को पूर्ण शान्ति रूप से सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुये गाड़ियों के काफिले के साथ मुरादनगर छोटा हरिद्वार ले जाकर भगवान गणेश को विदाई दी।
11 दिनों तक चला यह कार्यक्रम मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग और उपाध्यक्ष अनुज गर्ग के पूर्ण सहयोग से सम्पन्न हुआ।  जिसमें व्यवस्था संभालने में मंदिर विकास समिति के सदस्य विजय सिंघल व मन्दिर श्रृंगार सेवा समिति के विजय मित्तल ने पूर्ण योगदान दिया।                


कांग्रेसी नेताओं को मुरादनगर पुलिस ने रोका

पलायन कर रहे ब्राह्मण परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को मुरादनगर में रोका पुलिस प्रशासन ने।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पब्जी गेम खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बाद में शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में बड़ों के बीच हुई फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में शनिवार को पीड़ित ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आज इन्हीं ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम हसनपुर जा रहे थे। रास्ते में इनको मुरादनगर गंगनहर के पास पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह शामली में जा रहे थे जहां पर ब्राह्मण परिवारों पर अत्याचार हो रहा है। यह सरकार की तानाशाही है।
औरंगजेब के राज में भी नहीं हुआ इतना अत्याचार।
आचार्य प्रमोद कृष्णन का कहना है कि एक हिंदू संत और कल के पीठाधीश्वों को एक संत जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, उनकी पुलिस रोक रही है. हमें जाने नहीं दे रही है। ‘कंस, औरंगजेब के राज में भी इतना अत्याचार नहीं हुआ’आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूछा कि क्या इस देश में इमरजेंसी लगी हुई है या फिर उत्तर प्रदेश में आपातकाल लागू हो गया है। अगर उनको पुलिस नहीं जाने देती है तो वह सड़क पर ही बैठ जाएंगे और अपनी जान दे देंगे। प्रशासन ने उनको क्यों रोका है। इसका जवाब नहीं दिया जा रहा है। मैं नहर किनारे हूं इससे अच्छा मेरी भी गाड़ी पलट दो।
‘योगीराज में ब्राह्मणों पर हो रहा है अत्याचार’
कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक डेपुटेशन बनाया। जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप माथुर, सतीश शर्मा, बदरुद्दीन, योगेश दिक्षित, जेके गॉड शामिल हैं। सभी लोग वहां जाकर असलियत जानना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया।                   


कंपोजीशन डीलरों के लिए बढ़ाई रिटर्न डेट

जीएसटी – कंपोज़ीशन डीलरों के लिए बढ़ाई गई रिटर्न भरने की तारीख, जानिए कब तक मिली है छूट।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कंपोज़ीशन योजना के अंतर्गत आने वाले डीलरों के लिए जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ा दिया है।  वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रिटर्न बढ़ाने की समय सीमा को दो माह बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दिया गया है। इससे पहले रिटर्न जमा करने की तारीख 31 अगस्त थी।  
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड सीबीआइसी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि “वित्त वर्ष 2019-20 की जीएसटीआर 4 भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है”।
आपको बता दें कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का सालाना कारोबार करने वाले करदाता कंपोज़ीशन योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत विनिर्माताओं और व्यापारियों को एक प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा। एल्कोहल नहीं परोसने वाले रेस्टोरेंट्स को 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी देना होता है।                 


हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार की सुबह टोल प्लाजा के करीब मजदूरों से भरी जीप खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। यह मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।



बंडोल थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिहार व झारखंड के मजदूर काम करने महाराष्ट्र जा रहे थे, मजदूरों की जीप अलोनिया टोल प्लाजा पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस जवानों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


भारतीय सैनिक-हथियार लद्दाख में किए तैनात

नई दिल्ली/ बीजिंग। चीन की हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के आसपास सभी 'रणनीतिक बिंदुओं' पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घुसपैठ की चीनी कोशिश को विफल करने के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे सभी क्षेत्रों में समग्र निगरानी तंत्र को और मजबूत किया गया है। शीर्ष सैन्य एवं रक्षा प्राधिकारियों ने पूर्वी लद्दाख में पूरी स्थिति की समीक्षा की है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने ताजा टकराव को लेकर शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।


सूत्रों ने बताया कि वायुसेना से भी पूर्वी लद्दाख में एलएसी से लगे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।


ऐसी रिपोर्ट है कि चीन ने उसके रणनीतिक रूप से अहम होतान एयरबेस पर लंबी दूरी के लड़ाकू विमान जे-20 और कुछ अन्य एसेट तैनात किए हैं। पिछले तीन महीने में, भारतीय वायुसेना ने अपने सभी प्रमुख लड़ाकू विमानों जैसे सुखोई-30 एमकेआइ, जगुआर और मिराज-2000 पूर्वी लद्दाख के प्रमुख सीमावर्ती एयरबेस और एलएसी के पास अन्य स्थानों पर तैनात किए हैं।


भारतीय वायुसेना ने चीन को परोक्ष तौर पर यह स्पष्ट संदेश देने के लिए पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त की कि वह पहाड़ी क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ विभिन्न अग्रिम मोर्चो पर सैनिकों को पहुंचाने के लिए चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया है।


भारत-चीन के बीच 15 जून को गलवन घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद यह पहली बड़ी घटना है जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए थे, लेकिन चीन ने सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया कि उसके कितने सैनिक हताहत हुए थे। हालांकि अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें चीन के 35 सैनिक मारे गए थे। भारत और चीन ने पिछले ढाई महीनों में कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक बातचीत की है, लेकिन पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के समाधान के लिए कोई अहम प्रगति नहीं हुई।               


सुरेश रैना ने पंजाब सीएम से लगाई गुहार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार , रिश्तेदारों के कातिलों को मिले सज़ा, कहा – मेरे परिवार के साथ जो कुछ हुआ वह भयावह, जवाब जानने का हकदार हूं। 


राणा ओबरॉय


नई दिल्ली/चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंजाब में अपनी बुआ के परिवार हमले की जांच की मांग करते हुए मंगलवार को खुलासा किया कि उनके फूफा के बाद अब उनकी बुआ के लड़के की भी मौत हो गयी। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने के बाद पिछले हफ्ते स्वदेश लौट आया था। आईपीएल 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।
रैना ने ट्विटर पर दिये गये अपने बयान में हालांकि यह नहीं बताया कि उनका आईपीएल से वापस लौटने का कारण यह हमला था। पठानकोट में उनकी बुआ के परिवार पर हमला लूट का मामला माना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ वह भयावह है। मेरे फूफा की हत्या कर दी गयी, मेरी बुआ और दोनों भाईयों (बुआ के लड़कों) को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दुर्भाग्य से मेरा भाई भी कई दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद चल बसा। मेरी बुआ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। ’’
रैना के परिजनों पर पंजाब के पठानकोट जिले के थरियाल गांव में 19 और 20 सितंबर की रात को हमला किया गया था। रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को टैग करते हुए लिखा, ‘‘आज तक हमें पता नहीं कि उस रात क्या हुआ था और किसने ऐसा किया था। मैं पंजाब पुलिस से इस मामले पर गौर करने का आग्रह करता हूं। हम कम से कम यह जानने के हकदार तो हैं कि उनके साथ यह जघन्य कृत्य किसने किया। इन अपराधियों को और अपराध करने के लिये बख्शा नहीं जाना चाहिए।’ रैना ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।


डोभाल ने की एलएसी के हालात की समीक्षा

अजित डोभाल कर रहे एलएसी के हालात की समीक्षा
 नई दिल्ली/श्रीनगर। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल एलएसी  के हालात की समीक्षा कर रहे हैं। चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत पर भी डोभाल की नजर है,हालात की समीक्षा के लिए अजित डोभाल ने कल महत्वपूर्ण बैठक की,बैठक में गृह सचिव और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहे।खुफिया एजेंसियों ने चीन के साथ तनाव पर डोभाल को जानकारी दी। चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत पर डोभाल की नजर है।
चुशूल में सुबह 10 बजे से कमांडर स्तर की बैठक चल रही है।पैंगोंग में चीन के मुकाबले भारतीय सेना बेहतर स्थिति में है। चीन ने भारत पर एलएसी  के उल्लंघन का आरोप लगाया है,28-29 अगस्त की रात पैंगोंग में चीन के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प हुई थी।पैंगोंग में भारत-चीन की झड़प पर चीन के दूतावास का बयान सामने आया है,चीन ने भारत पर एलएसी के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
29-30 अगस्त की रात लद्दाख के पैंगोंग झील के दक्षिण में चीन के सैनिकों ने कुछ इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश की, चीन के करीब 500 सैनिक इस अवैध कब्जे के लिए आए थे।चीन के सैनिकों के पास रस्सी और चढ़ाई के दूसरे औजार थे। रात के अंधेरे में ब्लैक टॉप और थाकुंग हाइट्स के बीच टेबल टॉप इलाके पर चीनी सैनिकों ने चढ़ाई शुरू की लेकिन भारतीय सेना पहले से मुस्तैद थी।भारतीय जवानों ने चीन की सेना को पहले रोका और फिर चीन को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।चीन पैंगोंग के थाकुंग इलाके में टशन से आया था,और भारत के बलवानों का फिर से पराक्रम देखकर टेंशन में लौट गया लेकिन इस घटना में भारत की सेना की तरफ से एक भी गोली नहीं चली और ना ही किसी सैनिक की जान गई।
चीन धोखेबाजी के लिए कुख्यात है, एलएसी  विवाद को लेकर चीन गलवान की घटना के बाद से जो बातचीत कर रहा है वो सिर्फ चीन की चालबाजी लगती है। बातचीत की आड़ में वक्त लेकर चीन भारत की पीठ पर 1962 की तरह पीठ पर छुरा भोंकना चाहता है लेकिन इस बार चीन की सारी साजिशों पर भारतीय सेना ने पानी फेर दिया लेकिन चीन की बेशर्मी देखिये,गलवान की तरह पैंगोंग की घटना के लिए चीन भारत को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।चीन सेना के वेस्टर्न थियेटर कमांड ने बयान जारी कर कहा कि सोमवार को भारतीय सेना ने फिर एलएसी पार की और जानबूझकर उकसाने की कार्रवाई की। अवैध तरीके से एलएसी पार करने वाली सैन्य टुकड़ी को भारत तुरंत वापस बुलाए।                    


एयरपोर्ट की तरह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन

एयरपोर्ट की तरह वर्ल्ड क्लास बनेगा ये रेलवे स्टेशन


नई दिल्ली। अगले कुछ सालों में आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को पहचान नहीं पाएंगे।भारतीय रेलवे ने इसकी सूरत बदलने की तैयारी कर ली है,रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट करने के लिए निजी कंपनियों,एजेंसियों से बोलियां मंगाई हैं। रेलवे ने कहा कि नई दिल्ली स्टेशन को रीडेवलप करने में करीब 4,925 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।रेलवे स्टेशन को बिल्कुल एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार करने की योजना है।
रीडेवलपमेंट के बाद इस स्टेशन में क्या बदल जाएगा, रेलवे का पूरा प्लान क्या है, इस पर एक नजर डालते हैं*
1. नया रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रीटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस का एक बड़ा हब होगा।
2. नए रेलवे स्टेशन में सभी जरूरी और आधुनिक सुविधाएं होंगी।
3. इस प्रोजेक्ट में कमर्शियल कंपोनेंट का बड़ा विस्तार होगा,इसमें 5 स्टार होटल्स, बजट होटल और सर्विस अपार्टमेंट बनेंगे, जो करीब 30 एकड़ जमीन पर बनेगा
4. प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि यात्री को वहां पहुंचने में आसानी हो,उसे भीड़भाड़ का कम से कम सामना करना पड़े।
5. यात्रियों के लिए लाउंज, फूड कोर्ट और रेस्ट रूम्स का भी इंतजाम होगा।
6. ये सभी एक एलिवेटेड रोड नेटवर्क के जरिए जुड़े होंगे, जिसमें कई एंट्री और एग्जिट द्वार होंगे।
7. इसमें एक मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी, स्टेशन पर नेचुरल लाइट, वेंटीलेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
8. स्टेशन में आने-जाने के लिए अलग-अलग कॉरिडोर यानि रास्ते बनाए जाएंगे।
आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है,यहां से रोजाना करीब 4.5 लाख यात्री आते जाते हैं,यहां रोजाना 400 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही होती है।                           


1 परिवार के 3 लोगों को ईंट से कुचला

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के स्थित आश्रम में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने बताया कि हरदोई जिला स्थित गांव के बाहर एक परिवार रहता था। जिसमें हीरादास, उनकी पत्नी और पुत्र रहता था, जिनके सिर पर वार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में गांव के व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। ग्राम-प्रधान से लेकर चौकीदार सभी से पूछताछ हो रही है। संपत्ति विवाद से लेकर सारे एंगल की गहनता से जांच हो रही है। जल्द खुलासा होगा।


स्थानीय लोगों के अनुसार हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंमऊ में एक आश्रम में रहने वाले बाबा, उनके पुत्र और पत्नी की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। तीनों के शव आश्रम में बने कमरे में पड़े मिले। कुआंमऊ निवासी हीरा दास अपने पुत्र पत्नी के साथ गांव से लगभग 500 मीटर दूर बने आश्रम में रहते थे। पिछले 20 वर्ष से तीनों यह लोग यहीं पर रह रहे थे।             


दिल्लीः पेट्रोल हुआ महंगा, रेट-82.08

नई दिल्ली। आज मंगलवार यानी 1 सितंबर 2020 को पेट्रोल के रेट फिर बढ़े। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 5 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 82.08 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं, डीजल का रेट 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपये है, वहीं 1 लीटर डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 83.57 रुपये है, वहीं 1 लीटर डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 88.73 रुपये है, वहीं 1 लीटर डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 85.04 रुपये है, वहीं 1 लीटर डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर पर है।             


सोना-चांदी के दाम नें फिर पकडी रफ्तार

मुंबई। आज सोना 52 हजारी हो चुका है, तो चांदी ने भी तगड़ी बढ़त हासिल की है। सोमवार शाम को चांदी 67,318 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी, जो आज 68,550 रुपये के स्तर पर खुली। यानी चांदी में बाजार खुलने के साथ ही 1232 रुपये की तगड़ी बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 68,649 का उच्चतम स्तर भी छू लिया और 68501 रुपये का न्यूनतम स्तर भी देखा। हालांकि, शुरुआती कारोबार में चांदी की चाल सुस्त ही लग रही है, क्योंकि उसमें कोई तगड़ी बढ़त नहीं दिख रही है। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 611 रुपये की तेजी के साथ 69,448 प्रति किग्रा हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 611 रुपये अथवा 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,448 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 14,467 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.04 डॉलर प्रति औंस हो गई।             


पुनर्भुगतान पर 2 साल रह सकती है रोक

नई दिल्ली। केंद्र और रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि ऋणों के पुनर्भुतान पर रोक (मोरैटोरियम) दो साल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और केंद्र सरकार की ओर से पैरवी करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायाधीश अशोक भूषण की अगुवाई वाली पीठ के सामने दलील दी कि केंद्र संकटग्रस्त क्षेत्रों पर पड़े प्रभाव के अनुसार यह तय करने के लिए इन क्षेत्रों की पहचान करने की प्रक्रिया में है कि किस तरह की राहत प्रदान की जा सकती है।


मेहता ने स्पष्ट किया कि परिपत्र के अनुसार रोक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि केंद्र ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत शक्तियों पर अपना जवाब दायर किया है, और अदालत से केंद्र, आरबीआई, बैंकर संघों को एक साथ बैठक करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। पीठ ने जवाब दिया कि वह पिछले तीन सुनवाई के दौरान इस बैठक के बारे में सुनती आ रही है। मेहता ने कहा कि वे उधारकर्ताओं के वर्ग की पहचान करेंगे। पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ ठोस चाहती है। मेहता ने दोहराया कि स्थगन की अवधि वैसे भी दो साल तक बढ़ाई जा सकती है।


पीठ ने जोर देकर कहा कि उसे योग्यता के आधार पर कई अन्य मुद्दों पर भी निर्णय लेना है, और जानना चाहा कि क्या अगले दो दिनों में इस पर कोई फै सला हो जाएगा?


मेहता ने कहा कि अदालत हलफनामे को देख सकती है और इसके आधार पर दो दिनों में मामले को उठा सकती है। पीठ ने फिर जानना चाहा कि क्या दो दिन में फैसला लिया जा सकता है? मेहता ने कहा कि संभव नहीं है।


जिस पर, पीठ ने कहा कि वह बुधवार को मौरैटोरियम अवधि के दौरान ईएमआई पर ब्याज की माफी, या ब्याज पर छूट की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।             


सुरक्षा का बंदोबस्त करें सरकारः मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनो में चार दलितों की हत्यायें चिंता का विषय है और सरकार को समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। मायावती ने ट्वीट किया “यूपी की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं किन्तु दलितों के उपर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रही घटनायें अति-चिन्ता की बात है। रायबरेली में पुलिस बर्बता में दलित युवक की मौत व आगरा में तीन दलित की हत्या आदि अति-दुःखद व अति-निन्दनीय।”


उन्होने कहा “यूपी की इन ताजा घटनाओं के सम्बंध में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही खासकर कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग है। यूपी में आएदिन ऐसी दर्दनाक घटनायें यहाँ जंगलराज होने को ही साबित करती हैं।”



  • गौरतलब है कि सोमवार को आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दलित दंपत्ति और उनके पुत्र के अधजले शव मकान के भीतर मिले थे वहीं रायबरेली के लालगंज इलाके में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत हो गयी थी हालांकि जिला एवं पुलिस प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये एक दिन के वेतन के तौर पर मृतक आश्रित को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है।             


उत्तराखंड में 88 दरोगा बने इन्सपेक्टर

देहरादून। राज्य पुलिस के 88 दारोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब सोमवार को पूरा हो गया। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा से इंस्पेक्टर बने पुलिसकर्मियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आपको बता दें कि दारोगाओं की पदोन्नति में पेच वर्ष 2016 में फंसा तो प्रक्रिया उलझती ही चली गई। नतीजा यह हुआ साल 2017, 18 और 19 में एक भी दारोगा की पदोन्नति नही हुई।
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की पारदर्शी व्यवस्था के लिए करीब दो साल पहले नियमावली लाई गई थी, लेकिन नियमावली में कुछ पेच ऐसे फंसे कि मंजूरी के बावजूद भी इस पर अंतिम निर्णय नही लिया जा सका था। हालांकि, पिछले महीने शासन ने सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग ने जिलों से पदोन्नति के दायरे में आने वाले दारोगाओं की सूची भी मंगा ली। अगस्त के पहले सप्ताह में इसके आधार पर वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। इसके बाद दारोगाओं को लगने लगा कि उनका इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब अब जल्द ही पूरा हो जाएगा, लेकिन उनका यह इंतजार अब जाकर पूरा हुआ। इस सूची को उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
                दारोगाओं की पदोन्नति में पेच वर्ष 2016 में फंसा तो प्रक्रिया उलझती ही चली गई। नतीजा यह हुआ 2017, 18 और 19 में एक भी दारोगा की पदोन्नति नही हुई। मामला कोर्ट पहुंचा तो दो साल पहले संशोधित सेवा नियमावली पर काम शुरू हुआ।               


रसोई 'गैस-सिलेंडर' की कीमत ₹594 हुई

नई दिल्ली। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है और कुछ शहरों में इसके दाम कम हुए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने LPG रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम 594 रुपये पर स्थिर हैं। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है।


क्या है कीमत


दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर है। मुंबई की बात करें तो यहां बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।


1 शहर में मिला अंग्रेजों के जमाने का नाला

लखनऊ। वाराणसी के ह्रदय स्थल दशाश्वमेध पर एक बड़ा नाला मिला है। सोमवार दोपहर हाइड्रोलिक गेट बनाने के लिए हुई खुदाई के दौरान यह नाला सामने आया।पूरी तरह सूखे नाले के बारे में जल निगम के अधिकारियों को भी कुछ नहीं पता है। नाला कितना लंबा है? कहां से कहां तक जाता है? कब इसका निर्माण हुआ? यह सब किसी अधिकारी को फिलहाल नहीं पता है। यानी अधिकारियों को न तो इस नाले के भूगोल के बारे में जानकारी है और न ही इसका इतिहास पता है। आसपास के लोग इसे शाही नाला का ही हिस्सा मान रहे हैं। इसे भी शाही नाले की तरह अंग्रेजों के जमाने का नाला माना जा रहा है।


देर रात राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी इसे देखने पहुंचे। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से इस नाले के बारे में जानकारी ली।


जल निगम के अधिकारियों ने इस नाले के शाही नाले का हिस्सा होने को लेकर स्पष्ट न होने की बात कही। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से मंगलवार को इस नाले की जानकारी लेने को कहा है।


क्षेत्रीय लोग इसे शाही नाला का हिस्सा मान रहे हैं। इस नाले का आकार बड़ा है। उसमें नीचे उतरने के लिए लोहे की कड़ियां भी लगी हुई हैं। खोदाई के दौरान जब इस नाले का चौकोर ढक्कन खोला गया तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। आसपास के काफी लोग इस नाले को देखने पहुंचे।           


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...