रविवार, 30 अगस्त 2020

मुंबई में अधेड़ संक्रमित, मचा हड़कंप

मुम्बई से वापस घर लौटे अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कम्प।


शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ कस्बे में एक अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे ट्रैक कर रियान हॉस्पिटल कोविड-19 भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। पुलिस ने हॉटस्पॉट एरिया में आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बताते अधेड़ अभी कुछ दिन पहले मुम्बई से घर आया था, जिसकी जाँच लखनऊ में हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.एलपी सोनकर ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।
और उसके परिजनों व मुहल्ले वालों की जाँच की जा रही है।               


आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी 'भीड़'

डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़।


महराजगंज (रायबरेली)। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार ''दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी" का निर्देश अमूमन सभी को दे रही। यही नही बढ़ते कोरोना संक्रमण क़े फैलाव को रोकने को सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासो क़ी निगरानी इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा क़ी जा रहीं। बावजूद सरकार क़े नियमो का पालन डाकघर महराजगंज के पदेन अधिकारियों द्वारा बिल्कुल नही किया जा रहा। बताते चले क़ी शनिवार को लाँकड़ाउन होने क़े बावजूद डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को करीब 250-300 क़ी भीड़ डाकघर क़े छोटे से परिसर मे एकत्र देखी गयी। जहां खुलेआम लोगो द्वारा सोशल डिस्टेंस क़ी धज्जियां उड़ाई गयी। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक साथ इतनी भीड़ क़ी मनाही होने क़े बावजूद पोस्ट मास्टर द्वारा प्रशासन का ना ही सहयोग लिया गया और ना ही इतनी भीड़ क़ी सूचना ही दी गयी। आए हुए लोगो में काफी संख्या में महिलाओ एवं बच्चों क़ी रही जिन पर कोरोना का खतरा सर्वाधिक है। यही नही बगल में स्थित कोतवाली को शुक्रवार को हॉटस्पॉट घोषित होने एवं 3 पुलिस कर्मियों क़े कोरोना संक्रमित होने क़े बावजूद पोस्ट मास्टर द्वारा सबक ना लिया जाना समझ क़े परे। फिलहाल आधार बनवाने आई भीड़ किसके बुलावे पर आई यह प्रशासन
द्वारा जांच का विषय है। किन्तु कही ना कही यह लापरवाही डाककर्मियों एवं आधार कार्ड बनवाने आई भीड़ पर भारी पड़ सकती है। प्रकरण मे उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया क़ी मौके पर पुलिस भेजकर भीड़ को हटाया गया है एवं पोस्ट मास्टर को टोकन बांट आधार कार्ड बनवाने क़े निर्देश दिए गए है।                       


पाक में संक्रमित संख्या-2,95,636

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 के 264 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,95,636 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,288 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,80,547 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 601 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,801 है।


मंत्रालय ने कहा कि सिंध में 1,29,268 मामले, पंजाब में 96,741, खैबर-पख्तूनख्वा में 36,017, इस्लामाबाद में 15,611, बलूचिस्तान में 12,842, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 2,863 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 2,294 मामले सामने आए हैं।                                


बिलासपुर में कोरोना ने मचाया हाहाकार

बिलासपुर। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद बुधवारी बाजार को भी सील कर दिया गया। टिकरापारा जलाराम मंदिर के पीछे रहने वाले व्यवसायी की बुधवारी बाजार में कपड़े की दुकान है। कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार सुबह को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में परिवार के मुखिया की मौत हो गई थी। अभी परिवार सदमे से बाहर आ भी नहीं पाया था कि शनिवार रात को ही संक्रमित मां और बेटे दोनों की मौत रायपुर के एम्स में हो गई, जिससे पूरे टिकरापारा और दयालबंद क्षेत्र में दहशत फैल गया। इसी परिवार का बिलासपुर बुधवारी बाजार में कपड़े का प्रतिष्ठित शोरूम भी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कोविड-19 वायरस से मौत के बाद एहतियात के तौर पर बुधवारी बाजार को आंशिक रूप से बन्द कर दिया गया। रविवार को बुधवारी बाजार के एक बड़े हिस्से में वीरानी छाई रही। यहां के व्यापारियों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वस्फूर्त ढंग से व्यवसाय बंद रखा। वैसे अधिकृत रूप से फिलहाल बुधवारी बाजार को बंद नहीं किया गया है।
वही उनसे संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इस बार ट्रैवल हिस्ट्री प्रभावी नहीं है, उसकी बजाय कम्युनिटी स्प्रेड से ही कोरोना फैलता दिख रहा है , जो कि सबसे खतरनाक पड़ाव बताया जाता है। वहीं जानकार बता रहे हैं कि जो लोग इलाज के बाद ठीक होकर लौट रहे हैं उन्हें भी कई शारीरिक बदलाव और दिक्कतें हैं । और इसके बाद भी लोग कोरोना को लेकर बेहद लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि कोरोनावायरस सर्दी जुकाम की तरह का एक संक्रमण है और इससे कुछ नहीं होता। अगर ऐसा ही होता तो फिर इतनी मौतें क्यों हो रही है, इसका जवाब शायद ऐसे कुतर्क करने वालों के पास नहीं है। कई महीनों तक लॉक डाउन लगाने के बाद अब सरकार भी अनलॉक पर जोर दे रही है और गेंद आम आदमी के पाले डाल दिया गया है। इसलिए संकट बढ़ता ही जा रहा है। शुरुआती दौर में भी जानकारों ने भविष्यवाणी की थी कि कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक मौतें सितंबर महीने में होने वाली है, यानी असली खतरा तो अभी बाकी है।               


बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत

बलौदाबाजार। पलारी विकासखंड के जारा ग्राम पंचायत के गौठान में 30 से ज्यादा गायों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं मस्तूरी के पचपेड़ी गौठान में भी 9 गायों की मौत हो गई है। इनके अलावा रायपुर जिले के तिल्दा और जांजगीर में गायों की मौत के मामले में सरपंच को नोटिस जारी किया गया है।


बलौदाबाजार के जारा गौठान में कई गायों की क्षत विक्षत लाश मिली है, ऐसा माना जा रहा है कि करीब 4 दिन पहले ही यहां पर गायों की मौत हो चुकी है। कई गायों की लाश बाढ़ में बह गई हैं, गौठान में किसी प्रकार कोई भी शेड नहीं लगा है, खुले आसमान और बारिश के चलते गायों की मौत हुई है। सरपंच ने गायों की मौत की पुष्टि की है।                


महाअभियान के अंर्तगत बाटें 5000 मास्क

रजनीकांत अवस्थी


मथुरा। मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति महानगर महिला प्रकोष्ठ की टीम के द्वारा गोवर्धन चौराहा मथुरा पर मास्क लगाओ महाअभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही साईकिल, टू व्हीलर, ई-रिक्शा, टेंपो तथा बस में चलने वाले लोगों को मास्क वितरित किया गया। आपको बता दें कि, उक्त कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के साथ समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित समिति की टीम के साथ लोगों को जागरूक करते हुए सबको निशुल्क मास्क दिए गए। इस महा अभियान के अंतर्गत लोगों को 5000 मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि, समिति के द्वारा चलाई गई बहुत ही सराहनीय पहल है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं। जो लोग अब मास्क नहीं लगाएंगे उनका यातायात पुलिस कड़ाई से पालन करते हुए चालान करेगी। मास्क चालान पहली बार में 500 रुपए, दूसरी बार में 1000 रुपए और तीसरी बात  मासिक ना लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए सभी लोग वृश्चिक महामारी कोविड-19 से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।


प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी टीम लगातार इस मुहिम को चला रही है। अब तक  उन्होंने 25 हजार लोगों को निशुल्क मास्क बांट चुके हैं, और आगे भी यह महा अभियान निरंतर चलता रहेगा। मथुरा महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय ने कहा कि, उन्होंने अपनी टीम की महिलाओं के साथ मिलकर जनपद में बढ़ते हुए वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 बीमारी को देखते हुए महा अभियान चलाया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके, और अपने परिवार तथा अपने समाज को इस बीमारी से बचा सके।             


मां-भाई की हत्या का किया गया खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में रेलवे अफसर के सरकारी आवास में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर किया है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, रेलवे अफसर आरडी बाजपेई की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या की है। उसने सोते वक्त दोनों को अपनी .22 की रायफल से गोली मारी थी। सीनियर आईआरटीएस अफसर आरडी बाजपेई की बेटी नैशनल लेवल शूटर है। पहले जानकारी आ रही थी कि मां-भाई की हत्या के बाद से वह सदमे में है और उसी ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया था। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया, 'आरोपी लड़की ने अपनी रायफल से 5 गोलियां चलाई थीं। गन पुलिस ने कब्जे में ले ली है।'
'खुद भी कर चुकी है सुसाइड की कोशिश'
कमिश्नर ने बताया, 'इसने खुद भी पहले कई बार सुसाइड की कोशिश की है। ब्लेड से हाथ की कलाई पर कई बार खुद सुसाइड का प्रयास किया। इसके हाथ में पट्टी बंधी मिली है। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

पुलिस ने लूट की वारदात से किया था इनकार
घटना के बाद चर्चा यह भी चल रही थी कि दोनों की हत्या घर में डकैती की वारदात के दौरान हुई। हालांकि पुलिस ने इससे साफ इनकार किया था। आरडी बाजपेई की बेटी नैशनल शूटर है। घटना के बाद उसने 112 पर फोन किया, फिर नानी को बुलाया। पुलिस अब उससे यह जानकारी ले रही है कि हत्या किसने की और क्या हुआ उसके परिवार के साथ। आरडी बाजपेई दिल्ली में रेलवे बोर्ड में बतौर कार्यकारी निदेशक (सूचना और जनसंपर्क) तैनात हैं। लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की थी सीएम और डीजीपी से बात
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ और डीजीपी से बात कर पूरे मामले का खुलासा करने को कहा था। घटना के समय आरडी बाजपेई दिल्ली में ही थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेई दिल्ली में तैनात हैं। यहां गौतमपल्ली स्थित रेलवे के सरकारी आवास में उनकी पत्नी मालती, बेटा सर्वदत्त उर्फ शरद बाजपेई और बेटी हैं। शनिवार शाम करीब पौने चार बजे नौकरों ने मालती व सर्वदत्त के खून से लथपथ शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो कमरों में कुछ सामान बिखरा मिला है। लेकिन अलमारी बंद है और कीमती सामान गायब नहीं है। इससे प्रथम दृष्ट्या लूट की बात गलत साबित हो रही है।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मालती की बेटी बदहवास हालत में है। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेटर भेजा गया है। नौकरों से पूछताछ करके घटनाक्रम का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चला कि बेटी ने ही मां और भाई की हत्या की है।               


पेंड्राः उपचुनाव में 2 मंत्री करेंगे बैठक

पेंड्रा। मरवाही में उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के तीन मंत्री आज जिले का दौरा करेंगे। मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय और खाद्य मंत्री अमरजीत मरवाही का दौरा करेंगे। मरवाही उपचुनाव को लेकर आज दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में मंत्रियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है।






मंत्रीगण दोपहर 3:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, इस दौरान मरवाही में होने वाल उपचुनाव के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दे सकते हैं।                    






बस में हाईवे पर युवती से किया दुष्कर्म

स्लीपर बस में हाईवे पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म


लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस में 28 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर बस को मांट टोल पर रोक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी बस का हेल्पर है। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को निजी ट्रेवल कंपनी की एक वातानुकूलित स्लीपर कोच बस लखनऊ से दिल्ली के लिए चली। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे बस जब यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल के समीप पहुंची तो उसमें करीब 45 सवारियां थीं। जिसमें कुछ सीटों पर बैठी थीं तो कुछ स्लीपर कोच में सो रही थीं।
बस के कोच संख्या 5 में दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर 21 में रहने वाली एक महिला सो रही थी।
महिला का आरोप है कि बस का एक यात्री खिड़की खोल कर उसके केबिन में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसने 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। नौहझील थाने के माइल स्टोन 65 के समीप पुलिस पहुंच गई और आरोपी को पकड़कर महिला के साथ मांट टोल चौकी ले गई।
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती एसी बस में महिला से दुष्कर्म की सूचना पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और कई थानों के पुलिस बल के साथ साथ एसपी देहात व सीओ मांट भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार आरोपी उर्रा बाजार, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बस की सवारियों को उतारकर उन्हें दिल्ली भिजवाने की व्यवस्था की और बस को मांट टोल पर खड़ी कर लिया गया। बस की फोरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए हैं। इसके अलावा बस की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बस का हेल्पर है आरोपी।
हालांकि महिला ने अपनी तहरीर में आरोपी को सवारी बताया है लेकिन एक वीडियो में आरोपी अपने को बस का हेल्पर बता रहा है। आरोपी रवि का कहना है कि वह इस बस पर चलता है और हेल्पर है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने बस की जांच की है और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।               


लड़की ने मां-भाई को गोली मारी, हत्या

नाबालिग लड़की ने मां और भाई की गोली मारकर की हत्या।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पाश इलाके गौतमपल्ली में एक सनसनीखेज वारदात में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की नाबालिग पुत्री ने शनिवार को अपनी मां और भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक रेलवे अधिकारी की राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज पुत्री अवसाद से ग्रसित थी और उसने ही अपनी मां और भाई की हत्या को अंजाम दिया और बाद में खुद को चोट पहुंचायी। कक्षा नौ की छात्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर हत्या मेंं प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
उन्होने बताया कि रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आर डी बाजपेई का परिवार विवेकानंद मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहता है।
 पुलिस को सूचना मिली कि श्री बाजपेई की पत्नी मालिनी और पुत्र सर्वदीप (16) की अज्ञात हत्यारों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी और वह खुद मौके पर पहुंचे। श्रीमती बाजपेई की अधिक रक्तश्राव के चलते मृत्यु हो चुकी थी जबकि उनके पुत्र के सर पर गोली मारी गयी थी।
पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह करीब तीन बजे मां के कमरे में गयी थी जहां मां और भाई लहुलुहान पड़े थे। वह घबरा गयी थी और उसने फोन कर घटना की सूचना अपने मामा को दी। किशोरी के एक हाथ में पट्टी बंधी देख पुलिस को शक हुआ जिसके बाद उन्होने हल्की सख्ती की और उसने सच उगल दिया।
उन्होने बताया कि किशोरी के हाथों में पुराने जख्मों के निशान देख कर पता चलता है कि वह पहले भी खुद को चोट पहुंचा चुकी थी। किशोरी ने बाथरूम के शीशे पर भी एक गोली चलायी है। टूटे शीशे में टोमेटा शास से 'डिस्क्वालिफाईड ह्यूमन' लिखा मिला है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अवसाद से ग्रस्त किशोरी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है और उसने कई मेडल भी जीते हैं।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि मां और भाई की हत्या किसी गैर ने नहीं बल्कि श्री बाजपेई की पुत्री ने ही की है । उनकी बेटी कई दिनाें से तनाव में थी। उन्होंने बताया कि वहां मिली रायफल की जांच से पता चला कि उसमें पांच गोली थी। दो गोली मां को मारी और एक भाई को और दो गोली कमरे में मिली है। उन्होंने बताया कि सरकारी बंगले के पिछले कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले ।
उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेई दिल्ली में तैनात हैं। यहां गौतमपल्ली स्थित रेलवे के सरकारी आवास में उनकी पत्नी 50 वर्षीय मालती, 20 वर्षीय बेटा सर्वदत्त उर्फ शरद बाजपेई और बेटी कुहू हैं। उन्होंने बताया कि आज शाम करीब पौने चार बजे नौकरों ने मालती और सर्वदत्त के खून से लथपथ शव देखकर पुलिस नियंत्रण कक्ष पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि पहले बताया गया कि दो कमरों में कुछ सामान बिखरा मिला है। लेकिन अलमारी बंद है और कीमती सामान गायब नहीं है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर वह खुद मौके पर गये और घटना के बारे में जानकारी की। वहां श्री बाजपेई की बेटी बदहवास हालत में मिली और उसे हाथ में पट्टी बंधी थी। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर हाई सिक्योरिटी जोन में दोहरी हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था। आननफानन में पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस बीच पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी और अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। इसके पहले घटना को बदमाशों द्वारा किए जाने की आशंका जताई गई थी।
सुबह से चले घटनाक्रम में दोपहर बाद रेलवे अधिकारी राजीव दत्त बाजपेई अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे, यहां पर लखनऊ पुलिस के पुलिस कमिश्नर और तमाम पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान बेटी से पूछताछ में कई बातें सामने आई। बताया जा रहा है कि घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग बेटी ने ही गोली मारकर अपनी मां और भाई की हत्या कर दी।
गौतम पल्ली थाने में नाबालिग लड़की के विरुद्ध उसके मां और भाई की हत्या का मुकदमा लिखा गया है। बताया गया है कि नाबालिग लड़की एक शूटिंग खिलाड़ी है और कई टूर्नामेंट में बतौर शूटर भाग ले चुकी है।           


सभी बच्चों को अच्छा लगता हैं 'नैचुरल ड्रिंक'

जबरदस्त स्ट्रेस बस्टर है ‘बच्चों की चीज’ लगने वाली यह नैचरल ड्रिंक।


आपकी उम्र कितनी है, यही बात तय करती है कि यह नैचरल ड्रिंक आपके शरीर पर कैसा असर करेगी…
ये तो बच्चों की चीज है! अक्सर हमारे टीनेजर्स और युवा यही कहकर प्राकृतिक और सेहमंद ड्रिंक पीने से मना करते हैं। हालांकि ये बात और है कि दूध हर आयुवर्ग के लोगों के लिए जरूरी है। क्योंकि बचपन में यह हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है तो बड़े होने पर ब्रेन में हॉर्मोनल बैलंस बनाए रखने में सहायक है। आइए, जानते हैं दूध से जुड़ी कुछ रोचक बातें…
जबरदस्त स्ट्रेस बस्टर
आपको शायद पता हो लेकिन दूध एक स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक की तरह काम करती है। वह भी सौ प्रतिशत गारंटी के साथ। जो लोग नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं, उन पर तनाव हावी नहीं हो पाता है।-अब आप ही बताइए कि अगर दूध सिर्फ बच्चों के पीने की चीज होता तो तनाव पर इतना प्रभावी कैसे होता! क्योंकि तनाव तो बच्चों को नहीं होता…वे तो मस्त रहते हैं और व्यस्त रहते हैं!
मस्त नींद दिलाता है।
रात को सोने से एक घंटा पहले यदि गुनगुना दूध पिया जाए तो यह गहरी और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है। क्योंकि दूध पीने के बाद हमारे ब्रेन में डोपामाइन हॉर्मोन बढ़ जाता है। यह हमारे दिमाग की नसों को शांत कर लाइट फील कराता है।
पोषण की जरूरी चीजें।
दूध के बारे में अगर कोई आपसे पूछे कि दूध क्या है? तो दूध सिर्फ पानी की तरह एक तरल पदार्थ ही तो है। लेकिन इसमें जो विटमिन्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, वे हमारी हड्डियों को पोषण देने और त्वचा को स्मूद बनाए रखने में सहायक होते हैं।
गाय का दूध ना मिलने पर
पोषण के मामले में गाय का दूध सबसे अधिक लाभकारी होता है। खासतौर पर मेंटल हेल्थ के लिए। गाय के दूध में फैट कम होता है इसलिए इसे पीने पर मोटापे का डर भी नहीं सताता है।
यदि आपको गाय का शुद्ध दूध ना मिल पाए तो आप इसके स्थान पर सोया मिल्क का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि इस दूध में भी गाय के दूध की तरह कम कैलरी और फैट कम होता है। साथ ही कम सोडियम इसे पर्फेक्ट ड्रिंक बनाता है।
पेट की जलन से बचाए
जिन लोगों को अक्सर पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें दूध पीने पर बहुत अधिक लाभ मिलता है। साथ ही नियमित रूप से दूध पीनेवाले लोगों को पेट में एसिड बनने की समस्या और सीने पर जलन होने की समस्या नहीं सताती है।                                                                          


मोहर्रमः व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना आलमबाग पुलिस ने मोहर्रम की 10 तारीख (रविवार) को संवेदनशील एरिया में नजर बनाए रखी।


क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा अपनी मध्य जोन की टीम को लगातार सड़कों पर उतार कर ब्रीफ करते रहे। डीसीपी ने एसीपी आलमबाग दिलीप कुमार सिंह के साथ आलमबाग के गढ़ी कनौरा में कर्बला के पास पुलिस टीम को ब्रीफ किया। एसीपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने अपने सभी चौकी प्रभारी को क्षेत्र की चप्पे चप्पे पर निगरानी के निर्देश दिए।             

कई राज्यों में किया रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कई राज्यों में हो सकती तेज बारिश और आंधी तूफान, छत्तीसगढ़ की नदियां उफान पर, देखे वीडियो।


नई दिल्ली। गर्मी और उमस भरे दिनों से राहत देते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
देश के मध्य भाग में भी कई हिस्सों में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा जिलों में पिछले दिनों भारी बारिश हुई | सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, आठ बांध अपनी क्षमता का पूरा 100 प्रतिशत से अधिक भर चुके हैं | सीडब्ल्यूसी  के अनुसार छत्तीसगढ़ में महानदी, कलमा, चंपा नदियां अपने जलस्तर से काफी ऊपर बह रही हैं|
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते ओडिशा में हीराकुंड बांध पर महानदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है | मध्य प्रदेश में वेनगंगा नदी में बाढ़ के चलते सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है| नर्मदा नदी में भी बाढ़ जैसी हालात हैं| पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार बना हुआ है| जिसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है |
आईएमडी  के एक वैज्ञानिक ने बताया कि “दिल्ली में मानसून के चलते शहर के कुछ हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है| सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है| हालांकि 1 से 2 सितम्बर के बीच तेज़ बारिश की संभावना है, जब मानसून देश के उत्तरी हिस्से में होगा| शनिवार को दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते शहर में हुई लगातार बारिश के चलते अगस्त में पिछले 12 सालों में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।


छत्तीसगढ़ में 1513 नए मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 1513 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 लोगों की मौत।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण में तेजी से वृद्धि हो रहा है ।शनिवार को 1513 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।वही प्रदेश में 11 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है । प्रदेश में रायपुर और दुर्ग सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।यहाँ लगातार प्रदेश के सभी जिलों से ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है।
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की की संख्या अब 28 हजार के पार हो गई है।शनिवार को प्रदेश में 709 कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हुई है।जो बड़ी राहत की बात है।
शनिवार को रायपुर से 630,दुर्ग से 187,राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66,रायगढ़ से 61, बस्तर से 59,धमतरी से 44,सुकमा से 43, जांजगीर -चांपा से 41,महासमुंद से 34, मुंगेली से 30,कांकेर से 28,बेमेतरा से 26,गरियाबंद से 24,नारायणपुर से 23,कबीरधाम व बीजापुर से 21-21,कोरबा से 20,सरगुजा से 18,बलौदाबाजार से 16,बालोद व कोरिया से 15-15,बलरामपुर व जशपुर से 8-8-दंतेवाड़ा से 4,सूरजपुर से 3,कोंडागांव से3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना से 11 लोगोने की मौत हुई है।इसमें कोरोना से रायगढ़ और रायपुर से 2-2,दुर्ग,राजनांदगांव ,महासमुंद,गरियाबंद ,बिलासपुर व बालोद से एक -एक कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।ओडिशा के एक युवक की रायपुर के एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है।               


मृतक-948, संक्रमित संख्या-35 लाख

देश में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड, 78761 नए मामले आये सामने, 948 मरीजों की मौत, कोरोना से मौत के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार।


नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के मामले में 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। कोविड-19 के मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां 63,146 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर, अब भारत में मरने वालों की संख्या 63,498 हो गई है, जो मैक्सिको से ज्यादा है | कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां एक लाख 86 हजार 855 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं |
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 78,761 नए मामले सामने आए हैं | वहीं 948 लोगों की जान चली गई है | देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार हो गई है | इनमें से 63,498 लोगों की मौत हो चुकी है | एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 65 हजार हो गई और 27 लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं | संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।               


त्रिपुरा में 94 की मौत, संक्रमित-10,879

अगरतला। त्रिपुरा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,879 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 94 पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि अब तक राज्य में कोविड-19 के 7,037 मरीज ठीक हो चुके हैं। त्रिपुरा में वर्तमान में 3,729 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में कुल 2,64,658 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है।                   


110 साल का बुजुर्ग कोरोना से हुआ मुक्त

तिरुवनंतपुरम। उत्तर केरल के एक मेडिकल कॉलेज से 110 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई है। वह देश में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे उम्रदराज मरीजों में से एक हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि मलप्पुरम जिले की रंदाथानी वरियाथ पाथु नामक महिला राज्य में सबसे अधिक उम्र की मरीज हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं।


डॉक्टरों ने बताया कि 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराई गई इस वृद्धा पर उपचार का असर नजर आया क्योंकि उनके मन में तनाव नहीं था। उन्होंने कहा, ''पाथु को उनकी बेटी से संक्रमण हुआ था। उन्हें बस मामूली लक्षण थे।" स्वास्थ्य मंत्री ने इन वृद्ध महिला को उत्तम इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। इससे पहले 105 साल की एक अन्य वृद्धा और 103 साल के बुजुर्ग भी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए थे।               


पंजाब में मरने वालों की संख्या-1348

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के कारण शनिवार को 41 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1348 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 1474 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, जिनके साथ कोरोना से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या भी 50 हजार का आंकड़ा (50848) पार कर गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 15409 मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं। इनमें से 475 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर और 69 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 


सेहत विभाग के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 17, पटियाला में 10, जालंधर में 3, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर व मोगा में 2-2 और फरीदकोट, फाजिल्का व मोहाली में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसी अवधि में लुधियाना में 272, पटियाला में 145, मोहाली में 137, फिरोजपुर में 119, अमृतसर में 114, पठानकोट में 81, जालंधर में 69, होशियारपुर में 67, मुक्तसर में 59, संगरूर में 51, बरनाला में 50, रोपड़ में 47, फाजिल्का में 40, फतेहगढ़ साहिब में 37, बठिंडा में 35, गुरदासपुर में 30, नवांशहर में 27, तरनतारन में 26, मानसा में 24, मोगा में 22, कपूरथला में 17, फरीदकोट में 5 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 1083 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। इनमें पटियाला के 322, लुधियाना के 207, मोहाली के 87, अमृतसर के 72, संगरूर के 65, गुरदासपुर के 56, कपूरथला के 44, फतेहगढ़ साहिब के 43, होशियारपुर के 38, रोपड़ के 33, तरनतारन के 29, मुक्तसर के 26, पठानकोट के 20, बरनाला के 14, नवांशहर के 13, फाजिल्का के 9, मानसा के 4 और मोगा का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 34091 हो गई है।               


वायरल होने के बाद इंंस्पेक्टर निलंबित

बदायूं में वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर हुआ निलंबित।


बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उघैती थाने के थानाध्यक्ष से राकेश चौहान नाम के एक व्यक्ति की बातचीत है। इंस्पेक्टर किसी की मदद के नाम पर रिश्वत मांगते नज़र आ रहे हैं।               


रुक नहीं रही है पेट्रोल के दामों की रफ्तार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पेट्रोल के रेट बढ़ते हुए 82 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गए। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 9 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 82.03 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल का रेट 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।               


हिमाचल में मृतकों की संख्या-33

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 93 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,731 हो गई है जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने से राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 33 हो गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर. डी. धीमान ने बताया कि राज्य में कुल उपचाराधीन मरीज 1,500 हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 56 साल की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धीमान के मुताबिक, पांच और मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से राज्य में अब तक कोविड-19 के 4,154 रोगी ठीक हो चुके हैं और 42 दूसरे राज्यों में पलायन कर गये हैं।               


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...