रविवार, 30 अगस्त 2020

बस में हाईवे पर युवती से किया दुष्कर्म

स्लीपर बस में हाईवे पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म


लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस में 28 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर बस को मांट टोल पर रोक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी बस का हेल्पर है। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को निजी ट्रेवल कंपनी की एक वातानुकूलित स्लीपर कोच बस लखनऊ से दिल्ली के लिए चली। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे बस जब यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल के समीप पहुंची तो उसमें करीब 45 सवारियां थीं। जिसमें कुछ सीटों पर बैठी थीं तो कुछ स्लीपर कोच में सो रही थीं।
बस के कोच संख्या 5 में दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर 21 में रहने वाली एक महिला सो रही थी।
महिला का आरोप है कि बस का एक यात्री खिड़की खोल कर उसके केबिन में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसने 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। नौहझील थाने के माइल स्टोन 65 के समीप पुलिस पहुंच गई और आरोपी को पकड़कर महिला के साथ मांट टोल चौकी ले गई।
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती एसी बस में महिला से दुष्कर्म की सूचना पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और कई थानों के पुलिस बल के साथ साथ एसपी देहात व सीओ मांट भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार आरोपी उर्रा बाजार, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बस की सवारियों को उतारकर उन्हें दिल्ली भिजवाने की व्यवस्था की और बस को मांट टोल पर खड़ी कर लिया गया। बस की फोरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए हैं। इसके अलावा बस की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बस का हेल्पर है आरोपी।
हालांकि महिला ने अपनी तहरीर में आरोपी को सवारी बताया है लेकिन एक वीडियो में आरोपी अपने को बस का हेल्पर बता रहा है। आरोपी रवि का कहना है कि वह इस बस पर चलता है और हेल्पर है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने बस की जांच की है और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...