रविवार, 30 अगस्त 2020

कई राज्यों में किया रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कई राज्यों में हो सकती तेज बारिश और आंधी तूफान, छत्तीसगढ़ की नदियां उफान पर, देखे वीडियो।


नई दिल्ली। गर्मी और उमस भरे दिनों से राहत देते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
देश के मध्य भाग में भी कई हिस्सों में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा जिलों में पिछले दिनों भारी बारिश हुई | सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, आठ बांध अपनी क्षमता का पूरा 100 प्रतिशत से अधिक भर चुके हैं | सीडब्ल्यूसी  के अनुसार छत्तीसगढ़ में महानदी, कलमा, चंपा नदियां अपने जलस्तर से काफी ऊपर बह रही हैं|
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते ओडिशा में हीराकुंड बांध पर महानदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है | मध्य प्रदेश में वेनगंगा नदी में बाढ़ के चलते सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है| नर्मदा नदी में भी बाढ़ जैसी हालात हैं| पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार बना हुआ है| जिसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है |
आईएमडी  के एक वैज्ञानिक ने बताया कि “दिल्ली में मानसून के चलते शहर के कुछ हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है| सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है| हालांकि 1 से 2 सितम्बर के बीच तेज़ बारिश की संभावना है, जब मानसून देश के उत्तरी हिस्से में होगा| शनिवार को दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते शहर में हुई लगातार बारिश के चलते अगस्त में पिछले 12 सालों में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...