शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

3500 खिलाड़ी किए जाएंगे सम्मानित

रायपुर। 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा "कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान" समारोह प्रदेश भर के सभी जिला कांग्रेस मुख्यालयों में आयोजित कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के शहीद नेताओं की स्मृति में इस वर्ष 3500 से ज्यादा मैडलिस्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पत्रकारों व खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। रायपुर में यह आयोजन राजीव भवन, शंकर नगर में आयोजित होगा, जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के खास इंतजाम किए गए है तथा शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कर सीमित खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया गया है। कई खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी भेजा जायेगा।                         


सोनिया ने कांग्रेस दल में किएं बदलाव

नई दिल्ली। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस दल में किए बड़े बदलाव…युवा सांसद गौरव गोगोई को बनाया उपनेता…चिट्ठी लिखने वालों को जगह नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस दल में बड़े बदलाव के एलान किए हैं। असम से पार्टी के युवा सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी पार्टी के लोकसभा में नेता हैं।
इसके अलावा पंजाब से पार्टी के युवा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी का व्हिप बनाया गया है।कांग्रेस सांसद के सुरेश लोकसभा मे पार्टी के चीफ व्हिप हैं जिनके साथ गौरव गोगोई और मणिक्कम टैगोर पार्टी के व्हिप थे और अब गौरव गोगोई की जगह रवनीत सिंह बिट्टू को व्हिप बनाया गया है।कमलनाथ और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के लोकसभा से जाने के बाद से लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता का पद खाली था।
गौरतलब है कि लोकसभा में शशि थरूर और मनीष तिवारी पार्टी के सांसद हैं,जिन्होंने ने भी हाल में सोनिया गांधी को भेजी गई उस चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए थे जिसे लेकर कांग्रेस कार्यसमिति में काफी विवाद हुआ था। नई नियुक्तियों में इन दोनों को जगह नहीं मिली है।                


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 अगस्त 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-15 (साल-02)
2. शनिवार, अगस्त 29, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, शुुुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                            







गुरुवार, 27 अगस्त 2020

चीन ने भारत को 'युद्ध' की धमकी दी

नई दिल्‍ली। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत के खिलाफ चीनी सेना के मिलिट्री एक्शन को लेकर चीनी लोगों से राय मांगी है। उसने ट्वीट करते इस बारे में जानकारी दी है कि पीएलए को चीनी नागरिकों का भरपूर समर्थन मिली है। ट्वीट में कहा गया है कि अखबार द्वारा किए गए सर्वे में 90 फीसदी चीनी लोगों ने भारत पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का समर्थन किया।


ग्लोबल टाइम्स और चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (CICIR) ने हाल ही में चीन में 1,960 प्रतिभागियों के चीन-भारत संबंधों पर एक सर्वेक्षण किया और परिणामों से पता चला कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत ने चीन के खिलाफ दुश्‍मनों वाली नीति अपनाई है और सरकार को भारतीय उकसावों के खिलाफ जोरदार पलटवार करना चाहिए।                       


राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

भोपाल। मध्य प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश सरकार के अध्यादेश को खारिज कर दिया है। जिसमें महिलाओं को रात की पाली में काम करने के लिए बाध्य किया गया था। अब जबकि राष्ट्रपति ने अध्यादेश को मंजूरी नहीं दी है, राज्य सरकार ने अध्यादेश पर आपत्तियों को दूर करने के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। नए नियम के तहत महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट में काम करना जरूरी नहीं होगा।


बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैक्ट्रीज एक्ट के तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया था।                 


2 देशों के झगड़ों में कौन किसके साथ है ?

अंकारा/ एथेंस। पिछले कुछ हफ़्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हुई। तुर्की ने नौसेना की सुरक्षा के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था मगर अब फ्रांस भी ग्रीस के पक्ष में उतर आया है।


इसी बीच यूएई की ओर से ग्रीस का साथ देने लिए कुछ एफ़-16 विमान क्रेटे एयरबेस पर भेजने का एलान किया गया।हालांकि, इसे एक रूटीन तैनाती बताया जा रहा है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का कहना है कि 'तुर्की एक क़दम भी पीछे नहीं हटेगा।'


लेकिन आख़िर यहां क्या हो रहा है?               


नई दिल्ली से लंदन तक रोड ट्रिप का मजा

लंदन। रोडट्रिप्स का अपना ही मजा है, खासकर लंबी रोड ट्रिप्स का अगर ऐसी की एक रोड ट्रिप दिल्ली से लंदन तक हो तो कैसा रहे? पढ़कर हैरान हैं लेकिन ऐसा संभव है। आप बस के जरिए दिल्ली से लंदन तक की दुनिया की सबसे लंबी रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यह बस जर्नी मई 2021 में शुरू होने वाली है और इसे करा रही है।


दिल्ली से लंदन तक की बस यात्रा में 20000 किमी की दूरी कवर होगी। यह सफर 70 दिनों में पूरा होगा। यात्री चाहें तो पूरी यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं या फिर इसके 4 लैग्स में से चुनाव कर सकते हैं, जिनमें दक्षिण पूर्व एशिया (11 रातें, 12 दिन), चीन (15 रातें, 16 दिन), मध्य एशिया (21 रातें, 22 दिन) और यूरोप (15 रातें, 16 दिन) शामिल हैं।             


अमेरिका-रूस के बीच झड़प का मामला

मास्को/ वाशिंगटन डीसी/ डमस्कस। दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के सैनिकों के बीच युद्धग्रस्‍त पूर्वी सीरिया में जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए अपने आर्मर्ड वीइकल से अमेरिकी सैनिकों को टक्‍कर मार दी। इस झड़प में कम से कम 4 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि रूस ने अपने हेलिकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर‍के कहा है कि यह घटना 25 अगस्‍त सुबह 10 बजे की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरपूर्वी सीरिया में उनके सैनिकों और रूसी सैनिकों का आमना सामना हो गया। इस दौरान विवाद हो गया और एक रूसी आर्मर्ड वीइकल ने अमेरिका के आर्मर्ड वीइकल को टक्‍कर मार दी। इससे कुछ सैनिक घायल हो गए। तनाव को कम करने के लिए हम उस इलाके से हट गए।               


रूस ने सबसे शक्तिशाली परमाणु बम गिराया

मास्को। अमेरिका के साथ तनाव के बीच रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। यह परमाणु बम विस्फोट दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट है और अमेरिका कभी भी इतना बड़ा परमाणु बम नहीं बना सका है।


'इवान' नाम के इस परमाणु बम की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 3333 गुना ज्यादा विनाशकारी था। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, रूस ने 30 अक्टूबर 1961 को शीत युद्ध के दौरान बैरट सागर में अपने जार बाम्बा (ज़ार बोम्बा) उपकरण का परीक्षण किया। यह लगभग 50 मेगाटन भारी था और यह 50 मिलियन टन के पारंपरिक विस्फोटकों के बराबर था।             


श्रद्धालुओं के भंडारे में 'आहुति' अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गुरु गोरखनाथ श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। जिसके मुख्य यजमान जुगमैंदर सिंह प्रदेश संरक्षक हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आहुति प्रदान की गई।
करनाल रोड स्थित 'बालाजी' धाम मंदिर के पीछे बाबा भवानी 'नाथ' सिद्ध पीठ समाधि पर महंत श्री शेर नाथ जी की सहमति पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु गोरखनाथ के श्रद्धालुओं द्वारा हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा प्रदेश संरक्षक जुगमैंदर सिंह का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित लक्ष्मण कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्य यजमान जुगमेंदर सिंह हरियाणा प्रदेश संरक्षक हिंदू युवा वाहिनी से यज्ञ संपन्न कराया आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने  प्साद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा बाबा भवानी नाथ की समाधि सिद्ध पीठ है। अगर व्यक्ति सच्चे मन से 40 दिन तक दीया जलाकर मन्नत मांगता है। उसकी इच्छा पूर्ण होती हैंl उन्होंने कहा भारत में करोना की महामारी फैल रही है। इसलिए आम नागरिकों अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें इस अवसर पर बिट्टू कुमार  जिला प्रभारी ,चौधरी रविंदर सिंह कॉलखंडे  जिला संयोजक, अरविंद कौशिक  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुधीर राणा प्रदीप निरवाल  अनुज गोयल जिला उपाध्यक्ष ,अभिषेक मलिक, राकेश ,प्रवीण ,आशीष निर्वाल, निशांत  सरोहा जिला मीडिया प्रभारी ,अनुराग गोयल जिला मंत्री, पंकज गुप्ता नगर प्रभारी, उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रुहेला नगर अध्यक्ष, महेश गोयल नगर महामंत्री, मांगेराम नामदेव  नगर संगठन मंत्री, अभिषेक मलिक  ,मोनू मलिक, प्रवीण दरोगा जी,  भानु प्रताप उपाध्याय ,सन्नी निरवाल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा हम गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना करते हैं की इस संसार में फैल रही कोरोना महामारी को खत्म कर प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ ठीक रखें सभी ने आम नागरिकों से अपील की इस महामारी के चलते हुए बाजारों में भीड़ ना लगाएं एक जगह इकट्ठे ना हो बार-बार हैंड वास करें मुंह पर मार्क्स लगाएं मोटरसाइकिल पर बेवजह सड़कों पर ना घूमे  क्योंकि आप लोगों का स्वास्थ्य अनमोल है। इसका विशेष ध्यान रखें।               


गाजियाबादः दस मोबाइल टॉयलेट 'गायब'

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए 50 लाख रुपये कीमत के दस मोबाइल टॉयलेट कहीं गायब हो गए हैं। इस मामले में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने स्वास्थ्य विभाग के एक जोनल अधिकारी, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक और बाबू के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा गया है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच के आधार पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। यदि जांच में नगर निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और बाबू से रिकवरी भी होगी।










आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 28 मोबाइल टॉयलेट खरीदे थे। एक मोबाइल टॉयलेट की कीमत करीब पाँच लाख रुपये थी। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान इन मोबाइल टॉयलेट को शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया था। ताकि लोग खुले में शौच न करें। शौच करने के लिए मोबाइल टॉयलेट का प्रयोग करें। नगर आयुक्त ने बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली तो पता चला कि इनमें से 10 मोबाइल टॉयलेट शहर में नहीं हैं। कहाँ गए किसी को नहीं पता। मिलीभगत कर मोबाइल टॉयलेट गायब करने की आशका पर इस मामले में अपार नगर आयुक्त को जांच सौंपी गई है। दो अधिकारी और एक बाबू को आरोपित बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आरोपितों को मौका दिया गया है कि जांच पूरी होने तक मोबाइल टॉयलेट को तलाश लाएं।           









हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...