रविवार, 23 अगस्त 2020

सहमति बनाएंं राजनीतिक दलः उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे संसद में महिलाओं को पर्याप्त आरक्षण सुनिश्चित करें। 
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को “महिलाओं के साथ भेदभाव समाप्त कर उनका सशक्तीकरण करें” शीर्षक से अपने फेसबुक पोस्ट में राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वे संसद और राज्य विधायी निकायों में महिलाओं को पर्याप्त आरक्षण देने के मामले पर जल्द से जल्द सहमति बनाएं।
महिला सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय अभियानमहिला सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाने का आह्वान किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी कन्या स्कूल से बाहर न छूटे। उन्होंने लिखा, हालांकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जन अभियान का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है फिर भी सामाजिक सोच बदलने के और प्रयास करने की आवश्यकता है।


नायडू ने लिखा है कि देश की आबादी का लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, राजनीति सहित हर क्षेत्र में उन्हें बराबरी के अवसर दिए बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा है कि इसके लिए हमें अपने आचरण और कर्म में उनके साथ भेदभाव वस्तुत: समाप्त करना होगा। यही हमारा लक्ष्य भी होना चाहिए।
महिलाओं को संपत्ति में बराबर के अधिकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए, उन्होंने अभिभावकों की संपत्ति में उनके बराबर के अधिकार की वकालत की है। 


लैंगिक अनुपात पर जन जागृति  उपराष्ट्रपति ने हाल ही में जनसंख्या और विकास के लिए भारतीय संसद का संगठन (आईएपीपीडी) द्वारा लैंगिक अनुपात पर तैयार की गई रिपोर्ट का लोकार्पण किया था। रिपोर्ट के अनुसार 2001-17 के बीच प्रतिकूल लैंगिक अनुपात में कोई फर्क नहीं पड़ा तथा कन्याओं की जन्म दर भी सामान्य स्वाभाविक जन्म दर से कम ही रही। इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे सुधारने के लिए जन प्रतिनिधियों, मीडिया और सरकार सहित सभी हितधारकों से युद्ध स्तर पर प्रयास करने को कहा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से इस स्थिति की गंभीरता के बारे में जन जागृति फैलाने का आग्रह किया है। 


बेटों को प्राथमिकता वाली सोच खत्म होउपराष्ट्रपति ने हर नागरिक से दहेज जैसी कुप्रथा का विरोध करने तथा बेटों को प्राथमिकता देने वाली सामाजिक सोच को समाप्त करने को भी कहा है। भ्रूण परीक्षण कानून को कड़ाई से लागू करने पर बल देते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा है कि महिलाओं और कन्याओं के प्रति किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। 


नए भारत के मार्ग में आने वाली गरीबी, अशिक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नागरिकों के साझे प्रयासों का आह्वाहन करते हुए उपराष्ट्रपति ने लिखा है कि हर नागरिक को विशेषकर युवाओं को एक ऐसे समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण के यज्ञ में आगे बढ़ कर योगदान देना चाहिए जिसमें कोई भेदभाव न हो।           


बस में सवार दो की मौत, 30 घायल

उज्जैन। जिले के कायथा थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन-मक्सी रोड पर रविवार को तडक़े एक मजदूरों से भरी बस अनियंत्र होकर पलट गई। इस हादस में बस में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बस यूपी के इटावा से मजदूरों को लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। 


कायथा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि हादसा रविवार को तडक़े करीब साढ़े तीन बजे हुआ। शताब्दी ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी-83, बीटी 0141 उत्तरप्रदेश के इटावा से मजदूरों को लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक 60 लोग सवार थे। बस उज्जैन के पास कायथा के पेट्रोल पंप के समीप के पास पहुंची थी कि तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद झपकी लगने से वह संतुलन खो बैठा था, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो, जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान यूपी के इटावा निवासी 26 वर्षीय सचिन और 22 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले को जांच में लिया है।             


पेट्रोल के रोजाना तेजी से बढ़ रहे दाम

नई दिल्‍ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है। हालांकि, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओएमसी ने रविवार को पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। डीजल की कीमत में पिछले 23 दिनों से स्थिर बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.49 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 80.11 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 83.01 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, चेन्‍नई में पेट्रोल 84.52 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उल्‍लेखनीय है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में स्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत में तेल कंपनियों ने इस हफ्ते करीब 92 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।           


इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हुआ आस्ट्रेलिया

सिडनी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो गई। रवानगी से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि उनकी टीम तकनीकी रूप से काफी मजबूत है और मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


लैंगर ने कहा, “हम 21 सदस्यीय दल के साथ जा दौरे पर जा रहे हैं। टीम ने तकनीक पर काफी काम किया है, सभी सुपर-फिट हैं इसलिए जब हम इंग्लैंड पहुंचेंगे तो हम सीधे अभ्यास में लग जाएंगे।” उन्होंने कहा, “मैंने लड़कों से कहा है कि उन्हें मैच खेलने के लिए तैयार रहना होगा और चूंकि हमारे पास 21 अच्छे अच्छे खिलाड़ी हैं, उम्मीद है कि हम कुछ अच्छे अभ्यास मैच खेल पाएंगे।”


इंग्लैंड दौरे पर ना केवल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी। कप्तान एरोन फिंच टीम के स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट के साथ मिलकर ये काम करेंगे।


बता दें कि मार्च के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। टीम 4 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले साउथैम्प्टन के जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेगी। टी-20 श्रृंखला के बाद तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला मैनचेस्टर में खेली जाएगी।                 


उत्तराखंड में संक्रमित संख्या-14566

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में शनिवार को कोरोना के 483 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 14566 हो गई है। 345 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। जबकि तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार में 133, नैनीताल में 97, यूएस नगर में 81, देहरादून में 82, अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में दो, चमोली में चार, चम्पावत में एक, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में तीन, और उत्तरकाशी जिले के 41 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।             


हिसार में पहली बार बिकेगा 'गधी का दूध'

हिसार। देश में पहली बार गधी का दूध भी बिकने वाला है और इसके एक लीटर दूध की कीमत होगी 7000 रुपये जल्द ही गधी के दूध की ये डेयरी भी शुरू होने वाली है। गधी का दूध इंसानों के लिए न सिर्फ बेहद फायदेमंद होता है बल्कि शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करने में काफी बड़ी भूमिका निभाता है। इससे कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनते हैं।

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार में गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है।हएनआरसीई हिसार में हलारी नस्ल की गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है।जिसके लिए एनआरसीई ने 10 हलारी नस्ल की गधी पहले ही मंगा ली हैं। फिलहाल इनकी ब्रीडिंग की जा रही है।          

3 आंखों वाली बछड़ी का हुआ जन्म

जितेंद्र सिन्हा


राजिम। फिंगेश्वर के ग्राम भेंडरी में गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म लिया है जिसकी तीन आंखें हैं। नन्हें बछड़े के दाहिने तरफ एक साथ दो आंख है। वहीं बाई तरफ एक आंख सामान्य है। ग्रामीण 3 आंख वाली बछड़े को कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। बछड़े के मालिक भेंडरी निवासी विष्णु राम सिन्हा ने बताया कि भगवान ने उनके गांव में चमत्कार किया और जन्म लिया है। गांव में यह चर्चा का विषय बनना हुआ है। ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंच रहे हैं। राम सिन्हा ने कहा कि बछड़ा अभी स्वस्थ नहीं है। इस कारण वह अपनी मां की दूध से वंचित है। कृषक विशाल सिन्हा बॉटल से निप्पल लगाकर नवजात बछड़े को दूध पिला रहे है।     


बंदर ने आंखें बंद कर किया योग, वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बंदर ने जिस अंदाज में योग किया है, वह काबिलेतारीफ है। इस योग को आप ध्यान योग भी कह सकते हैं, क्योंकि बंदर ध्यान की मुद्रा में है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर जो स्वभाव से काफी चंचल होता है। वह एक जगह स्थिर होकर बैठना पसंद नहीं करता है। अपने स्वभाव के विपरीत जाकर ध्यान योग कर रहा है। इसके लिए वह उस स्थान को चुनता है, जिसे सदियों से ऋषि मुनियों ने चुना है। एक विशालकाय वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान करना।


वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर सुबह के समय ध्यान कर रहा है। बंदर इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि सुबह के समय में ध्यान करना कितना फायदेमंद होता है। इसके लिए वह वृक्ष के नीचे कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में बैठकर ध्यान में रमा हुआ है। वीडियो वाकई में बेहद उत्साहवर्धक है। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि बंदर योग नहीं कर रहा है, बल्कि सो रहा है।


इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इस तरह की शांति में, कोई ध्यान लगाने के अलावा और कुछ नहीं सोच सकता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10 हजार लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने बंदर की तारीफ की है। एक यूज़र रजनीश ने लिखा है-भाई, वह ध्यान नहीं कर रहा है, बल्कि सो रहा है। एक अन्य यूज़र अरुण ने लिखा है- निर्वाण की प्राप्ति है।                           


लड़के ने 120 लड़कियों से की शादी

नई दिल्ली। विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। विवाह की परिभाषा न केवल संस्कृतियों और धर्मों के बीच, बल्कि किसी भी संस्कृति और धर्म के इतिहास में भी दुनिया भर में बदलती है। आमतौर पर, यह मुख्य रूप से एक संस्थान है जिसमें पारस्परिक संबंध, आमतौर पर यौन, स्वीकार किए जाते हैं या संस्वीकृत होते हैं।
दोस्तों, अक्सर आपने कहानियों में सुनते एवं पढ़ते आए होंगे की पुराने जमाने में राजा- महाराजाओं की कई रानियां हुआ करती थी।

लेकिन 21वीं शताब्दी में क्या आपने ऐसा सुना है कि किसी व्यक्ति ने 120 शादियां की हो।
जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 58 साल की उम्र तक 120 शादियां कर चुका है और आगे भी शादियां करना चाहता है। जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 58 साल की उम्र तक 120 शादियां कर चुका है और आगे भी शादियां करना चाहता है। बताया जा रहा है कि 58 साल की उम्र के बाद भी इस शख्स को शादी करने का जुनून नहीं उतर रहा है और आगे और भी शादियां करना चाहता है।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि यह शख्स शादी से पहले लड़कियों को सब कुछ बता देता है। इसके बावजूद भी लड़कियां इस से शादी करने को तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इस शख्स के बारे में।
जानकारी के मुताबिक यह शख्स थाईलैंड में रहता है इस शख्स का नाम तंबन प्रैजर्ट है। यहां के कानून के अनुसार यदि आपने 2 शादियां की है तो आपको जेल की सजा हो सकती है इस शख्स के करीब 28 बच्चे हैं। तंबन ने अभी सभी साथियों के बारे में अब जाकर जानकारी दी है। आपको बताते चले कि तंबन का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। वह स्थानीय राजनीति में भी काफी दखल रखता है और वह एक रसूखदार शख्स है।
तंबन ने अपनी शादियों के बारे में रोचक बात बताते हुए बताया है कि वह जहां पर भी अपना बिजनेस के लिए जाता है वहीं पर एक शादी कर लेता है। पहली बार तंबन की शादी 17 साल के उम्र में हुई थी। बिजनेस के लिए वह थाईलैंड के अलग-अलग इलाकों में जाने लगा और उसके कई लड़कियों से संबंध भी बने। जिसके बाद उसे अजीब सी लत लग गई और वह शादी करने लगा। हैरानी की बात तो यह है कि तंबन अपनी शादी से पहले हर लड़की और उसके मां- बाप को अपनी पिछली शादियों के बारे में बता देता है। मगर इसके बाद भी वह लड़की उससे शादी करने को राजी हो जाती है। बावजूद इसके कोई भी लड़की या मां -बाप शादी से इंकार नहीं करते हैं।                                         

                 

नेतृत्व को चुनौती देना अभी सही नहीं

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के गांधी परिवार नेतृत्व को कथित तौर पर चुनौती देने का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह का मुद्दा उठाने का यह सही समय नहीं है। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नष्ट करने में लगे भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है।


कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि राजग की सफलता मजबूत व एकजुट विपक्ष के अभाव में है और ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस के कुछ नेताओं की संगठन में परिवर्तन की मांग न सिर्फ पार्टी बल्कि देश के हितों के खिलाफ भी होगी। उन्होंने कहा कि देश इस समय न सिर्फ सीमा पार बाहरी खतरों का सामना कर रहा है बल्कि अंदर इसका संघीय ढांचा भी खतरे में है।             


28 को उद्घाटन करेंगे बिहार के 'सीएम'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी नल-जल योजनाओं का 28 को करेंगे उद्घाटन


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 अगस्त को हर घर नल का जल की कई योजनाओं का विधिवत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इनमें पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा नगर एवं विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं। तीनों विभागों द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
जानकारी के अनुसार 28 को ही इस योजना के तहत वार्डों में बने शिलापट्ट का भी लोकापर्ण होगा। इस शिलापट्ट पर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी रहेगी। गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 14 हजार और शहर के तीन हजार से अधिक वार्डों में योजनाएं चल रही हैं। 70 प्रतिशत से अधिक वार्डों में नल से जल की आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी गई है
वहीं कई ऐसे वार्ड हैं, जिनमें कार्य अंतिम चरण में हैं। हालांकि बाढ़ के कारण उत्तर बिहार के कुछ जिलों में काम प्रभावित हुए हैं, पर विभाग का दावा है कि शीघ्र ही उन जिलों में भी काम पूरा कर लिया जाएगा। विभिन्न वार्डों से पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लाभुकों को भी इस उद्घाटन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ने की तैयारी विभाग कर रहा है।             


चुनाव कार्यों से कर्मियों को किया अलग

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: 68 दागी अफसर और कर्मी चुनाव कार्य से किए गए अलग, देखिए सूची


पटना। बिहार के 68 दागी अफसर और कर्मियों की सूची जारी कर इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों से आयोग ने इनकी वर्तमान तैनाती की जानकारी भी मांगी है। पिछले विभिन्न चुनावों में संदिग्ध गतिविधि और लापरवाही के आरोपित राज्य के इन कर्मियों परकार्रवाई की गई है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने इन दागी अफसरों व कर्मियों की सूची जारी की है। आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा है कि वर्तमान में ये कहां तैनात हैं। यदि इनमें से किसी को आयोग के संज्ञान में लाए बिना दोषमुक्त करार दिया गया है तो इसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को दी जाए। चुनाव आयोग ने दागी बताए गए सभी अफसर व कर्मियों को चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है।
हालांकि, निर्वाचन कार्य के दौरान इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नियंत्रण चुनाव आयोग ही करेगा। आयोग की ओर से जारी सूची में शामिल अधिकतर लोगों पर विभागीय कार्रवाई चल रही है और इनमें से कुछ पर दंडात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे इन आरोपित अफसर-कर्मियों के संबंध में 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपे, ताकि चुनाव के दौरान इनकी भूमिका के संबंध में निर्णय लिया जा सके।
ये हैं राज्य भर के आरोपित अफसर-कर्मचारी:
मुजफ्फरपुर: कृष्ण कुमार लिपिक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षण बृजलाल प्रसाद, सिपाही रविंद्र कुमार राम, रामानुज चौधरी व रविंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी गांधी जी चौधरी, बीडीओ मीरा कुमारी शर्मा, बीडीओ जनार्दन तिवारी, सीडीपीओ मीनाक्षी कुमार।
भोजपुर: इंस्पेक्टर रवींद्र राम, डीसीएलआर बुद्ध प्रकाश, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनीता स्नेहा, कनीय अभियंता समीर कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद केसरी, जनसेवक अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक कुमार संतोष, उर्दू अनुवादक अशरफ अली, प्रखंड शिक्षक विकास कुमार व बसंत कुमार बीडीओ संजय कुमार पाठक, डीसीएलआर कृष्णमोहन सिंह, सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राम, सहायक उर्दू अनुवादक सैयद वसीम असरफ, शिक्षक एसी आजाद, सहायक शिक्षक साविल अली, प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ओझा व शिक्षक मुकुल कुमार।
शेखपुरा: तत्कालीन प्राध्यापक अजय कुमार चौधरी, रात्रि  प्रहरी योगेंद्र पासवान, कार्यपालक सहायक विनोद कुमार चौधरी, तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा।
लखीसराय: पंचायत शिक्षक सुरेंद्र कुमार, श्रीसागर, सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार यादव, सहायक शिक्षक धर्मवीर कुमार, प्रखंड शिक्षक सुधीर कुमार एसडब्ल्यूओ सन्नी राज, कनीय अभियंता प्रताप कुमार, एएसआई अरविंद प्रसाद, सेक्टर अधिकारी कुमार रणवीर सिंह, अनिल सिंह व सहदेव मंडल।
जहानाबाद: एएसआई महेश कुमार पासवान, महिला सिपाही खुशबू कुमारी, सिपाही संतोष कुमार एक व संतोष कुमार दो व विकास कुमार।
पूर्वी चंपारण: बीडीओ गोपाल कृष्णन, डीटीओ दिलीप कुमार अग्रवाल।
वैशाली: कनीय अभियंता नित्यानंद, विजय कुमार व संजय कुमार सिंह।
दरभंगा: तत्कालीन बीडीओ रवींद्रनाथ, प्रभारी प्राचार्य शिवशंकर मंडल।
 सीवान: आईटी मैनेजर अमित कुमार दास।
मधुबनी: बीडीओ तेज प्रताप त्यागी
गया: बीडीओ आलोक कुमार।
मुंगेर: एमवीआई अनूप कुमार सिंह।
सहरसा: मुकेश दत्त शर्मा।
भभुआ: डीआईओ आलोक राज।
कैमूर: अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह।
मधेपुरा: बीएलओ धर्मेंद्र कुमार।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...