शनिवार, 22 अगस्त 2020

गंगोत्री हाईवे पर गिरा मलबा और पेड़

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे मलबा और पेड़ गिरने से अवरुद्ध


देहरादून। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी के पास मलबा एवं पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध हुआ है। उक्त मार्ग को तत्काल सुचारु करने के लिए बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच गई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। वहीं, चमोली में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पिनोला और गोविन्द घाट में बंद है। कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे हरमनी के पास भू-स्खलन से बाधित है।
उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली। इस बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग की टीम सड़कों से मलबा हटाने में जुटीं रहीं। यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। धाम के पास गुरुवार को सड़क का 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। हालांकि चमोली में बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे अब भी बंद है। इस कारण लगातार तीसरे दिन यात्री केदारनाथ के लिए रवाना नहीं हो पाए। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत रहेगी।
प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते गुरुवार को 176 सड़कें बंद हो र्गईं थीं। शुक्रवार को इनमें से 36 सड़कों पर मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कर दी गई, हालांकि देर रात हुई बारिश के बीच भूस्खलन से कुछ और सड़कें बंद हो गईं। अब भी 167 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें से सर्वाधिक 125 गढ़वाल मंडल में हैं। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हो रहे भूस्खलन के कारण प्रशासन ने तीसरे दिन भी यात्रियों को सोनप्रयाग में रोके रखा। यहां 100 यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
 यात्रा मजिस्ट्रेट एमएल अंजवाल ने बताया कि पैदल मार्ग पर भी कुछ स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थिति सामान्य होने पर ही श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे दुरुस्त होने में एक या दो दिन लग सकते हैं। इसके अलावा टिहरी जिले की नैलचामी पट्टी में बरसाती नदी पार करने के प्रयास में एक अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी ओर हरिद्वार जिले के लक्सर में एक मकान क्षतिग्रस्त होने से तीन बच्चे घायल हो गए।
 कुमाऊं के पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग अब तक नहीं खुल पाए हैं। पहाड़ों से दरकने से हाईवे खोलने में मुश्किलें आ रही हैं। जिले में 23 संपर्क मार्ग बंद हैं। बागेश्वर जिले में दस और नैनीताल जिले में बारिश से आधा दर्जन ग्रामीण मार्गों पर यातायात बाधित है।                ग 


निजी अस्पताल करेंगे कोरोना का इलाज

प्राइवेट हॉस्पिटल भी कर सकेंगे कोरोना का इलाज, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
पंकज कपूर


देहरादून। राज्य में स्थित निजी चिकित्सालयों में कोरोना के मरीजों के उपचार के संबंध में उत्तराखंड सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि चिकित्सालय का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीकरण होना चाहिए। चिकित्सालय में कोविड-19 रोगियों को रखने के लिए एक अलग बोर्ड या ब्लॉक हो जिसमें प्रवेश एवं निकासी द्वार अलग हो। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही भर्ती रोगियों को कोविड-19 जांच की पुनः आवश्यकता पड़ने पर आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 के लिए अधिकृत निजी पैथोलॉजी लैब को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर जांच कराई जा सकती है। साथ ही कोविड का उपचार भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार किया जाएगा एवं समस्त मरीजों की सूचना रियल टाइप में जिलों के सीएमओ को उपलब्ध करानी होगी।वहीं अब उत्तराखंड में प्राइवेट हॉस्पिटलो में भी कोरोना मरीजों का इलाज होगा, अब वास्तविक और न्यूनतम लागत लेकर कोरोना मरीजों का इलाज कर सकेंगे, राज्यपाल ने मंजूरी दी, अभी तक प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं कर रहे थे इलाज।
हल्द्वानी- जिले में कोरोना का आंकड़ा 2 हजार पार, हालात चिंताजनक।                   


5 पाक घुसपैठियों को मार गिराया

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
चंडीगढ़। पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षाबलों ने पांच घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। तरन तारन के खेमकरन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को तड़के हुई। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं। घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।             


घट तो नहीं रही है शारीरिक क्षमता

दो सीढिय़ां चढ़कर हांफने लगते हैं तो जरूर करें यह काम
हम सभी के साथ ऐसा कभी ना कभी जरूर होता है, जब दूसरे फ्लोर तक सीढिय़ों से जाने के बाद ही हमारे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और हमारी सांस फूलने लगती है। इस तरह की समस्या से आमतौर पर महिला और पुरुष दोनों ही गुजरते हैं लेकिन महिलाओं में यह समस्या अपेक्षाकृत अधिक देखी जाती है।


सीढिय़ां चढऩे पर क्यों हांफने लगते हैं?


सीढिय़ां चढ़ते समय थकान होना बहुत सामान्य घटना है अगर आपको तीसरे या चौथे फ्लोर पर जाने के बाद इस तरह की समस्या का अनुभव हो। लेकिन यह भी बहुत ही सीमित मात्रा में होना चाहिए। क्योंकि चौथे फ्लोर तक जाना या पांचवे फ्लोर तक जाना और बहुत अधिक थकान का अनुभव ना करना, एक स्वस्थ शरीर की निशानी है।
फिटनेस की बात करें तब भी सीढिय़ां चढऩे और उतरने से हमारे शरीर की कैलरी खर्च होती हैं और फैट पिघलता है। इस कारण हमें अधिक ऊर्जा लगानी होती है और हमें थकान का अनुभव होता है। लेकिन अगर दो फ्लोर चढ़कर ही आपको थकान होने लगती है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं। यह आपके शरीर में छिपी कमजोरी को दिखाती है।
सांस लेने में दिक्कत होना


कोई बहुत मेहनत का काम करने के बाद सांस फूलना एक सामान्य घटना है लेकिन अगर दो फ्लोर चढ़कर ही आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगती है तो इसका अर्थ है कि आपका हृदय पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। इसलिए अपने कमजोर होते हृदय को बीमार होने से बचाने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
क्योंकि यह स्थिति शरीर में चुपके से पनप रही बीमारियों का प्रारंभिक संकेत हो सकती है। कई बार यह समस्या इसीलिए भी होती है कि हम बहुत अधिक आलस्य युक्त जीवन (लेजी लाइफस्टाइल) जी रहे हैं। इस कारण भी दो सीढिय़ां चढ़ते ही सांस फूलने की दिक्कत होती है।
आपको जो करना है।


कुछ लोगों को सीढिय़ां चढऩे के बाद सिर भारी होना, सिर घूमना या आंखों के आगे धुंध आना जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि यह स्थिति शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत है।
साथ ही अपनी डायट का पूरा ध्यान रखें। इस बात का पता लगाएं कि क्या आपके भोजन से आपको पूरा पोषण मिल रहा है? क्योंकि जब शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता है तब शरीर में कमजोरी रहती है और कई रोग पनपने लगते हैं, जिनके कारण सांस फूलना और थकान जैसी समस्या होती है।
आपको इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि लॉकडाउन या कोरोना के कारण आपकी शारीरिक गतिविधियां कम ना हों। आप घर की इन सीढिय़ों पर हर दिन चक्कर लगाकर भी खुद को ऐक्टिव रख सकते हैं। योग कर सकते हैं, घर के आंगन या छत पर वॉक कर सकते हैं।           


5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ पॉजिटिव

5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
दुर्ग। प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के 5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल नेहरू नगर के 5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 के प्रभारी डॉ.अनिल शुक्ला ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में 16 मरीज चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल नेहरू नगर से हैं। इसमें 5 डॉक्टर भी शामिल है।                       


सिंह राशि वालों को मिलेगी कामयाबी

सिंह राशि वालों को मिलेगी कामयाबी… इन 3 राशि के लोगों को होगा तनाव…
1- मेष राशि
संतान के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। पूजा-पाठ और आध्यात्म से संबंधित चीजों में आपका मन लगेगा। विद्या के प्रति रुचि बढ़ेगी।
2- वृष राशि
धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। आप घर से जुड़े हुए जो भी काम करेंगे वो सफल होंगे। कार्यों को सही ढंग से करने की प्लानिंग करेंगे।
3- मिथुन राशि
आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आप धन लाभ प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपके ख़र्चे भी पहले से कम रहेंगे।
4- कर्क राशि
आर्थिक मामले में आज का दिन बेहद खास रहेगा। हो सकता है आपके किसी कार्य, ईमेल या लिखित मामले में धन लाभ प्राप्त हो।
5- सिंह राशि
नई विचारधारा या भाई बंधुओं द्वारा आपको धन लाभ प्राप्त होगा। मन में खुशी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
6- कन्या राशि
स्वास्थ्य सेवाओं में आपका धन खर्च हो सकता है। गलत निर्णय से पैसे फंस सकते हैं। आपका समय बहुत ख़ास नहीं है।


7-तुला राशि
आज का दिन धन का नुकसान हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका दिन सामान्य रहेगा।


8- वृश्चिक राशि
पुराने निवेश से आज के दिन धन लाभ के योग हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगो। आज के दिन आप मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे।
9- धनु राशि
कार्यक्षेत्र को लेकर आप थोड़ा सा विचलित हो सकते हैं। किसी महिला के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
10- मकर राशि
जीवनसाथी या किसी एक द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन कहीं न कहीं तकरार भी हो सकती है.
11- कुम्भ राशि
आज के दिन आप कोई अहम फ़ैसला लेने से बचें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। पारिवारिक खुशी महसूस होगी।
12-मीन राशि
सहयोगियों द्वारा आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार द्वारा सुख प्राप्त होगा।                 


जीमेल के बग से हैक हो सकता है 'अकाउंट'


  • रिसर्च का दावा: जीमेल के इस बग से, हैक हो सकता है आपका अकाउंट
    नई दिल्ली। गूगल की मशहूर ई-मेल सर्विस जीमेल में एक ऐसा बग आ गया है। जिससे जीमेल की सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है। चार महीने पहले एक बड़े रिसर्चर ने इस जानकारी का पता लगाया था। अगर आप नियमित रूप में जीमेल का इस्तमाल करते हैं तो आप जानते होंगे कि गुरुवार को जीमेल की सुविधाएं लंबे समय तक बाधित रही थीं। पिछले दो महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ था। बताया जा रहा है ये उसी बग का नतीजा है जिसका जिक्र बड़े रिसर्चर एलीसन हुसैन ने किया था।
    कितना खतरनाक है ये बग?
    ये बग सेवाएं बाधित करने के अलावा उन साइबर क्रिमिनल्स का काम आसान कर देते हैं जो लोगों के जीमेल हैक करने के इंतजार में बैठे रहते हैं। रिसर्चर एलीसल हुसैन के अुनसार इस तरह के बग आपके मेल को हैक करके फेक ई-मेल कर सकते हैं। आपके अकाउंट को हैक करके किसी दूसरे को ई-मेल भेजकर कोई भी निजी जानकारी निकाल सकते हैं। इसके अलावा आपके मेल से दूसरे व्यक्ति को मेल करके पैसे भी मागे जा सकते हैं। कुल मिलाकर बात ये हैं कि इसका इस्तेमाल कई तरह के गलत कामों में किया जा सकता है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि अगर आपके पास इस तरह का कोई मेल आए तो आप उससे बचें।
    हुसैन का कहना है कि यह बग धोखाधड़ी और हैकर्स से बचने वाले एडवांस सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल्स को बायपास दे देता है जिसे गूगल ने सुरक्षा के लिए निर्धारित किया है। ये बग उन सभी स्टेप्स को स्किप कर देता है जिनका ध्यान मेल भेजते समय किया जाता है। जीमेल सेंडर पॉलिसी फ्रेमवर्क और डोमेन-आधारित मेसेज ऑथेंटिकेशन जैसे स्टेप्स। हुसैन कई महीनों पहले इस बग की सूचना गूगल को दी थी लेकिन गूगल ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके बाद हुसैन ने लोगों को इस बग की जानकारी देदी। हुसैन ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी उन्होंने ये भी लिखा कि कंपनी सिंतबर में इसे ठीक करने के लिए कुछ लेकर आएगी ।                 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...