गुरुवार, 20 अगस्त 2020

पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
दो शातिर चोरों को बाबूगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार


घरों में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम ,घरेलू सामान बरामद


हापुड़। जनपद की थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर घरों से घरेलू सामान चोरी करने वालों दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई चोरी का माल भी बरामद किया है, जिसमें एक गैस सिलेंडर, मिक्सी मसीन,इन्वेंटर आदि सामान को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल चौधरी व उप निरीक्षक अनेक सिंह व अन्य टीम के साथ मिली सूचना पर शातिर अपराधी को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कनिया मोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्व से एक मुकदमे में अरुण पुत्र शीशपाल निवासी हाबीजपुर बिगास का रहने वाला नटवरलाल चोर चल रहा था जो काफी समय से फरार चल रहा था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रात के सन्नाटे में घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।                  


भरभरा-कर गिरा मकान, गरीब का नुकसान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


रो रोकर हुआ बेहाल बरसात से गिरा गरीब का मकान


हापुड़। बरसात के कारण देर शाम एक गरीब का मकान गिर गया, जिससे परिवार बाल बाल बच गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
हाफिजपुर के गांव सादिकपुर निवासी नानक गांव में पिक्चर की दुकान करता है। दो दिन से हो रही बारिश से बुद्धवार शाम गरीब का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे गरीब का परिवार बाल बाल बच गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मामलें में टीम भेज जांच करवाकर हर सम्भव मदद करवाई जायेगी।                   


बत्रा ने पहली बार टेबल टेनिस में खेल रत्न




मनिका बत्रा ने पहली बार टेबल टेनिस में खेल रत्न, रचा इतिहास

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा टेबल टेनिस की पहली खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। साल 1992 में प्रारम्भ हुए खेल रत्न के लिए पहली बार पांच नामों की सिफारिश की गई है।

सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की प्रतिनिधित्व वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अतिरिक्त क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की है। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का है, लेकिन कमेटी ने रानी पर अंतिम निर्णय खेल मंत्री पर छोड़ दिया है।

पंघाल पर फिर डोपिंग की गाज मुक्केबाज अमित पंघाल पर फिर छह वर्ष पहले डोपिंग में फंसने की गाज गिरी है। उनके अंक 65 के करीब थे, पर कमेटी ने नामित नहीं किया। वहीं रोहित के महज 6.94 अंक थे. गैर ओलंपिक क्रिकेट में टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश पर रोहित को टीम के कांस्य के बराबर अंक मिले। रोहित सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं. इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) और विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है।

मनु, सौरभ को पहली बार में सफलता।

निशानेबाज मनु भाकर व सौरभ चौधरी का नाम पिछले साल राष्ट्रीय राइफल संघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं भेजा था, पहली बार भेजे गए आवेदन में मनु व सौरभ के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी। क्रिकेटर इशांत के तीन से अधिक अंक बनते थे, लेकिन उनकी सिफारिश की गई।                




गोदावरी नदी में पानी का स्तर हुआ कम

अमरावती। गोदावरी नदी मे पानी का स्तर:- आंध्र प्रदेश के डोलेश्वरम बैराज में गोदावरी नदी का जल स्तर धीरे-धीरे हो रहा है कम, मंगलवार को 19.78 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

दक्षिण भारत में तेज बारिश के कहर बरपा रखा है। तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण पानी गांव के अंदर तक घुस गया है।वहीं, कई जगहों पर नदियों का पानी खतरे के निशान पार पहुंच गया है। कुछ ऐसा ही नजारा आंध्र प्रदेश में भी देखा जा रहा है। जहां गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इसी बीच पूर्वी गोदावरी जिले के डोलेश्वरम बैराज में गोदावरी नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दरअसल पानी कम करने के लिए बुधवार को समुद्र में 19.78 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं इस दौरान का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोदवारी नदी का पानी किस हद तक उपर चढ़ा हुआ है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार के दिन भी गोदावरी नदी का जलस्तर 22.90 लाख क्यूसेक तक पहुंचने के बाद उसमें थोड़ी कमी आई। जबकि दोपहर में यह 22.40 लाख क्यूसेक तक आ गया है, लेकिन आंध्रप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के कई गांव अब भी जलमग्न हैं। भद्राचलम में जल स्तर मंगलवार को छह फुट से अधिक घटने के बाद गोदावरी के जलस्तर में और कमी आने की उम्मीद है। सोमवार को भद्राचलम का जलस्तर 61 फुट तक पहुंच गया था।

पूर्वी गोदावरी जिले में 95 राहत शिविर खोले गए हैं जहां बाढ़ प्रभावित गांवों के 14,477 लोगों को रखा गया है। जिलाधिकारी मुरलीधर रेड्डी के मुताबिक, 23 राजस्व मंडलों के तहत 147 गांव बाढ़ के कारण जलमग्न हैं। पड़ोसी जिले पश्चिमी गोदावरी में तीन मंडलों के 55 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। जिले में नौ राहत केंद्र चल रहे हैं, जहां करीब दो हजार लोगों ने आश्रय ले रखा है।             


आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी तेज रफ़्तार यात्री बस, 45 लोग थे सवार

नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली से बिहार के मधुबनी जिले जा रही एक यात्री बस आधी रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस यात्री बस में 45 यात्री मौजूद थे। इस हादसे में 30 लोगों को चोट आई है। घायलों को सैफई के पी जी आई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये हादसा एक्सप्रेस वे के 132 किलोमीटर मार्क के समीप हुआ है। ये क्षेत्र इटावा जिले में आता है। एस एस पी इटावा आकाश तोमर के अनुसार, बस दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही थी। आधी रात का समय होने के कारण अधिकतर सवारी सो रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। पुलिस के अनुसार, बस में 45 यात्री सवार थे जिनमें से 30 जख्मी हो गए, जिन्हें सैफई के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जब 16 यात्रियों का इलाज अभी भी चल रहा है। इनमें से कुछ मुसाफिरों को ज्यादा चोट लगी है। यूपी पुलिस इस केस की जांच में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में ये हादसा हुआ है। बता दें कि एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार के कारण कई हादसों की खबरें आती रहती है।             

28 अगस्त से शुरू होगी 'प्रीमीयर लीग'

28 अगस्त से शुरु होगी श्रीलंकाई प्रीमियर लीग

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी घरेलू टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लंका प्रीमियर लीग अगले महीने 28 अगस्त से शुरु होगी और इसका फाइनल मुकाबला 20 सितम्बर को खेला जाएगा। इस लीग में 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने एक आयोजित बैठक के बाद लंका प्रीमियर लीग टी 20 टूर्नामेंट के संचालन की अनुमति दे दी। इस लीग में चार मैदानों में 23 मैच खेले जाएंगे

इस मैदानों के नाम आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगीरी दंबालु अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। जहां तक टीमों की बात है तो लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो, कैंडी, गाले, दांबुला और जाफना शहरों के नाम वाली पांच टीमें लीग में भाग लेंगी। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 10 शीर्ष पायदान कोच और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी की अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ियों को लेने की अनुमति होगी जिसमें से केवल 4 ही अंतिम ग्यारह में भाग लेंगे।               

दिल्ली में भारी बारिश से रास्ते हुए बंद

दिल्ली में भीषण बारिश से कई रास्ते हुए बंद

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी जमकर बरसात हुई। इससे जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्‍ली के अलावा इससे सटे नोएडा और गाजियाबाद के भी कई क्षेत्रों में यातायात असर हुआ है। रास्ते पर पानी भरने की वजह वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जाम की परिस्थिति पैदा हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में आज प्रातह से ही रुक-रुक कर जबरदस्त बरसात हो रही है। इससे गलियों से लेकर रास्ते तक पर जलभराव हो गया है। इसी कारण से रास्ते पर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एमबी रोड, बर्फखाना चौक, मदनपुर पुरानी पुलिस चौकी के करीब, झिलमिल अंडरपास, आजादपुर सब्जी मंडी, जहांगीरपुरी और भजनपुरा की ओर खजूरी के क्षेत्रों में जलजमाव की कारण से यातायात प्रभावित हुआ है। 

बता दे कि मौसम महकमें का कहना है कि आगमाी 5 दिन दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में गरज के साथ बरसात हो सकती है। मौसम महकमें के अनुसार, संभल, बुलंदशहर, खुर्जा, कोसली, बावल, नूंह, सोहना, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, नोएडा, बागपत, खतोली, अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात के आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्‍ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू भी हो गई है।दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने गवर्नमेंट व स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जगह-जगह बरसात का पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति भी बन रही है। बरसात के कारण घंटों लंबा जाम लगने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ेगा।                  

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...