गुरुवार, 20 अगस्त 2020

पंजाब में भी बढ सकता है 'लॉकडाउन'

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही राज्‍य सरकार बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। लुधियाना, पटियाला और जालंधर जिलों में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन का विकल्प अपनाने पर विचार कर रही है। इस बारे में फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज होने वाली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।
लुधियाना, पटियाला और जालंधर में लगाया जा सकता है लॉकडाउन: सरकार यह फैसला लेने से पहले हर पहलू पर विचार कर रही है। सेहत सलाहकार डॉ. केके तलवाड़ के अनुसार राज्य इस समय 'हैल्थ वार' के दौर से गुजर रहा है। लुधियाना की स्थिति इस समय सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। जिसकी समीक्षा की जाएगी।                  


प्रयागराजः संक्रमितों का आकड़ा 6000

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इज़ाफ़ा हो रहा है। 24 घंटे में यहाँ 286 संक्रमित मिले हैं। जबकि एक ही दिन में चार व्यक्तियों की मौत हो गई।प्रयागराज में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 103 पहुंच गई है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को और 286 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां अभी तक इस वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 6121 पहुंच गई।                     


शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के लख्मी विहार कीर्ति पैलेस रोड से जाग्रति विहार में पीएफ आफिस के सामने शिफ्ट किए गए शराब के ठेके का भी अब विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को इस ठेके के विरोध में कॉलोनी की महिलाओं व लोगों ने धरना शुरु दिया तथा रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के सामने शिफ्ट किए गए शराब के ठेके के विरोध में गुरुवार को सुबह कॉलोनी की महिलाएं व क्षेत्रवासी एकत्र हुए। उन्होंने ठेके के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने ठेके का विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है के ठेके को नियम विरुद्ध आवासीय क्षेत्र में खोला जा रहा है। ठेके का आवंटन दूसरी जगह किया गया है, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर यहां लाया गया है।


उन्होंने चेतावनी दी कि किसी कीमत पर भी शराब के ठेके को यहां खुलने नहीं दिया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में ठेका खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। साथ ही महिलाओं उसकी सुरक्षा आदि को लेकर भी खतरा पैदा होगा।               


तमंचा-कारतूस के साथ बदमाश दबोचा

अतुल त्यागी, केशव त्यागी
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर रोड स्थित चितौली मोड़ से 25 हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से असलाह व बिना नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात क्राईम डिटेक्शन टीम प्रभारी सरवन गौतम पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गोकशी के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपित बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर से हापुड़ की तरफ आ रहा है।


इस सूचना पर पुलिस ने बुलंदशहर रोड स्थित चितौली मोड़ के पास बैरिकेटिंग कर सख्ती के साथ वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपित ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित से एक तमंचा, एक कारतूस व बिना नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई है।                 


जनप्रतिनिधियों के दावों का कड़वा सच




अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में हाल खराब हो गए हैं। गाजियाबाद की जहां सड़कें लबालब हैं वहीं घरों में भी पानी भर गया है। लोग जलभराव से परेशान हैं। कई घर ऐसे हैं जहां कमर तक पानी भर गया है। लोगों को अपने घरों का सामान उठाकर रखना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। लोगों में गुस्सा है। सुबह से हो रही बारिश से गाजियाबाद के लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। सड़कें डूब चुकी हैं। गाड़ियों की रफ्तार भी कम हो गई है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। अंडरपास भी तालाब बने हुए हैं। कई लोग हादसे का शिकार होने से बचे। घुटने तक पानी भरा होने की वजह से सड़क और नाले का पता नहीं लग पा रहा है।                  





 

संक्रमण रोकने में असफल प्रशासन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। गाजियाबाद में भी  वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस आंकड़ों के बीच जाने अपने जिले का हाल। जनपद में दिशा निर्देश का खुले आम उल्लंघन कियाा जा रहा जिसके कारण संक्रमण  अधिक तेजी से फैल रहा है प्रशासनिक व्यवस्था संक्रमण केे विस्तार को रोकनेेेे में असफल सिद्ध हुई है।


शामली में एसपी-डीएम ने की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद शामली के कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी शामली विनीत जायसवाल डीएम शामली जगजीत कौर ने मुस्लिम त्योहारों को लेकर संपूर्ण जिले के जिम्मेदार नागरिक वह धर्म गुरुओं के साथ एक बैठक की और त्योहारों को सरकार के गाइडलाइन के तहत ही मनाए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी शामली विनीत जायसवाल डीएम शामली जगजीत को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव वह जिले के क्षेत्रीय अधिकारी व पुलिस अधिकारी वह मुस्लिम धर्मगुरु व जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे। कोरोना काल में जहां सभी त्योहारों की रंगत फीकी पड़ गई है, तो वहीं प्रशासन त्योहारों को अपने घर में ही शांतिपूर्वक मनाने को लेकर आमजन से अपील कर रहा है।                                 


जनपद में जल्द समाप्त हुई 'सेक्टर-स्कीम'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 हॉटस्पॉट में लागू सेक्टर स्कीम को जिला प्रशासन जल्द समाप्त कर सकता है। शुक्रवार को सेक्टर स्कीम को लागू हुए एक माह पूरा होने के बाद प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर स्कीम पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व में खोड़ा, लोनी व वैशाली में लागू की गई सेक्टर स्कीम जितनी सख्ती इंदिरापुरम क्षेत्र में नहीं की गई है फिर भी अधिकारिक रूप से प्रशासन सेक्टर स्कीम समाप्त करने पर विचार कर रहा है।               


विवाद को लेकर, घर में घुसकर की मारपीट

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के रजापुर में मंगलवार देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें खिलाफ 3 लोगों ने तहरीर दी थी।


पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात रजापुर में रहने वाले राशिद और सुहेल अपनी कार से आ रहे थे। इस दौरान गांव में ही रहने वाला गौरव बाइक से कहीं जा रहा था। तीनों के बीच साइड देने को लेकर विवाद हो उस समय गौरव अकेला था, इसलिए मामूली झड़प के बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही गौरव 15-20 लोगों के साथ राशिद के घर पहुंच गया और मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।


बाद में गौरव को पता चला कि यह राशिद कोई और है, जिससे झड़प हुई वह राशिद दूसरा है। इस पर सभी लोग वहां से निकलकर दूसरे राशिद और सुहेल का पता ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे और उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले में 3 लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि तीनों तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज करते हुए 2 पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें गौरव और उसके साथी अनुज, राशिद और हारुन को गिरफ्तार किया गया है।               


ठगों ने कुछ नए तरीके किए अख्तियार

पी.एम. केयर फंड में डोनेशन के नाम पर फ्रॉड कर रहे साईबर ठग, पुलिस ने दी ये हिदायतें

अम्बाला। लॉकडाऊन व अनलॉक के दौरान साईबर ठगों ने कुछ नए तरीके अख्तियार किए है। भोले-भोले लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे है। इसलिए कोविड-19 के नाम सोशल मीडिया और इंमेल पर आने वाले किसी भी फर्जी लिंक को खोलने से बचने की जरुरत है। 

इतना ही नहीं, ऐसे साइबर अपराधी पीएम केयर फंड से मिलती-जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसी प्रकार, आपदा प्रबंधन का फर्जी बैंक खाता सोशल मीडिया पर डालकर उसमें पैसे जमा कराने के लिए कह रहे है। यही वजह है कि जिला पुलिस कप्तान अभिषेक जोरवाल ने इस संबंध में सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है।  न खोलें फर्जी व असत्यापित लिंक  लॉकडाउन व अनलॉक में साइबर धोखाधड़ी करने वाले कोविड-19 से संबंधित मालवेयर लिंक प्रसारित कर रहे है। इसे खोलते ही अपराधी रिसीवर के फोन या कंप्यूटर से पासवर्ड सहित गोपनीय डाटा चुरा लेते है। आपकी थोड़ी सी चूक मेहनत की कमाई गवां सकती है इसलिए लोगों को अपने ई-मेल या वाट्स एप पर ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापिक लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को सांझआ करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को उनकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है।  लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस चली रही अभियान अम्बाला में साईबर फ्राड से आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला के साईबर सैल ईन्चार्ज उप-निरीक्षक  बलवंत सिंह व प्रबंधक पुलिस थाना अम्बाला शहर राम कुमार साईबर क्राइम के बारे लोगों के जागरुक कर रहे है।  पुलिस ने दी ये हिदायतें 1. सोशल साईट पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, फोन पर किसी को भी बैंक खाते संबंधित अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। 2. सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें। 3. साईबर ठग पी.एम. केयर फण्ड से मिलती जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसलिए सावधान रहें। 4. साईबर ठगी से बचने के लिए सोशल साईटस पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न कराएं। 5. अंशदान करने से पहले पूरी जांच कर लें तथा इसके लिए अधिकारिक लिंक का ही प्रयाग करें।               

यूपी में भी भारी बारिश का कहर जारी

लखनऊ। सावन की अपेक्षा भादों में बादल उत्तर प्रदेश में और उसमें भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बेहद मेहरबान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात तथा आज सुबह झमाझम बरसने के बाद दोपहर बाद बादल लखनऊ तथा पास के जिलों पर भी मेहरबान हो सकते हैं।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर और लखनऊ से सटे जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं। आज मौसम विभाग का अनुमान है कि कई जिलों में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटों में लखनऊ और आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। सहारनपुर में तेज बारिश के कारण देवबंद में मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। यहां पर जमकर हो रही बरसात में बच्चे काफी आनंद ले रहे हैं।


मेरठ मंडल के बाद कल अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, एटा, इटावा, औरैया, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन में कल काफी बारिश हुई थी। आज एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम पानी बरसा।                       


यूपी विधानसभा पर सपा का प्रदर्शन

योगी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं सपाई


कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार-अत्याचार चरम पर है


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। कानून व्यवस्था के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) आज विधानसभा पर प्रदर्शन कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में विधायक और विधान परिषद सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने हाथों में तख्तियां ली हैं।प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह घर पर बैठे हैं। सपा ने योगी सरकार को रोजगार विनाशक सरकार बताया।       


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...